कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Korba जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में षडयंत्र पूर्वक ओबीसी आरक्षण को लगभग खत्म कर दिया है, जिसके कारण ओबीसी वर्ग से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपने अधिकार का हनन समझ रहे है, जबकि प्रदेश में ओबीसी वर्ग की बहुतायत है।
Korba
Surendr jaysawal
जिला कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों में किये गये दुर्भावना पूर्वक संसोधन के चलते अधिकांश जिला एवं जनपद पंचायतों में आरक्षण खत्म हो गया है। प्रदेश के 16 जिला पंचायत और 85 जनपदों में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटे अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीवारों के लिए आरक्षित थी, अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है, जिसके कारण ओबीसी वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं और अपने अधिकारों का हनन समझ रहे हैं।
Korba
मैदानी क्षेत्रों में अनेक पंचायते ऐसी है, जहां पर 90 से 99 प्रतिशत आबादी ओबीसी की है लेकिन वहां पर भी ओबीसी के लिए सरपंच का पद आरक्षित नहीं है। पंचोें का आरक्षण भी जनसंख्या के अनुपात में काफी कम है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित ये सभी सीटें सामान्य घोषित हो चुकी है। साय सरकार द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में दुर्भावना पूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिलें और ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद ओबीसी के लिए आरक्षित था, अब वे सामान्य सीटें घोषित हो चुकी हैं।
बस्तर और सरगुजा संभाग में आरक्षित वर्ग को बड़ा नुकसान हुआ है। सरगुजा संभाग के पांच जिलें अंबिकापुर, बलरामपुर, सुरजपुर, कोरिया-महेन्द्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर-सोनहत, बस्तर के 7 जिलें-बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर सहित मानपुर-मोहला, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जिलें में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ बचा ही नहीं है।
सरकार द्वारा स्थानीय नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण के प्रावधानों में जो षडयंत्र पूर्वक ओबीसी विरोधी परिवर्तन किया है, उसका परिणाम सामने है।
इस सरकार ने ओबीसी वर्ग के हक और अधिकारों में बड़ी डकैती की है। रायपुर जिला पंचायत में 16 में से केवल 4 सीट ही ओबीसी के लिए आरक्षित है, उसी तरह बिलासपुर जिलें में 17 में से केवल 1 क्षेत्र ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। ओबीसी पुरूष के लिए 17 में से 1 भी सीट आरक्षित नही है, उसी तरह 4 जनपद पंचायतों में जनपद पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति महिला, 1 अनारक्षित महिला और 1 जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित मुक्त रखा गया है। यहां एक भी पद ओबीसी के लिए आरक्षित नही है जिसके कारण प्रदेश के ओबीसी वर्ग चुनाव लड़ने से वंचित हो गया है और साय सरकार ने ओबीसी वर्ग हो चुनाव लड़ने से षडयंत्र पूर्वक रोक दिया है और यह सरकार ओबीसी विरोधी बन गयी हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है।
कोरबा : सुविधा केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर के संचालक हाजी मक़सूद शेखा एवं हाजी इमरान शेखा की माताजी एवं मो रफ़ी शेखानी व लालू की नानी हमीदा बाई का 90 वर्ष की उम्र ने निधन हो गया है जिनके जनाजे की नमाज रात 9:00 बजे पुरानी बस्ती स्थित कब्रिस्तान मे अदा की जाएगी
रायपुर। CG IPS Promotion राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. 2007 बैच के IPS अधिकारी रामगोपाल गर्ग, दीपक कुमार झा, अभिषेक शांडिल्य और बालाजी राव सोमावार को DIG से IG प्रमोट किया गया है. इसके साथ ही केंद्रीय प्रतनियुक्ति पर रहने की वजह से जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
CG IPS Promotion
वहीं 2011 बैच के 8 IPS अधिकारी संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्याण ऐलेसेला, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोसीमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, आजत शत्रु बहादुर और लाल उमेद सिंह को एसएसपी से डीआईजी प्रमोट किया गया है।
CG IPS Promotion
2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह, विवेक शुक्ला, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू को सेलेक्शन ग्रेड मिला है।
