सक्ती।rationalization अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किए जाने को लेकर अधिकांश शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त है। वह किसी न किसी तरह से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक शिक्षक ने जहां राज्यपाल के नाम पोस्टकार्ड भेज कर प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री होने और इनका युक्तियुक्तकरण करने की मांग रखी तो इसके बाद यह सिलसिला चल पड़ा है।
rationalization
अब सक्ती जिला के ग्राम अंडा, पोस्ट किरारी से एक शिक्षक तरुण भारद्वाज का भी राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र वायरल हो रहा है।इसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 विद्यालयों को बंद करने जा रहे हैं, ठीक उसी तरह राज्य के 33 जिलों में 90 विधानसभा हैं जो संचालन के लिए अधिक है जिसके कारण 90 विधायकों पर अत्यधिक खर्च होने की वजह से छत्तीसगढ़ की संपत्ति को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
rationalization
33 जिलों के लिए सिर्फ 33 विधायकों की आवश्यकता है। मांग किया गया है कि अतिशेष 57 विधायकों के पदों को युक्तियुक्तकरण नियम के आधार पर मर्ज किया जाए।
कोरबा। Fair action by Korba SP यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहनों के चालन पर कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा निर्देश दिया गया है। यातायात व थाना स्टाफ के द्वारा समय-समय पर एवं अभियान चला कर ऐसे वाहन चालकों की धरपकड़ एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक भी अपने नगर भ्रमण के दौरान नजर बनाए रखते हैं। शनिवार को उन्होंने अपने ही स्टाफ द्वारा उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की है।
Fair action by Korba SP
Fair action by Korba SP
बताया गया कि पुलिस कप्तान शनिवार को नगर से गुजर रहे थे कि इस दौरान उनकी नजर टीपी नगर से सीएसईबी चौक के मध्य बुलेट पर सवार होकर जा रहे आरक्षक पर पड़ी। उसकी बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था जो तेज आवाज कर रहा था। कप्तान ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके उपरांत सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ उक्त आरक्षक गोपी राम दिव्य की बुलेट क्रमांक cg12 as 5467 का चालान कर 2300 रुपये जुर्माना आरोपित करने के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई।
Fair action by Korba SP
Fair action by Korba SP
बुलेट में लगा मॉडिफाई साइलेंसर निकलवा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के जरिए आम जनता में यह संदेश दिया है कि कानून कायदे से ऊपर कोई भी नहीं है। नियम-कानून का पालन सबको करना पड़ेगा, चाहे वह पुलिस का ही कर्मचारी-अधिकारी क्यों ना हो।
रायपुर। Outrage among CG digital journalists: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन दिवस समापन समारोह को लेकर एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है सामने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में केवल कुछ चुनिंदा चाटुकार पत्रकारों को आमंत्रित कार कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी कार ली गयी जिससे राज्य के डिजिटल और क्षेत्रीय पत्रकारों में गहरी नाराजगी देखी गई।
डिजिटल मीडिया की उपेक्षा से पत्रकारों में असंतोष Outrage among CG digital journalists
Outrage among CG digital journalists
राज्यभर में सक्रिय डिजिटल मीडिया कर्मियों, वेब पोर्टल पत्रकारों और सोशल मीडिया संवाददाताओं का कहना है कि उन्होंने सुशासन पर्व की पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कवरेज की, इसके बावजूद उन्हें संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।
उनका आरोप है कि सरकार और जनसंपर्क विभाग (DPR) केवल उन्हीं पत्रकारों को आमंत्रित कर रहा है जो सरकार की चाटुकारिता में विश्वास रखते है ऐसे ऐसे निष्पक्ष पत्रकार जो समय-समय पर सरकार को उनकी नीतियों के संबंध में खामियां गिराने में अपना योगदान देते हैं ऐसे पत्रकारों को कार्यक्रम से दूर रखा गया.
