Home Blog Page 21

CG Government’s new colony policy अब कृषि भूमि पर भी वैध कॉलोनी बना सकते है छोटे किसान ,राज्य सरकार ने जारी किया नया नियम

CG Government's new colony policy

कोरबा 02 फरवरी 2026/CG Government’s new colony policy राज्य सरकार द्वारा जारी किफायती जन आवास नियम-2025 ने आम नागरिकों, छोटे भू-स्वामियों और मध्यम स्तर के बिल्डर्स के लिए नए अवसर प्रदान किए हैं। नई नियमावली के अंतर्गत अब कृषि भूमि पर भी विधिवत आवासीय कॉलोनी विकसित की जा सकेगी। इस कदम से वर्षों से बढ़ती अवैध प्लॉटिंग पर प्रभावी रोक लगेगी और निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

नई नीति में पहली बार छोटे भू-स्वामियों को भी योजनाबद्ध ढंग से कॉलोनी विकसित करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए न्यूनतम भूमि सीमा 2 एकड़ और अधिकतम 10 एकड़ निर्धारित की गई है, जिससे कम भूमि वाले किसान और भू-स्वामी भी बिना बड़े निवेश के कॉलोनी विकास कर सकेंगे। यदि प्रस्तावित योजना निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप स्वीकृत हो जाती है, तो कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन स्वतः आवासीय श्रेणी में मान्य माना जाएगा।

CG Government’s new colony policy

CG Government's new colony policy

किफायती जन आवास की परिभाषा भी स्पष्ट की गई है, जिसके तहत भूखण्ड का अधिकतम क्षेत्रफल 150 वर्गमीटर और फ्लैट या प्रकोष्ठ इकाई का अधिकतम आकार 90 वर्गमीटर तय किया गया है। इन मानकों से आवास की कीमतें नियंत्रित रहेंगी तथा खरीदारों को नगर एवं ग्राम निवेश तथा रेरा द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों में सुरक्षित निवेश का भरोसा मिलेगा।

CG Government’s new colony policy

CG Government's new colony policy

सरकार ने कॉलोनी विकास से जुड़े मानकों में भी महत्वपूर्ण शिथिलता प्रदान की है। पहुंच मार्ग और आंतरिक सड़कों की चौड़ाई से संबंधित पूर्व निर्धारित नियमों में ढील दी गई है, जिससे छोटे स्तर पर भी योजनाबद्ध कॉलोनी विकसित करना आसान हो गया है। प्रत्येक जन आवास कॉलोनी में सामुदायिक खुला स्थान, आवश्यक एमेनिटीज, कम्युनिटी हॉल, क्लब हाउस और सीमित व्यवसायिक क्षेत्र आरक्षित रखने का प्रावधान किया गया है, ताकि निवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकें।

कॉलोनी विकास के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी सरल बनाई गई है। एकल आवेदक के साथ-साथ अब संयुक्त या अनुबंध आधारित आवेदन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे बिल्डर्स एवं भूमि स्वामियों के लिए नए निवेश अवसर पैदा होंगे। यह नई व्यवस्था केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी छोटे भूखण्डों पर नियोजित और सुरक्षित कॉलोनी विकास को बढ़ावा देगी।

CG Government’s new colony policy

नई नीति के लागू होने से राज्य में आवास विकास के क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी, अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी और आम नागरिकों को किफायती तथा व्यवस्थित कॉलोनियों में आवास प्राप्त करने का अवसर सुलभ होगा।

अल्पसंख्यक का बजट बढ़ाकर 3400 करोड़ रुपये किये जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जताया आभार 

कोरबा। केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद मेमन ने सराहनीय बताते हुए इसे विकसित भारत का बजट कहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

 

जावेद मेमन ने कहा कि इस बजट में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का बजट बढ़ाकर 3400 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने में सहायक होगा। जावेद मेमन ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और मध्यम वर्ग के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भी इसमें ठोस योजनाएँ शामिल हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधान आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाएंगे, वहीं रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएँ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करेंगी।

 

प्रदेश महामंत्री जावेद मेमन ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय घोषणाओं का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी और जन-कल्याणकारी दृष्टिकोण है। प्रधानमंत्री जी और वित्तमंत्री ने जिस तरह से हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएँ प्रस्तुत की हैं, वह सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व का प्रमाण है।

