Home Blog Page 195

अमित शाह की खुली चेतावनी : नक्सलियों पर होगा अब अंतिम प्रहार, 2026 तक का टारगेट तय, साय सरकार की जमकर तारीफ

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंटर स्टेट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया. नक्सलियों को खुली चुनौती देते हुए शाह ने कहा, यदि वे अपना रास्ता नहीं बदलते हैं तो अंतिम प्रहार होगा. छत्तीसगढ़ समेत देश को 2026 तक नक्सल समस्या से मुक्त कर लेंगे. वामपंथी उग्रवाद की वजह से लोग निरक्षर रह गए हैं उन्हें साक्षर बनाने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पहल करेगी. एनआईए की तर्ज पर एसआईए बनाएंगे. राज्य सरकार जल्द नई सरेंडर पॉलिसी की घोषणा करेगी. उन्होंने साय सरकार की तारीफ करते हुए कहा, नक्सल मामले में छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी मिली है.

अमित शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ की बहुत पुरानी नक्सलवाद की समस्या और नक्सल प्रभावित जिलों में भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की योजना का सैचुरेशन, विकास योजनाओं की प्रगति और सामने आ रही अड़चनों पर बैठक ली है. छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या की समीक्षा करते हैं तो पड़ोसी राज्यों का समन्वय जरूरी है. नक्सल वाद के खिलाफ रूथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार करने का वक्त आ गया है. हमारा मानना है कि वामपंथी उग्रवाद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. पिछले चालीस सालों में करीब 17 हजार लोगों की जान गई है. जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी इस समस्या को चैलेंज के रूप में स्वीकार किया.

शाह ने कहा, जिनके हाथ में हथियार है उनके हाथ से हथियार छुड़ाना और जो नहीं छोड़ रहे हैं उन्हें इंगेज करने की दिशा में काम किया गया. इसके साथ ही वामपंथ उग्रवाद क्षेत्र का विकास करना भी प्राथमिकता रही है. कई एचीवमेंट रहा है. 2022 में चार दशकों में मृत्यु का प्रतिशत सबसे कम रहा. टॉप 14 नक्सली लीडर को न्यूट्रालाइज किया गया. हमने दो उद्देश्यों को लेकर काम किया. पहला नक्सल क्षेत्रों में रूल ऑफ़ ला को इस्टेब्लिश करना और दूसरा उन इलाकों को विकसित करना.

उन्होंने कहा, बिहार, झारखंड, ओड़िशा, मध्यप्रदेश और कुछ हद तक महाराष्ट्र नक्सल समस्या से मुक्त हुआ है. 2004 से 2014 तक 16 हजार घटनाएं हुई थी और 2014 के बाद से अब तक करीब 7 हजार घटनाएं हुई है. करीब 53 फीसदी की कमी आई है. नागरिक सुरक्षा में 79 फ़ीसदी का आंकड़ा रहा है. 2010 में 96 नक्सल प्रभावित जिले थे. आज यह करीब 42 पर आ गए हैं. थानों की संख्या 171 तक सीमित हुई है. 2019 से अब तक सीएपीए के दो सौ से ज्यादा कैंप बनाए गए. वामपंथ उग्रवाद के फाइनेशियल सिस्टम पर करारा प्रहार किया गया है. इसमें ईडी की भी बड़ी भूमिका रही है.केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को धन्यवाद देता हूं कि नक्सल मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. बड़ी संख्या में नक्सली न्यूट्रालाइज किया गया. नये कैंप खुले. हिड़मा के गांव में जाकर डिप्टी सीएम ग्रामीणों को आधार कार्ड देता है तो यह सब देखकर दिल्ली में हमें सुकून मिलता है. सुकमा के छह गांवों में आजादी के बाद पहली बार आदिवासियों ने मतदान का इस्तेमाल किया है. आज सुरक्षा बलों के जवान सुरक्षा मुहैया कराने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए भी योगदान दे रहे हैं.बस्तर में 1500 से ज्यादा मोबाइल टावर लगाकर कनेक्टिविटी देने का काम किया है. सड़कों की कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया है. हर तीन किलोमीटर में एक डाकघर खोला गया है. बैंक, एटीएम जैसी सुविधाएं पहली बार अंदूरूनी इलाको में पहुंचा है. कौशल विकास के लिए आईटीआई खोले गए हैं. 164 एकलव्य विद्यालय खोले गए हैं. शाह ने कहा, अलग-अलग राज्य सरकारों के बीच जॉइंट टास्क फ़ोर्स बनाया गया है. केंद्र सरकार की एजेंसियां कोआर्डिनेशन को बेहतर कर रही है. ⁠फर्जी मुठभेड़ के आरोपों पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अपना काम कर रही है. हम अपना काम कर रहे हैं. ⁠शांति वार्ता पर अमित शाह ने अपील करते हुए कहा कि नक्सली सरेंडर करें, हथियार छोड़े हम उनकी चिंता करेंगे. हिड़मा के गांव जाने के सवाल पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य के गृहमंत्री अगर मुझे लेकर जाएंगे तो मैं चला जाऊंगा.

