Home Blog Page 153

Balco News बालको के विभिन्न पहल से सुरक्षित कार्यस्थल संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा

Balco News 
Balco News 

बालकोनगर, 02 अक्टूबर 2024। Balco News वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह प्रशिक्षण कर्मचारियों को सीपीआर, सामान्य घाव की देखभाल और आपात स्थितियों के प्रबंधन सहित आवश्यक जीवन रक्षक कौशल सीखाने पर केंद्रित था। चिकित्सा विशेषज्ञों ने सत्र का नेतृत्व किया जिसमें विभिन्न विभाग के कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदारो ने भाग लिया जिसमें लगभग 160 कर्मचारी शामिल हुए।

Balco News 

Balco News 
Balco News

प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के अलावा कंपनी ने कर्मचारियों के लिए सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से जीवन रक्षक कौशल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। कार्यक्रम आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) करने पर ध्यान केंद्रित था। प्रशिक्षण का उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ाना, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया समय को कम करना और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी सुनिश्चित करना था जो सुरक्षित कार्यस्थल वातावरण में योगदान देता है।

Balco News 

Balco News 
Balco News

इसके अलावा दो दिवसीय हाइड्रोलिक्स प्रशिक्षण सत्र कार्बन विभाग के कर्मियों को सुरक्षित और कुशल संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस सत्र का नेतृत्व पार्कर हॅनिफ़िन कॉर्पोरेशन के श्री सुनील हाजिरनिस ने किया। हाइड्रोलिक्स को संभालने में उनका 35 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं। विभाग के 20 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया। सुरक्षित कार्यस्थल की संकल्पना को सुनिश्चित करते हुए सभी ने हाइड्रोलिक्स संबंधित सुरक्षा की सभी बारीकियों को सीखा।

बालको ने समुदाय की 60 से अधिक महिलाओं के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित किया। कार्यशाला सड़क के संकेतों को समझने एवं सीट-बेल्ट और हेलमेट के महत्व पर केंद्रित था। सत्र को प्रश्नोत्तरी समापन के साथ व्यावहारिक कौशल से लैस करते हुए प्रशिक्षण की प्रभावशीलता सुनिश्चित की गई।

बालको की मासिक सुरक्षा अभियान ‘सुरक्षा संकल्प’ का आयोजन विभिन्न विभागों में किया गया। ‘वाहन सुरक्षा और ड्राइविंग’ पर आधारित कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों के बीच सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं और उचित वाहन रखरखाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। कंपनी के जीरो हार्म की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए दैनिक संचालन में सुरक्षा प्रोटोकॉल के महत्व से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना है जो सुरक्षित कार्यस्थल बनाए रखने के लिए बालको की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Women Helpline No.महिला सुरक्षा कोरबा पुलिस ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, इस नंबर पर डायल करें और पाए तत्काल मदद 

Women Helpline No.
Women Helpline No.

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़)Women Helpline No.कोरबा पुलिस द्वारा मैत्री नाम से बालिका और महिला की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया। लखन लाल देवांगन की गरिमामय उपस्तिथि में हुआ जारी दिनांक 02अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कोरबा पुलिस के द्वारा मैत्री नामक बालिका और महिला सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम लखन लाल देवांगन (वाणिज्य और उद्योग श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) के आगमन पर महात्मा गांधी जी के फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। स्वागत पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत बालिकाओं और महिलाओं के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जिसका नाम मैत्री रखा गया है के बारे में विस्तार से बताया जिसके तहत बिना थाने आए बालिकायें एवं महिलायें ह्वाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत पुलिस तक बता सकती है जिसका निराकरण 96 घंटे में पुलिस के द्वारा किया जायेगा।

Women Helpline No.

Women Helpline No.
Women Helpline No.

उसके बाद मंत्री, कलेक्टर अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक और पार्षद नरेंद्र देवांगन के द्वारा मैत्री ह्वाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9479282100 को महिलाओं के लिए जारी किया गया है।

तत्पश्चात् मंत्री जी के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि मैत्री व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत योगदान करेगा। इस नंबर के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात रखने में और अपनी परेशानी को साझा करने में सुविधा मिलेगी। जिस पर पुलिस के द्वारा तुरंत संज्ञान में लिया जाएगा।

Women Helpline No.