कोरबा।Driving license on the spot परिवहन विभाग और परिवहन केंद्रो के सहयोग से 11, 18 और 25 जनवरी को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कैम्प लगाया जाएगा। इस कैम्प में कॉलेज के युवाओं का लाइसेंस बनाया जाएगा।
Driving license on the spot
Driving license on the spot
बता दें कि बढ़ते सड़क दुर्घटनाओ पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सड़क सुरक्षा गतिविधियो हेतु जागरूक करने लिए के लिए माह जनवरी 2025 में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा कॉलेजों में लर्निंग लायसेंस शिविर आयोजित कर लर्निंग लायसेंस जारी करने प्रस्तावित है। जिसमें 11 जनवरी प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक पीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय कॉलेज भैसमा में 18 जनवरी को और 25 जनवरी को शासकीय कॉलेज कटघोरा में रखा गया है।
परिवहन केंद्र की पहल Driving license on the spot
युवाओं के लाइसेंस बनावाने के लिए परिवहन केंद्र संचालको ने अभिनव पहल करते हुए शिविर लगाने के लिए बढ़चढ़कर काम कर रहे है जिसमें पोड़ीबहार परिवहन केंद्र संचालक मनोज पटेल और जमनीपाली परिवहन केंद्र का कार्य सराहनीय है।
Horoscope for January 10, 2025 आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपकी चिंताओं को बढ़ाएंगे। आपको मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार में भी आपसी लड़ाई-झगड़ा का असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे।
वृषभ Horoscope for January 10, 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो लोग सिंगल हैं, वह अपने प्यार को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको संतान की पढ़ाई को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो उसे भी दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करना होगा।
मिथुन Horoscope for January 10, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसके लिए आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दान-धर्म के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी।
कर्क Horoscope for January 10, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालना होगा। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। आपको अपने कामों में पूरी दृढ़ता दिखानी होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं।
सिंह Horoscope for January 10, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, उनको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किस मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।
कन्या Horoscope for January 10, 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। पार्टनरशिप में यदि आपने कोई डील फाइनल की थी, तो वह भी आपको अच्छा मुनाफा दे सकती हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में किसी सदस्यों को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
तुला Horoscope for January 10, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके घर किसी परिजन के आने से खुशियां बनी रहेगी। खर्चा भी अधिक होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। संतान को तरक्की करते देखा आपको खुशी होगी। आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक Horoscope for January 10, 2025
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप मेहनत और लगन से काम करेंगे। आपके कामों में सहजता बनी रहेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों को भी पूरा करना होगा।
धनु Horoscope for January 10, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी।
मकर Horoscope for January 10, 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप अपनी शौक मौज की चीजों को पूरा करने में काफी धन खर्च करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जिसमें बाद में गड़बड़ी हो सकती है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कुंभ Horoscope for January 10, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई स्कॉलरशिप मिल सकती है। आपके किसी संबंधी से कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। परिवार के सदस्यों को लेकर आप कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।
मीन Horoscope for January 10, 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो आप उसका मिल बैठकर निदान करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अच्छा मुनाफा पाएंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप प्रॉपर्टी के लेनदेन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
