चेन्नई/(web desk)Train accident मैसूर से दरभंगा जा रही दरभंगा बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12578) तमिलनाडु के चेन्नई में एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में कई कोच डिरेल हो गए हैं, जबकि पीछे के 3 कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की खबर है। अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसा कावरापेट्टई स्टेशन के पास हुआ है।
Train accident
जानकारी के मुताबिक, रात 8:50 बजे पेरंबुर से खुलने के 10 मिनट बाद डिरेल होकर मालगाड़ी से टकरा गई। मालगाड़ी से टकराने के बाद ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लग गई।
Train accident
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, राहत और बचाव के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। ट्रेन से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।
कोरबा:-Chaiturgarh Darshan पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने साथियों व सहयोगियों के साथ चैतुरगढ़ पहुंचकर मॉ महिषासुर मर्दिनी माता के दर्शन व विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कोरबा जिले सहित प्रदेश में उन्नति, प्रगति, समृद्धि की कामना किया।
Chaiturgarh Darshan
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
श्री अग्रवाल ने मॉ महिषासुर मर्दिनी माता के पूजन कर क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, वैभव, ऐश्वर्य व दीर्घायु होने के लिए माता रानी से प्रार्थना किया है।
श्री अग्रवाल ने दुर्गा अष्टमी व दुर्गा नवमी के साथ-साथ विजयादशमी पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, प्रदेश सचिव बी एन सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल, पार्षद सुकसागर निर्मलकर, राजेन्द्र सूर्यवंशी, देवीदयाल सोनी, अनुज जायसवाल, गंगाराम भारद्वाज, प्रदीप जायसवाल, कुलदीप सिंह साथ में देवी दर्शन कर पूजा अर्चना किये।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल चैतूरगढ़ मे देवी दर्शन
Chaiturgarh Darshan
श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश मे कहा है कि राम को ज्ञान, सत्य और देवत्व का प्रतीक माना गया है जबकि रावण को अज्ञान, असत्य और दानत्व का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी का यह पर्व ज्ञान की अज्ञान पर, सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और देवत्व की दानवत्व पर विजय का प्रतीक है।
कोरबा 11 अक्टूबर 2024/ PM Housing Scheme अंतिम छोर के गाँव की अपनी पहचान होती है। शहर से दूर होने के साथ यहाँ की अपनी जीवनशैली होती है। दूर-दूर घर होते हैं। घर पर गाय बकरियां होती है। हरे-भरे पेड़ पौधे होते हैं। छोटी-छोटी बाड़ियाँ होती है,जहाँ पसंद की साग सब्जियां उगाई गई और आसपास मुर्गे-मुर्गियां छोटे चूजे घूमते-फिरते होते हैं। सुबह से शाम तक चहल-पहल होती है।
अपनी परम्पराएं, अपनी संस्कृति और मजबूत रिश्ते मगर कच्चे घर होते हैं…इन्हीं पहचान के बीच किसी के टूटे हुए तो किसी के जैसे-तैसे बने मिट्टी और खपरैल वाले घर भी होते हैं।
PM Housing Scheme
PM Housing Scheme
गाँव में किसी के पक्के मकान का होना उनके रसूखदार होने की पहचान हुआ करती थी…क्योंकि गरीबी की वजह से पक्के मकान का सपना अनगिनत ग्रामीणों के लिए महज सपना ही था, खेती-किसानी या फिर पीढ़ी दर पीढ़ी कच्चे मकानों में ही जिंदगी गुजार देने वाले ग्रामीणों ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उनका भी पक्का मकान बनेगा और अपने जीते-जी वे किसी रसूखदारों के बीच पक्के मकान में रह पाएंगे।
कुछ ऐसा ही सपना कोरबा जिले के अन्तिम छोर के गाँव पतुरियाडाँड़ में रहने वाले गरीब परिवारों को खुशी और गर्व है कि किसी मजबूत रिश्तों की तरह उनके घरों की बुनियादें भी मजबूत हो रही है और कई मुश्किलों से गुजरी कच्चे मकानों में बस यादें ही रह जाएंगी।