Women Helpline No.
Women Helpline No.

कार्यक्रम में एडीएम दिनेश नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, सभी विभागों के प्रमुख और मीडिया उपस्तिथ हुए।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर दीपका कांग्रेस ने किया कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा/दीपका/(ब्लैकआउट न्यूज़)राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री एवम हरित क्रांति के जनक स्व लालबहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः 8 बजे गांधी उद्यान बुधवारी बाजार में और 8:30 बजे नगर पालिका के निकट स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव तनवीर अहमद,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप सिंह,जिला सचिव सूरज दास मानिकपुरी,प्रशांति सिंह,पूर्व एल्डरमैन केदार सिंह,पार्षद नाजिया बानो,क्ररिष्ट कांग्रेस नेता इस्तेखार अली,लोकेश राठौर , सेत मसीह, आई टी सेल के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा,,युवा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह,कांग्रेस नेता गया पासवान,सतीश कुमार ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर गांधीवादी नेता सूरज दास मानिकपुरी ने गांधी जी को इस सदी का महान नेता बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी की ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई।जिसका अनुशरण आज पूरा विश्व कर रहा है।तनवीर अहमद ने महात्मा गांधी जी के साथ स्व ललबहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए इन्हें देश में हरित क्रांति का जनक बताया।कार्यक्रम का संचालन लोकेश राठौर और आभार प्रदर्शन दिलीप सिंह ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद पाल, सोनू गुप्ता,अनुराग,कैलाश मिंज,शरद कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Save hasdeo forest हसदेव अरण्य मध्य भारत का फेफड़ा जिसे उद्योग पति को सौप दिया गया है : गोपाल साहू

Save hasdeo forest
Save hasdeo forest

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़)Save hasdeo forest आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू तिलक भवन में आयोजित प्रेत प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए ।पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि करीब 1,70,000 हेक्टेयर में फैला हुआ यह हसदेव अरण्य है जिसे मध्य भारत का फेफड़ा कहा जाता है ।लेकिन आज हम इस अरण्य में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई देख रहे हैं। केंद्र व राज्य की सरकार एक उद्योगपति को सौंप दिया है और वह उद्योगपति पेड़ों को काटकर कोयला निकल रहा है ।

Save hasdeo forest

Save hasdeo forest
Save hasdeo forest

इस अरण्य के खत्म होने से प्रदेश के कई जिलों में इसका दुष्परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि आगामी नगरीय व ग्रामीण निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दाम कम से लड़ेगी ।जो साथी किसी कारणवश पार्टी का दामन छोड़ गए हैं उन्हें पुनः पार्टी में प्रवेश दिलाया जाएगा ।पार्टी अब सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है। आम आदमी से जुड़े हर समस्याओं पर पार्टी मुखरता के साथ अपनी बात शासन प्रशासन के समक्ष रखेगी।

Save hasdeo forest

Save hasdeo forest
Save hasdeo forest

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ,दुर्गा झा ,राजेंद्र बहादुर सिंह ,भानु चंद्र ,ओबीसी विंग के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना विसेन ,महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल , संगठन मंत्री एलेक्स जेंडर केरकेट्टा ,प्रदेश महिला विंग प्रदेश सचिव के ज्योति प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियोक्ता शुक्ला ,लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ,सचिव शत्रुघन साहू ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया ,सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही ।

CG NYAY YATRA न्याय यात्रा मे शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत,कोरबा के कांग्रेसी भी उमड़े यात्रा मे

CG NYAY YATRA 
CG NYAY YATRA 

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़)CG NYAY YATRA अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ने विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ चौथे दिन भी अपनी ‘छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा’ जारी रखी। इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत शामिल हुए डॉ महंत के साथ कोरबा जिला से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया,जिसमे प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश परसाई,निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, मनोज चौहान, प्रशांत राठौर , सपना चौहान शामिल थे.इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कर रहे हैं।

