कोरबा 08 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय एवं अन्य अधिकारियों के साथ घंटाघर ओपन थियेटर के समीप स्मृति उद्यान के पीछे स्थित चौपाटी का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री वसंत ने चौपाटी में पूर्व में किए गए विकास व निर्माण कार्यों की आवश्यकतानुसार मरम्मत करने, पेवर ब्लाक, ड्रेन निर्माण के साथ-साथ पानी, बिजली की सुविधा सुनिश्चित कराए जाने व चौपाटी की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घंटाघर मैदान के चौपाटी संघ के पदाधिकारियों व अध्यक्ष से चर्चा कर उनकी सहमति से ठेले गुमठी की शिफ्टिंग स्मृति उद्यान के पीछे स्थित उक्त चौपाटी में करने की योजना बनाएं तथा चौपाटी शिफ्टिंग के पश्चात आवश्यकतानुसार चौपाटी को और अधिक विकसित व सुविधायुक्त स्वरूप दिए जाने की कार्ययोजना पर काम करें।
कलेक्टर श्री वसंत ने कोरबा पुरानी बस्ती से सीधे सर्वमंगला मंदिर तक रपटा निर्माण के मद्देनजर आज उक्त स्थल का निरीक्षण किया । यहाँ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा अपने कोरबा प्रवास के दौरान कोरबा पुरानी बस्ती से सर्वमंगला मंदिर तक सीधी पहुंच हेतु हसदेव नदी के उक्त स्थल पर रपटा निर्माण की घोषणा की गई थी।
मुख्यमंत्री के द्वारा की गई उक्त घोषणा को अमलीजामा पहनाने व रपटा निर्माण की दिशा में कार्यवाही को गति देने के संदर्भ में उक्त स्थल निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि रपटा निर्माण के पश्चात पुराने कोरबा शहर से सर्वमंगला मंदिर व कुसमुण्डा की ओर जाने के लिए शार्ट-कट मार्ग सुलभ हो जाएगा तथा यह दूरी अत्यंत कम हो जाएगी, वहीं वहाँ का ट्रेफिक डायवर्ट होने से कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
रेलवे फाटक बंद होने से पुराने कोरबा शहर की ओर से सर्वमंगला रोड व कुसमुण्डा की तरफ जाने वाले नागरिकों को होने वाली असुविधा एवं समय की बर्बादी को भी रोका जा सकेगा।इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के अधीक्षण अभियंता एम. के. वर्मा, जोन कमिश्नर ए. के. शर्मा, विनोद शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, विनोद गोंड़, सुनील वर्मा, सुमित गुप्ता, आनंद राठौर, प्रिंस सिंह आदि उपस्थित थे।
Horoscope for today 9 January 2025 आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसको पूरा करने की भरसक कोशिश करनी चाहिए। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।
वृषभ Horoscope for today 9 January 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए नौकरी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें और संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
मिथुन Horoscope for today 9 January 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है।
कर्क Horoscope for today 9 January 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति कर सकता है, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आप अपने ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से भी धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी नए मकान की खरीदारी आप कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के शत्रु आज हावी रहेंगे।
सिंह Horoscope for today 9 January 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में लोगों को आपके सुझाव खूब पसंद आएंगे। पिताजी आपके बिजनेस में काफी मदद करेंगे। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको धन संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कन्या Horoscope for today 9 January 2025
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
तुला Horoscope for today 9 January 2025
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ टाइम बिता सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक Horoscope for today 9 January 2025
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। धन को लेकर आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपकी सेहत में यदि उतार चढ़ाव लगा हुआ था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले, नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको राहत मिलेगी।
धनु Horoscope for today 9 January 2025
आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी काम में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सरकारी क्षेत्रों में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
मकर Horoscope for today 9 January 2025
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं वेकेशन पर जा सकते हैं।
कुंभ Horoscope for today 9 January 2025
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपने यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोचा था, तो आप उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
मीन Horoscope for today 9 January 2025
आज का दिन आपके लिए टेंशन से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। लेकिन फिर भी नौकरी में कार्यरत लोग अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वह उनके मित्र के रूप में हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में यदि आपकी जीवनसाथी से खटपट चल रही थी और वह आपसे नाराज थी, तो आप उन्हे मनाने की कोशिश करेंगे।
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) कोरबा पुराना बस स्टैंड के सामने मेन रोड पर किसानों ने किया चक्का जाम, किसानो ने जानकारी देते हुए बताया जिला सहकारी कद्रीय बैंक से पैसा ना मिलने का वजह से परेशान हो कर चक्का जाम किया गया है दो-तीन दिन से बैंक का चक्कर लगा रहैं हैं सुबह से बैंक में लाइन लगाए हुए बैठे और पैसा नहीं होने का हवाला देकर वापस लौट दिया जा रहा हैं जिसे लेकर किसान आक्रोश हो गए.
