Home Blog Page 198

Rajendra Nagar coaching case : बिल्डिंग के मालिकों को कोर्ट से लगा झटका, जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली: ओल्ड राजेन्द्र नगर कोचिंग में तीन छात्रों की मौत के मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग के मालिकों को रॉउज एवन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग के मालिकों की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने कहा, ‘‘जांच अभी शरुआती चरण में है. मैं जमानत देने के पक्ष में नहीं हूं.”

अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ‘बेसमेंट’ के चार सह मालिकों – परविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह – के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 17 अगस्त को याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई की शाम को राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट के अंदर बारिश का पानी घुसने से श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डेल्विन नामक तीन छात्रों की मौत हो गई थी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजेंद्र नगर कोचिंग मामले की जांच दिल्ली पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी. उच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच सीबीआई को ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए सौंपी कि जनता को जांच पर कोई संदेह न हो.”

KORBA NEWS: होटल टाप इन टाउन में पैसे का दांव लगाकर खेल रहे थे जुआ, अचानक पुलिस ने दी दबिश, इतने आरोपी आए गिरफ्त में…

कोरबा : जिले के सिविल लाइन एरिया में संचालित होटल टाप इन टाउन के कमरा नं. 114 में कुछ व्यक्ति ताश पत्तो से पैसे का दॉव लगा कर जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर सिविल लाईन थाना रामपुर से आरक्षक योगेश राजपूत, अर्जून सिंह कंवर, शेख शहबान के साथ होटल टाप एण्ड टाउन में दबिश दी।

होटल के कमरा नं. 114 में अफसर खान पिता मुस्तफा खान 44 वर्ष निवासी इंदिरा मार्केट म.नं. 842, रवि शंकर केसरी पिता मोहर लाल केसरी 45 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास रामपुर, रवि कुमार साव पिता कल्लू साव 29 वर्ष रामपुर बस्ती शिव मंदिर के पास मुकेश अग्रवाल पिता जगन्नाथ अग्रवाल 42 वर्ष निवासी MIG -82 RP नगर फेस 2 , मोहन लाल महिलांगे पिता स्व. ब्रम्हा राम महिलांगे 53 वर्ष MP नगर LIG 101, राजू साहनी पिता राजकुमार साहनी 27 वर्ष निवासी धंनजय के मकान में किराया पर रिस्दी थाना सिविल लाईन के द्वारा दॉव लगा कर जुआ खेलते हुए पाया गया।

CG NEWS: भारत बंद के दौरान जबरदस्ती दुकानों को कराया बंद, पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर किया FIR दर्ज

सूरजपुर : ST-SC आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया था. इस दौरान सूरजपुर में प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों को जबरन बंद कराए और NH43 मार्ग को जाम कर दिया था. इस मामले में अब कोतवाली पुलिस ने 15 लोगो से ज्यादा पर एफआईआर दर्ज किया है.

दरअसल, दलित और आदिवासी संगठनों (SC-ST वर्ग) ने गर्त पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया था. इस दौरान पूरे देश में प्रदर्शनकारियों ने हो-हल्ला मचाया. तो वहीं सूरजपुर जिला मुख्यालय में नेशनल हाईवे 43 पर चक्काजाम किया गया और साथ ही दुकानों को जबरन बंद कराया गया. इसे लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

बता दें नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDAOR) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग की है.

 

नेपाल जा रही भारतीय बस नदी में गिरी, 40 यात्री थे सवार, अफरातफरी का माहौल

नई दिल्ली: नेपाल के तनहुं जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक भारतीय यात्री बस मार्स्यांगदी नदी में गिर गई है. नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के डीएसपी दीपकुमार राय ने जानकारी दी कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और अब नदी के किनारे पर पड़ी है.
दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है. यह बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू की ओर रवाना हुई थी. हादसे के समय बस में भारतीय यात्री सवार थे.
स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है.
इस दुखद घटना ने स्थानीय समुदाय और यात्रियों के बीच चिंता और शोक की लहर पैदा कर दी है. प्रशासन और बचाव दल इस हादसे की सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