CG NYAY YATRA

CG NYAY YATRA 
CG NYAY YATRA

बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुर से शुरू होकर यह पदयात्रा धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गई, जहां खरोरा और मठ होते हुए सारागांव में रात्रि विश्राम हुआ। इस दिन यात्रा ने भैंसा से सारागांव तक 24 किलोमीटर की दूरी तय की। डॉ महंत ग्राम भैंसा से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इसमें शामिल हुए।

कांग्रेस ने दावा किया कि ग्रामीणों और निवासियों ने न्याय यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया है, जिन्होंने प्रतिभागियों के स्वागत के लिए स्वयं पहल करते हुए मंच तैयार किए थे।

CG NYAY YATRA सभी कांग्रेस नेता न्याय यात्रा में शामिल हो रहे है, ख़बरें भ्रामक है : महंत

CG NYAY YATRA 
CG NYAY YATRA

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉ चरणदास महंत ने कहा की बड़े नेताओं के यात्रा अधूरा छोड़ने की खबरों पर नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने उन खबरों को गलत बताया जिसमे पार्टी के प्रमुख नेताओं के यात्रा को अधूरा छोड़कर जाने की बात कही गई है. डॉ महंत ने साफ किया की यात्रा में कौन नेता कब शामिल होगा यह पूर्व निर्धारित है,हम नहीं चाहते कि हमारे सारे वीवीआईपी एक ही दिन आ जाए और यात्रा में किसी तरह से बाधा पहुंचे।

डॉ चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की शानदार यात्रा पूरे जोश के साथ ग्राम भेसा से आगे बढ़ रही हैं उन्होंने कहा कि यात्रा बहुत अच्छे तरीके से चल रही हैं।आज यात्रा में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, डॉ प्रेमसाय सिंह, सांसद ज्योत्सना महंत, फूलो देवी नेताम सहित अन्य नेता शामिल हुए।

CG NYAY YATRA 

CG NYAY YATRA 
CG NYAY YATRA

डॉ महंत ने कहा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम यात्रा के साथ साथ चल रहे है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यात्रा में शामिल हुए थे। आज मैं खुद यात्रा में शामिल हुआ हूं,पहले दिन पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव शामिल हुए थे.

एसे में कुछ पत्र पत्रिकाओं में बड़े नेताओं के यात्रा अधूरा छोड़ कर जाने की खबर सही नहीं है।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने भाग लिया और आगे भी लेंगे. उन्होंने कहा, “जनता की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है।”

उन्होंने बताया की यात्रा का समापन छठे दिन रायपुर के गांधी मैदान में होगा, जहां 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे। छह दिनों की यात्रा के दौरान कांग्रेसी 112 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

CG NYAY YATRA क्या है यात्रा का उद्देश्य

 

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य राज्य में लोगों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करना है, जहां हत्या, लूट, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और डकैती की घटनाएं लगातार हो रही हैं। लोग डर के साये में जी रहे हैं। डॉ महंत ने कहा कि यह यात्रा राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है। यात्रा के दौरान हम अमर गुफा (बलौदाबाजार) में सतनामी समाज द्वारा पूजे जाने वाले पवित्र प्रतीक ‘जैतखाम’ (विजय स्तंभ) की तोड़फोड़ के विरोध में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों की रिहाई और कबीरधाम जिले में पुलिस यातना के कारण न्यायिक हिरासत में प्रशांत साहू की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने समेत अन्य मांगें उठा रहे हैं।

Accident in SECL SECL दीपका खदान की ड्रिल मशीन मे भीषण आग, सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति, CMD और GM की नाकामी

Accident in SECL 
Accident in SECL 

कोरबा : Accident in SECL एसईसीएल (SECL) दीपका खदान में एक भीषण आगजनी की घटना सामने हुई है. खदान के आमगांव क्षेत्र में कोयला उत्खनन के दौरान ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई. घटना के दौरान ड्रिल मशीन का चालक बाल-बाल बच गया और उसने समय रहते खुद को सुरक्षित निकाल लिया.