जावेद मेमन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में विकास की नई धारा प्रवाहित होगी। विशेषकर अल्पसंख्यक समुदायों, छोटे व्यवसायों और स्थानीय उद्योगों को इससे लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक समरसता और मजबूत होगी। जावेद मेमन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट वास्तव में विकसित भारत का सर्वस्पर्शी बजट है, जो हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है।

SIR पर खेले का पर्दाफास,7 लोगों ने थाने मे दर्ज कराई FIR, आखिर कौन लोग है जिन्होंने फर्जी हस्ताक्षर से दर्ज कराई आपत्ति

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) SIR पर खेल करने वाले लोगों का पर्दाफाश होने के बाद 1566 लोगों के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने वाले बेनकाब हो गए है वहीं आपत्तिकर्ता सामने आ रहे हैं कुछ आपत्ति कर्ताओं का दावा है कि उन लोगों ने किसी भी नाम पर कोई आपत्ति नहीं की है इसके बावजूद उनके नाम का उनके एपिक नंबर का इस्तेमाल कर किसी ने आपत्ति दर्ज कराया है ऐसे पांच भाजपा के बूथ लेवल अध्यक्ष ने कोरबा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है मामला जांच में लिया गया है किंतु कार्यवाही अब तक कुछ नहीं हुई है.

इसी तरह के 7 लोगों ने सीएसईबी चौकी में एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन लोगों ने कहा है कि विनम्रता पूर्वक आपको सूचित करना चाहते है कि हमे ज्ञात हुआ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति / व्यक्तियों द्वारा मतदाता फार्म 7 में हमारे नाम और हस्ताक्षर का फर्जी इस्तेमाल करते हुए एक आवेदन निर्वाचन विभाग / संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। उस फर्जी आवेदन में कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची  से काटने की मांग की गई है।

शिकायत कर्ताओ मे 

1. मथुरा दास महंत, पिता भोलादास महंत, झोपड़ीपारा पंप हाउस, कोरबा (छ.ग.)

2. बसंत खैरवार, पिता राजा खैरवार, झोपड़ीपारा पंप हाउस, कोरबा (छ.ग.)

3. घासीराम मांझी, पिता गोर्वधन मांझी, झोपड़ीपारा पंप हाउस, कोरबा (छ.ग.)

4. फकरुद्दीन खान, पिता सफरुद्दीन खान, झोपड़ीपारा पंप हाउस, कोरबा (छ.ग.)

5. जमीदार आलम, पिता सिकंदर आलम, पंप हाउस कोरबा (छ.ग.)

6. कृष्ण कुमार ठाकुर, पिता छत्रपाल ठाकुर, पंप हाउस कोरबा (छ.ग.)

7 शान कुमार सहिस, पिता गोलाराम कुलदीप, पंप हाउस कोरबा (छ.ग.) शामिल है

अतः माननीय महोदय आपसे निवेदन है कि उर्पयुक्त फर्जी आवेदन पर कार्यवाही करने हेतु सूचनार्थ प्रेषित है।

 

उन्होंने आगे कहा की हमारे नाम और एपिक नंबर का इस्तेमाल कर किसी ने मतदाताओं का नाम काटने का अनुरोध किया है आवेदकों ने कहा कि ऐसे लोगों का पर्दाफाश किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ में मामला दर्ज होना चाहिए ताकि इस तरह का फर्जीवाडा से न सिर्फ आपसी विवाद बढ़ता है बल्कि चुनाव आयोग द्वारा दी गई एक व्यवस्था के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है.

 

इस संबंध में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने प्रशासन से मांग किया कि ऐसे लोगों को चिन्हकित कर तत्काल कार्रवाई किया जाए.