किसानों ने एकाएक सड़क पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। शाम लगभग 4 बजे इन किसानों ने इतवारी बाज़ार मार्ग में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से निकलकर मुख्य सड़क पर एकत्र होना शुरू कर दिया और चक्काजाम कर दिया। समझाइश देने के लिए मौके पर कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल और बैंक के शाखा प्रबंधक पहुंच चुके हैं।
इन किसानों का कहना है कि धान बिक्री के एवंज में उन्हें पूरी राशि या पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है। मात्र ₹25000 दिया जा रहा है। ग्राम लबेद के किसान उमेंद्र सिंह ने बताया कि उसे ट्रैक्टर की किश्त राशि 95 हजार रुपया आज बैंक में जमा करना है लेकिन उसे यहां से मात्र ₹25000 ही मिल रहे हैं। अब ऐसे में वह किस्त कैसे जमा कर पाएगा। अन्य किसानों की भी इसी तरह की समस्या है जिन्हें धान बेचने के एवज में पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है।
बताते चलें कि पिछले वर्ष भी इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हुई थी और बैंक प्रबंधन पर आरोप लगता रहा है कि जो चढ़ावा देता है उन्हें ज्यादा राशि दी जाती है, बाकी लोगों को चक्कर पर चक्कर लगवाए जाते हैं और पूरी राशि नहीं मिल पाती है। ग्रामीण किसान दूर दराज इलाकों से जिला मुख्यालय आकर अपनी राशि प्राप्त करने के लिए जद्दोजहद करते हैं, आने-जाने में गाड़ी का किराया और समय अलग बर्बाद होता है।
कोरबा (संतोष कुमार सारथी)त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कोरबा जनपद पंचायत में आज आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई जहां सरपंच पद के लिए आरक्षण निर्धारित किए गए बता दे की पूर्वज जनपद के अंतर्गत आने वाले 74 पंचायत को अनुसूचित जनजातीय के लिए आरक्षित किया गया है इसमें से 50% पंचायत में महिला सीट के लिए आरक्षित किए गए हैं। देखिए पंचायत वार आरक्षण की स्थिति…
कोरबा(संतोष कुमार सारथी) rape of a woman एक आदतन दुराचारी ने मंगलवार की शाम दिशा मैदान के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। जब उसने विरोध किया तो उस पर ब्लेड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देने के साथ गला भी दबाया।
rape of a woman
rape of a woman
जानकारी के मुताबिक यह घटनाक्रम सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत का है।क्षेत्र की रहने वाली 40 वर्षीय महिला मंगलवार शाम करीब 6 बजे दिशा मैदान के लिए नदी की तरफ गई हुई थी। वह वहां से वापस लौटते वक्त पानी ले रही थी कि इसी दौरान वहां महेत्तर केवट (निवासी भिखारी डेरा सर्वमङ्गला मंदिर के पास) पहुंचा। उसने पीछे से जाकर पीड़ित महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
जब महिला ने अपना बचाव किया और शोर मचाने लगी तब ब्लेड से हमला कर उसे काट दिया और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वहां से जाते-जाते रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मौका से मारपीट किया और गला भी दबा दिया था।
rape of a woman
rape of a woman
अनाचार के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता रात 12 बजे किसी तरह घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजन को दी। रात हो जाने के कारण वह रिपोर्ट लिखाने थाना नहीं पहुंची। आज सुबह वार्ड के पार्षद व परिजन के साथ थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट उसने दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को भिखारी डेरा से हिरासत में ले लिए जाने की खबर है।
वार्ड पार्षद ने बताया कि आरोपी आदतन बदमाश है और इससे पहले भी वह अनाचार के मामले में जेल जा चुका है। पूर्व में भी वह महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करता पकड़ा गया है लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता रहा। वह आदतन दुराचारी प्रवृत्ति का हो चुका है, उस पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
बालकोनगर, 07 जनवरी, 2025। , BALCO NEWS वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के साथ साझेदारी से संचालित अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) परियोजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रूमगढ़ा गांव में मल्टी-स्पेशलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 4 पड़ोसी समुदाय के साथ 224 मरीज लाभान्वित हुए।
समुदाय के सदस्यों को निशुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में त्वचा रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, नेत्र देखभाल और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा विशेषज्ञ परामर्श और मधुमेह, रक्तचाप के लिए नैदानिक परीक्षण किए गए।
BALCO NEWS
BALCO NEWS
