रायपुर। Big decision on free hold छत्तीगसढ़ गृह निर्माण मंडल के आवासीय मकान और व्यवसायिक भवन अब फ्री हल्ड नहीं होंगे। यानी भवन खरीदने वालों को अब जमीन का मालिकाना हक नहीं मिलेगा। हाउसिंग बोर्ड ने फ्री होल्ड की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश जारी किया है.
Big decision on free hold
Big decision on free hold
बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के दौरान सरकार ने 2020 में हाउसिंग बोर्ड के मकानों को फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया शुरू की थी। अफसरों के अनुसार इसमें कई तरह की दिक्कतें आ रही है। बताया जा रहा है कि हितग्राहियों के द्वारा फ्री-होल्ड के बाद जब राजस्व अभिलेख में नामांतरण कराया जाता है तो भूमि स्वामी के नाम रूप में उसका नाम तो दर्ज हो जाता है, लेकिन अभिलेख में रिकार्ड दुरूस्तीकरण नहीं होने के कारण धारणाधिकार / राजस्व भू उपयोग में आवासीय के स्थान पर “कृषि अथवा शासकीय भूमि” दर्शित होता है,
Big decision on free hold
Big decision on free hold
जिस कारण से हितग्राही को व्यपवर्तन के पुर्ननिर्धारण की जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इसके लिये उसे प्रीमियम, वार्षिक पुनरीक्षित भू राजस्व, अधोसंरचना उपकर, पर्यावरण उपकर, वर्तमान दर पर अर्थदण्ड का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए आगामी आदेश तक बिना व्यपवर्तन के अथवा धारणाधिकार में कृषि दर्शित भूमि के फी-होल्ड पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
रायपुर। CG Coal scam छत्तीसगढ़ के निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दे दी हैं। उन्हें दिसंबर 2022 में ED ने गिरफ़्तार किया था।
CG Coal scam
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग मामले को लेकर कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया था। कोयला मामले को लेकर ईडी ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर 2022 में गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद से सौम्या चौरसिया सेंट्रल जेल रायपुर में बंद है।
ईडी का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में हुए कोल लेवी में सौम्या चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। मामले में किंगपिन सूर्यकांत तिवारी के ऊपर सौम्या चौरसिया का प्रशासनिक सपोर्ट बताया गया है।
जयपुर/NIGAM BIG BREAKING नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस पार्टी के 8 पार्षद बिना शर्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बीजेपी कांग्रेसी पार्षदों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कर कार्यवाहक मेयर के नाम का ऐलान करेगी।
NIGAM BIG BREAKING
NIGAM BIG BREAKING
निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर की कार्यशैली से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी के 12 से ज्यादा पार्षद पिछले 3 महीने से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में थे। इनमें सिविल लाइंस, आदर्श नगर और किशनपोल विधानसभा के पार्षद थे। ये लोग मुनेश गुर्जर से प्रताड़ित होकर उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। 21 सितंबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से इन पार्षदों की अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। इसमें से 8 पार्षदों ने उसी वक्त बीजेपी में आने का फैसला किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बिना शर्त बीजेपी जॉइन करने का हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र दिया।
NIGAM BIG BREAKING इन पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा
NIGAM BIG BREAKING
मनोज मुद्गल वार्ड 35, उत्तम शर्मा वार्ड 49, ज्योति चौहान वार्ड 46, सुशीला देवी वार्ड 63, अरविंद मेठी वार्ड 71, मोहम्मद जकरिया वार्ड 65, पारस जैन वार्ड 80, संतोष कंवर वार्ड 78 ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर बिना शर्त समर्थन पत्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है। एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी पार्षद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क में हैं। जो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे सकते हैं।
BIG BREAKING MUDA लैंड स्कैम मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। इस मामले पर गवर्नर के आदेश के खिलाफ दायर की गई उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि याचिका में बताए गए तथ्यों को जांच करने की जरूरत है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अभियोजन की मंजूरी देने के लिए राज्यपाल सक्षम हैं।