CG Big Breaking : डकैतों और पुलिस के बीच मुठभेड़ मे डकैतों के सरगना को लगी गोली

CG Big Breaking

जांजगीर-चांपा।CG Big Breaking छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से आतंक का पर्याय बने डकैतों के गिरोह के साथ आज सुबह पुलिस की सीधी मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ घायल हो गया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके 7 अन्य साथियों को भी दबोच लिया है।

फिल्मी अंदाज में पुलिस की घेराबंदी CG Big Breaking

CG Big Breaking
जानकारी के अनुसार, पकड़े गए गिरोह ने पिछले दो रातों में जिले के अलग-अलग 5 स्थानों पर डकैती और हत्या के प्रयास जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की टीमें लगातार इन बदमाशों की तलाश में जुटी थीं। आज तड़के जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो गिरोह का सरगना रामनाथ भागने की कोशिश करने लगा।

 

देशी कट्टे से पुलिस पर की फायरिंग CG Big Breaking

CG Big Breaking
खुद को पुलिस से घिरा देख मास्टरमाइंड रामनाथ ने सरेंडर करने के बजाय अपने पास रखे देशी कट्टे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली बदमाश रामनाथ के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

गिरोह का कच्चा चिट्ठा CG Big Breaking

कुल गिरफ्तार: 8 बदमाश (7 सुरक्षित + 1 घायल मास्टरमाइंड)।

मुख्य आरोपी: रामनाथ (मास्टरमाइंड)।

कार्यक्षेत्र: थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ इलाका।

जुर्म: 2 रातों में 5 जगह डकैती, लूट और जानलेवा हमला।

दहशत का अंत CG Big Breaking

इस एनकाउंटर और गिरफ्तारी के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की मुस्तैदी की सराहना की है। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार और लूटा गया सामान बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संपर्कों और पिछली वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की मेहनत रंग लाई SIR के फार्म 7 की जांच जारी मात्र 611 लोग ही जांच के दायरे में, देखें सूची

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़)SIR मे फार्म 7 के दुरूपयोग के मामले मे कांग्रेस अल्पसंख्याक विभाग के जिलाध्यक्ष मो शाहिद की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया है और सम्पूर्ण मामले की जाँच कराई गयी जिसमे प्रथम जाँच मे ही 1100 आवेदन को निरस्त कर दिया गाय वो ऐसे आवेदन है जो या तो फर्जी नाम से आपत्ति की गयी थी या फिर दूसरे वार्ड से अन्य वार्डों के नामों पर शिकायत दर्ज की गयी थी ऐसे आवेदन को ही निरस्त कर दिया गया है.

बताते चले की SIR की सूची में दावा आपत्ति का समय चल रहा था तभी तथाकथित लोगों ने फर्जी ढंग से फार्म सेवन को भरकर मुस्लिम समाज के लोगों के नाम काटने का बड़े पैमाने पर आवेदन दिया था विलोपित सूची के बाहर आने के बाद मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश देखा गया इस संबंध में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने ऐसे तमाम लोगों को जिनके नाम SIR के 2003 की सूची में शामिल था और उनके नाम काटने का आवेदन दिया गया था ऐसे लोगों को ले जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जब तक इसकी जांच नहीं हो जाएगी किसी का भी नाम विलोपित नहीं किया जाएगा और उन्होंने इस मामले को जांच करने के आदेश भी दे दिए.

जांच में पाया गया कि कतिपय लोगों द्वारा जो आवेदन दिया गया है वह सही नहीं है दूसरे वार्ड का व्यक्ति किसी दूसरे वार्ड के व्यक्ति के लिए फार्म सेवन का उपयोग नहीं कर सकता अर्थात आपत्ति दर्ज नहीं कर सकता ऐसे 1000 से ज्यादा लोगों के आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है अब सूची में मात्र 611 लोग भी शेष रहे गए जिनके दस्तावेजों के जांच की जाएगी इसके पश्चात ही आगे का निर्णय लिया जाएगा.

कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की मेहनत रंग लाई SIR के फार्म 7 की जांच जारी मात्र 611 लोग ही जांच के दायरे में

सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

https://share.google/WytrXjWgl9QIr5fU3

ज्ञात होगी 27 जनवरी को 1566 लोगों की सूची जारी हुई थी जिसमें लगभग 1500 नाम मुस्लिम समाज के थे इस पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने इसकी कमान संभाली और अंततः जांच में सच सामने आ गया.