Accident in SECL 

Accident in SECL 
Accident in SECL

आयेबदिन हो रही इस तारक की गजतना से श्रमिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है, AC चेम्बर मे बैठकर CMD और GM सुरक्षा का ज्याजा लेकर खाना पूर्ति मे लगे हुए है इधर जान जोखिम मे डालकर श्रमिक उत्पादन बढ़ाने की चिंता है. लेकिन अफ़सोस की SECL के बड़े अफसरान सुरक्षा की चिंता किये बगैर चैन की नींद सो रहे है.

Accident in SECL 

Accident in SECL 
Accident in SECL

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट और मशीन के अधिक गर्म होने की वजह से आग लगना बताया जा रहा है. ड्रिल मशीन में आग की भीषण लपटें इतनी तेजी से फैली कि करोड़ों रुपये की मशीन धू-धू कर जलने लगी. आग को देखते हुए तुरंत एसईसीएल के दमकल विभाग को सूचना दी गई.

मौके पर दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ड्रिल मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है.

Malnourished District जिले मे 60% गर्भवती महिलाएं एवं 55% बच्चे कुपोषित,CHMO केसरी की स्वीकारोक्ति,कहाँ जा रहा है करोडो का फण्ड

Malnourished District
Malnourished District

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़)Malnourished District प्रदेश के साथ साथ कोरबा जिले मे कुपोषण से लड़ने के लिए अनेक योजनाए सरकार की फाइलों मेंबकैद है जिसके लिए करोड़ों रुपयों का फंडिंग की जाती रही है लेकि सरकारी योजनाए अधिकारियो की धन पीपाशा की शिकार हो गयी है चंद चहेते ठेकेदार इससे लाल पिले हो रहे है जबकि जमीनी तौर पर आंगन बाड़ी केंद्रों मे भ्रस्टाचार अपने चरम पर फर्जी बच्चों की संख्या के आधार पर खाद्य समग्रीयों की बंदरबाँट का खुलासा स्वयं कोरबा जिले के CHMO श्री केशरी ने कर दिया.

Malnourished District

Malnourished District
Malnourished District

दरअसल आज कोरबा में आज श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के अतिथ्य में पोषण माह के समापन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग तथा महिला बाल विकास के संयुक्त बैठक रखी गई थी कार्यक्रम के पश्चात कोरबा CHMO ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि कोरबा जिले में लगभग 60% गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार है वही उनसे जन्मे लगभग 55% बच्चे भी कुपोषित है.

Malnourished District

Malnourished District
Malnourished District

CHMO द्वारा दिया यह बयान अपने आप में महिला बाल विकास की कार्यशैली को उजागर कर रहा है, एक और जहां पूरे जिले में वजन त्यौहार के साथ पोषण माह मनाया जा रहा है और राज्य सरकार कुपोषण से लड़ने के लिए सभी जिलों में पर्याप्त व्यवस्था कर रही है, और करोड़ों रुपए कुपोषण से निपटने के लिए दिए जा रहे हैं तो आखिर यह पैसा जा कहां रहा है,

अब सवाल यह उठता है कि अगर स्वास्थ्य विभाग के पास कुपोषण की यह आंकड़े पूर्व से है तो क्या स्वास्थ्य विभाग का अमला जमीनी स्तर पर कार्य नहीं कर रहा है, कोरबा जिले में आए कुपोषण के आंकड़ों पर अब जिला कलेक्टर किस प्रकार एक्शन लेते हैं यह भी देखने की बात होगी.

Malnourished District CHMO की नहीं चलती विभाग मे

Malnourished District
Malnourished District

यहाँ बताना लाजमी होगा की कोरबा CHMO श्री केशरी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख होने के बाद भी उनके अधीनस्थ डॉक्टर एवं कर्मचारियों में उनकी पकड़ एकदम ढीली है इस संदर्भ में समय-समय पर विभिन्न समाचार पत्रों एवं वेब पोर्टलों मे समाचार भी प्रकाशित होते रहे है इस बात की पुष्टि कब हुई जब CHMO द्वारा पैथोलॉजी लैब या झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही हेतु पत्र जारी किया जाता है तो संबंधित डॉक्टर बीएमओ इस पत्र को कचरे के डब्बे में डाल देते हैं कार्यवाही आज तक नगन्य में रही है इस बात से साहिबगंज राजा लगाया जा सकता है कि कोरबा CHMO श्री केसरी की नेतृत्व क्षमता कितनी कमजोर है.