BIG BREAKING
BIG BREAKING
सीएम सिद्धरमैया ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा अपने खिलाफ केस चलाने के आदेश को चुनौती दी है। यह केस मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण जमीन स्कैम से जुड़ा हुआ है।
हाईकोर्ट के फैसले पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,”कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के बाद हमें बताना चाहिए कि क्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पद पर बने रहना उचित है? सिद्धारमैया को पद छोड़ देना चाहिए।
BIG BREAKING
BIG BREAKING
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि उन्होंने ( मुख्यमंत्री सिद्धारमैया) अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के लोगों के लिए निर्धारित भूमि को लूट लिया। MUDA घोटाले में 5000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया। सिद्धारमैया के परिवार और मित्रों को लाभ हुआ। कांग्रेस पार्टी को अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के लोगों की कोई परवाह नहीं है। क्या राहुल गांधी ‘भ्रष्टाचार की दुकान’ पर कार्रवाई करेंगे”
कोरबा 23 सितंबर 2024/SECL Displacement राज्य शासन की अधिसूचना क्रमांक बी-1-11-95 -बाईस-पं -2-भाग 04 दिनांक 23 फरवरी, 1999 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए ग्राम पंचायत अमगांव को एस.ई.सी.एल दीपका विस्तार परियोजना द्वारा अधिग्रहित किये जाने के फलस्वरूप आगामी 06 माह में उक्त ग्राम वीरान हो जायेगा ।
SECL Displacement
SECL Displacement
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 126 की उपधारा (2) के अंतर्गत उक्त ग्राम पंचायत को एतद् द्वारा विस्थापित (डिसइस्टैब्लिशमेंट) किया जाना है। जिस किसी भी व्यक्ति को विस्थापन के संबंध में किसी प्रकार की कोई दावा/आपत्ति हो तो, अधिसूचना जारी होने की तिथि से सात दिवस के भीतर कार्यालय कलेक्टर जिला कोरबा में उपस्थित होकर अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। बाद में प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा / आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा ।
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
रायपुर 24 सितम्बर 2024/ National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरियाणा राज्य के समालखा में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वंय संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पूरे दो दिन मौजूद रहें और शामिल कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। डॉ. भागवत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर जनजातीय समुदाय के बीच जन कल्याण के काम करने का आह्नवान किया।
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
उन्होंने लगभग 80 जनजातीय समुदायों के परम्परागत पूजा-पद्धतियों के पण्डालों में देश की विभिन्न जनजातियों द्वारा अपने रीति-रिवाज और पूजा-पाठ के तरीकों के भी दर्शन किये। डॉ. भागवत ने इस अवसर पर कहा कि यह भारत की एक आत्मा का दर्शन करने जैसा है। विविधता के साथ एकत्व की यहीं अनुभूति हिन्दु धर्म संस्कृति को सभी के साथ जोड़ती है। डॉ. भागवत ने कहा कि आज के दौर में देश सांस्कृतिक संकट से गुजर रहा है और ऐसे आयोजन भारत की सांस्कृतिक पहचान और एकता को मजबूत बनाये रखने के लिए जरूरी हो गये है।
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की ओर से शामिल हुए प्रांत संगठन मंत्री श्री रामनाथ ने बस्तर में माओवाद के कारण जनजातीय समुदाय की परेशानियों और अवरूद्ध हुए विकास को मुख्य धारा में लाने के बारे में भी ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने बताया कि माओवाद की समस्या से बस्तर के जनजातीय लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। मौलिक अधिकारों के हनन के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों ओर आंगनबाड़ियों को तोड़ने से पढ़ाई-लिखाई की समस्या खड़ी हो रही है। अस्पतालों के भवनों को गिरा देने से ईलाज आदि में भी परेशानी होती है।
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
