कोरबा। Flora Max Case फ्लोरमैक्स पीड़ितों ने ऐलान करते हुए कहा है न्याय नही मिला तो चुनाव का केरेंगे बहिष्कार। महिलाओ ने यह भी कहा मंत्री का बयान बार -बार मन को कुरेद रहा है।उनकी दी गयी धमकी का असर चुनाव मे भी दिखेगा एक तरह से महिलाओ ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है.
Flora Max Case

बता दें कि फ़्लोरा मैक्स कंपनी से ठगी का शिकार हुई महिलाओं का संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर आचार संहिता के निर्देशों का पालन करते हुए पीड़ित महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और अपनी मांगों को रखते हुए शीघ्र समाधान की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो वे नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लेंगी।
Flora Max Case

महिलाओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि प्रशासन इस मामले में तत्काल ठोस कदम उठाए और उनकी समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोरबा नगर पालिका निगम क्षेत्र की करीब 10 से 12 हजार पीड़ित महिलाएं नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगी। साथी इस मामले में ठगी का शिकार हुई जिलेभर की 30 से 40000 महिलाएं भी अपने क्षेत्र के चुनाव का बहिष्कार का मन बना रही है