Home Blog Page 150

Coal india recruitment 70 की उम्र मे सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर,कोल इंडिया मे निकली वेकेंसी, जल्द करें आवेदन

Coal india recruitment
Coal india recruitment

कोल इंडिया लिमिटेड Coal india recruitment (Coal India Limited) में नवीनतम रिक्तियों (Vacancies) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसका नोटिफिकेशन महानदी कोलफील्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार चिकित्सा विशेषज्ञ सलाहकार के रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती के बारे में डिटेल जानकारी पोस्ट में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही है। पोस्ट में उपलब्ध जानकारी का ध्यानपूर्वक अवलोकन करने के बाद पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Coal india recruitment

Coal india recruitment
Coal india recruitment

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (Mahanadi Coalfields Limited) वैकेंसी के लिए महत्वपूर्ण तिथियों पर गौर करें तो कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखकर coal india की आधिकारिक web site https://www.coalindia.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी माध्यम से भरे हुए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Coal india recruitment आयु सीमा

Coal india recruitment
Coal india recruitment

कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) में नई भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए अधिकतम आयु 70 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थी आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

Coal india recruitment शैक्षणिक योग्यता

कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) में चिकित्सा विशेषज्ञ सलाहकार पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस पास रखी गई है। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस डिग्री धारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इस तरह आवेदन करें

कोल इंडिया लिमिटेड में नई भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें

0 सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  https://www.coalindia.in/ पर जाना है।

0 उसके बाद करियर में रिक्रूटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।

0 वहां पर भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है उसमें उपलब्ध करवाई गई संपूर्ण जानकारी चेक करना है।

0 उसके बाद अप्लाई नाव पर क्लिक करना है।

0 मांगी गई जानकारी दस्तावेजों से संबंधित अपलोड करके आवेदन फॉर्म भरना है।

0 आवेदन पूर्ण रूप से भर लेने के बाद सबमिट कर देना है।

एवं उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

जिला अस्पताल सह चिकित्सा महाविद्यालय में स्वच्छता पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

कोरबा 09 अक्टूबर 2024/ जिले के स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय में नगर निगम कोरबा द्वारा मरीजों को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने हेतु विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां की गई। जिसके अंतर्गत मक्खी, मच्छरों तथा नालियों से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए नालियों की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

साथ ही सीवरेज की साफ-सफाई करते हुए पानी निकासी हेतु उचित प्रबंध किया गया। मच्छरों से होने वाले मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों से रोकथाम एवं बचाव के लिए डी.डी.टी. का भी छिड़काव किया गया।

Transporter turned out to be a coal thief कोयले की अफरा तफरी,कोरबा के दो ट्रांसपोर्टर सहित चार लोगों को रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Transporter turned out to be a coal thief
Transporter turned out to be a coal thief

कोरबा/रायगढ़/(ब्लैकआउट न्यूज़)Transporter turned out to be a coal thief कोयले की अफरा तफरी कर अडानी को चुना लगाने वाले कोरबा के दो ट्रांसपोर्टर सहित 4 लोगो को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपीआरोपी अच्छा कोयला को बेचकर कोयला चूरा (डस्ट) को अडानी पॉवर में सप्लाई कर रहे थे। शिकायत के बाद ट्रक ड्राइवरों और वाहन मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Transporter turned out to be a coal thief

Transporter turned out to be a coal thief
Transporter turned out to be a coal thief

मामला रायगढ़ पॉवर प्लांट का है जहां के सिक्युरिटी गार्ड धर्मेन्द्र पाठक की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने मिलावट के खेल में शामिल दो ड्राइवर और दो ट्रक मालिकों को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, कुसमुंडा कोरबा एरिया से आने वाले कोयले को ट्रक ड्रायवरों ने अपने मालिकों के साथ मिलकर डिपो में अनलोड कर अच्छी क्वालिटी के कोयले को बेचा और मिलावट किए गए डस्ट कोयले को अडानी प्लांट में पहुंचाया।

Transporter turned out to be a coal thief

Transporter turned out to be a coal thief
Transporter turned out to be a coal thief

