Home Blog Page 5

Vedanta News : वेदांता समाचार बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

Vedanta News
Vedanta News

बालको : Vedanta News वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इन्हीं में से एक प्रेरक कहानी लालघाट क्षेत्र की निवासी गंगोत्री विश्वकर्मा की है, जिन्होंने रोज़ की मजदूरी से निकलकर मशरूम उत्पादन के ज़रिये आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई। बालको के सामुदायिक विकास सहयोग और प्रशिक्षण से आज ‘मशरूम दीदी’ न सिर्फ अपने परिवार को संबल दे रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की राह खोल रही हैं।

Vedanta News

Vedanta News
Vedanta News

गंगोत्री जी ने बताया कि कुछ साल पहले तक उनकी ज़िंदगी रोज़ की मजदूरी के सहारे चलती थी। सुबह काम मिले तो चूल्हा जले, नहीं मिले तो बच्चों के चेहरे देखकर मन भीतर ही भीतर टूट जाता था। भविष्य की चिंता हर रात नींद छीन लेती थी। लेकिन वर्ष 2019 उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बनकर आया। इसी साल उन्नति परियोजना के माध्यम से जय मां हर्षिता स्व सहायता समूह से जुड़कर, मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया। उस दिन मैंने महसूस किया कि शायद मेरी मेहनत भी किसी दिन अपनी पहचान बना सकती है।

 

बालको के सहयोग से मिले प्रशिक्षण के बाद मैंने उसी वर्ष मशरूम की खेती शुरू की। शुरुआत में 16 बैग लगाए थे। मन में बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन जब फसल आई तो सिर्फ 2 बैग में ही मशरूम उगे। वही दो बैग मेरे लिए हार नहीं, बल्कि नई शुरुआत की उम्मीद बन गए। मैंने अपनी गलतियों को समझा, तकनीक पर ध्यान दिया और हिम्मत जुटाकर दोबारा कोशिश की। धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ता गया और आज मसरूम इकाई में लगभग 200 बैग तक मशरूम उत्पादन हो रहा है।

Vedanta News

Vedanta News
Vedanta News

इसकी खेती में 20 से 25 दिनों के भीतर पैदावार की शुरुवात होती है, सप्ताह के अंतराल पर तीन बार फसल मिलती है। लगातार उत्पादन बना रहे, इसलिए मैं रोज़ाना लगभग दो नए बैग तैयार करती हूँ। अब मुझे इंतज़ार नहीं करना पड़ता, हर दिन मेरे सपनों की फसल तैयार होती है। मशरूम उत्पादन की विधि में पैरा-कुट्टी को भिगोकर उतना ही सुखाया जाता है जिससे हल्की नमी बरकरार रहे। पोषण के लिए बायो-स्टिमुलेंट पाउडर और रोग से बचाव के लिए फॉर्मूलिन पाउडर मिलाया जाता है। इसी वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए बैग में अच्छी और सुरक्षित पैदावार होती है।

 

मैं अपनी पूरी उपज खुद बाज़ार में बेचती हूँ। शुरुआत के कठिन दौर में मुझे बालको सीएसआर से बहुत सहयोग मिला। उसी सहयोग से मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा। आज मैं खुद बीज मंगवाती हूँ और अपने समूह की दूसरी महिलाओं को भी बीज उपलब्ध कराती हूँ। आज मैं जय मां हर्षिता स्व सहायता समूह की सचिव के रूप में कार्य कर रही हूँ। लोग मुझे ‘मशरूम दीदी’ के नाम से जानते हैं यह मेरे लिए गर्व की बात है।

Vedanta News

Vedanta News
Vedanta News

कोविड काल मेरे परिवार के लिए सबसे कठिन समय था। मेरे पति की आमदनी लगभग बंद हो गई थी। कई बार लगा कि फिर से मजदूरी की ज़िंदगी में लौटना पड़ेगा। लेकिन उसी समय मशरूम की खेती हमारे लिए सहारा बन गई। इसी फसल से घर के खर्च के साथ ही हमने थोड़ी बचत भी शुरू की। मशरूम की आमदनी और पति के सहयोग से हम एक ऑटो खरीद सके। आज मेरे पति वही ऑटो चलाते हैं। समय मिलने पर वो मेरे काम में हाथ भी बंटाते हैं। अब घर में सिर्फ संघर्ष की बातें नहीं होतीं, बल्कि आगे बढ़ने के सपने होते हैं।

 

आज मशरूम उत्पादन से मुझे औसतन प्रति माह लगभग 15 हजार का लाभ हो जाता है। सबसे बड़ा सुकून इस बात का है कि अब मैं अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर निश्चिंत हूँ। मेरा सपना है कि आने वाले समय में मैं 200 बैग से बढ़ाकर 5 हजार बैग तक मशरूम उत्पादन कर सकूँ, ताकि सिर्फ मेरा परिवार ही नहीं, बल्कि मेरे जैसी और भी महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