बालकोनगर, 09 जनवरी, 2025।BALCO winter camp organized वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रोजेक्ट कनेक्ट के तहत कक्षा 6वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शीतकालीन शिविर का आयोजन किया। विद्या भवन सोसायटी के साझेदारी तथा जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से सप्ताहिक शिविर संपन्न हुआ। हर साल की तरह इस बार भी शिविर के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं के आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में करियर चुनाव के लिए तैयार किया गया। शिविर में 11 स्कूलों के 250 छात्रों ने भाग लिया।
BALCO winter camp organized
BALCO winter camp organized
कक्षा 10वीं के लिए विज्ञान, अंग्रेजी और गणित तथा 12वीं के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और लेखाशास्त्र विषय में 6 सदस्यों की टीम द्वारा प्रतिदिन एक घंटे का सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रश्न पत्र पैटर्न से परिचय, वर्कशीट और मॉडल पेपर का उपयोग करके विभिन्न विषयों का अभ्यास, संदेह निवारण, समय प्रबंधन, प्रेरणा और जरूरतमंद छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान देना शामिल था। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा 6वीं से 12वीं के छात्रों को करियर परामर्श तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताया गया। भविष्य में उन्हें विषय अनुसार स्ट्रीम एवं करियर चुनने के विकल्प की जानकारी दी गई।
BALCO winter camp organized
BALCO winter camp organized
शीतकालीन शिविर बच्चों को सीखने के लिए प्रोत्साहित करता है। छात्रों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए पहेलियाँ, कहानी सुनाना और मॉडल बनाने जैसी आकर्षक कार्यक्रम शामिल की गईं। विभिन्न शैक्षणिक सत्र के साथ छात्रों ने इनडोर और आउटडोर खेल, क्विज़ और समूह प्रतियोगिता में भाग लिया। 21वीं सदी के कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए सहयोग, रचनात्मकता और संचार को बढ़ावा देने के लिए वीडियो और डिजिटल उपकरणों का उपयोग भी बताया गया।
BALCO winter camp organized
BALCO winter camp organized
शिविर के माध्यम से छात्रों के भीतर संगठनात्मक कौशल को बढ़ावा दिया गया जो यह सुनिश्चित करती हैं कि वे टीम के वातावरण में बेहतर ढंग से कार्य करें। छात्रों के बीच शिविर द्वारा प्रदान की जाने वाली शैक्षिक सहायता उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नियमित मूल्यांकन और व्यक्तिगत प्रतिक्रिया से सभी ने गणित में बेहतर कौशल का प्रदर्शन किया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा हमारे सामुदायिक विकास का प्रमुख स्तंभ है। कंपनी की प्रोजेक्ट कनेक्ट से बच्चों में आत्मविश्वास और समस्या-समाधान क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। हमारा लक्ष्य स्थानीय युवाओं के बीच शिक्षा को उनके जीवन का आधार बनाना तथा व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना जिससे उन्हें रोजगार योग्य कौशल सीखने के अवसर प्राप्त हों। देश के उत्तरोत्तर विकास में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमारे विभिन्न सामुदायिक विकास कार्यक्रम इसी दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं।
गर्ल्स स्कूल की छात्रा ममता श्रीवास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी शिक्षा को बेहतर बनाती है जिनसे हमे बहुत सीखने को मिला। शिविर से हम निश्चित रूप पढ़ने के लिए सार्थक कदम उठाएंगे। हमने पढ़ाई के साथ नया सीखने का मौका मिला जिसके लिए मैं बालको का धन्यवाद करना चाहती हूं।
वर्ष 2016 में शुरू किए गए परियोजना ‘कनेक्ट’ के अंतर्गत नियमित कक्षाएं आयोजित कर, ड्रॉपआउट छात्रों को पढ़ाने और ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन शिविर के माध्यम से सामुदायिक क्षेत्र में शिक्षा को नईं उचांईयों पर पहुंचा रहा है। बालको कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से विज्ञान, अंग्रेजी, गणित और अकाउंटेंसी (सेमा) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मदद से छात्रों के ग्रेड में सुधार, शिक्षकों की क्षमता निर्माण और करियर परामर्श के साथ सरकारी स्कूलों में सीखने का शैक्षिक माहौल विकसित करना है। छह सरकारी स्कूलों में परियोजना के माध्यम से सेमा विषयों पर नियमित कक्षाओं से 2150 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं।