फर्जी नाम से दर्ज आपत्तियों की जांच हो मो.शाहिद


कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने कहाकि जिन लोगों ने फर्जी नाम से आपत्ति दर्ज की है ऐसे लोगों को चिन्हकित कर उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए क्योंकि उन लोगों ने न सिर्फ मुस्लिम समाज के लोगों को परेशान किया बल्कि लोकतंत्र की हत्या करने का भी प्रयास किया इसके साथ ही प्रशासनिक अमले को भी परेशान करने का प्रयास किया है ऐसे विघ्न संतोषी लोगों के खिलाफ तत्काल मामला पंजीबद्ध किया जाना चाहिए.

 

 

बालको ने डिजिटल समाधान से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को दी नई दिशा

बालकोनगर, 30 जनवरी 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने संयंत्र और विभागों में डिजिटल तकनीक के उपयोग बढ़ावा दिया है। इसमें सप्लाई चेन, पॉटलाइन, कास्ट हाउस, रोल्ड प्रोडक्ट्स और कार्बन यूनिट शामिल हैं। इसका उद्देश्य काम को ज्यादा सुरक्षित, तेज, बेहतर गुणवत्ता वाला और पारदर्शी बनाना है। ये पहल प्रचालन दक्षता बढ़ाने, गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, सुरक्षा को मजबूत करने और सशक्त गवर्नेंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई हैं, जो कंपनी की जिम्मेदार एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

आज के समय में वैश्विक धातु उद्योग में डिजिटल तकनीक बहुत जरूरी हो गई है। बालको की यह पहल वेदांता के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसके तहत भविष्य के लिए तैयार प्रचालन प्रणालियाँ तकनीक आधारित इंटेलिजेंस पर आधारित होनी चाहिए।

गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करने के लिए बालको ने ‘क्वालिटी संकल्प ऐप’ शुरू किया है। इस ऐप से कर्मचारी शॉपफ्लोर पर ही गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी रियल-टाइम में दर्ज कर सकते हैं। इससे समस्या को जल्दी पहचानकर तुरंत सुधार किया जा सकता है। इस ऐप में मशीनों की स्थिति और स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण (एचएसई) से जुड़ी जानकारियां भी दर्ज की जाती हैं। इससे प्रचालन उत्कृष्टता के लिए एक समग्र और एकीकृत दृष्टिकोण सुनिश्चित होता है।

कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए बालको ने अपनी लैब और उत्पादन से जुड़ी कई प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया है। कोयला प्रयोगशाला को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है, जिससे नमी, राख, सल्फर जैसे जरूरी टेस्ट अपने-आप रिकॉर्ड हो जाते हैं। इससे उत्पादन की गुणवत्ता और पर्यावरण से जुड़ा प्रदर्शन बेहतर होता है और सही फैसले लेने में मदद मिलती है। यह एकीकृत डिजिटल ढांचा संसाधन योजना, प्रक्रिया नियंत्रण और गवर्नेंस को सुदृढ़ करता है तथा संपूर्ण वैल्यू चेन में सूचित प्रचालन निर्णय लेने में सहायक बनता है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में डिजिटल तकनीक का मतलब सिर्फ नई मशीनें या सॉफ्टवेयर लाना नहीं है, बल्कि पारदर्शिता, जिम्मेदारी और लगातार सुधार की संस्कृति बनाना है। इन पहलों से हमारी गुणवत्ता, सुरक्षा और गवर्नेंस मजबूत हुई है। वेदांता एल्युमिनियम का हिस्सा होने के नाते हम अपनी सभी प्रक्रियाओं में डिजिटल सिस्टम को शामिल कर रहे हैं ताकि भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार रह सकें।

सुरक्षा के क्षेत्र में बालको ने एक डिजिटल कन्सीक्वेंस मैनेजमेंट पोर्टल शुरू किया है, जिसमें असुरक्षित काम, गलत परिस्थितियों और जोखिमों की जानकारी दर्ज की जाती है। इससे खतरे को समय रहते पहचानकर उस पर कार्रवाई की जाती है। इसके साथ ही, 24×7 कर्मचारी व्यवहार निगरानी प्रणाली के जरिए काम और वाहनों की आवाजाही से जुड़े जोखिमों पर लगातार नजर रखी जाती है।

इसके अलावा, बालको ने मेटल ऑपरेशंस में उत्पादन और खपत की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को भी पूरी तरह ऑटोमेट कर दिया है। अब उत्पादन से जुड़ा डेटा तुरंत उपलब्ध हो जाता है, मैनुअल काम कम होता है और रिपोर्ट ज्यादा सही बनती है।