 

आज जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो लगता है, मजदूरी से शुरू हुई मेरी ज़िंदगी ने आत्मनिर्भरता तक का सफर तय कर लिया है। सही प्रशिक्षण, संस्थागत सहयोग और मजबूत हौसलों से एक साधारण महिला भी अपने भविष्य की दिशा बदल सकती है।

कोरबा के लापरवाह राजस्व निरीक्षक एवं 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

कोरबा, 06 मार्च 2026/ जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख श्री टी. आर. भारद्वाज भी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला कोरबा में चल रहे कुल 113 मसाहती ग्रामों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बताया गया कि इन 113 मसाहती ग्रामों में से 08 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन तथा 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है, जबकि शेष ग्रामों में मसाहती सर्वे का कार्य प्रगति पर है। समीक्षा के दौरान उपस्थित राजस्व निरीक्षकों एवं हल्का पटवारियों को ग्रामवार खसरों का सत्यापन, प्रारंभिक प्रकाशन एवं अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रति तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएगी। सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर एक राजस्व निरीक्षक तथा 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया है।

बैठक में इसके अतिरिक्त डीसीएस के अंतर्गत रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन कार्यों की प्रगति, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन एवं नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

पुरानी बस्ती स्यान सदन में मनाया गया होली मिलन समारोह,वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार रहे उपस्थित

 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)पुरानी बस्ती स्थित श्याम सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया आयोजन में वरिष्ठ नागरिक पत्रकार एवं अन्य लोग शामिल हुए, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं फाग गीत सुनाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की किसी ने गले लगाया तो किसी ने चरण स्पर्श किया और आशीर्वाद ली.

समारोह मे श्रमिक नेता मुरीत राम साहू ने कहा कि

रंग बरसाओ, दिल मिलाओ!होली मिलन में सब एक हो जाओ!

पूर्व पार्षद धरम निर्मले : गुलाल लगाओ, गले लगाओ,
होली मिलन में पुराने गिले भुलाओ!

वरिष्ठ पत्रकार सनद दास दिवान

होली मिलन का उत्सव मनाओ,
प्रेम और भाईचारे का रंग चढ़ाओ!

 

बोधसिंह ठाकुर : रंगों की बहार, मिलन की पुकार,आओ सब साथ मनाएं होली का त्योहार!

वरिष्ठ पत्रकार रफीक मेमन : अबीर-गुलाल से सजाओ जीवन,होली मिलन में बढ़ाओ आपसी प्रेम!

 

बजरंग सोनी : दिल से दिल मिले, रंग से रंग मिले,होली मिलन समारोह में खुशियां दोगुनी हों!

शिब्बू अग्रवाल : एकता का रंग, सद्भाव का संदेश,होली मिलन में बंधे सबका एक साथ!

भेष मणि ठाकुर : पिचकारी छोड़े, प्यार बरसाए,होली मिलन में सब मिलकर मुस्कुराए!

खगेश्वर ठाकुर, गुड्डा सिंह : होली आई मिलन की बहार लेके,आओ मनाएं खुशियों का मेला सबके साथ!

टिकेश्वर ठाकुर : रंगों में डूबो, मन में उतारो प्रेम,होली मिलन समारोह – भाईचारे का प्रतीक!

विमल थवाईत,अब्दुल गनी : पुरानी रंजिश भूल जाओ आज,होली मिलन में गले मिलो सब साथ!

अहसान खान : खुशियों की होली, मिलन का जश्न,आओ बढ़ाएं प्रेम का ये रंगीन मेल!

Korba Police flag march : होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने कोरबा पुलिस का फ्लैग मार्च

Korba Police flag march
Korba Police flag march

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Korba Police flag march होली एवं रमज़ान ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Korba Police flag march

Korba Police flag march
Korba Police flag march

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कोसाबाड़ी क्षेत्र तक निकाला गया। मार्च में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।

Korba Police flag march

Korba Police flag march
Korba Police flag march

इसी प्रकार थाना कटघोरा, दर्री, करतला, पाली, बांगो एवं दीपका क्षेत्र में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नागरिकों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से संदेश प्रसारित कर होली एवं रमज़ान ईद के दौरान शांति एवं भाईचारे का परिचय देने का आग्रह किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्वक पर्व मनाने वालों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी, वहीं हुड़दंग करने वाले, जबरन रंग लगाने वाले, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

कोरबा कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न पार्षद सहित प्रमुख लोगों से होली को लेकर हुई चर्चा 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) होली के त्यौहार के मध्य नजर कोरबा कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न की गई बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद मुस्लिम समाज के प्रमुख एवं अन्य निर्माण नागरिक उपस्थित थे.

होली के त्यौहार को लेकर सभी से रायशुमारी की गई जिसमें पार्षद तमेश अग्रवाल ने वार्ड नंबर 5 एवं 6 के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की तो वही पार्षद रवि सिंह चंदेल ने अपने वार्ड पेट्रोलिंग बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर उपस्थित पुलिस अधिकारीयों ने बल के अनुसार यथासंभव पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं अतिरिक्त पुलिस बल लगाने का आश्वासन दिया है.


बैठक मे प्रभारी कोतवाल महासिंह धुर्वे Si टांकेश्वर यादव एवं ASI चक्रधर सिंह राठौर कि उपस्थिति मे बैठक सम्पन्न हुई प्रभारी श्री धुर्वे ने अपील करते हुए कहा कि होली शांति पूर्ण ढंग से मनाये शराब पीकर वहां न चलाये छोटे बच्चों को वहां न दें और जबरदस्ती किसी को ग़ुलाल न लगाएं. उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं सम्मानीय नागरिकों से कहा गया कि अप्रिय स्थिति या आवश्यकता पड़ने पर पेट्रोलिंग प्रभारी से सीधे संपर्क कर सकते है.

पार्षद धनश्री साहू ने अपने समर्थको के साथ प्रभारी TI महासिंह धुर्वे एवं SI टांकेश्वर यादव को गुलाब फूल देकर होली कि शुभकामनायें दी.

बैठक मे पार्षद टामेश अग्रवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, पार्षद धनश्री साहू, पार्षद पति भोलू यादव सहित वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद रफीक मेमन, गुलाम मोहम्मद, मो.अकरम,परविंदर सिंह, ईश्वर पटेल, दुर्गेश शर्मा, पवन कुमार, लक्ष्य चतुर्वेदी उपस्थित थे.

A Youngster died in a road accident : एक सडक हादसे मे 28 वर्षीय मुकेश कि मौत

A Youngster died in a road accident
A Youngster died in a road accident

कोरबा। A Youngster died in a road accident दर्री क्षेत्र के सीएसईबी सिपट रोड पर रविवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कंवर के रूप में हुई है, जो सीएसईबी कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

A Youngster died in a road accident

A Youngster died in a road accident
A Youngster died in a road accident

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी ओला स्कूटी से कहीं जा रहा था। शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच सड़क किनारे झाड़ियों में स्कूटी गिरी हुई मिली, जबकि युवक कुछ दूरी पर झाड़ियों में उलझा हुआ पाया गया। राहगीरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए एनटीपीसी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।

A Youngster died in a road accident

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को रातभर अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को कटघोरा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां विधिवत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Another success for NKH : हृदय रोग मरीज को मिला नया जीवन, एनकेएच हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी

Another success for NKH
Another success for NKH

कोरबा। Another success for NKH : शहर के एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में एक 65 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी की सफल एंजियोप्लास्टी कर चिकित्सकों ने उसकी जान बचाई। सीने में दर्द, सांस फूलने और लगातार कमजोरी की शिकायत के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 10–15 दिनों से परेशान मरीज उच्च रक्तचाप और किडनी रोग से भी पीड़ित था, जिससे उसकी स्थिति और जटिल हो गई थी।

Another success for NKH

Another success for NKH
Another success for NKH

अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने तत्काल जांच कर मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंजियोग्राफी की, जिसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी की। जटिल स्वास्थ्य परिस्थितियों के बावजूद ऑपरेशन सफल रहा और वर्तमान में मरीज की हालत स्थिर एवं बेहतर बताई जा रही है।

Another success for NKH

Another success for NKH
Another success for NKH

परिजनों के अनुसार, पहले बिलासपुर में उपचार के दौरान इस प्रक्रिया का अनुमानित खर्च करीब 3.5 लाख रुपये बताया गया था, जबकि कोरबा स्थित एनकेएच हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में यह उपचार अपेक्षाकृत कम खर्च में सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कोरबा में ही गंभीर और क्रिटिकल मरीजों का उन्नत इलाज संभव हो रहा है, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो रही है।

 

आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्टाफ की बदौलत स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने हाल ही में 5 सफल एंजियोप्लास्टी और 7 एंजियोग्राफी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। अब तक 45 से अधिक हृदय रोगियों को उन्नत उपचार का लाभ मिल चुका है।

Police advisory on Holi : होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस कि एडवाइजरी पंपलेट जारी,सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील हेल्प न. जारी

Police advisory on Holi
Police advisory on Holi

कोरबा : Police advisory on Holi : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी पंपलेट जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जारी इस पंपलेट के माध्यम से नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक एवं कानून का पालन करते हुए होली मनाने की अपील की गई है।