घटना की जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए.सी. 4037 (वजन 31.270 टन) और सीजी 12 बी.पी. 8610 (वजन 37.450 टन) से कोयला लाया जा रहा था। ट्रक ड्रायवर बबलू नितिन लकड़ा और श्रवण कुमार ने अपने ट्रक मालिकों ओमी साहू और यश शुक्ला के कहने पर उरगा (कोरबा) के पास जीपीएस डिवाइस निकालकर कार में लगा लिया और अच्छे क्वालिटी के कोयले को कोयला डिपो चांपा में बेचकर मिलावट वाला कोयला प्लांट में पहुंचा दिया। सिक्युरिटी जांच के दौरान यह घोटाला पकड़ा गया, जिसमें ड्रायवरों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने मालिकों के निर्देश पर यह मिलावट की। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में अप.क्र. 239/2024 धारा 316(3), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर पुसौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है ।

गिरफ्तार लोगों मे ट्रांसपोर्ट के मालिक कोरबा रविशंकर नगर निवासी ओमी साहू एवं बिलासपुर निवासी यश शुक्ला सहित ड्राइवर श्रवण कुमार छतरपुर जिला पलामू झारखंड
बब्लू नितिन लकड़ा शांति नगर कोरबा को गिरफ्तार किया गया है.

Fraud in ayushman card आयुष्मान भारत योजना मे फर्जीवडा, अस्पताल पर 31 लाख का जुर्माना कई अस्पतालों के योजनाओं पर रोक

fraud in ayushman card
fraud in ayushman card

रायपुर– Fraud in ayushman card राज्य नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजनांतर्गत नियम विरूद्ध कार्य करने वाले अस्पतालों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है।

fraud in ayushman card

fraud in ayushman card
fraud in ayushman card

राज्य नोडल एजेंसी को अस्पतालों के विरूद्ध अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने, अनावश्यक आई.पी.डी. एवं आई.सी.यू. के पैकेज ब्लॉक करने, योजनांतर्गत लाभ देने से मना करने, अतिरिक्त नगद राशि लिए जाने इत्यादि की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके कारण अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

Fraud in ayushman card 

fraud in ayushman card
fraud in ayushman card

अस्पतालों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण संतोषजनक नही होने अथवा स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने वाले अस्पतालों पर कार्यवाही की गई है। इसके अंतर्गत बाबूजी केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं समता हॉस्पिटल डोण्डी लोहारा बालोद द्वारा अनावश्यक रूप से पैकेज ब्लॉक करने व उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण इनका योजनांतर्गत पंजीयन निरस्त कर दिया गया है।

जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा गलत तरीके से आई.सी.यू. के पैकेज ब्लॉक करने के कारण जारी स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर राशि 31 लाख 32 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया एवं तीन माह के लिए अस्पताल को योजना से निलंबित किया गया है।

AJAB GAJAB NEWS इस गांव में आ रही है बेनामी चिट्ठी, लोग पढ़कर खौफजदा है गांव छोड़ कर भागने को है मजबूर

AJAB GAJAB NEWS

AJAB GAJAB NEWS अक्सर जब कभी किसी के लिए चिट्ठियां आती हैं तो उसके चेहरे पर स्माइल आ जाती है. हालांकि इंग्लैंड के Shiptonthorpe गांव में लोगों का हाल ऐसा नहीं है. यहां रहने वाले हर शख्स को पिछले दो सालों से रहस्यमयी खत आ रहे हैं. गांव में रहने वाले हर बंदे को अज्ञात लेखक ऐसी बात लिख रहा है कि लोग अपने-अपने घर को छोड़कर भागने को मजबूर हैं.

कई बार कुछ चीजें ऐसी सामने आ जाती हैं, जिन पर यकीन करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है और ये चीजें जब कभी बाहर आती है तो लोग हैरान रह जाते हैं. कई बार ऐसी खबरें आती हैं जिसमें किसी के पास धमकी भरा खत आया हो या बार- बार आ रहा हो. ऐसा अक्सर एक दुश्मन अपने दुश्मन को डराने के लिए करता है, लेकिन इन दिनों इंग्लैंड के East Yorkshire (ईस्ट यॉर्कशायर) से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे.

इस शहर के Shiptonthorpe गांव में लगभग सभी लोगों को रहस्यमयी खत 2 सालों से आ रहे हैं. गांव में रहने वाले हर बंदे को अज्ञात लेखक के इन खतों को अश्लील और व्यक्तिगत और टारगेटेड बताया जा रहा है. इस बात की खबर जब वहां की पुलिस को लगी तो वो फिलहाल इस अजीबोगरीब मामले की जांच कर रही है. मीडिया से बात करते हुए और नाम न जाहिर करने की शर्त पर इसी गांव की महिला ने बताया कि दिसंबर 2022 में ऐसा एक पत्र मिलने पर मैं सदमे में ही आ गई थी.