इन सभी के माध्यम से बालको डिजिटल तकनीक का प्रभावी उपयोग कर प्रक्रियाओं के अनुकूलन, गुणवत्ता संवर्धन, गवर्नेंस सुदृढ़ीकरण और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली के जरिये अपने कामकाज को ज्यादा सुरक्षित, सरल, पारदर्शी और प्रभावी बना रहा है।

Played on CG SIR : CG मे भी SIR पर बड़ा खेला, सिर्फ कोरबा विधानसभा क्षेत्र मे 1566 के खिलाफ आपत्ति जिसमे 1500 मुसलमान शामिल

Played on CG SIR
Played on CG SIR

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Played on CG SIR : बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी मुसलमान के नाम काटने का खेला शुरू हो गया कोरबा विधानसभा में सुंयोजित ढंग से 1566 लोगों के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई गई जिसमें 1500 सिर्फ मुसलमान ही है मामले में खास बात यह है की आपत्ति कर्ता ने खुद कोरबा कोतवाली पहुंचकर FIR दर्ज कराया जिसमें कहा गया है कि मेरे नाम का दुरुपयोग कर आपत्ति दर्ज कराया गया है जबकि मैंने किसी के खिलाफ कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है इससे यह तो स्पष्ट हो गया की एक वर्ग विशेष को मतदाता सूची से बाहर करने का सुनियोजित षडयंत्र किया गया है.

बताते चलें की SIR 2026 का सर्वे काम कार्य पूर्ण होने के बाद दावा आपत्ति के लिए समय का निर्धारण किया गया था इस बीच कोरबा विधानसभा में ही 1566 लोगों के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई गई जिसमें 15 00 मुस्लिम समुदाय से आते हैं यह लगभग ऐसे लोग हैं जिनका दस्तावेज भी पूर्ण है 2003 के SIR मे नाम दर्ज है वही अन्य दस्तावेज भी BLO के समक्ष किए गए लेकिन उसके बाद भी आपत्ति दर्ज करवा कर नाम को विलोपित करवाया गया.

Played on CG SIR 

Played on CG SIR
Played on CG SIR

इस संबंध में अनेक लोगों ने BLO से संपर्क किया तो BLO ने स्पष्ट कहा कि हमने सभी दस्तावेज जमा कर दिया है और कहीं इस तरह की कोई बात नहीं है इसके बावजूद चुनाव आयोग द्वारा 55 पेज का एक बैंच नाम विलोपित करने का जारी किया गया है इससे मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया है निकट भविष्य में मुस्लिम समाज किसी बड़े आंदोलन की तैयारी में जुड़ गया है.

बताते चले कि इस संबंध में मुस्लिम समाज का एक डेलिगेशन जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इस संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि यह कोई फाइनल लिस्ट नहीं है बल्कि जो आपत्ति लगी है या वह सूची है BLO इसकी जांच करेंगे उसके बाद ही नाम काटे जाने का प्रस्ताव आता है तब इस पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

पांच लोगों ने कोतवाली में कराई रिपोर्ट Played on CG SIR 

Played on CG SIR
Played on CG SIR

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में निवासरत मुस्लिम समुदाय के 1566 मतदाताओं का नाम विलोपित करने के लिए फर्जी तरीके से भरे गए आवेदन और विलोपन नाम की सूची वायरल होने के बाद से हड़कम्प मचा हुआ है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात लोगों ने कई कारण बता कर नाम विलोपित करने का आवेदन भरा है जिससे फील्ड में काम करने वाले कई BLO भयभीत हैं वहीं सामुदाय विशेष के मतदाताओं में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। जिनके नाम से आवेदन किए गए हैं, उन्होंने फर्जी लोगों द्वारा जमा किए गए आवेदनों को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

कथित आपत्ति कर्ताओ ने कहा है कि हमारे नाम का दुरूपयोग कर फर्जी आवेदन दिया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता भागेन्द्र सोनी, शंकर तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, राजेश कुमार विश्वकर्मा, मो. यासिन ने कोतवाली में की गई शिकायत में कहा है कि- हमें ज्ञात हुआ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा हमारे नाम और हस्ताक्षर का फर्जी इस्तेमाल करते हुए एक आवेदन निर्वाचन विभाग / संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। उस फर्जी आवेदन में कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने की मांग की गई है। निवेदन है कि उपर्युक्त फर्जी आवेदन पर कार्यवाही करने हेतु सूचनार्थ प्रेषित है।