स्थानीय पत्रकार बनाम बाहरी प्लेटफॉर्म्स Outrage among CG digital journalists
Outrage among CG digital journalists
स्थानीय स्तर पर सक्रिय पत्रकारों का मानना है कि राज्य के भीतर कार्य कर रहे पत्रकारों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि बाहर से संचालित यूट्यूब चैनल और वेबसाइट्स को विज्ञापन और मान्यता में प्राथमिकता दी जा रही है।
जनसंपर्क अधिकारी सीपीआर रवि मित्तल पर पत्रकारों की नाराजगी खासतौर पर देखने को मिल रही है। उन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और सिर्फ कुछ खास मीडिया संस्थानों को तवज्जो देने के आरोप लगे हैं।
भुगतना होगा खामियाज़ा Outrage among CG digital journalists
इस घटनाक्रम के बाद पत्रकारों में खासी नाराजगी देखी जा रही है ऐसा माना जा रहा है कि डिजिटल मीडिया यानी कि पोर्टल व्हाट्सएप फेसबुक ट्विटर जैसे हैंडल्स पर अब सरकार की खामियां गिराने में लोग चुप नहीं करेंगे इसकी सीधी सीधी जिम्मेदारी डीपीआर के प्रमुख की होगी क्योंकि डीपीआर की माटी जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रदेश के पत्रकारों और सरकार के बीच सामान्य से बैठकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याणकारी नीतियों का पर्याप्त प्रचार प्रसार किया जा सके किया जा सके लेकिन कल की कार्यक्रम ने यहां स्पष्ट कर दिया है कि डीपीआर प्रमुख सरकार पत्रकारों के बीच खाई बनाना बनाने का काम कर रही है
विज्ञापनों में भी है झोलझाल
बता दें की डीपीआर द्वारा वेब पोर्टलों को विज्ञापन जारी करती है किंतु प्रदेश में चुनिंदा पोर्टलों को विज्ञापन जारी किया गया है बहुत से पोर्टल तो ऐसे भी है जो DPR के मापदंडों को पूरा नहीं करते इसके बावजूद उन पोर्टलों को विज्ञापन जारी किया जा रहा है ऐसा माना जा रहा है की अफसर मुख्यमंत्री विष्णु देव सांय के विभाग को बदनाम करने की साजिश रच रहे है
पहल अच्छी लेकिन नियत में खोट
जन संवाद की अच्छी पहल, लेकिन संवाद में असमानता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन पर्व के दौरान विभिन्न जिलों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद किया और कई घोषणाएं भी कीं। पहली बार प्रदेश को एक आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है, जिससे समाज के भीतर आत्मीयता और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।
उनकी सादगी और संवादधर्मिता जनता को आकर्षित करती है। सरकार की यह पहल प्रशंसनीय है, लेकिन नियत में खोट स्पष्ट दिख रहा है मीडिया संवाद के स्तर पर पारदर्शिता और समावेशिता की कमी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
यह समय सरकार के लिए आत्ममंथन का है। यदि छत्तीसगढ़ सरकार सच में सभी वर्गों तक अपनी नीतियों की जानकारी पहुँचाना चाहती है, तो उसे डिजिटल और क्षेत्रीय मीडिया को बराबरी का सम्मान और मंच देना होगा।
मीडिया की विविधता ही लोकतंत्र की ताकत है, और उसी के आधार पर सरकार को सभी माध्यमों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।
दिल्ली WEB DESKEight rules changed in the government हर महीने की तरह ही जून के मंथ में भी बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है. यूपीआई, PF से लेकर LPG सिलेंडर के दाम तक नियम 1 जून (Rule Change From 1st June) यानी कल से बदलने जा रहे हैं. ऐसे में आपकी फाइनेंशियल कंडीशन प्रभावित हो सकती है. साथ आपको कुछ लाभ और सुविधाएं भी मिल सकती हैं. जून से 8 बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है.
पहला बदलाव- EPFO 3.0 रोलआउट Eight rules changed in the government
Eight rules changed in the government
सरकार ईपीएफओ का नया वर्जन ईपीएफओ 3.0 लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो जून महीने में शुरू किया जा सकता है. इसके लॉन्च होने के बाद आपका पीएफ क्लेम बहुत ही आसान हो जाएगा. साथ ही आप ATM और UPI से पैसों की निकासी कर सकते हैं. इसके लॉन्च होने के बाद देश के 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा.