AJAB GAJAB NEWS आखिर क्या है उस लेटर?

AJAB GAJAB NEWS
mysterious letter

महिला बताती है कि जिस समय ये खत उनके पास आया वो एक वॉर्ड सदस्य के रूप में काम करती थी और जब उसने वो पत्र खोला तो उसका कंटेंट काफी ज्यादा डराने वाला था. अपनी बात को BBC से कहते हुए उन्होंने कहा कि लेटर लिखने वाला मुझे कैरेक्टरलेस कह रहा था और आगे लिखा कि अगर मुझे आगे बढ़ना है तो मेरे पास एकमात्र तरीका है कि मैं गलत राह पर जाऊं.

AJAB GAJAB NEWS

AJAB GAJAB NEWS
mysterious letter

हैरानी की बात तो यहां ये है कि हंबरसाइड पुलिस ने बीबीसी को पुष्टि की कि उन्हें इन लेटर्स के बारे में कुछ जानकारी मिली है, जिसके सहारे वो उस लेखक तक पहुंच जाएंगी लेकिन फोर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि मामले पर उस समय पूछताछ की गई, जिसमें CCTV कैमरों को भी चेक किया गया. हालांकि इसके पीछे की क्या सच्चाई है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है और लोग डर के मारे अपने इलाके को खाली कर रहे हैं.

Today’s Horoscope for 09 October 2024 इन 3 राशि वालों के व्यापर में लाभ का योग बन रहा है शेष राशि वाले जाने अपना दैनिक राशिफल

 

Today’s Horoscope for 09 October 2024 मेष

Today’s Horoscope for 09 October 2024 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, क्योंकि आपको उसे वापस देने में समस्या आएगी। आप किसी काम को यदि भाग्य के भरोसे छोडे़ंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। माता-पिता आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसे बातचीत करेंगे।

 

Today’s Horoscope for 09 October 2024 वृषभ

Today's Horoscope for 09 October 2024
Today’s Horoscope for 09 October 2024

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर चलने के लिए रहेगा। किसी अजनबी पर आप भरोसा सोच समझकर करें। आपको यदि कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके कामों को लेकर आपके भाई आपको कोई सलाह देंगे, तो बिजनेस में आपकी कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है।

 

Today’s Horoscope for 09 October 2024 मिथुन

Today's Horoscope for 09 October 2024
Today’s Horoscope for 09 October 2024

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। कार्यक्षेत्र में आप कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ विरोधी आज सतर्क रहेंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।

Today’s Horoscope for 09 October 2024 कर्क
Today's Horoscope for 09 October 2024
Today’s Horoscope for 09 October 2024

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार को संवारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, वह अपनी कोशिशे जारी रखें। जीवनसाथी को आज प्रमोशन मिल सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है, जिससे आपकी खटपट होने की संभावना है।

Today’s Horoscope for 09 October 2024 सिंह
Today's Horoscope for 09 October 2024
Today’s Horoscope for 09 October 2024

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको किसी ने पद की प्राप्ति हो सकती है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

 

Today’s Horoscope for 09 October 2024 कन्या

 

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में अच्छी महारथ हासिल हो सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा और आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप ज्यादा परेशान ना हो।

तुला

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाना नुकसान देगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपकी सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आप किसी नए घर खरीदने के लिए कोई लोन आदि भी ले सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय रहने की संभावना है। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े में पड़ सकता है। आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई सफलता हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग कामों को लेकर सावधान रहें।

धनु

आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। किसी से कोई बातचीत थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि इससे उन्हें आपके किसी कमी का पता चल सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जिससे परिवार के सदस्य द्वारा भी मंजूरी मिलने की संभावना है। आप परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा का हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर आलस्य दिखाना भारी पड़ सकता है, जिससे आपका काम लटकाने की संभावना है। घूमने फिरने की आप योजना बना सकते हैं। आपको अपने पिताजी से संपत्ति को लेकर कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा, क्योंकि आपकी टेंशन बढे़गी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप यदि किसी काम को लेकर कोई जोखिम उठाएंगे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपको यदि कोई परीक्षा संबंधित समस्या चल रही थी तो उससे भी काफी हद तक राहत मिलेगी।