मुस्लिम समाज का मौन जुलूस Played on CG SIR 

Played on CG SIR
Played on CG SIR

इस संबंध में मुस्लिम जमात में आगामी दिनों में घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया जाएगा इसके अगर इस समस्या का समाधान नहीं निकल पाता है तो आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है

वेदांता का मुनाफा तीसरी तिमाही में 60 प्रतिशत बढ़कर 7,807 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026। वेदांता लिमिटेड ने आज 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही और वित्तीय वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों के लिए अपने अलेखापरीक्षित समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी का कर पश्चात मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 7,807 रुपये करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान कंपनी ने अब तक का रिकॉर्ड एबिट्डा 15,171 रुपये करोड़ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एबिट्डा मार्जिन 629 बेसिस पॉइंट्स के विस्तार के साथ 41 प्रतिशत तक पहुंच गया। वेदांता ने अब तक का सर्वाधिक त्रैमासिक राजस्व 45,899 रुपये करोड़ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

वेदांता का नेट डेब्ट टू एबिट्डा रेशो 1.40x से बेहतर होकर 1.23x पर पहुंच गया, साथ ही रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 27 फीसदी पर रहा, इसमें सालाना 296 बीपीएस की बढ़ोतरी हुई। वेदांता के डिमर्जर से जुड़े एनसीएलटी आदेश के बाद, क्रिसिल और इक्रा दोनों ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को एए स्तर पर बरकरार रखा है।

आयरन ओर के कारोबार ने 1.2 मिलियन टन का त्रैमासिक सीलेबल ओर उत्पादन दर्ज किया, जिसमें 3 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी हुई। वहीं पिग आयरन का उत्पादन 6 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के बाद 229 किलोटन पर पहुंचा। कॉपर कैथोड़ का उत्पादन सालाना बढ़कर 45 किलोटन पर पहुंच गया, यह पिछले सात सालों में अधिकतम त्रैमासिक उत्पादन रहा। फेरो क्रोम का उत्पादन 32 फीसदी सालाना की ज़बरदस्त बढ़ोतरी के बाद 24 किलोटन पर पहुंचा। पावर व्यवसाय ने मजबूत प्रदर्शन किया, जिसमें बिक्री में सालाना आधार पर 61 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

वेदांता ने तिमाही के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी को इसके प्रस्तावित डीमर्जर क लिए माननीय एनसीएलटी से अनुमोदन मिल गया है, जो दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।। वेदांता ने इनकैब इंडस्ट्रीज़ के अधिग्रहण के साथ कॉपर और एलुमिनियम में अपने डाउनस्ट्रीम फुटप्रिन्ट को मजबूत बना लिया है।

कंपनी ने तिमाही के दौरान लगभग 30 प्रतिशत का कुल शेयरधारक प्रतिफल दर्ज किया, जो निफ्टी से 5x और निफ्टी मेटल सूचकांक से 2.7x बेहतर रहा, क्योंकि शेयरों ने बार-बार अपने अब तक के उच्चतम स्तर को छुआ। इसके अलावा, वेदांता ग्रुप ने उच्च-मूल्य क्रिटिकल मिनरल्स के तीन अतिरिक्त माइनिंग ब्लॉक हासिल किए, जिसके साथ कुल असाइन्ड ब्लॉक्स की संख्या 11 पर पहुंच गई है। कुल शेयरहोल्डर रिटर्न पिछले पांच सालों में 428 फीसदी रहा, जिससे कुल डिविडेंड यील्ड 73.5 फीसदी हो गई है।

plane crash Update : जो विमान का हुआ हादसा वह 200 से भी अधिक बार दुर्घटना ग्रस्त हो चूका था जाने फिर भी उसी विमान सफर कर रहे थे अजित पवार

plane crash Update 
plane crash Update 

मुंबई : plane crash Update महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस विमान में सवार थे उस मॉडल के विमानों से दुनिया भर में अब तक 200 से अधिक हद से हो चुके हैं। 2021 में कंपनी इस विमान का निर्माण भी बंद कर चुकी है। इसके बावजूद यह विमान दुनियाभर में इतना विख्यात है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री आज 2026 में भी इसी विमान में सवार थे।

जानिए क्या है खास इस विमान में plane crash Update

plane crash Update 
plane crash Update

ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि अगर इस प्लेन से दुनिया भर में 200 से अधिक हादसे हो चुके हैं तो अजीत पवार इसी प्लेन में क्यों जा रहे थे ? इसकी वजह यह है कि लार्जेट 45 दुनिया भर के चार्टेड विमान की टॉप श्रेणी में शुमार है। यह विमान अपनी सीटिंग प्लान और ऊंचाई पर उड़ने के साथ-साथ तेज रफ्तार के लिए भी प्रसिद्ध है। लार्जेस्ट कंपनी के इस 45 विमान की टॉप स्पीड 860 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस विमान की खासियत यह भी है कि इसकी रेंज 19900 से 2200 नॉटिकल मील है।

इसका मतलब यह है कि ये विमान एक बार ईंधन भरकर 4000 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। जिस परफॉर्मेंस को हम कार में पिकअप कहते हैं अगर उस तरह से इस विमान की तुलना की जाए तो 18 से 20 मिनट में ही यह जमीन से 41 हजार फीट तक की ऊंचाई पकड़ लेता है।

 

कंपनी ने 2021 में बंद कर दी मैन्युफैक्चरिंग plane crash Update

Ajit Pawar's plane crash death
Ajit Pawar’s plane crash death

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सफर कर रहे थे उस विमान को बिजनेस जेट विमान कहा जाता है और कनाडा की कंपनी लार्जेस्ट ने इस विमान का निर्माण वर्ष 1960 में शुरू किया था। लार्जेस्ट कंपनी के मालिक विलियम पॉवेल लियर ने इस विमान का प्रोडक्शन स्टार्ट किया था। वर्ष 2021 में कंपनी ने इस मॉडल को बनाना बंद कर दिया लेकिन जितने भी पुराने मॉडल अभी दुनिया में हैं उनका मेंटेनेंस कंपनी की ओर से किया जा रहा है। यह विमान बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस यानी कनाडा के अधीन आता है।

बारामती हवाई अड्डे पर हुआ हादसा plane crash Update

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार सुबह इसी प्लेन में सवार थे। उन्हें बारामती पहुंचना था और यही लैंडिंग के दौरान पायलट से विमान बेकाबू हो गया। इस दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री की मौत हो गई। वर्तमान में इस कंपनी का स्वामित्व वीके सिंह के पास है और वीएसआर वेंचर्स इस विमान का प्रबंध देख रही है। इसी कंपनी से विमान को किराए पर लिया गया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय डीजीसीए की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8:45 पर इस विमान की अंतिम लैंडिंग थी। इसी दौरान पायलट को कुछ तकनीकी खामियां दिखाई दी। विमान लड़खड़ाने लगा और हादसे का शिकार हो गया।

 

Ajit Pawar’s plane crash death : NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन

Ajit Pawar's plane crash death
Ajit Pawar's plane crash death

मुंबई : Ajit Pawar’s plane crash death महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह को विमान हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई, जब उनका विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और मौके से धुआं उठता देखा गया। प्लेन ने मुंबई से उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे के बाद ही क्रैश हो गया।

प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार Ajit Pawar’s plane crash death

Ajit Pawar's plane crash death
Ajit Pawar’s plane crash death

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के बारामती में आज सुबह 8.45 बजे लैंडिंग के दौरान एनसीपी प्रमुख का विमान हादसे का शिकार हो गया। एनसीपी प्रमुख अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए निकले थे। उन्हें 9.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करना था। जैसे ही उनका विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था, वह दुर्घटना का शिकार हो गया और हवाई पट्टी के पास खेत में गिर गया। घटना के बाद मौके से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

हादसे में 5 लोगों की मौत Ajit Pawar’s plane crash death

Ajit Pawar's plane crash death
Ajit Pawar’s plane crash death

हादसा इतना भीषण था कि विमान में तुरंत आग लग गई और उसमें सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। डीजीसीए (DGCA) द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंबई-बारामती चार्टर विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल थे।