स्वास्थ्य शिविर में एमजीएम आई इंस्टीट्यूट, रायपुर और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुल 135 लोगों की नेत्र जांच भी की गई। मोतियाबिंद के रोगियों के लिए मुफ्त परिवहन और सर्जिकल चिकित्सा उपचार शामिल था। नेत्र जांच शिविर वृद्ध लोगों को आंखों की समस्याओं का समय रहते पता लगाने, अंधेपन को रोकने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। जांच के 18 मोतियाबिंद मरीज की पहचान की गई तथा 33 लोगों को दृश्य बाधा के अनुसार चश्मा भी दिया गया।
BALCO NEWS
BALCO NEWS
शिविर में 25 बुजुर्गों को एडवांस इलेक्ट्रोथेरेपी तकनीक के साथ फिजियोथेरेपी सेवा प्रदान की गई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की कोरबा यूनिट टीम के सहयोग से एचआईवी परामर्श और प्रथम स्तर की जांच की गईं। मेगा स्वास्थ्य शिविर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लाभान्वित हुए।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सामुदायिक विकास स्वास्थ्य परियोजना मोबाइल हेल्थ वैन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना तथा दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। बालको सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रयासरत है।
BALCO NEWS
BALCO NEWS
रूमगढ़ा की गिरिजा सारथी (मितानिन) ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि बालको के इस पहल ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को हमारे दरवाजे तक पहुंचा दिया है जिससे सभी को लाभ हुआ है। शिविर से स्वास्थ्य सेवा के बारे में लोगों के बीच जानकारी और जागरूकता का संचार हुआ। हम कंपनी और जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आशा करते हैं कि भविष्य में इस तरह की पहल जारी रहेगी।
आरोग्य परियोजना बालको का व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुपोषण को कम करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। परियोजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025 में 45 से अधिक समुदायों के 49,097 लोग लाभान्वित हुए हैं। ‘उपचार आपके द्वार’ थीम पर संचालित मोबाइल हेल्थ वैन की मदद से जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। वित्तवर्ष 2025 में एमएचवी से लगभग 16987 तथा 5 मल्टी-स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप से लगभग 1200 लोग लाभान्वित हुए।
कोरबा(संतोष कुमार सारथी )शहर के अमृता ज्वेलर्स के संचालक सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की कार रिस्दा क्षेत्र में मिली है। बदमाश उनका मर्डर करने के बाद उनकी क्रेटा कार लेकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के तीसरे दिन कार को बालकोनगर क्षेत्र के रिसदा में लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
Bullion trader murder case update
Bullion trader murder case update
दरअसल बालकोनगर के रिस्दा बस्ती में रहने वाली आशा देवांगन के घर के सामने कल सुबह से कार खड़ी थी। उसने किसी व्यक्ति के कार खड़ी करने की सोचकर ध्यान नहीं दी। लेकिन सराफा कारोबारी का मर्डर व कार लेकर भागने की खबर बस्ती में लोगों तक पहुंच गई थी। ऐसे में आज सुबह दूसरे दिन भी कार मौके पर वैसे ही खड़ी मिली तो लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और माैके पर पहुंची।
Bullion trader murder case update
Bullion trader murder case update
जहां कार क्रमांक जेएच-01-सीसी-4455 मिली जिसमें बदमाश मर्डर करके भागे थे। जिससे हडक़ंप मच गई। सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी और फॉरेनसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। मौके को सील कर दिया गया। बालकोनगर क्षेत्र में कार के मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी यहां तक पहुंचे होंगे और मामले को मोड़ देने के लिए यहां से भाग गए होंगे। जांच में इस पहलू को भी शामिल करने की अटकलें हैं कि क्या आरोपियों का वास्ता इस इलाके से हो सकता है।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE जिले के ग्राम गिधकुंवारी में 11 केवी लाइव तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी। जांच में बिजली विभाग के सहायक ग्रेड-2 गौतम आमटे की लापरवाही सामने आई है। उसे भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मंगलवार को करतला स्थित न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह घटना 27-28 दिसंबर की रात कुदमुरा वन परिक्षेत्र के गिधकुंवारी बीट में हुई थी।
सुबह गांव के पास डैम की ओर गए ग्रामीणों ने एक हाथी को मृत अवस्था में देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ अरविंद पीएम और एसडीओ साउथ सूर्यकांत सोनी ने अपनी टीम के साथ मौके का निरिक्षण किया.
KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE
KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE
जांच में पता चला कि समरकना डैम के किनारे से महज तीन मीटर की ऊंचाई पर 11 केवी का लाइव तार लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इस तार को ऊंचा करने के लिए कई बार वन विभाग और बिजली विभाग से शिकायत की थी। मरम्मत कार्य के लिए सर्वे भी किया गया था, लेकिन क्षेत्र के प्रभारी गौतम आमटे ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE
KORBA ELEPHANT DEATH UPDATE
जांच के बाद बिजली कर्मी की लापरवाही के कारण वन विभाग ने उसके खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोरबा न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन न्यायालय का क्षेत्राधिकार करतला होने के कारण उसे पेश नहीं किया जा सका। अब आरोपी को मंगलवार को करतला न्यायालय में पेश किया गया है।
रायपुर/कोरबा। प्रदेश के 14 नगर निगमों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।नगर पालिक निगम कोरबा को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इससे पहले वर्ष 2014 में भी कोरबा निगम में महापौर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ था।
इसी तरह रायपुर नगर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित किया गया। बिलासपुर नगर निगम OBC के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित की गई। दुर्ग नगर निगम OBC महिला के लिए आरक्षित, चरौदा भी OBC के लिए आरक्षित की गई। रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए आरक्षित। अंबिकापुर नगर निगम ST के लिए आरक्षित किया गया।
Municipal Corporation Reservation
korba nagar nigam saket bhawan korba
0 14 नगर निगम की स्थिति
नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
नगर निगम भिलाई – ओबीसी
नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
नगर निगम चरोदा – ओबीसी
नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
नगर निगम धमतरी सामान्य
नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) Bullet fired again in Korba district कोरबा में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रविवार रात ज्वेलर्स की घर में घुसकर हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि सोमवार को कोरबा के सरहदी इलाके कोरबी में गोली चल गई। अब शहर के हर कोने में दहशत का सन्नाटा है। लोग पुलिस को कोस रहे हैं और अपराधियों के आतंक से डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
उप सरपंच के साथी को मारी गोली Bullet fired again in Korba distric
Bullet fired again in Korba district
कोरबी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम कोरबी में उप सरपंच अपने साथी कृष्णा पाण्डेय पिता सुमन पाण्डेय (31) के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक से कहीं जाने वाले थे लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं होने से किक मार रहे थे। गाड़ी स्टार्ट होते ही अचानक पीछे से गोली चली। पहले तो उप सरपंच ने इसे मामूली आवाज समझा, लेकिन जब पीछे मुड़कर देखा, तो उनका साथी खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था। गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में जा फंसी।
घायल कृष्णा को कटघोरा के जीवांश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने साफ कहा कि गोली रीढ़ में गहराई तक फंसी है और जान को खतरा बना हुआ है।
पुलिस व्यवस्था पर सवाल Bullet fired again in Korba district
Bullet fired again in Korba district
कोरबा जिले मे लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से जहाँ पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है वही कोरबा वासी अपने आप को असुरक्षित नहसूस करने लगे है मानो ऐसा लग लाहा है की अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए है की पुलिस का खौफ ही ख़तम हो गया हो.24 घंटे मे लगातार दो हत्याओं ने जिले मे खौफ का माहौल निर्मित हो गया है.