मीन

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर आप टेंशन में रहेंगे, क्योंकि आपको अपने बॉस से कुछ खटपट होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो उसमें भी आपको समस्या हो सकती है। संतान आपकी बातों पर खरी उतारेगी। आध्यात्म के कार्य से जुड़कर आपका मन खुश रहेगा। आपको कोई बात जीवनसाथी से गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो वह दोनों के बीच लड़ाई झगड़े हो सकते हैं।

Mobile medical unit कलेक्टर IAS अजीत वसंत ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Mobile medical unit 
Mobile medical unit 

कोरबा 08 अक्टूबर 2024/Mobile medical unit कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एनटीपीसी अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन कलेक्ट्रेट परिसर में किया। उन्होंने कोरबा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण एमएमयू को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और कहा कि इस पहल से कोरबा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा और मजबूत होगी।

Mobile medical unit 

Mobile medical unit 

मेडिकल टीम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा मिलेगी। एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम समाजिक दायित्व के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य वंचितों समुदायों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।

Mobile medical unit 

Mobile medical unit 

मोबाइल मेडिकल यूनिट के शुभारंभ अवसर पर श्री राजीव खन्ना, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा; श्री विनोद कोल्हटकर, एनटीपीसी कोरबा अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री शशि शेखर, एनटीपीसी कोरबा के मानव संसाधन प्रमुख और श्री शशांक छाजेड़, वरिष्ठ प्रबंधक, सीएसआर उपस्थित थे।

Mobile medical unit 

Mobile medical unit 
Mobile medical unit

यह मोबाइल मेडिकल यूनिट अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है और सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, टीकाकरण और स्वास्थ्य शिक्षा जैसी सेवाएं प्रदान करेगी। एनटीपीसी कोरबा की सीएसआर टीम यूनिट के संचालन का समन्वय कर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। श्री शशांक छाजेड़ ने इस परियोजना को वास्तविकता बनाने में शामिल सभी हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

CG bilaspur breaking आखिर कौन है ये लोग जो पुलिस के सामने सरकार गिराने और मंत्रियों को दौड़ा दौड़ा कर मारने की बात कर रहे है देखें वीडियो

CG bilaspur breaking
CG bilaspur breaking

बिलासपुर/(ब्लैकआउट न्यूज़) CG bilaspur breaking बिलासपुर मे विगत दिनों SBR कॉलेज मे डांडिया का कार्यक्रम रखा गया था जहाँ वालीवुड सिंगर मो दानिश को अपना कार्यक्रम देना था मो दानिश ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ शेरोवाली के गाने के साथ शुरू की और भक्ति गीत गाना शुरू किया ही था की कुछ विशेष संगठन के लोग कॉलेज के बाहर जामा हो गए और मुस्लिम सिंगर मो दानिश को वापस भेजनें की बात करने लगे इस पर आईजाकों ने विरोध कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन वें अपनी बात पर अड़े रहे.

CG bilaspur breaking

CG bilaspur breaking
CG bilaspur breaking

देखते ही देखते वाहन पुलिस बाल तैनात हो गया लेकिन विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा था इस पर एक व्यक्ति ने धमकी भरे लहजे मे कहा की अगर FIR हुई तो सरकार गिरा देंगे मंत्रियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटेंगे.

CG bilaspur breaking आखिर कौन है ये लोग

CG bilaspur breaking

अब सवाल यह उठता है की ये कौन लोग है कहा से आते है जो छत्तीसगढ़ की शांत फ़िज़ा मे जहर घोलने का काम कर रहे है बेखौफ़ इतने की छत्तीसगढ़ की सरकार को गिराने और मंत्रियों को दौड़ा दौड़ा कर मारने की बात पुलिस के सामने कर रहे है और पुलिस मुक दर्शक बनी हुई है आखिर इन्हे किनका वरदहस्त प्राप्त है.