CG NEWS: खेत में बिलखता मिला नवजात शिशु, पुलिस ने रेस्क्यू कर दी नई जिंदगी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में एक नवजात शिशु लावारिश हालत में मिला. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. रिसदा पेट्रोल पंप के पास एक खेत में नवजात शिशु की रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस में दी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंच कर शिशु का सुरक्षित रे

डायल 112 की टीम के आरक्षक सुनील पटेल और चालक जयेश कश्यप ने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर शिशु को सुरक्षित वहां से ले जाकर मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया. इसके साथ ही मामले में मस्तूरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 93 के तहत मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई में जुट गई है.

मस्तूरी के बीएमओ अनिल कुमार ने जानकारी दी कि शिशु को प्रारंभिक देखभाल के बाद, आगे के इलाज के लिए CIMS अस्पताल भेजा गया है. बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 टीम की मानवीय कार्य के लिए सराहना की और उन्हें पुरस्कृत किया.

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध, घटना, दुर्घटना या किसी आपातकालीन स्थिति में बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या अन्य किसी माध्यम से पुलिस को सूचित करें. उन्होंने कहा कि बिलासपुर पुलिस जनता की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है.

इसके आगे तो ‘पुष्पा’ भी फेल है… क्रिकेट बैट में गांजा छिपाकर कर रहा था तस्करी, फिर ऐसे खुली साजिश की पोल…

आगरा. साउथ की मूवी पुष्पा में अलू अर्जुन को चंदन की तस्करी करते दिखाया गया था. जिसमें तस्करी का तरीका बेहद ही अनोखा था. ये बात तो फिल्म की थी. लेकिन असल में भी तस्करी का एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसे जानकर कहेंगे इसके आगे तो पुष्पा भी फेल है. ऐसा इसलिए, क्योंकि तस्कर गांजे की तस्करी क्रिकेट बैट के जरिए कर रहा था. जिसे आगरा कैंट जीआरपी ने धर दबोचा है.

बता दें कि आगरा कैंट स्टेशन में जीआरपी की टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान जीआऱपी को एक व्यक्ति संदिग्ध लगा और उसे रोककर उसकी ली गई. तलाशी के दौरान युवक के पास एक क्रिकेट बैट मिला, जो थोड़ा सा कटा हुआ था. जिसके बाद जीआरपी ने बैट की चेकिंग की तो अंदर से गांजा निकला.

जीआरपी ने तस्कर के पास से 1 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की कीमत 25 हजार आंकी जा रही है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रायगढ़ में ग्रामीण तेज बहाव से नदी में बहा:तीन दिनों से पुलिस और नगर सेना के गोताखोर खोज रहे, कई किमी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग, थाना में गुम इंसान दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ग्रामीण नदी में तेज बहाव के कारण बह गया। मामले की सूचना पर पुलिस गुम इंसान दर्ज कर उसकी तालाश का रही है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बलभद्रपुर में रहने वाला पुनउराम राठिया 45 साल 20 अगस्त को खेत में काम करने के बाद नहाने गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। बाद में जब घर वालों ने आसपास देखा तो कुछ जानकारी नहीं लगने पर एक दिन बाद मामले की सूचना चक्रधर नगर थाना में दी। जहां पुलिस गुम इंसान दर्ज कर गोताखोरों के साथ नदी में खोज रही है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। नदी में लास्ट बार देखा गया, इसलिए यह माना जा रहा है कि वह नदी में तेज बहाव के कारण बह गया हो।

चक्रधर नगर थाना के प्रधान आरक्षक संजय तिवारी ने बताया कि 22 अगस्त से पुनउराम को नदी में नगर सेना के गोताखोरों की मदद से खोजा गया है। कल बरलिया की ओर खोजा गया और आज भी 20 किमी कारीछापर डेम तक उसकी खोजबीन की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला।बताया जा रहा है कि जब पुनउराम नहाने के लिए बलभद्रपुर के डीपापारा नदी मंे नहाने आया तो पानी के तेज बहाव को देखते हुए उसे गांव के एक ग्रामीण ने मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। बताया जा रहा है कि यह नदी, महानदी में होकर ओड़िसा में मिलता है।पुनउराम के परिवार में उसके दो पुत्र बहु और पत्नी है। वह गांव में खेती किसानी का काम करता था और घटना के दिन भी खेत में काम करने के बाद अपने एक बेटा को नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था, पर वापस नहीं लौटा।

चंपारण से रायपुर लौटे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी बैठक शुरू

रायपुर : देश के गृहमंत्री अमित शाह चम्पारण धाम से दर्शन कर रायपुर लौट गए है. यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ व 7 पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में अगले चार से छह महीनों के लिए ठोस रणनीति तैयार करेंगे.