CG BREAKING: रेलवे स्टेशन में मच गई भगदड़, लोगों के उड़ गए होश

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद रेलवे स्टेशन में अचानक भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि एक साथ अलग-अलग प्लेटफार्म में ट्रेन आने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान लोग पटरी क्रॉस कर इधर-उधर आते-जाते दिखे। रेलवे की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों में गुस्से का माहौल देखने को मिला।
दरअसल, ताड़ोकी से रायपुर जा रही यात्री ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आई थी। वहीं दुर्ग से आ रही ट्रेन प्लेट फार्म नंबर 2 पर आ गई। इस दौरान दूसरी तरफ प्लेटफार्म नहीं होने की वजह से यात्रियों को भाग दौड़ कर ट्रैक पार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेन अक्सर कुछ समय के अंतराल में प्लेट फार्म नंबर एक पर ही पहुंचती थी, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण एक साथ पहुंच गई। प्लेट फार्म नंबर 2 में जाने और ट्रेन में चढ़ने में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान यात्रियों ने कहा कि प्लेटफार्म नहीं होने की वजह से और ओवरब्रिज ना होना से ऐसी स्थिति बनी। कुछ लोग तो ट्रेन तक पहुंच भी नहीं पाए। इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हुई है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के बालोद अध्यक्ष राजू पटेल ने रेलवे से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर चढ़ने उतरने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। ट्रेन को समय पर चलाएं, ताकि इस तरह की परेशानियों का सामना यात्रियों को न करना पड़े।

CG News : निर्माणाधीन पुल का छज्जा गिरने से नौजवान की मौत, दो गंभीर, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

भानुप्रतापपुर: प्रदेश के कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. ग्राम पंचायत चारगांव के निर्माणाधीन पुल का छज्जा गिरने से 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों को तत्काल अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया.
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान हेमंत दुग्गा, लकानार का निवासी के रूप में हुई. गुरुवार की रात अचानक शुरू हुई भारी बारिश से बचने के लिके 3 युवक चारगांव में नदी पर बन रहे पुल के नीचे जा कर खड़े थे. इसी दौरान बारिश के चलते निर्माणाधीन पुल का प्लास्टर उनपर गिर गया और तीनों युवक इसके नीचे दब गए. इस घटना में हेमंत दुग्गा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है. इस मामले में सिकसोड थाना क्षेत्र के एसडीओपी अमर सिदार ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच जारी है.

युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे PM मोदी, पूरी दुनिया की नजर

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन जंग की शुरुआत के ढाई साल बाद प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। वे पौलेंड से गुरुवार रात रवाना हुए थे। वे 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद यूक्रेन पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 घंटे बिताएंगे।

यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के कारण यूक्रेन के बनने के बाद से कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था। PM मोदी का ये दौरा खास इसलिए भी है कि 24 फरवरी 2022 को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, तब से नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले मोदी और जेलेंस्की ने मई 2023 में जापान में G-7 समिट के दौरान जंग के बाद पहली बार मुलाकात की थी।
पीएम मोदी कीव पहुंचने के बाद हयात रीजेंसी होटल पहुंचे। वे यहां पर मौजूद भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे।

शराब के नशे में किया झगड़ा, भड़की महिला ने अपने मंगलसूत्र से पति का गला घोंटा, मौत

तमिलनाडु: एक महिला ने अपने ही मंगलसूत्र से गला घोंट कर पति की जान ले ली। घटना दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की है। वारदात की वजह घरेलू झगड़ा बताई जा रही है। फिलहाल, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है।

मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के त्रिप्लिकेन की है। 28 साल के मणिवन्नन 35 वर्षीय पत्नी नगम्मल के साथ असदुद्दीन खान स्ट्रीट पर रहते थे। नगम्मल ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन में एक संविदा कर्मी थी। खास बात है कि वह इससे पहले भी दो बार शादी कर चुकी थी। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात जब मणिवन्नन शराब के नशे में घर पहुंचा, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