CG bilaspur breaking

student died due to drowning फिर एक छात्र की डूबने से मौत,परसाखोला पिकनीक मनाने गए थे छात्र

student died due to drowning
student died due to drowning

कोरबा/बालको( संतोष कुमार सारथी ) student died due to drowning कोरबा में बीते 24 घंटो में पानी में डूबने से दूसरी घटना सामने आईं है, बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत जिले के प्रसिद्ध पिकनीक स्पॉट परसाखोला में एक छात्र डूब गया है, जिसकी मौत हो गई है। वहीं पानी में डूब रहे एक अन्य छात्र की जान दोस्तों ने बचा ली है।

student died due to drowning

student died due to drowning
student died due to drowning

मामला मगंलवार सुबहका है, जहां दीपका से चार दोस्त नहाने के लिए बालको के परसाखोला पिकनीक स्पॉट्स आए हुए थे, इस दौरान एक छात्र पानी की गहराइयों में लापता हो गया है, जानकारी अनुसार दो दोस्त उपर झरने की ओर थे वही दो दोस्त नीचे पानी में उतर चुके थे, देखते ही देखते पानी में गए दोनो दोस्त पानी में समा गए, जैसे तैसे पानी में डूबे एक किशोर को बाकी के दोस्तो ने पानी से बाहर निकाला, वहीं पानी में गया अन्य किशोर गहराइयों में समा गया जिसका शव निकाल लिया गया है।

student died due to drowning

गौरतलब हो की सोमवार शाम को भी एक यूवक की पानी में डूबने से मौत हो गई थी, वही 24 घंटो के भीतर ही जलप्रपात में डूबने की दूसरी घटना सामने आईं है।

Municipal Council Bankimongra DMF से नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा को मिले 4 करोड़ 15 लाख रुपए

Municipal Council Bankimongra
Nagar palik parishad banki mongra blackoutnews. In

कोरबा 07 अक्टूबर 2024/ Municipal Council Bankimongra जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत सभी 30 वार्डो में विभिन्न विकास कार्य नाली निर्माण, सीसी रोड़ सहित अन्य 55 कार्य के लिए 4 करोड़ 15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने से नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में कार्य स्वीकृत होने से वार्ड में व्याप्त समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

Municipal Council Bankimongra 

 Municipal Council Bankimongra
Nagar palik parishad banki mongra blackoutnews. In

स्वीकृत कार्य अंतर्गत पुरेना बस्ती में शास. स्कूल से रामसिंह घर तक सी.सी. रोड निर्माण 3.50 लाख, बांकी खदान के पास से मड़वाढोढा तक बी. टी. रोड रिन्युवल 13.13 लाख, मेन रोड से भीमसेन घर तक सी.सी. रोड निर्माण 2.81 लाख, बहादुर घर से समारू घर तक सी.सी. रोड निर्माण 4.74 लाख, प्रभात घर से कुषवंत घर तक सी.सी. रोड निर्माण 4.74 लाख , शीतला मंदिर से देव टेंट हाउस से होते हुए ट्रांसफार्मर तक सी.सी. रोड निर्माण 6.9 लाख,

छ.ग. पब्लिक स्कूल से मंगल बिंझवार के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 7.31 लाख, मोंगरा बस्ती, जर्जर मुक्तिधाम में प्रतिक्षालय, जलाने का शेड, बाउंड्री वॉल का मरम्मत, पोस्ट मार्टम कक्ष मरम्मत, सी.सी. रोड, पानी के लिए बोरवेल, बिजली व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाईट 30.25 लाख,

Municipal Council Bankimongra 

 Municipal Council Bankimongra
Nagar palik parishad banki mongra blackoutnews. In

बहादुर अण्डा वाले के घर से पाल गुरूजी के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 4.43 लाख, मेन रोड से रावण मैदान होते हुए हरिशंकर घर तक सी.सी. रोड निर्माण 2.84 लाख, पानी टंकी नवाब अली के घर से देवांगन के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 8.12 लाख, कुमारी घर से संतराम के घर तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण 5.89 लाख ,गणेश गुप्ता घर से रामकुमार साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 8.12 लाख,

Municipal Council Bankimongra

 

गुरुद्वारा मोहल्ला में मैदान अली के घर से महाराज के घर तक आर. सी. सी. नाली निर्माण 10.49 लाख, मेन रोड चंडी मंदिर से शिवम टी.वी. स्टोर तक सी.सी. रोड निर्माण 4.74 लाख, लखपत शर्मा के घर से मेन रोड तक सी.सी. रोड निर्माण 4.74 लाख, लखपत के घर के पास आर.सी.सी. कलवर्ट निर्माण 1.04 लाख, पानी टंकी एम. जी. व्ही. एम. स्कूल से सरदार घर तक सी.सी. रोड निर्माण 8.12 लाख ,शांतिनगर सामुदायिक भवन से साहू टेलर के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 8.52 लाख, पटेल मोहल्ला जंगल साईड तूफानी घर से गोपाल दास के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण 13.80 लाख,

