Home Blog Page 197

CG News : गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ शिकायत दर्ज, लाखों की धोखाधड़ी का लगा आरोप

रायपुर : गायक बाबा हंसराज रघुवंशी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामलें में जानकारी देते हुए इवेंट कंपनी की संचालिका ने बताया है कि हंसराज रघुवंशी का कार्यकम 11 जून को होना था। मगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के चलते शासन ने जगह वापस ले ली थी। मगर हंसराज रघुवंशी ने इस कार्यक्रम के एडवांस 10 लाख 20 हज़ार लेने के बाद कार्यक्रम नहीं किए गए है। जिसके बाद रायपुर की इवेंट कंपनी संचालक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराया है।

11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यकम होना था मगर गायक हंसराज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी ने नगद के अलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के मध्यम से लाखों रुपए लिये जिसके बाद कार्यक्रम आज तक किया ही नहीं। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार हंसराज रघुवंशी को या तो पैसा वापस देना था या फिर कोई नई तारीख मगर उन्होंने दोनों में से कोई भी तरीका अपनाया नहीं है। युवती ने अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट कम्पनी और हंसराज रघुवंशी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज किया है।

झाड़ियों से आ रही थी रोने की आवाज, लावारिस हालत में मिला नवजात

बिलासपुर : एक मां अपने कलेजे के टुकड़े को पैदा होते ही खुले में छोड़कर भाग गई। एक राहगीर की नजर झाड़ियों में कपड़े से लिपटे नवजात पर पड़ी। बच्चा रो रहा था। देखते ही देखते यहां लोगों की भीड़ उमड़ गई। बच्चे की हालत खराब होने पर लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, पुलिस बच्चे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है।

मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की दोपहर कुछ लोगों ने झाड़ियों के बीच बच्चे के रोने की आवाज सुनी। लोगों ने वहां पर जाकर देखा, तो झाड़ियों के बीच कपड़ों में लिपटा नवजात था। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इस पर पुलिस की टीम वहां पर पहुंच गई।

नवजात के मिलने की जानकारी मस्तूरी थाने में भी दी गई। इस पर पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से नवजात के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। डायल 112 की टीम ने नवजात को मस्तूरी स्थित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद नवजात को सिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि नवजात की स्थिति सामान्य है। बेहतर देखभाल के लिए उसे अस्पताल में ही रखा गया है।

CG में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने आज बड़ी बैठक, देर रात रायपुर पहुंचे अमित शाह

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नक्सल विरोधी अभियानों पर कई बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का एलान कर चुकी है। अब पार्टी अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रही है। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे है।

इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के ऑफिसर भी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी। 25 अगस्त को सहकारिता विभाग की बैठक लेंगे और इसी के साथ ही उनका छत्तीसगढ़ दौरा खत्म होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री शाह ने बीजेपी की सरकार बनने के बाद तीन साल में प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने ऐलान किया था। हालांकि राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 142 नक्सलियों को मार गिराया है।

Aaj Ka Rashifal: आज बढ़ेगा आय का स्रोत, भाग्य का मिलेगा साथ, लेकिन जल्दबाजी में होगी धन हानि! पढ़ें अपना राशिफल

आज भाद्र पद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 7 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज हलषष्ठी मनाई जाएगी। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 16 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देनें से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये हैं।

वृष राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। लवमेट एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाये रखे। रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के योग बने हुये हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी बातों से किसी को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। आपके द्वारा समाज में किये गये सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा। इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट आज अपने आप पर भरोसा बनाये रखें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। आज आप अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा। साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गयी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मानवहित में किये गये सराहनीय कामों के कारण आपको सम्मान मिलेगा। गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्म विश्वास बनाए रखें। काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से थोड़ी उलझन में रहेंगे। आज काम पर ध्यान बनाए रखें। जीवनसाथी आज घर के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। आज आप किसी से भी मामले में उलझने से बचे। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे, लोग आपका अनुसरण करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। आज किसी से बात करते समय अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे वह आपकी बनाई गयी रूपरेखा के अनुसार समय से पूरा हो जायेगा। अगर आपका कोई कोर्ट से सम्बंधित मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आपको नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ संदेश भी मिल सकता है इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। आज आपके बिजनेस में ख़ास एग्रीमेंट होगा लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। आज ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपनी छोटो-छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप शाम के समय अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर विचार विमर्श करेंगे, आपको अच्छा सोल्यूशन मिल सकता है। अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा। आपके द्वारा समाज में किये कामों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज कोई विश पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे वह आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे। आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा। आज थोडा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

मीन राशि

आज का समय आपके लिए अच्छा है। आज आपकी पारिवारिक समस्या हल होगी औए आपके रुके काम में गति आएगी। आज सकारत्मक प्रवृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आज आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें। आपकी कोई आफीशियल यात्रा भी संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 1

अवयस्क बालिका को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला अज्ञात आरोपी पुलिस हिरासत में

दिनांक 22.08.2024 को एक अयस्क बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर अपनी मोटर साइकिल में ले जा दुष्कर्म करने की सूचना पर थाना कोतवाली कोरबा में दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया । इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपी की तत्परता पूर्वक तलाश प्रारंभ की गई कोरबा शहर के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद संदेही आरोपी की पहचान कृष्ण पिता बुधराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सर्ब मंगला शांति नगर स्थाई निवासी ग्राम तिलकेजा थाना उरगा जिला कोरबा के रूप में हुई जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा उसका मोबाइल जप्त किया गया विवेचना जारी है ।

कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहेंगे गृहमंत्री शाह: नया रायपुर के चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी समेत थाना प्रभारियों की लगाई गई ड्यूटी

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट में है. राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन केंद्रीय मंत्री शाह की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी में है. होटल मे-फेयर में पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है. आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और निरीक्षक स्तर के अधिकारी उनकी सुरक्षा निगरानी के लिए तैनात हैं.

CG BREAKING : उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने बनी कमेटी, सीएम साय बनाए गए अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी में नियुक्ति देने कमेटी गठित की गई है, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं. वन मंत्री केदार कश्यप और खेल मंत्री टंक राम वर्मा समेत सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी और खेल युवा कल्याण विभाग के अधिकारी को सदस्य, सचिव बनाए गए हैं. इसका आदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जारी किया है.

हाईकोर्ट ने भाटिया वाइंस को लगाई फटकार, कहा – क्या लोगों को जहर पिलाओगे, अब 23 को होगी अगली सुनवाई

भाटिया वाइंस को लेकर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताई है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर कोर्ट हस्तक्षेप ना करे तो क्या लोगों को जहर पिलाएंगे. लोगों के जानमाल की चिंता भी है या नहीं. अब मामले की सुनवाई 23 सितंबर को होगी.

CG Crime : रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…

रायपुर : राजधानी से लगे धनेली पेपर मिल में हत्या का मामला सामने आया है. युवक लक्ष्मण की रॉड से पीट-पीटकर हत्या से मिल में हड़कंप मच गया है. बताया जार हा कि पत्नी से छेड़छाड़ के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी पति मानिक राम मरावी और पत्नी आशा बाई मरावी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला धरसीवा थाना क्षेत्र का है. धरसीवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी मानिक राम मारावी का परिवार और लक्ष्मण पड़ोसी हैं. लक्ष्मण देर रात आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ करने के लिए घर में घुसा था, इसकी जानकारी लगते ही आक्रोशित पति और पत्नी ने लक्ष्मण की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के विरूद्ध हत्या की धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ग्वालियर में सीएम के VIP मूवमेंट के दौरान मेजर और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, थाने में जमकर हुआ बवाल

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सीएम मोहन यादवके वीआईपी मूवमेंट के दौरान सेना के मेजर और ट्रेफिक पुलिस के बीच विवाद हो गया। मामला इस कदर गरमाया कि थाने पहुंच गया। जहां  मेजर पक्ष के लोगों के पहुंचने के चलते तनावपूर्ण हालत पैदा हो गए। मेजर को हिरासत में लेने की सूचना पर मिलिट्री पुलिस के कई जवान थाने पहुंच गए।

मेजर की कार में टक्कर लगने के बाद विवाद

विवाद की वजह शताब्दी पुरम इलाके में रहने वाले मेजर आशीष चौहान की कार में एक इनोवा कार द्वारा टक्कर मारना रहा। मेजर आशीष चौहान वर्तमान में जौधपुर में पदस्थ हैं और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हैं। गुरुवार रात मेजर अपने परिवार के साथ बीमार बच्चे को दिखाकर अस्पताल से घर लौट रहे थे। तभी गोला का मंदिर थाना अंतर्गत एमआईटीएस कॉलेज के पास इंद्रमणी नगर चौराहे पर एक इनोवा कार ने मेजर की कार में टक्कर मार दी। गुस्साए मेजर ने इनोवा कार के चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकला।

मेजर और ट्रैफिक पुलिस के जवान के बीच हाथापाई 

मेजर ने इनोवा कार को पकड़ने के लिए मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी। लेकिन मौके से सीएम का काफिला गुजरने वाला था, लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने मेजर से थोड़ी देर बाद कार्रवाई करने की बात कही। बस इसी बात को लेकर मेजर और ट्रैफिक पुलिस के एक जवान के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान मौके पर सादा कपड़ों में पुलिस के जवान भी तैनात थे, जो हंगामा बढ़ता देख मेजर आशीष चौहान को पुलिस की कार से थाने ले गए।

मेजर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे पुलिसवाले

कार सवार परिजन ने समझा कि मेजर का किडनैप हो गया है। इसके बाद उन्होंने परिजनों और अन्य परिचितों को सूचना दे दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में मेजर आशीष चौहान के रिश्तेदार, परिचित और पूर्व सैनिक इकट्ठा हो गए। इसी बीच जब पता चला कि मेजर का किडनैप नहीं हुआ है बल्कि उन्हें सादा कपड़ों में तैनात जवान थाने ले गए हैं। तब जाकर कहीं मेजर के परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मेजर पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और ट्रैफिक जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग करने लगे।

मेजर की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

मेजर की पत्नी ने भी पुलिस पर उनके साथ बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं हाथापाई में ट्रैफिक जवान की वर्दी भी फट गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस बल बुलवा लिया गया। मामला गर्माता देख पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने मिलिट्री पुलिस को इत्तिला दे दी, जिसके बाद मिलिट्री पुलिस भी थाने पहुंच गई।

दोनों पक्षों में थाने में हुआ समझौता

इससे पहले कई दफा पुलिस और मेजर के परिवार के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इतना ही नहीं एक दफा तो पूर्व सैनिकों ने मिलिट्री पुलिस को ही जमकर खरी खोटी सुनाई। हालांकि पुलिस अधिकारियों के काफी मशक्कत करने के बाद मामला शांत हो सका। यह मामला तकरीबन 4 घंटे तक चला। मेजर और ट्रैफिक पुलिस के बीच सुलह हो गई और दोनों ही पक्ष बिना किसी कार्रवाई के अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।