PM Housing Scheme
PM Housing Scheme
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के अन्तिमछोर के गाँव पतुरियाडाँड़ में रहने वाले गुलाब सिंह अपने तीन बेटों के साथ घर पर रहते हैं। लगभग 60 बसंत देख चुके गुलाब सिंह बताते हैं कि किसी तरह गाँव में खेती किसानी और मजदूरी से घर का खर्च चल जाता था। अब बेटे भी यहीं करते हैं। उनकी कई पीढ़ी गुजर गई पर पक्का मकान बन पाएगा, ऐसा कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके कच्चे मकान में जिंदगी कट गई। कच्चे मकान में बारिश के समय बहुत ही ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ा।
कभी खपरैल के बीच से टपकते बारिश के पानी में रातों की नींदे खराब हुई तो कई बार नीचे फर्श कीचड़मय हुआ। गुलाब सिंह से बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने के बाद उन्हें इस बात की चिंता थी कि वास्तव में पक्का मकान बनाने के लिए पैसे मिलेंगे या नहीं। कई बार तो लगता था कि खाते में पैसा नहीं आएगा और पक्के मकान का सपना कभी पूरा नहीं हो पायेगा। गुलाब सिंह ने बताया कि जब खाते में राशि आई तो मकान का सपना हकीकत में बदल गया है।
PM Housing Scheme
खाते से राशि निकालकर अपनी मकान को मूर्त रूप दे रहा है। गुलाब सिंह ने बताया कि उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधनमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में पैसा डाला है और यह राशि उनके जैसे गरीब परिवारों के सपनों को सच कर रहा है।
पिंकी पैकरा का सपना हुआ साकार
इसी गाँव की निवासी पिंकी पैकरा को भी अपने पक्के मकान का पूरा होने का इंतजार है। वह कहती है कि कच्चे मकान में रहने से बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। पक्का मकान बारिश के दिनों में उन्हें किसी परेशानी में नहीं डालेगा और वह सुकून से रह पाएगी। ग्रामीण पंचराम और उनकी पत्नी रूपकुंवर के खाते खाते में भी आवास बनाने के लिए राशि आयी तो इन्होंने मकान पूरा करा लिया है।
पंचराम ने बताया कि उनके घर का प्लास्टर का काम ही शेष है,जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा और वे पक्के मकान में रहने लगेंगे। गांव के लबदराम भी पीएम आवास के हितग्राही है। इन्होंने खाते में राशि आते ही काम शुरू कर दिया है। अभी तक 65 हजार प्राप्त कर चुके लबदराम ने बताया कि जल्दी ही उनका घर पूरा हो जाएगा और वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान को अलविदा कह देंगे। इन सभी हितग्राहियों ने पीएम आवास के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और अपने सपने के आशियाने को लेकर गौरवान्वित महसूस करते हुए खुशी व्यक्त की।
कोरबा। life imprisonment फार्म हाउस में डेढ़ साल पहले किए गए जानलेवा हमले में घायल शैलेन्द्र दीप की मौत हो गई थी। विचाराधीन इस प्रकरण में न्यायालय ने दोषसिद्ध पाए जाने पर आरोपी पुष्पेंद्र चौबे को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।
अतिरिक्त शासकीय लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रार्थी भूपेन्द्र दीप पिता स्व.चतुर दीप, 45 वर्ष, निवासी एसईसीएल घटना 2 मार्च 2023 को रात्रि लगभग 10:30 बजे डायल 112 के द्वारा उसके भतीजा उज्जवल दीप ने फोन पर बताया कि उसके भाई शैलेन्द्र दीप को जिला अस्पताल लेकर आ रहे हैं। जब वह जिला अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसका भाई रक्त रंजित था, उसके दोनों पैर, दोनों हाथ, सीना, चेहरा तथा सिर के पीछे भाग में चोट लगा था, खून निकल रहा था, जिसे तत्काल उपचार कराना शुरु किये।
वह अपने भाई से पूछा कि क्या हुआ, कैसे हुआ, तब उसका भाई बताया कि वह फारुख के साथ उसके काम से चौबे फार्म हाउस भुलसीडीह गया था, जहां पर फारुख कबाड़ बस की खरीदी को लेकर लेन-देन का अपना पैसा पुष्पेन्द्र चौबे से मांगा, इसी बात को लेकर पुष्पेन्द्र चौबे एवं उसका नाबालिग भतीजा मिलकर उसे बहुत मारने लगे.तभी उसके साथी छोड़कर वहां से भाग गये और वह अकेला पड़ गया।