Cow declared as mother of the state गाय राज्य माता घोषित, केबिनेट का फैसला

Cow declared as mother of the state
Cow declared as mother of the state

Cow declared as mother of the state महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गौमाता को राज्य माता घोषित किया है। इस ऐतिहासिक कदम को लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि गाय को भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। गाय का महत्व न केवल धार्मिक है, बल्कि चिकित्सा और कृषि में भी गाय के कई फायदे देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र गाय को राजमाता घोषित करने वाला पहला राज्य बन गया है।

Cow declared as mother of the state आयुर्वेद और पंचगव्य चिकित्सा पद्धति में गाय का महत्व

Cow declared as mother of the state
Cow declared as mother of the state

महाराष्ट्र सरकार ने आदेश में गाय के महत्व को और भी विस्तार से समझाया है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और पंचगव्य उपचार में गाय का योगदान अनमोल माना जाता है। पंचगव्य पद्धति, जिसमें गाय का दूध, मूत्र, गोबर, घी और दही शामिल होते हैं, को विभिन्न बीमारियों के इलाज में उपयोगी बताया गया है। इसके अलावा, जैविक खेती में गोमूत्र का भी व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है।

Cow declared as mother of the state गाय का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

Cow declared as mother of the state
Cow declared as mother of the state

हिंदू धर्म में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है। इसे ‘गौमाता’ का दर्जा दिया गया है और धार्मिक अनुष्ठानों में इसकी पूजा की जाती है। गोमूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है, और विभिन्न धार्मिक कार्यों में इनका उपयोग होता है। गाय का दूध न केवल शारीरिक रूप से लाभकारी होता है, बल्कि इसे आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Cow declared as mother of the state भारतीय संस्कृति में गाय का योगदान

Cow declared as mother of the state
Cow declared as mother of the state

भारत में गाय को हमेशा से ही सम्मान दिया गया है। वैदिक काल से लेकर आज तक, गाय को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के रूप में देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय में देवी-देवताओं का वास होता है, और इसलिए इसे माता का दर्जा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय से राज्य की संस्कृति और धर्म को और मजबूती मिलेगी।

Cow declared as mother of the state जैविक खेती में गोमूत्र की भूमिका

 

गाय का केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व ही नहीं है, बल्कि इसे जैविक खेती में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। गोमूत्र का उपयोग कृषि में किया जाता है, जो फसलों के लिए लाभकारी होता है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने फैसले में इस बात को ध्यान में रखते हुए गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिया है।

Cow declared as mother of the state सरकार के फैसले की सराहना

Cow declared as mother of the state
Cow declared as mother of the state

महाराष्ट्र सरकार का यह निर्णय राज्य के कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा सराहा गया है। गौमाता को राज्य माता का दर्जा देने का यह फैसला न केवल सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि समाज में गौमाता के प्रति सम्मान बढ़ाने का भी प्रयास है।

Bumper bonus to SECL workers SECL कामगारों को दिवाली बोनस मिलेगा 93 हजार

Bumper bonus to SECL workers
Bumper bonus to SECL workers

नई दिल्ली,Bumper bonus to SECL workers 30 सितम्बर। देश की कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) की मानकीकरण समिति की बैठक आज 29 सितम्बर को नई दिल्ली में हुई इस बैठक में कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में केवल बोनस की ही चर्चा उपरांत बोनस की राशि कामगारों को कितनी दी जानी है इस पर निर्णय ले लिया गया है। वर्ष 2023 में दुर्गा पूजा के मौके पर कामगारों को 85,000 रूपये का बोनस मिला था. पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बोनस कितना अधिक मिलेगा इसकी चर्चा कोयला कामगारों के मध्य चल रही थी अब इस चर्चा में विराम लग जायेगा। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष बोनस 93,750 रू मिल सकता है।