श्री रामनाथ में इन सबके बावजूद राज्य और केन्द्र सरकार के साथ मिलकर बस्तर के माओवाद प्रभावित गांवों में शासकीय योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहें प्रयासों की जानकारी भी दी। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा चलाये जा रहें विद्यालयों और आश्रमों में स्थानीय बच्चों के साथ-साथ अन्य राज्यों के जनजातीय बच्चों की पढ़ाई कराये जाने और उन्हें स्वालम्बी बनाने के लिए दिए जा रहें प्रशिक्षणों की जानकारी भी श्री रामनाथ ने सम्मेलन में दी।
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना से लेकर सात दशकों की यात्राओं का भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शन भी किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह और हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष श्री राम बाबू ने किया। इस सम्मेलन में रेखा नागर और डॉ. मदन सिंह बास्केल द्वारा लिखित ’रानी दुर्गावती’, डॉ. राजकिशोर हांसदा द्वारा लिखित संथाल जनजातीय की सृष्टि कथा, रामलाल सोनी द्वारा लिखित अपनों के अपने जगदेव राम और विवेकानंद द्वारा अंग्रेजी में लिखित ग्लोबल जेनोसाइड ऑफ इंडिजीनस पीपल्स नामक पुस्तकों सहित 13 पुस्तकों का विमोचन किया गया।
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
National Workers Conference of Vanvasi Kalyan Ashram
सम्मेलन में मणीपुर, नागालैण्ड, अरूणांचल, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में निवासरत जनजातीय समुदायों की समस्यों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों में कल्याण आश्रम के प्रकल्पों, उनकी गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी भी दी।
सम्मेलन में आरएसएस के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त जी, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अतर सिंह आर्य, कलन आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच.के.नागू एवं तेजी गुविन महामंत्री योगेश बापट, संगठन मंत्री अतुल जोग, मध्यप्रदेश राज्य के जनजातीय सलाहकर समिति के सदस्य उर्मिला भारती छत्तीसगढ़ के प्रांत संगठन मंत्री श्री रामनाथ, जशपुर के पद्म श्री जगेश्वर भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
बालको/(ब्लैकआउट न्यूज़)Balco News औद्योगिक विकास का असली मकसद है वहां रहने वाले नागरिकों को समृद्ध बनाना। समृद्धि का पर्याय उत्पादन और उत्पादकता के कीर्तिमानों भर से नहीं है बल्कि कारखाने से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े नागरिकों के जीवन स्तर में उठाव और उनके चेहरों पर आने वाली मुस्कान ही विकास का असली मानदंड है।
छत्तीसगढ़ में बालको की प्रगति का अर्थ सरकारी राजस्व में वृद्धि प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार के अवसरों में बढ़ोत्तरी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा स्वावलंबन, बिजली, सड़क जैसी आधारभूत संरचना के विकास, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसरों से भी है।
Balco News
Balco News
कोरबा एक औद्योगिक नगरी है जहां पर विभिन्न कंपनियां अपने विकास कार्यों से इसे नई उंचाईयों पर लेकर जा रहे हैं। इन्हीं में से एक बालको हमेशा अपने स्थानीय समुदाय के जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहा है। कर्मचारियों की भलाई के साथ-साथ कंपनी ने छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध रहा है।
आज छत्तीसगढ़ में बिजली, कुशल श्रमिक, भरपूर खनिज तथा रॉ मटेरियल बहुतायत में उपलब्ध है जो इसे आधारभूत संरचना, स्टील, एल्यूमिनियम उद्योग आदि में निवेश के लिए सबसे आकर्षक स्थान बनाता है। बालकों ने विनिवेश के बाद दो दशकों में ऐसे रचनात्मक माहौल के प्रोत्साहन की वकालत की है जो अधिक से अधिक रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के सृजन की बात करता है।
Balco News
Balco News
संयंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिक देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, इस दिशा में निरंतर प्रयास किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि आज बालकों में कार्यरत कुल मानव श्रम का अधिकांश हिस्सा छत्तीसगढ़ का है। इसी प्रकार 84 फीसदी नियमित कर्मचारी तथा 86 प्रतिशत आउटसोर्सड कर्मचारी छत्तीसगढ़ राज्य से हैं।
Balco News
Balco News
कंपनी ने ‘पंछी परियोजना’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 86 बेटियों के चयन और उनकी रूचि अनुसार उन्हें उचित शिक्षा दिलाने तथा उच्च औद्योगिक उपक्रम में काम करने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। इस कदम से उन बेटियों को कुछ नया कर दिखाने का हौसला मिलेगा जिनकी प्रगति की उड़ान पूरी तरह से थम चुकी थी। ‘पंछी परियोजना’ की मदद से ये महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़ कर दुनिया को यह दिखा सकेंगी कि अगर जज्बे को सही प्रेरणा मिल जाए तो आकाश की ऊंचाइयां इनके मजबूत इरादों के पंखों से जीती जा सकती हैं।