life imprisonment
कोरबा जिला न्यायलय
वे लोग उसे बहुत मारे और पकड़ कर रखे थे,टांगी से सिर पर जानलेवा हमला किया। उसी समय सूचना पर डायल 112 वाले आये और उसे उठाकर जिला अस्पताल लेकर आये। यहाँ से रेफर कराकर गम्भीर हालत में एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराये। उपचार के दौरान 3 मार्च 2023 को प्रातः 5:30 बजे शैलेन्द्र की मौत हो गई। श्री द्विवेदी ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में प्रार्थी भूपेन्द्र दीप की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रामपुर द्वारा देहाती नालसी दर्ज कर बाद में थाना बालको नगर में अपराध क्रमांक 177/2023 धारा 302, 34 भारतीय दंड संहिता का एफआईआर दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। प्रकरण विचरण हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
life imprisonment
कोरबा जिला न्यायलय
विचाराधीन इस मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने आरोपी पुष्पेंद्र चौबे को दोषसिद्ध पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। प्रकरण में अतिरिक्त शासकीय लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने पैरवी की।
रायपुर। Police Promotion Breaking छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के द्वारा 45 उपनिरीक्षकों को पदोन्नति प्रदान कर निरीक्षक बनाया गया है। त्यौहारी सीजन में मिली इस पदोन्नति से उनके त्यौहार का उत्साह दोगुना हो गया है। पदोन्नति प्राप्त पुलिस कर्मियों को बधाईयां मिल रही हैं।
लूतरा/(ब्लैकआउट न्यूज़)Urs of Lutra बाबा सय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह का 66 वाँ उर्स बड़ी शानो शौकत से मनाने का निर्णय इंतजामिया कमेटी ने लिया है कार्यक्रम के मुताबित 20अक्टूबर को सुबह 11 बजे परचम कुशाई के साथ उर्स का आगाज होगा 21 अक्टूबर को शाही संदल पेश किया जायेगा 22 अक्टूबर को चाँद कादरी का अजुमुसान कव्वाली का एहतेमाम किया गया है
Urs of Lutra
23 अक्टूबर को नातिया मुशायरा, 24 अक्टूबर को पुनः कव्वाली रईस अनीश साबरी द्वारा पेश किया जाएगा 25अक्टूबर को कुल की फतेहा के साथ उर्स का समापन होगा कुल की फतेहा मे सय्यद राशीद मक्की मियाँ साहब तशरीफ़ ला रहे है.
Urs of Lutra
Lutra sharif bilaspur blackoutnews. In
इस दौरान जयरीनो के लिए शाही लंगर खाने मे 24 घंटे लंगर का इंतजाम किया गया है वही जमजम गेस्ट हॉउस के संचालक मो आरिफ हाजी अमीन सेठ ने बताया की वालिद मरहूँम अमीन सेठ द्वारा उर्स के दिनों मे पिछले कई सालों से बाबा साहब के मेहमानों के लिए निशुल्क लंगर का एहतेमाम किया जाता रहा है उसी परंपरा को कायम रखते हुए जमजम गेस्ट हॉउस मे उर्स के दौरान जायरिनों के लिए लंगर का इंतजाम किया गया है जो बिलकुल निशुल्क रहेगा.
कोरबा। कोरबा के उफनती नहर में कूदी युवती की लाश 3 दिनों बाद खरसिया के नहर से बरामद की गई है। लाश की शिनाख्त हो गई है। मुड़ापार में रहने वाली शोभा मरावा ने मृतका की पहचान अपनी बेटी एकता मरावा के रूप में की है। इसके साथ ही मां ने अपनी बेटी के आत्महत्या के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
एकता ने सोमवार की रात को कोरबा के पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए एक पुलिसकर्मी और युवक ने तेज बहाव वाले नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन लड़की को नहीं बचा पाए। गुरुवार को उसकी लाश खरसिया के नहर में झाड़ियों में फंसी हुई मिली। शोभा मरावा ने कपड़े के आधार पर अपनी बेटी एकता के तौर पर शिनाख्त करने के साथ आरोप लगाया कि 9वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली उसकी बेटी ने अपने प्रेमी संतोष तिवारी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। उसने आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बार-बार पैसों की मांग करता था.