Bumper bonus to SECL workers

Bumper bonus to SECL workers
Bumper bonus to SECL workers

बता दे की 1 अगस्त 2024 की स्थिति में कोल इंडिया में दो लाख नो हजार तीन सौ पच्चपन कामगार नियोजित है.इस लिहाज से एक हजार 962 करोड़ 70 लाख 31 हजार 250 रुपए बतौर बोनस का वितरण होगा। हालांकि यह राशि और अधिक होगी। क्योंकि इसमें 30 जुलाई, 2024 तक सेवानिवृत्त हुए कामगारों के आंकड़े सम्मिलित नहीं हैं।

Bumper bonus to SECL workers कामगारों को उम्मीद थी बोनस एक लाख से अधिक मिलेगा

Bumper bonus to SECL workers
Bumper bonus to SECL workers

बता दे की इधर, कोल इंडिया का मुनाफा भी बढ़ रहा है. ऐसे में कर्मचारियों को भरोसा था कि उन्हें अधिक बोनस मिलेगा.और उनका अनुमान था कि एक लाख तक बोनस मिलेगा,लेकिन जो बोनस की राशि मिलने वाली है उससे कामगारों को लगने लगा है की इसके लिए चारों श्रमिक संगठनों को एक साथ दबाव बनाते तो कोई बड़ी बात नहीं है की कोल इंडिया उनके दबाव में नहीं आती. यहां यह बात भी उल्लेखनीय है की कोयला उद्योग में कोयला मजदूरों का संगठन अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. पहले वाली बात नहीं रह गई है.

बता दे की चार श्रमिक संगठन बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू मानकीकरण की बैठक में शामिल होते है. इंटक पिछले एक दशक से मानकीकरण की बैठक में शामिल नहीं हो पा रही है. तकनीकी कारणों से इंटक को बैठक से अलग कर दिया गया है.

Bumper bonus to SECL workers अब तक कोयलाकर्मियों को मिले बोनस पर एक नजर

 

👉2023 -85 ,000
👉2022 -76 ,500
👉2021- 72,500
👉2020- 68,500
👉2019- 67,700
👉2018 -60,700
👉2017- 57,000
👉2016 -54,00
👉2015- 48,500
👉2014 -40,000
👉2013 -31,500
👉2012 -26,000

 

20 वर्षों से अनुदान लिए बगैर प्रशांति वृद्धाश्रम का नवदृष्टि कर रही संचालन,एक अक्टूबर को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

कोरबा, 30 सितम्बर। एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इधर, कोरबा में करीब बीस वर्षों से नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन करते हुए बुजुर्गों की सेवा की जा रही है।

 

प्रशांति वृद्धाश्रम छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की योजना है। एक जुलाई, 2005 को नवदृष्टि समाजसेवी संस्था को प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन सौंपा गया था। वर्तमान में वृद्धाश्रम में 25 महिला, पुरुष निवासरत हैं। खास बात यह है कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र ऐसी संस्था है, जो एक सरकारी योजना को सरकार से अनुदान लिए बगैर उसका संचालन कर रही है। संस्था द्वारा गैर सरकारी तौर पर भी किसी प्रकार का अनुदान प्राप्त नहीं किया जाता है। संस्था अपने स्रोत और समय- समय पर मिलने वाले जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन करती है।

प्रशांति वृद्धाश्रम में पात्र वरिष्ठ नागरिकों को भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। भोजन सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। बुजुर्गों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा जाता है। संस्था द्वारा परिवार से निकाले गए वरिष्ठ नागरिकों को वापसी कराने काउंसलिंग भी की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी मदद दी जाती है। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख एवं सचिव लक्ष्मी चौहान ने बताया कि भवन संबंधी मरम्मत, बिजली, पानी, सफाई कार्य जैसी सुविधाएं नगर पालिक निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं।

कुछेक निजी संस्थाओं द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाता है। पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सेवा करना है और यह कार्य करीब बीस वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी निरंतर किया जाएगा।

श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम

01 अक्टूबर को प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोहर साढ़े तीन बजे बुजुर्गों का सम्मान एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाए जाने का मकसद बुजुर्ग नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही उनसे जुड़ी समस्याओं का सामने लाना और उस पर चर्चा करते हुए समाधान निकालना है।