इसके बाद महिला ने अपने मंगलसूत्र से पति का गला घोंट दिया। जब मणिवन्नन बेहोश होकर गिर गया, तो नगम्मल घबरा गई और आनन-फानन में अपनी बहन अबिरामी को फोन किया। इसके बाद अबिरामी पति नंदकुमार के साथ मिलकर मणिवन्नन को ओमनदुरर शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गले में निशान देखकर अस्पताल ने त्रिप्लिकेन पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।
पुलिस ने कार्रवाई की और नगम्मल, अबिरामी और नंदकुमार को हिरासत में ले लिया गया था। पूछताछ के दौरान नगम्मल ने बताया कि पति बार-बार परेशान करता था, जिसके चलते उसने हत्या कर दी। नगम्मल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG में इंटरनेट कंपनियों के ऑपरेटरों में मचा हड़कंप, केबल काटना शुरू

कांकेर: विद्युत खंभों में केबल लटकाने वाले इंटरनेट कंपनियों के ऑपरेटरों पर विद्युत विभाग की गाज गिरी। अपना नेटवर्क फैलाने के लिए शहर में एयरटेल, जियो और लोकल टीवी डिस्क वालों का केबल विद्युत खंभों में लटकाए गए थे। विद्युत विभाग ने आज उनके केबल काटना शुरू कर दिया है।

विद्युत कंपनी के कार्यपालन अभियंता एस किंडो ने बताया कि जब इंटरनेट कंपनियों एयरटेल और प्राइवेट ऑपरेटरों को नोटिस दिया जा चुका था। उन्हें खंभों का उपयोग करने के लिए पंजीयन करा कर विधिवत अनुमति लेने कहा गया था। उन्हें चंतावनी भी दी गई थी कि अनुमति नहीं लेने पर उनके द्वारा लगाए गए फाइबर आप्टिकल और केबल को काट दिया जाएगा। इसके बावजूद आपरेटरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। परिणाम स्वरूप उनके द्वारा लगाए गए केबल को काटना पड़ रहा है।

विभाग द्वारा केबल काटने के बाद कंपनियों के ऑपरेटरों ने विभाग से विधिवत अनुमति लेने विद्युत विभाग पहुंचे। कंपनियों के आपरेटरों ने केबल लगाने विद्युत विभाग के खंभो का उपयोग कर उसका विधिवत किराया देने के लिए विद्युत कंपनी में आवेदन देना शुरू कर दिए है।
ज्ञात हो कि एयरटेल और प्राइवेट ऑपरेटरों ने अब तक अनुमति ही नहीं ली है। वहीं जियो कंपनी ने अनुमति लेकर एक साल का ही किराया जमा कराया था। जबकि नवीनीकरण नहीं कराया गया है। जिया कंपनी के ऑपरेटर को भी उसके बकाया 69 हजार की राशि को पटाने के लिए डिमांड नोट भेजा गया था। समय पर यह राशि नहीं देने पर जियो पर 18 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। विद्युत विभाग की कार्रवाई से इंटरनेट कंपनियों के ऑपरेटरों में हडक़ंप मच गया है।

टॉपर आकाशीय बिजली की चपेट में आया, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

अम्बिकापुर: नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज सिविल ब्रांच के टॉपर की बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। छात्र ने वर्तमान में इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लिया था। इस घटना से पूरा परिवार गमगीन है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार नमना कला निवासी अनमोल गुप्ता पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर सिविल ब्रांच का टापर था तथा वर्तमान में इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लिया था। शतरंज का बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ म्यूजिक की भी जानकारी थी।

बुधवार की शाम वह केशवपुर में अपनी जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को देखने जा रहा था। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। अनमोल के पिता आईटीआई में शिक्षक हैं। उसकी मौत को लेकर हर कोई स्तब्ध है।