Horoscope for October 11, 2024 आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से हल होंगे और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, इसलिए आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
Horoscope for October 11, 2024 वृषभ
Horoscope for October 11, 2024
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बाद में बढ़ने लगेंगी। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका मन कामकाज में थोड़ा कम लगेगा। किसी बात को लेकर आपकी लोगों से खटपट होने की संभावना है। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर बोलनी होगी।
Horoscope for October 11, 2024 मिथुन
Horoscope for October 11, 2024
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरे एक्टिव रहेंगे, उन्हें किसी की सलाह पर चलने से बचना होगा। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख और संबंधों में वृद्धि होगी। आपको काम को लेकर अधिक थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके मनचाहे खर्च भी आपको परेशान कर सकते हैं, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का कोई नया टैलेंट जाग सकता है।
Horoscope for October 11, 2024 कर्क
Horoscope for October 11, 2024
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, क्योंकि वह आज बढ़ सकते हैं। आपकी किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आप कहीं घूमने फिरने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।
Horoscope for October 11, 2024 सिंह
Horoscope for October 11, 2024
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज -मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपकी कोई मन की इच्छा अटकी हुई थी, तो वह आज बाहर आ सकती है। आपको अपने सहयोगियों से कोई भी बात सोच समझकर बोलनी होंगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कोई लेनदेन यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह आज हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला
आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके किसी सहयोगी से काम को लेकर खटपट होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, लेकिन उन्हें आप आसानी से मात दे सकेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
धनु
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सोच समझ से आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग हैरान रहेंगे। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से कोई बात थोड़ा सोच समझकर कहना होगा। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की रुचि जाग सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन या उलझन चल रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी संतान भी आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकती है और कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने कामों को लेकर ज्यादा समस्या नहीं आएगी। आपके सभी काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। आप कुछ समय रिलैक्स करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको अच्छा फील होगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपकी तारीफ कर सकते हैं, जिससे आपके बीच प्रेम और बढ़ेगा।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि अनबन चल रही है, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में आप थोड़ा सोच समझ कर ही आगे बढ़ें, क्योंकि आप किसी की दी गई सलाह पर चलेंगे, तो बाद में आपको पछतावा होगा। कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है, जिसके लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपके कुछ न विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
मीन
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपके मन में किसी नए काम को लेकर हलचल रहने वाली है। घर में आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी न लगे, नहीं तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है। संतान की तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, उनकी नौकरी से संबंधित समस्या भी समाप्त होगी।
रायपुर /10/10/2024 Leader of Opposition Dr Mahant छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल के नाम पत्र मे लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के द्वारा परिश्रमपूर्वक खरीफ सीजन – 2023 में उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर उपार्जन राज्य सरकार के खाद्य विभाग की व्यवस्थानुसार किया गया था, उपार्जन की मात्रा 144 लाख 12 हजार मैट्रिक टन थी। समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की मीलिंग करके चावल तैयार किया जाता है और राज्य की आवश्यकता के लिए चावल राज्य में रखकर अतिरिक्त चावल भारतीय खाद्य निगम को दिया जाता है।
Leader of Opposition Dr Mahant नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को लिखा पत्र,प्रदेश मे 1000 करोड़ से अधिक मूल्य के धान की क्षति,जिम्मेदारो पर कार्यवाही करें