दिव्यांग और थर्ड जेंडर समुदाय के युवा भी वेदांता समूह की प्रगतिशील परियोजनाओं का हिस्सा बनकर देश की आत्मनिर्भरता में योगदान करने में सक्षम हुए हैं।
बालको अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई नीतियां और योजनाएं लागू किया है। इनमें से कुछ नीतियां और योजनाएं हैं- बालको अपने कर्मचारियों के बच्चों के विकास में मदद करने के लिए पेरेंटहुड चाइल्डकेयर पॉलिसी प्रदान करता है। कर्मचारियों को नियमित समय पर वेतन तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए निरंतर पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाता है। कर्मचारियों को उत्कृष्ट श्रेणी की सुविधाओं के साथ रहने एवं खाने के लिए क्वार्टर, हॉस्टल तथा कैंटीन उपलब्ध है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण और सुरक्षा कार्यक्रमों की व्यवस्था है।
बालको कर्मचारी अपने कर्तव्यों को सुरक्षित और कुशलता से पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों की भलाई, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देकर बालको ने खुद को सफलता के लिए तैयार किया है.
रायगढ़ : CG Herd of Elephants छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से हाथियों के उत्पात की खबरें सामने आ रही है. इस बीच रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम कोईलार में आज सुबह एक बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई जब 100 से अधिक हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया. हाथियों के आमद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग एकजुट होकर हाथियों को देख अपनी जान जोखिम में डालकर पास पहुंचे और हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करने लगे.
CG Herd of Elephants
CG Herd of Elephants
रान करने वाली बात यह है कि ग्रामीणों को अपनी जान का डर नहीं था. हाथियों के विशाल झुंड को खदेड़ने के लिए उसके पास जाने से बड़ी घटना हो सकती थी. हालंकि गनीमत रही कि हाथियों ने कोई आक्रामकता नहीं दिखाई और हाथियों का दल आगे की ओर बढ़ गया.
बिलासपुर/ CG FIRE BREAKING जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में आने वाले देवरीखुर्द इलाके में रविवार को आगजनी की घटना सामने आई थी, जिसमें ओवरब्रिजओवरब्रिज के पास स्थित फटाका गोदाम में भीषण आग लगने से लाखो का नुकसान होने की बात सामने आई थी, वही अब जगमल चौक स्थित पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई है, वही आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच, आग बुझाने का प्रयास कर रही है, आग लगने से पटाखा दुकान के अंदर से लगातार धमाकों की आवाज आ रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
CG FIRE BREAKING रिहायशी इलाके मे फटाका गोदाम, पुलिस की भूमिका संदिग्ध
CG FIRE BREAKING
लम्बे समय से रिहायशी इलाके मे फटाका गोदाम स्थित है लेकिन प्रशासन इस पर कार्यवाही करने मे हिचकता रहा है आज इस आगजनी की घटना ने पुलिस की भूमिका की पोल खोल दी है. समय रहते आग पर काबू पर लिया गया वरना आस पास के घर मकान चपेट मे आते तो बड़ी घटना ही सकती थी.
रायपुर : Unnatural act नया रायपुर के एक हॉस्टल के छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य की खबर सामने आई है. मामला राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में हाॅस्टल के प्रिंसिपल और हाॅस्टल वार्डन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्चे की उम्र 7 साल बताई जा रही है।
Unnatural act
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा हाॅस्टल में काफी बीमार था, जिसके बाद हाॅस्टल की वार्डन बच्चे की मां को बुलाई थी। बच्चे की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि जब वो बीमारी की बात सुनकर हाॅस्टल पहुंची तो बच्चे की तबीयत काफी खराब थी। बच्चे की स्थिति ख़राब होता देख उसे एम्स में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि मेडिकल जांच में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य होने की जानकारी मिली।
Unnatural act
पीड़िता ने आमानाका थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर केस डायरी को राखी थाना भेजा गया। पुलिस ने हाॅस्टल के प्रिंसिपल और वार्डन को हिरासत में लिया।