जंगल साईड सिदार मोहल्ला हरि साहू के घर से गीता बड़ा के घर तक सी.सी. रोड 3.4 लाख, शा. प्रा. शाला बांधापारा में शौचालय एवं किचन शेड निर्माण 7.23 लाख, विशेष अग्रवाल के घर के सामने से तिलकराम चौहान के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 7.31 लाख

Municipal Council Bankimongra

दुर्गा पण्डाल से लक्ष्मीबाई चौहान तक सी.सी. रोड निर्माण 7.31 लाख, मनोज साहू के घर से आंगनबाड़ी तक आर. सी.सी. नाला निर्माण 6.29 लाख, बनवारी साईड से अम्बेडकर नगर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 8.39 लाख, अम्बेडकर चौक से रमेश केसरी के घर तक सी.सी. रोड एवं रिटेनिंग वॉल 2.07 लाख, चौपाटी से विनायक स्कूल तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण 13.26 लाख, सनसाईन स्कूल से दीपक कर्ष के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 3.25 लाख,

गोविंद के घर से कोटवार मोहल्ला हीराबाई चौहान के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण 13.26 लाख, जुगल साहू के घर से मनोज चौहान के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 8.53 लाख, कटाईनार शिव मंदिर चीफ हाउस से खेत वाले रास्ते होते हुए मेन रोड तक सी.सी. रोड निर्माण 3.65 लाख का कार्य, गुड़ीपारा सामुदायिक भवन से सेवकदास घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 4.74 लाख,

Municipal Council Bankimongra

गुड़ीपारा सामुदायिक भवन से सेवकदास घर तक सी.सी. रोड निर्माण 8.39 लाख, मनकू घर से साईं मंदिर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण 13.26 लाख, राजा ठेला घर से राजेन्द्र यादव एवं गायत्री साहू के घर होते हुए राठौर जनरल स्टोर तक सी. सी. रोड निर्माण 6.9 लाख,

तिहारू चौहान के घर से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण 16.24 लाख, जयस्तंभ से ओम कुर्रे के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 7.58 लाख, दयानंद चौधरी के घर से पप्पू पोद्दार के घर तक सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण 10.35 लाख, मड़वाढोढ़ा के अगरिया मोहल्ला में जतन घर से मसतराम घर तक सी.सी रोड 2.37 लाख, मड़वाढोढा में गांधी चौक से शत्रुघन घर तक सी.सी. रोड निर्माण 3.55 लाख, सड़कपारा बुधवार यादव घर से राहुल किराना तक सी.सी. रोड निर्माण 2.37 लाख,

गांधी चौक से डॉ. कंवर घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 8.39 लाख, राजू साहू के घर से रवि घोषाल के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 7.10 लाख, रवि घोषाल के घर से कौशल्या देवी के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण 6.29 लाख,

उड़िया मोहला शांतिनगर सांस्कृतिक मंच से मउथराम सारथी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 3.55 लाख, बजरंग चौक से चुनचुनी बस्ती तक सी.सी. रोड निर्माण 19.28 लाख, पप्पू काले के घर से कन्हैया के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 10.66 लाख, पटेल वस्त्रालय से नागेन्द्र के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 10.80 लाख, स्कूल से महंत पारा तक सी.सी. रोड निर्माण 11.04 लाख, राधेलाल देवांगन घर से सूर्या यादव घर तक सी.सी. रोड निर्माण 8.26 लाख का कार्य, वैष्णव महाराज के घर से सुनील महंत के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 7.10 लाख,

आर्यन स्कूल से पूरब किराना तक सी.सी. रोड निर्माण 8. 34 लाख का कार्य, श्याम सुन्दर के घर से बहराता लाल कश्यप के घर तक सी.सी. रोड निर्माण 1.62 लाख, कटाईनार मुक्तिधाम से मेन रोड़ तक सीसी रोड़ निर्माण 0.71 लाख का कार्य शामिल है।