Leader of Opposition Dr Mahant
Leader of Opposition Dr Mahant
मीलिंग पूर्ण होने में पर्याप्त समय लगता है। इस अवधि में धान की सुरक्षा एवं रखरखाव का उत्तरदायित्व राज्य सरकार का होता है। दिनांक 02 सितम्बर 2024 की स्थिति में यह पाया गया कि कुल 25 लाख 93 हजार 880 क्विंटल धान की मीलिंग नहीं हो सकी थी। आगे पड़ताल करने पर यह पाया गया कि, उक्त मात्रा में से 4 लाख 16 हजार 410 क्विंटल धान तो विभिन्न खरीदी केन्द्रों पर शेष बताया जा रहा है तथा 21 लाख 77 हजार 470 क्विंटल धान छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ के विभिन्न संग्रहण केंद्रों पर शेष बताया जा रहा है। इसका प्रमाण संलग्न है।
Leader of Opposition Dr Mahant
डॉ चरण दास महंत
इस शेष धान की स्थिति का प्रारंभिक तौर पर मुआयना करवाने पर यह पाया गया कि खरीदी केन्द्रों पर जो धान रिकार्ड में शेष दिख रहा है वहां धान है ही नहीं। इसी प्रकार संग्रहण केन्द्रों पर शेष धान जो खुले आसमान के नीचे कैप कव्हर के अंदर भंडारित किया गया था, वह भी बहुत खराब स्थिति में है तथा उसका चावल बनाने पर भी मानव के खाने योग्य नहीं होगा।
इस गंभीर विषय पर दिनांक 03 सितम्बर 2024 को प्रेस कांफ्रेंस करके मैंने आरोप लगाए थे, परन्तु आज तक राज्य सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राज्य सरकार की चुप्पी आरोपों की पुष्टि कर रही है। यह विशेषरूप से उल्लेखनीय तथ्य है कि राज्य के 33 जिलों में से 11 जिलों के खरीदी केन्द्रों में धान की शेष मात्रा शून्य है, अर्थात् इन 11 जिलों में धान खराब नहीं हुआ तो फिर अन्य 22 जिलों में भी ऐसी ही स्थिति क्यों नहीं रही। 33 जिलों में से केवल 6 जिलों के संग्रहण केन्द्रों में धान का बड़ी मात्रा में भंडारण किया गया था और इन सभी 6 जिलों में धान खराब हुआ है।
इस प्रकार यह स्पष्ट है कि, कुल 25 लाख 93 हजार 880 क्विंटल धान, जिसका लागत मूल्य रू. 4000.00 प्रति क्विंटल की दर से 1037 करोड़ 55 लाख रूपये होता है, खराब हो चुका है। यह एक बड़ी क्षति है, जो धान के सुरक्षा और रखरखाव में घोर उपेक्षा के कारण हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के पश्चात् इतनी बड़ी मात्रा में धान कभी भी खराब नहीं हुआ था, माननीय श्री विष्णुदेव साय की सरकार के कार्यकाल के पहले वर्ष में ही ऐसा होना सुशासन के दावे को झूठा सिद्ध कर रहा है।
सामान्यतया तो इस क्षति के लिए खाद्य विभाग तथा सहकारिता विभाग और कलेक्टर उत्तरदायी हैं, परन्तु इस क्षति हेतु विशिष्ट उत्तरदायित्व का निर्धारण किया जाना राज्य की जनता के व्यापक हित में आवश्यक है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल से आग्रह करते हुए कहा है कि, इस पुरे प्रकरण की जांच कराने तथा उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिए अपने स्तर से समुचित कार्यवाही करें।
कोरबा 10 अक्टूबर 2024/ International Day of the Girl Child अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में प्रतिदिन विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को अधिक अवसर प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डालने एवं बालिकाओं द्वारा शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, भेदभाव, हिंसा और बाल विवाह से सुरक्षा में आने वाली असमानताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
International Day of the Girl Child
International Day of the Girl Child
विकासखण्ड कोरबा के ग्राम नकिया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अंतर्गत जागरूकता रथ को जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप कंवर एवं सरगांव संरपंच श्रीमती संगीता पैकरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नवरात्रि के अवसर पर लगाये गये पंडाल, मंदिरों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु जन-जागरूक करने का कार्य रथ के माध्यम से किया जाएगा। उक्त जागरूकता रथ जिले के सभी विकासखण्डों का भ्रमण करेगा।
International Day of the Girl Child बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित International Day of the Girl Child
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम’’ विकासखण्ड कोरबा वनांचल ग्राम लेंमरू में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बालिका शिक्षा, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, कलश यात्रा एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के ग्रामीणजन, स्थानीय ग्रामवासी महिलाएं एवं किशोरी बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा स्वच्छता पोषण की जानकारी दिया गया।
ग्रामीणों ने इस आयोजन में उत्साह पूर्वक सहभागिता दी गई। उक्त अवसर पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश, परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता तुली, श्रीमती टेकेश्वरी धु्रव सेक्टर पर्यवेक्षक, कर्मचारीगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित थें।