जारी एडवाइजरी में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि Police advisory on Holi

Police advisory on Holi
Police advisory on Holi

▪️केवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।
▪️किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें एवं सहमति का सम्मान करें।
▪️महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार न करें।
▪️पशु-पक्षियों पर रंग न डालें।
▪️शराब पीकर वाहन न चलाएं, दुर्घटना से बचें।
▪️तीन सवारी वाहन न चलाएं।
▪️भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें एवं जेबकतरों से सावधान रहें।
▪️किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
▪️अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

कोरबा जिले में दिनांक 02,03, 04 एवं 05 मार्च को विशेष पुलिस निगरानी रखी जाएगी। उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

आपातकालीन सहायता हेतु कोरबा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 एवं डायल 112 जारी किया गया है।

Police advisory on Holi

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील है कि “सुरक्षित होली, जिम्मेदार होली” मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

चिकित्सा जगत की भावी क्रांति, मानवीय संवेदनाओं पर आधारित सामाजिक जागरूकता का सशक्त मंचन“मैं अनिकेत हूं” 21 मार्च को कोरबा में

कोरबा। सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहल के अंतर्गत महाराष्ट्र मंडळ, रायपुर द्वारा प्रस्तुत एवं महाराष्ट्र मंडळ, कोरबा तथा रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के सहयोग से चर्चित हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूं” का मंचन शनिवार, 21 मार्च 2026 को कोरबा में किया जाएगा।

 

दिनांक 28 फरवरी को आयोजित रोटरी क्लब की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में रोटरी क्लब के सदस्यों के अलावा महाराष्ट्र मंडळ कोरबा की ओर से श्री सुधीर रेगे, सौ. स्वाती रेगे, श्री आलोक दीवाटे, श्री चिंतन ओत्तलवार एवं श्री प्रवीण जाखड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नाटक की विशेषता


“मैं अनिकेत हूं” चिकित्सा जगत की भावी क्रांति, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक मूल्यों को रेखांकित करने वाला एक सशक्त नाट्य प्रस्तुति है। यह नाटक दर्शकों को सोचने, समझने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचानने के लिए प्रेरित करता है।
इसकी प्रभावशाली कहानी, संवाद और मंचन शैली समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का माध्यम बनेगी।

समाजसेवा का उद्देश्य


रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि नाटक से प्राप्त समस्त आय समाज कल्याण कार्यों में उपयोग की जाएगी।

विशेष रूप से आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने में असमर्थ मेधावी विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र मंडळ, कोरबा ने इस सामाजिक पहल में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं प्रभारी रोटेरियन पारस जैन ने दी।

15 killed in gunpowder factory explosion : बारूद कारखाने मे विस्फोट, 15 मजदूरों कि मौत,डेटोनेटर पैकिंग यूनिट मे हुआ धमाका

15 killed in gunpowder factory explosion
15 killed in gunpowder factory explosion

नागपुर (महाराष्ट्र): 15 killed in gunpowder factory explosion : महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। रविवार सुबह कटोल तहसील के राउलगांव स्थित ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ (SBL Energy Limited) के कारखाने में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर-दराज के इलाकों तक सुनी गई।

कैसे हुआ हादसा?15 killed in gunpowder factory explosion

15 killed in gunpowder factory explosion
15 killed in gunpowder factory explosion

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। रविवार सुबह करीब 7:00 से 7:15 बजे के बीच, जब मजदूर अपनी शिफ्ट में काम कर रहे थे, अचानक वहां एक जोरदार धमाका हुआ।

इकाई: डेटोनेटर पैकिंग यूनिट।

समय: सुबह 7:00 बजे के आसपास।

स्थान: राउलगांव, कटोल तहसील (नागपुर से लगभग 60 किमी दूर)।

राहत और बचाव कार्य 15 killed in gunpowder factory explosion

विस्फोट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

घायलों की स्थिति: गंभीर रूप से झुलसे और घायल मजदूरों को तुरंत नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

कंपनी का बयान: ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के प्रतिनिधियों ने घटना की पुष्टि की है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में उनकी प्राथमिकता बचाव कार्य है और वे जल्द ही घटना के कारणों पर आधिकारिक बयान जारी करेंगे।

जांच के घेरे में सुरक्षा मानक 15 killed in gunpowder factory explosion

यह फैक्ट्री मुख्य रूप से खनन और औद्योगिक उपयोग के लिए विस्फोटक बनाने का काम करती है। इतनी बड़ी संख्या में जनहानि ने कारखाने के भीतर सुरक्षा मानकों (Safety Protocols) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और विस्फोटक विशेषज्ञ अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह धमाका मानवीय चूक थी या तकनीकी खराबी।