दूसरा बदलाव- Aadhaar अपडेट सुविधा खत्म Eight rules changed in the government
Eight rules changed in the government
जून महीने में होने वाला अगला बदलाव आधार कार्ड (Aadhaar Card) से संबंधित है. दरअसल, UIDAI ने आधार यूजर्स को फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा दी हुई है और इसकी डेडलाइन 14 जून है. मतलब इस लास्ट डेट तक Aadhaar Free Update नहीं करा पाए, तो फिर इसी काम के लिए 50 रुपये का तय शुल्क चुकाना होगा.
तीसरा बदलाव- क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम Eight rules changed in the government
पहली तारीख से तीसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा हुआ है. अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक का कार्ड (Kotak Mahindra Bank Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर 1 जून से बड़ा झटका लग सकता है. इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर का Auto Debit Transaction अगर फेल होता है, तो बैंक की ओर से 2 फीसदी का बाउंस चार्ज लागू किया जा सकता है. ये न्यूनतम 450 रुपये और अधिकतम 5000 रुपये हो सकती है.
बैंक की वेबसाइट के अनुसार, पहली तारीख बैंक के ज्यादातर क्रेडिट कार्ड पर मंथली फाइनेंस चार्ज में इजाफा हो सकता है. इसे फिलहाल लागू 3.50 फीसदी (42% वार्षिक) से बढ़कर 3.75 फीसदी (45% वार्षिक) तक किया जा सकता है.
चौथा बदलाव- CNG-PNG और ATF की कीमत
Eight rules changed in the government
1 जून 2025 को चौथा सबसे बड़ा बदलाव जीएनजी-पीएनजी और एटीएफ के दाम को लेकर हो सकता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम (ATF Price) में भी संशोधन करती हैं. मई में इसकी कीमतों में कटौती की गई थी और जून की शुरुआत में भी इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है.
पांचवां बदलाव- LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price Change) में बदलाव होता है. जून की पहली तारीख को भी इनमें बदलाव हो सकता है. इससे पहले मई महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जहां 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी थीं, तो वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई थी.
छठवां बदलाव- FD की ब्याज
बैंक जून में फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं. क्योंकि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती की है और आगे भी इसमें कटौती की उम्मीद की जा रही है. उदाहरण के तौर पर सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज 8.6% से घटाकर 8% कर दिया है.
सातवां बदलाव- म्यूचुअल फंड का नियम
SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है. यह नियम 1 जून से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए समय 3 PM और ऑनलाइन के लिए 7 PM से होगा. इसके बाद किए गए ऑर्डर अगले वर्किंग डे पर माने जाएंगे.
आठवां बदलाव- UPI ट्रांजैक्शन
यूपीआई को लेकर NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूजर को सिर्फ ‘Ultimate Beneficiary’ यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा. QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे. ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू हो सकते हैं.
नई दिल्ली।Corona havoc continues देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3395 हो गए हैं. जिसमें सबसे अधिक मामले केरल में आ रहे हैं. केरल में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 से अधिक हो गए हैं. जबकि अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. शनिवार को एक मरीज की मौत भी हो गई.
Corona havoc continues
Corona havoc continues
देश में कोरोना ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3395 हो गए हैं. जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में यह पहली मौत है. दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 375 हो गई है. महिला की मौत पर एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला लैपरोटॉमी के बाद आंतों से संबंधित बीमारी से जूझ रही थी. अचानक वह कोविड-19 से पीड़ित पाई गई.’’
केरल के बाद महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले Corona havoc continues
Corona havoc continues
देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल में आ रहे हैं. केरल में जहां कोरोना के मामले बढ़कर 1336 हो गए हैं. कोरोना मामले में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां सक्रिय मामले 467 हो गए हैं. संक्रमितों के मामले के अनुसार दिल्ली तीसरे स्थान पर है, जहां कुल 375 मरीज हो गए हैं. कर्नाटक में कोरोना के मामले 234 तक पहुंच गया है. पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 205 हो गए हैं.
झारखंड-बिहार में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले Corona havoc continues
Corona havoc continues
झारखंड-बिहार में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. तो झारखंड में भी एक्टिव केस बढ़कर 6 हो गए हैं. हालांकि सबसे राहत की बात है कि दोनों राज्यों में कोरोना से मौत के मामले अबतक नहीं आए हैं.
रायपुर ।Women’s commission recommended suspension जांजगीर जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को पत्नी से तलाक लिए बिना अपनी बेटी की उम्र की युवती से विवाह करना भारी पड़ गया है। अधिकारी की पत्नी ने महिला आयोग में इसकी शिकायत की है। जिसकी सुनवाई करते हुए अधिकारी को निलंबित करने की अनुशंसा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जांजगीर के कलेक्टर से की है। निलंबित करने के लिए अनुशंसा पत्र भेजा जा रहा है।
राज्य महिला आयोग की सुनवाई में पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरा विवाह कर लिया है। महिला का पति वर्तमान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी है। पति ने आयोग में स्वीकारा कि उसने बगैर तलाक लिए दूसरी महिला से विवाह कर लिया है। उस महिला से 16 वर्ष और तीन वर्ष के दो बच्चे हैं। पहली पत्नी से भी तीन बच्चे है। तीनों बच्चों की उम्र 41 वर्ष, 40 वर्ष और 38 वर्ष है।
पहली पत्नी 15 साल से अलग ,नहीं मिल रहा भरण-पोषण Women’s commission recommended suspension
Women’s commission recommended suspension
सुनवाई में तीनों बच्चों ने आयोग के सदस्यों को बताया कि उनके पिता 15 वर्षों से अलग रह रहे हैं। मां को कोई भरण-पोषण भी नहीं देते। पिता ने जिस दूसरी महिला से विवाह किया है, वह महिला पिता के बच्चों की उम्र की है।
सुनवाई में आयोग के सदस्यों ने पाया कि अनावेदक एक जिम्मेदार शासकीय अधिकारी है। वह नगर पंचायत का मुख्य नगर पालिका अधिकारी है। शासकीय नियमों को भली-भांति जानने के बावजूद उसने अपनी पत्नी (आवेदिका) से बिना तलाक लिए दूसरी महिला से विवाह कर लिया है।
आयोग ने अनावेदक के शासकीय सेवा के रिकार्ड के संपूर्ण दस्तावेजों की जांच और प्रकरण के अंतिम निराकरण तक अनावेदक के रिटायरमेंट पश्चात् समस्त प्रक्रिया पर रोक लगाने की अनुशंसा करने जिला कलेक्टर जांजगीर को पत्र भेजा जाएगा।
सहायक शिक्षक ने बिना तलाक लिए चूड़ी प्रथा से किया दूसरा विवाह Women’s commission recommended suspension
Women’s commission recommended suspension
जांजगीर जिले में भी एक अन्य प्रकरण में पति ने बिना तलाक लिए दूसरी महिला से चूड़ी प्रथा से विवाह कर लिया है, जिससे उसकी एक सात वर्षीय पुत्री भी है। पति वर्तमान में सहायक शिक्षक (एलबी) के रूप में पदस्थ है। शासकीय सेवा के नियमों को जानते हुए बिना तलाक लिए विवाह किया है। पति ने विवाह की बात भी स्वीकार की है।
इस प्रकरण में भी शासकीय सेवा से निलंबित करने जिला कलेक्टर जांजगीर को अनुशंसा पत्र भेजा जाएगा। 15 दिवस के भीतर तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आयोग में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी, ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, ओजस्वी मंडावी ने प्रकरणों की सुनवाई की।
बालकोनगर, 31 मई, 2025। Establishment of BALCO drug free society वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत समुदाय में नशे की लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान का उद्देश्य नशे की आदत से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक दुष्प्रभावों को कम करना तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में परिवर्तनकारी प्रयास बन चुका है।
Establishment of BALCO drug free society
Establishment of BALCO drug free society
अब तक इस पहल के अंतर्गत 20 नशा मुक्ति समितियों का गठन किया जा चुका है, जिनकी भागीदारी से 7 गांवों में शराब के उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अतिरिक्त गाँव में ‘ग्राम नशामुक्ति समिति’ का गठन किया गया जिसमें सार्वजनिक आयोजनों में नशे की हालत में पकड़े जाने पर अर्थदंड का नियम हैं। सामूहिक कर्यक्रम में इसका असर साफ दिखाई दिया, जहाँ लोग शराब से दूरी बना लिए हैं जो समुदाय में अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति चेतना को दर्शाता है।
Establishment of BALCO drug free society
Establishment of BALCO drug free society
नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, दीवार पर संदेश, पोस्टर, स्लोगन और रैलियों जैसे सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यों के ज़रिए यह अभियान समुदाय तक पहुंच रहा है। विशेष रूप से स्कूलों में बच्चों को बचपन से ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर उन्हें एक सशक्त और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पिछले वर्ष इस अभियान के माध्यम से 1,941 लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया था।
‘तम्बाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नशा मुक्ति समितियों द्वारा जागरूकता रैलियों, संवाद बैठकों और वालंटियर्स के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया, जिससे 460 से अधिक लोगों को सीधे रूप से प्रभावित किया गया।
Establishment of BALCO drug free society
Establishment of BALCO drug free society
बालको की आरोग्य परियोजना एक स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ-साथ जनचेतना का प्रतीक बन चुका है जो समाज को जागरूकता, जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जा रहा है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नशामुक्त, सशक्त और संवेदनशील समाज की नींव रख रही है।
Horoscope for today 01 June 2025 आज का दिन आपके लिए खास अनुभवों से भरा हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट या भावनात्मक सहयोग मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ नए प्रयोग या बदलाव लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। हालांकि, किसी विरोधी की चाल में न फंसे और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें।
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि Horoscope for today 01 June 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आपके लिए आज का दिन मेहनत और सतर्कता से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, जिनके लिए पहले से योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। परिजनों से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा, लेकिन दूर रह रहे किसी सदस्य की याद परेशान कर सकती है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको उत्साहित कर सकती है, लेकिन अतीत की कोई गलती आज सामने आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि Horoscope for today 01 June 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
दिन कुछ हद तक आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आप यदि मनमर्जी से कार्य करेंगे, तो बार-बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी और से लिया गया वाहन प्रयोग करने से बचें, वरना दुर्घटना या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। खर्चों में नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। संतान की संगति पर नजर रखें। कोई नया काम शुरू करने की योजना हो तो थोड़ी प्रतीक्षा करना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: पीला
कर्क राशि Horoscope for today 01 June 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की वृद्धि के संकेत दे रहा है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और कोई सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा सकेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिल सकता है। परिवार में आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है, अतः शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। मित्रों संग समय बिताने का अवसर मिलेगा जिससे मानसिक राहत महसूस होगी।
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि Horoscope for today 01 June 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपके लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यभार अधिक रहने से थकावट महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत का फल मिलेगा और किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान को शिक्षा में सहयोग देने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से करें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण काम अधूरा न रहे। व्यापार में कोई धोखा मिलने की आशंका है, विशेषकर यदि किसी से साझेदारी की योजना बना रहे हैं।
शुभ रंग: नारंगी
कन्या राशि Horoscope for today 01 June 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खोल सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन आपकी कुछ मनमानी आदतें पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकती हैं। पिताजी से किसी विषय पर मतभेद हो सकते हैं, अतः सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें। ससुराल पक्ष से धन संबंधी कोई मामला आज अटक सकता है, इसलिए उधारी से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: ग्रे
तुला राशि Horoscope for today 01 June 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
तनाव और मानसिक दबाव आज दिन भर महसूस हो सकता है। सामाजिक रूप से आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं, जिससे आत्मसंतोष मिलेगा। कोई सरकारी योजना में निवेश करने का अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी है, प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात संभव है। नया मकान खरीदने की संभावना बन सकती है।
भागदौड़ भरा दिन रहेगा, लेकिन इसके साथ ही कुछ सकारात्मक अनुभव भी होंगे। विशेष लोगों से मुलाकात के योग हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिलने वाली है। आज आवेश या जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला न लें। पुराने मित्र से भेंट मन को प्रसन्नता देगी। घर के रिनोवेशन या सजावट से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करने से बचना ही बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
धनु राशि Horoscope for today 01 June 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आ सकता है। कोई पुराना केस या कानूनी मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। अतीत की किसी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आसपास के लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखें, विशेषकर यदि उनकी ऊर्जा नकारात्मक हो। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
मकर राशि Horoscope for today 01 June 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आपके लिए आज का दिन योजनाओं को साकार करने का है। किसी नई योजना में धन निवेश करने का अच्छा अवसर मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले पर्याप्त विचार-विमर्श करें। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं की सावधानी से जांच करें। माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आ सकता है। किसी विरोधी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
कुंभ राशि Horoscope for today 01 June 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
मिश्रित फल देने वाला दिन रहेगा। शेयर बाजार या बड़े वित्तीय निवेश से फिलहाल बचना बेहतर होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य और सुखद रहेगा। मौसम में बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों को लेकर परेशानी हो सकती है, इसलिए खर्च में कटौती करें। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं, धोखा हो सकता है। पुराने लेनदेन को आज निपटाने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
मीन राशि Horoscope for today 01 June 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
दिन कुल मिलाकर खुशनुमा रहेगा, लेकिन आर्थिक दृष्टि से कमजोर रह सकता है। किसी छोटी यात्रा का योग है, लेकिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार में शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि नुकसान की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। अपने कार्यों में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होगी, जिससे आगे चलकर लाभ मिलेगा।
korba/raipur (blackout news ) DMF 90 crore DMF scam 90 करोड़ के DMF घोटाले में आज कोरबा जनपद पंचायत के 4 पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) की जमानत खारिज कर दी गई है। EOW के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जमानत आवेदन को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है और आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
कोरबा में पदस्थ रहे जनपद के 4 CEO भरोसाराम ठाकुर, पूर्व नोडल अधिकारी डीएमएफटी भूनेश्वर सिंह राज,पूर्व जनपद सीईओ,राधेश्याम मिर्झा, पूर्व जनपद सीईओ,वीरेंद्र कुमार राठौर, पूर्व जनपद सीईओ के खिलाफ निवादओ में हेर फेर कर अवैध उगाही कर लगभग ९० करोड़ की राशि की बंदरबांट की गयी है.
DMF 90 crore DMF scam
ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने डीएमएफ फंड के कार्यों में अनियमितता की और निविदा आवंटन में भुगतान स्वीकृति के बदले अवैध रूप से कमीशन लिया। जांच में अब तक 90 करोड़ 48 लाख रुपये से ज्यादा के घोटाले का पता चला है।
DMF 90 crore DMF scam
आज EOW की विशेष अदालत में जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुनते हुए न्यायाधीश ने चारो भ्रष्ट अफसरों की जमानत याचिका निरस्त कर दी है अदालत ने कहा कि जांच अभी जारी है और आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए जमानत देना उचित नहीं होगा ।
Medicinal properties of honey शहद (Honey) एक प्राकृतिक औषधि है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों के इलाज और रोकथाम में उपयोगी है। नीचे शहद के औषधीय गुण और उन बीमारियों की सूची दी गई है, जिनमें यह लाभकारी हो सकता है:
शहद के औषधीय गुण Medicinal properties of honey
शहद (Honey)
1. एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल*: शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और कम पानी की मात्रा होती है, जो बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने से रोकती है।
2. *एंटीऑक्सीडेंट*: इसमें फ्लेवोनॉइड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।
3. *एंटी-इंफ्लेमेटरी*: शहद सूजन को कम करता है, जिससे कई रोगों में राहत मिलती है।
4. *इम्यूनिटी बूस्टर*: शहद रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
5. *पाचन सुधारक*: यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट की समस्याओं को कम करता है।
6. *प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत*: इसमें प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) होती है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।
शहद का उपयोग किन बीमारियों में किया जाता है?Medicinal properties of honey
शहद (Honey)
1. *खांसी और सर्दी-जुकाम:
– शहद खांसी को शांत करता है और गले की खराश में राहत देता है। यह बच्चों और वयस्कों में रात की खांसी को कम करने में प्रभावी है।
– *उपयोग*: 1-2 चम्मच शहद को गुनगुने पानी या हर्बल चाय में मिलाकर पीएं।
2. घाव और जलन:
– शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण घावों को संक्रमण से बचाते हैं और जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं।
– *उपयोग*: शुद्ध शहद को घाव या जलन पर लगाएं और पट्टी बांधें।
3. *पाचन समस्याएं*:
– शहद पेट की अम्लता, अपच, और गैस की समस्या को कम करता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।
– *उपयोग*: 1 चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट लें।
4. *मुंह के छाले*:
– शहद मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है और दर्द को कम करता है।
– *उपयोग*: शहद को छाले पर सीधे लगाएं या शहद और हल्दी का मिश्रण बनाकर लगाएं।
5. *हृदय स्वास्थ्य*:
– शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं और हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं।
– *उपयोग*: नियमित रूप से 1-2 चम्मच शहद का सेवन करें।
6. *मधुमेह (डायबिटीज)*:
– शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है, इसलिए सीमित मात्रा में यह मधुमेह रोगियों के लिए सुरक्षित हो सकता है। हालांकि, डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
– *उपयोग*: चीनी के बजाय शहद का उपयोग करें, लेकिन मात्रा सीमित रखें।
7. *त्वचा की देखभाल*:
– शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है, मुंहासों को कम करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।
– *उपयोग*: शहद को फेस मास्क के रूप में उपयोग करें (जैसे शहद और नींबू का मिश्रण)।
8. *वजन नियंत्रण*:
– शहद चयापचय (मेटाबॉलिज्म) को बढ़ाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।
– *उपयोग*: सुबह गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं।
9. *नींद की समस्या*:
– शहद नींद को प्रेरित करने में मदद करता है, क्योंकि यह मस्तिष्क में ट्रिप्टोफैन के स्तर को बढ़ाता है।
– *उपयोग*: रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद गर्म दूध के साथ लें।
10. *एलर्जी*:
– स्थानीय शहद का सेवन एलर्जी (विशेषकर पराग से संबंधित) को कम करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें स्थानीय पराग के छोटे अंश होते हैं।
– *उपयोग*: रोजाना 1-2 चम्मच स्थानीय शहद लें।
सावधानियां Medicinal properties of honey
शहद (Honey)
– *शुद्धता*: हमेशा शुद्ध और जैविक (ऑर्गेनिक) शहद का उपयोग करें, क्योंकि मिलावटी शहद हानिकारक हो सकता है।
– *एलर्जी*:कुछ लोगों को शहद से एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहले थोड़ी मात्रा में उपयोग करें।
– *शिशुओं के लिए*: 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसमें बोटुलिज्म का खतरा हो सकता है।
– *मधुमेह रोगी*: मधुमेह रोगियों को शहद का उपयोग डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।
– *मात्रा*:अधिक मात्रा में शहद का सेवन कैलोरी बढ़ा सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में लें।
निष्कर्ष Medicinal properties of honey
शहद एक बहुमुखी प्राकृतिक औषधि है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी है। इसका उपयोग आयुर्वेद और घरेलू उपचारों में सदियों से होता आ रहा है। हालांकि, किसी गंभीर बीमारी के लिए शहद का उपयोग करने से पहले चिकित्सक से परामर्श जरूरी है।