रायपुर(ब्लैकआउट न्यूज़) congress mayor candidate छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम में महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदारों की होड़ लग गई। कांग्रेस में महापौर पद के लिए कांग्रेस नेताओं की पत्नियों ने दावेदारी की है,जिस पर महिला कांग्रेस ने विरोध जताया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिख कर नगर निगम में महिला आरक्षण के बाद सक्रिय महिला कार्यकर्ता को प्राथमिकता देने की बात कही है।
congress mayor candidate
congress mayor candidate
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रगति बाजपेयी ने पत्र में लिखा है कि महापौर के लिए पार्टी के नेता अपनी पत्नीयों के नाम आगे कर रहे है यह पार्टी हित के खिलाफ हैं। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं। साल भर महिला कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करती हैं ।
congress mayor candidate
congress mayor candidate
प्रदेश की सभी महिला आरक्षित सीटों पर सक्रिय महिला कांग्रेस और पीसीसी के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए। पत्र की प्रतिलिपि सचिन पायलट महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी प्रेषित की गई है।
बिलासपुर। CG chimney fell मुंगेली में निर्माणधीन कुसमी प्लांट की चिमनी गिरने से 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए हैं। कुछ मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। आस-पास के जिलों से भी प्रशासन की टीम पहुंच रही है। राहत कार्य जारी है।
CG chimney fell
CG chimney fell
निर्माणाधीन कुसुमी प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं आठ से नौ लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। प्लांट में लोहे के पाइप बनाने की फैक्ट्री का निर्माण हो रहा था तभी यह हादसा हुआ। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबे में फसे लोगों को निकालने की कवायद शुरू हो गई है। सरगांव थाना इलाके के रामबोड़ का मामला है।
कोरबा/बांगो (संतोष कुमार सारथी)KORBA NEWS बांगो थाना क्षेत्रअंतर्गत नाबालिग से बलात्कार के मामले मे बांगो पुलिस ने 24 घंटे की भीतर आरोपी को गिरफ्तार कार जेल भेजा गया.
KORBA NEWS
जानकारी के अनुसार राम कुमार कमरो ने एक नाबालिग को अपने प्रेम जाल मे फंसाकार शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार सम्भोग करता रहा जब नाबालिग ने एक बच्चे को जन्मदिन दिया तब आरोपी ने शादी से इंकार कार दिया पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस ने मामले को विवेचना उपरंत राम कुमार कमरो को धारा 376 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कार जेल भेज दिया है.
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)KORBA जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने पुराना कोरबा क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती कोरबा क्षेत्र में खेल मैदान, स्विमिंग पूल एवं स्पोर्ट्स एरिना बनाने की मांग आयुक्त नगर निगम कोरबा से किया है। पुराना कोरबा क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है जबकि पुराना कोरबा क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासी आवागमन के लिए पुराना बस स्टैंड कोरबा पर निर्भर है।
KORBA: वर्तमान जरूरत के हिसाब से पुराना बस स्टैंड को दुमंजिला हाईटेक बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जा सकता है। पुरानी बस्ती कोरबा क्षेत्र में युवाओं के खेलने व मनोरंजन के लिए कोई साधन नहीं है जिसके कारण वे नशा खोरी की गिरफ्त में जा रहे हैं। नये कालोनियों और उपनगरीय इलाके में इंडोर और आउटडोर खेल मैदान उपलब्ध है लेकिन रेलवे लाइन के उस पार कोई खेल सुविधा उपलब्ध नहीं है।
KORBA
KORBA: स्टेडियम परिसर में बनाया गया स्वीमिंगपूल का खर्च गरीब युवाओ के बस की बात नही। हसदेव नदी के प्रदूषण के कारण आज के युवा तैराकी की कला भूल चुके हैं जिससे डुबकर मरने की घटनाएं बढ़ रही है। पुराने कोरबा क्षेत्र में स्वीमिंगपूल बनाकर युवा समिति को संचालन का जिम्मा दिया जाए।
KORBA
हसदेव नदी घाट को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित कर संपूर्ण कोरबा के नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन, पर्यटन का साधन बना सकते हैं । नूतनसिंह ठाकुर ने आयुक्त नगर निगम कोरबा को ज्ञापन देकर उक्त मांगो पर योजना बनाना कार्रवाई करने का निवेदन किया है।