युकां नेता ने खुलेआम की हवाई फायरिंग, VIDEO:पहले भी किसान को धमकाते वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई

- Advertisement -

बिलासपुर में युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम का एक और वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में शेरू खुलेआम पिस्टल लहराकर हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

युवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ने पिस्टल लहराते हुए हवाई फायरिंग की है। - Dainik Bhaskar

- Advertisement -

पहली बार नहीं है जब युकां नेता शेरू असलम का नाम किसी विवाद में आया हो, इससे पहले भी किसान को धमकाने का वीडियो सामने आ चुका है। अब फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम की फायरिंग करने की तस्वीर।
बिलासपुर युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम की फायरिंग करने की तस्वीर।

पुराने बस स्टैंड का बताया जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो पुराने बस स्टैंड का बताया जा रहा है। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है और शेरू ने किस मकसद से हवाई फायरिंग की है।

शेरू असलम ने जमीनी विवाद के चलते एक किसान को पहले भी दी थी धमकी।
शेरू असलम ने जमीनी विवाद के चलते एक किसान को पहले भी दी थी धमकी।

किसान से कहा था ‘जिलाध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाऊंगा’

इससे तीन महीने पहले भी जमीनी विवाद में शेरू असलम ने किसान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में शेरू ये कहते हुए दिख रहा है कि ‘मेरी जमीन पर खंभा लगाने कैसे आ गए, जिलाध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाऊंगा, तुम लोग कुछ नहीं बिगाड़ सकते’।

वीडियो सामने आने के बाद युकां प्रदेश अध्यक्ष ने शेरू को पद से निष्कासित कर दिया था।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -