Home Blog Page 196

Chhattisgarh : झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने 25 क्लीनिक किये सील, दवाइयां भी जब्त

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिले के चार ब्लॉकों में 25 झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक को सील किया गया है, साथ ही उनकी दवाइयां भी जब्त कर ली गई है. जिले में मलेरिया और डायरिया का प्रकोप फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई में जुटा है.

अब तक 90 क्लीनिक सील

झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ बिलासपुर जिले के चार ब्लाक में कार्रवाई की गई. दो दिन में 25 झोलाछाप डाक्टरों की क्लीनिक को सील कर दवाइयां जब्त की गई है. इससे पहले 65 क्लीनिक सील किए जा चुके हैं. कोटा, मस्तूरी, बेलतरा और बिल्हा ब्लाक में झोलाछाप डाक्टरों के क्लीनिक पर कार्रवाई हुई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 90 क्लीनिक सील किया है.

बता दें कि बिलासपुर जिले के चारों ब्लाक को मिलाकर बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) ने 165 झोलाछाप डॉक्टरों की सूची तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है. जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर और भी जानकारियां मंगाई है. जिस पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित, सीएम साय बोले- उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त को राज्य सरकार ने प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है. इस अवसर पर प्रदेश भर में शराब की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा. साथ ही जो भी व्यक्ति उल्लंघन करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी साझा की है.

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा की, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है. इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब और भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी. निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ‘

आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

आबकारी विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है. आदेश के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे. किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल. आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी. इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे.

शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों एवं संभागीय, राज्य स्तरीय उड़दस्ता और विशेष जांच दल भी गठित किए जाएंगे, जो जिले में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे.

दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को उनका हक मिलना कांग्रेस को कभी भी रास नहीं आता : CM साय

रायपुर : X में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, जम्मू-कश्मीर में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘आर्टिकल 370 और 35A’ हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में भी आरक्षण मिलना शुरू हुआ। लेकिन दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को उनका हक मिलना कांग्रेस को कभी भी रास नहीं आता है।

इसीलिए कांग्रेस ने आरक्षण विरोधी नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है जिसने घोषणापत्र में उल्लेखित दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त करने वाले आरक्षण विरोधी प्रस्ताव पारित किया है। इसका समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके साथ गठबंधन करना राहुल गांधी जी की विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है।

सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस ने ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के साथ गठबंधन करके फिर से अपने राष्ट्रविरोधी, आरक्षणद्रोही मंसूबों को देश के सामने रखा है।

नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दस सवालों का जवाब कांग्रेस को देना होगा। अगर राहुल गांधी जवाब नहीं दे पाए तो इससे फिर स्पष्ट होगा कि वे विभाजनकारी शक्तियों के कट्टर समर्थक हैं।

बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में मारी रेड, हिंसा में शामिल 5 लोगों को उठाया

भिलाई : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद फिर से बलौदाबाजार पुलिस ने कई घरों में छापेमारी की। पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया और साथ ले गई। बताया जा रहा है पांचों आरोपी घटना में शामिल थे। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार एएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में करीब 12 पुलिस की गाड़ियां गुरुवार रात भिलाई पहुंची थी। भिलाई पहुंचते ही उन्होंने दुर्ग पुलिस अधीक्षक से बल मांगा। इसके बाद एएसपी सुखनंदन राठौर ने छावनी और खुर्सीपार पुलिस को मौके पर भेजा। वो खुद इस दौरान वहां कार्रवाई के दौरान पहुंचे।

खुर्सीपार थाना क्षेत्र से लोकल पुलिस बल लेने के बाद बलौदा बाजार पुलिस सीधे खुर्सीपार के मिलावटपारा क्षेत्र में पहुंची। यहां पुलिस ने योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खूंटे, अविनाथ खूंटे और लक्ष्ममण सोनवानी को उनके घर से छापेमारी करके गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन इतनी बड़ी संख्या पुलिस बल पहुंचा था कि कोई कुछ नहीं कर सका।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल आज: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सभी जिलों में धरना प्रदर्शन

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध आज 24 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। इससे पहले कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे थे। इसके साथ ही पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी जेल पहुंचे। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तार के बाद प्रदेश कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार आरोप लगा रही है। इन दिनों कांग्रेस एग्रेसिव मोड में हैं। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि विधायक को षड्यंत्र कर फंसाया गया। सरकार की नाकामी की वजह से बलौदाबाजार हिंसा हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को पूरे प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन होगा। कांग्रेसी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सचिन पायलट ने कहा कि राज्य सरकार सतनामी समाज, दलित समाज, आदिवासी समाज के लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। बलौदाबाजार हिंसा मामले को नियंत्रण करने में सरकार नाकाम रहे। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा सरकार हिंसा की जांच के लिए जो कदम उठाना चाहिए वह नहीं कर पा रही है बल्कि कांग्रेस को टारगेट करने का काम कर रही है। बिना तथ्य के, बिना प्रमाण के विधायक देवेंद्र को तमाम तरीके की धाराएं लगाई गई। जबरदस्ती जेल में रखा गया है। यह बहुत गलत उदाहरण सरकार पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज की जो भावना आहत हुई है सरकार  उसको समझने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव प्रदर्शन के दौरान सिर्फ अपना समर्थन देने गए थे। प्रशासन को कोई अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी हिंसा होगी। अब इसके बाद कांग्रेस के विधायक को टारगेट किया जा रहा है।

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश: भूपेश बघेल
इससे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक देवेंद्र यादव से मिलना चाहते थे। उन्हें यह भी नहीं पता कि उन्होंने क्या अपराध किया है और उन पर कौन सी धाराएं लगाई गई हैं? उन्होंने बताया कि जब गिरफ्तारी की गई तो उसे दौरान एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई, जो भी नोटिस दिया गया वह कानूनी धारा 160 के तहत दिया गया है, जो गवाही की नोटिस होती है। गवाही लेने की बात कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव को धोखा देकर के गिरफ्तार किया गया है। यह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। हम गिरफ्तारी को अदालत में चुनौती देंगे। 22 अगस्त को सभी कांग्रेस विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 23 अगस्त को हम राज्यपाल से समय मांगने की कोशिश कर रहे हैं। 24 अगस्त को कांग्रेस गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

‘हम सतनामी समाज के साथ’
उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी जांच में अभी तक यह नहीं साफ कर पाई है की जो भाजपाई नेता घटना स्थल पर मौजूद थे और हिंसा भड़काने का काम कर रहे थे, उन्हें क्यों बचाया जा रहा है। घटना स्थल पर लचर कानून व्यवस्था के लिए किसी भी वरिष्ठ अधिकारी या मंत्री को अभी तक जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। यह प्रदेश की जनता को पता है की अगर सतनामी समाज को ठेस पहुंचाने वाले कारनामों की उचित समय पर जांच की जाती और आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया होता, तो बलौदाबाजार जैसी घटना घटने की परिस्थितियां ही नहीं पैदा होती। कांग्रेस इस लापरवाह एवं पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी आलोचना करती है। देश प्रदेश की जनता और न्यायालयओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी तथ्यों को जरूर रखेगी। सतनामी समाज के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

अन्य विधायकों को नहीं मिलने दिया: चरण दास महंत
मामले में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि हम देवेंद्र यादव से मिलने आए थे, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच लोगों को ही उनसे मिलने दिया गया। अन्य विधायक भी देवेंद्र लेकर चिंतित थे और उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। भूपेश बघेल ने भी पांच-पांच करके सबको मिलने देने के लिए कहा ,लेकिन उन्हें तब भी जाने नहीं दिया गया। इस तरह साय का प्रशासन यहां भी चुस्त है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन-फ्लू सहित मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए लोगों को सजग रहने और पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहकर अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारी और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं. ये नम्बर दिन-रात चालू रहेंगे. स्वाइन फ्लू के लक्षण की जरा भी आशंका होने पर इन नम्बरों पर संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है.

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन-फ्लू के जरा भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इसकी जांच और उपचार करवाएं. यह स्वाइन-फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के संक्रमण का अनुकूल मौसम है. स्वाइन-फ्लू का वायरस तेजी से हवा में फैलता है. किसी भी तरह की सहायता के लिए सिम्स (CIMS) के हेल्पलाइन नम्बर 75874-85907, जिला अस्पताल में 07752-480251, अपोलो अस्पताल में 97555-50834 और स्वास्थ्य विभाग के टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क किया जा सकता है.

नाबालिग के साथ 3 ने किया गैंगरेप, मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, तालाब में कूदकर दे दी जान

असम के नागांव जिले में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया। नागांव के धींग में सामूहिक बलात्कार मामले का मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम आज तड़के पुलिस हिरासत से भाग गया। इसके बाद आरोपी तालाब में कूद गया। दो घंटे तक चले  बचाव अभियान के बाद आरोपी का शव बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के लिए अपराध स्थल ले गई थी पुलिस

इस्लाम ने शनिवार सुबह 4 बजे जांच के दौरान पास के तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया था। पुलिस उसे आगे की पूछताछ के लिए अपराध स्थल पर ले गई थी, तभी उसने भागने का प्रयास किया।

शुक्रवार को किया गया था गिरफ्तार

पुलिस ने उसके डूबने की आशंका के चलते तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। दो घंटे बाद बचाव दल ने पानी से इस्लाम का शव बरामद कर लिया। सामूहिक बलात्कार मामले की जांच के बाद पता चला था कि इस्लाम शामिल तीसरा मेन आरोपी है। उसे शुक्रवार को ही गिरफ्तार किया गया था।

सीएम ने दिया था आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि इस तरह के अत्याचारों से निपटने के लिए पर्याप्त मौजूदा कानून हैं। पुलिस सामूहिक बलात्कार में शामिल दो अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।

गैंगरेप की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश

धींग में नाबालिग के साथ हुई बलात्कार की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बृज भूषण यौन उत्पीड़न मामला: अदालत ने पीड़ित पहलवान का बयान किया दर्ज

नई दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक महिला पहलवान का बयान दर्ज किया.  अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) प्रियंका राजपूत ने पीड़िता का बयान दर्ज किया. उसके बयान की आगे की रिकॉर्डिंग 10 सितंबर के लिए टाल दी गई है.

पीड़िता का बयान अपर लोक अभियोजक (एपीपी) अतुल श्रीवास्तव के माध्यम से दर्ज किया गया. सुनवाई के दौरान डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह भी मौजूद थे.

कोर्ट ने कहा कि पीड़िता का बयान गवाह कक्ष में दर्ज किया जाना है. पीड़ितों के बयान की रिकॉर्डिंग के दौरान मीडिया को अनुमति नहीं दी जाएगी. बचाव पक्ष के वकील राजीव मोहन ने आपत्ति जताई थी कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीड़िता से जिरह नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिरह का प्रावधान सिर्फ नाबालिगों के लिए है, वयस्क पीड़ितों के लिए नहीं. इससे पहले, डीसीपी नई दिल्ली अदालत में पेश हुए और कहा कि सुरक्षा वापस नहीं ली गई है. कुछ ग़लतफ़हमी थी और उसे सुधार लिया गया है.

बयान दर्ज होने के बाद डीसीपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए कार्यवाही में शामिल हुए. पूछने पर उन्होंने कहा कि गवाहों की गवाही पूरी होने तक सुरक्षा वापस लेने की उनकी कोई योजना नहीं है. जनवरी 2023 में कुछ महिला पहलवानों ने बृज भूषण पर यौन शोषण और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था.

सुरक्षा और पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं, 4 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी सील, जिला प्रशासन और नगर निगम ने की कार्रवाई

बिलासपुर : सुरक्षा, फायर सेफ्टी और भवन अनुज्ञा के नियमों के विपरीत संचालित 4 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को आज नगर निगम ने सील कर दिया। मापदंडों के पालन नहीं करने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करने एसडीएम पीयूष तिवारी और अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के नेतृत्व में निगम और जिला प्रशासन की टीम शाम को शहर में निकली।

टीम ने कांप्टीशन लाइब्रेरी, कम्यूनिटी एकेडेमी,सिद्धी लाइब्रेरी, प्रीमियम एकेडेमी को सील किया। इन संस्थानों में न फायर सेफ्टी के उपकरण थे, न ही पार्किंग की कोई व्यवस्था थी। संस्थानों में प्रवेश और निकासी की कोई ठोस और सुरक्षित व्यवस्था नहीं थी। इन संस्थानों को नोटिस जारी कर व्यवस्था को सुदृढ़ करने कहा गया था पर संस्थानों ने कोई पहल नहीं की, जिसके बाद प्रशासन ने सीलबंदी करने की कार्रवाई की। प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Chhattisgarh : 4 मिनट के अंदर एक्शन, दिव्यांग की जान बच गई

बिलासपुर : एक दिव्यांग व्यक्ति हाईवे पर लेटकर खुदकुशी कर रहा था. इसकी सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया. यह घटना राजीव गांधी चौक की है. यहां बीती रात दिव्यांग व्यक्ति हाईवे पर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार, डायल 112 बिलासपुर को सूचना मिली हुई की थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति आत्महत्या करने के नियत से राजीव गांधी चौक के पास बीच रोड में सोया हुआ है.

जिसकी सूचना पर सिविल लाइन आरक्षक सूर्यकान्त राठौर और 112 चालक योगेश कौशिक 4 मिनट में मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने एक दिव्यांग व्यक्ति रोड में सोया हुआ देखा जो अपना नाम पता नहीं बता रहा था. सिर्फ आत्महत्या करने की बात कर रहा था.