दोपहर ढाई बजे से छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में सुरक्षा व विकास संबंधी बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी विचार-मंथन होगा. दोनों बैठकों में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश के नक्सल क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों व नक्सल विरोधी मुहिम को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा.

जानकारों का कहना है कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस अब बस्तर में नक्सलों की बची-खुची ताकत को भी खत्म करने या कमजोर करने पर है. अब सुरक्षा बलों के निशाने पर नक्सलियों के बड़े नेता और माओवादियों की मिलिट्री कंपनी और बटालियन होंगी. क्योंकि ये गुट अभी भी सक्रिय हैं.

CG में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : बीते कुछ दिनों थमी वर्षा की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने वाली है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से 24 व 25 अगस्त को प्रदेश भर में अच्छी बारिश की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर एक जून से 21 अगस्त तक प्रदेश में 855.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से तीन प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में अब तक केवल चार जिलों में कम बारिश हुई है। बुधवार को रतनपुर में सर्वाधिक 8 से.मी. बारिश हुई, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बीते कुछ दिनों से बारिश कम होने से तापमान बढ़ने से उमस भी बढ़ी है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा रही।

दोपहर बाद हालांकि रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई भी इससे उमस से थोड़ी राहत मिली।

आज कई इलाकों में होगी हल्की बारिश

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त तक बढ़ने की संभावना है।

इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद शुक्रवार से बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी।

अच्छी बारिश होने से किसानों को अच्छी फसल होने का अनुमान है। इससे वे काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन जहां जरूरत से ज्यादा बारिश हो रही है वहां इससे फसलों को नुकसान भी हो सकता है।

छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG की फीस तय

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्राईवेट मेडिकल कालेजों द्वारा अधिक फीस वसूली को लेकर प्रवेश व फीस विनियामक समिति ने अंतरिम फीस निर्धारित की है.  इसके तहत तीन निजी मेडिकल कालेजों के एमबीबीएस व दो निजी मेडिकल कालेजों में संचालित स्नातकोत्तर (PG) सीटों के फीस तय कर दिए गए हैं. फीस वर्ष-2024 से 2027 तक के लिए लागू होंगे.

जिन संस्थानों की फीस तय हुई है, उनमें श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस मोवा, रावत्पुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और रिसर्च सेंटर नवा रायपुर और अभिषेक आई मिश्रा मेमोरियल कॉलेज एंड रिसर्च, जुनवानी भिलाई शामिल है.

ये फीस हुई निर्धारित

श्री बालाजी की MBBS की फीस 8 लाख 2 हजार 700 रुपये प्रति वर्ष है. रावत्पुरा सरकार इंस्टीट्यूट एवं अभिषेक आई मिश्रा मेमोरियल कॉलेज दोनों इंस्टिट्यूट में एमबीबीएस की फीस 7 7 लाख 45 हजार 167 रुपए प्रतिवर्ष निधर्धारित की गई है. इसी तरह रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (Riims) गोढ़ी में पीजी की क्लीनिकल की फीस 9 लाख 84 हजार से 500 रुपए प्रतिवर्ष है. वहीं प्री कलीनिकल/ पैरा- क्लीनिकल के लिए प्रति वर्ष करीब 7 लाख 92 हजार 600 रुपए है.

श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस जुनवानी भिलाई में स्नातकोत्तर की क्लीनिकल सीटों के लिए 10 लाख 54 हजार रूपए प्रति वर्ष छात्रों को फीस देने होंगे. इसी प्रकार प्री-क्लीनिकल/पैरा-क्लीनिकल के लिए प्रति वर्ष 8 लाख 48 हजार 200 रुपये फीस तय की गई है.

इसी प्रकार प्री क्लीनिकल/पैरा क्लीनिकल के लिए प्रति वर्ष 8 लाख 49 हजार 200 रुपये फीस तय की गई है.

जितनी फीस तय उसमें सभी सुविधा शामिल होंगी

फीस विनियामक समिति के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल पाठ्यक्रम के लिए अंतरिम तय फीस में सभी सुविधाएं शामिल हैं. संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि प्रति वर्ष तय किए गए फीस में मेडिकल छात्रों से यूनिफार्म, आईडी कार्ड, लेबोरेटरी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद, एनएसएस, भवन, फर्नीचर, उपकरण आदि मदों में कोई अतिरिक्त राशि न लें. किसी भी तरह से फीस की तय राशि से अधिक की वसूली हुई तो निजी मेडिकल कालेजों पर कार्रवाई की जाएगी.

अमेरिका को साधा, रूस को संदेश; यूक्रेन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन को भी संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा बेहद खास रहा है। इस दौरे से भारत ने कई स्पष्ट संदेश दिए हैं, वहीं कुछ बड़े संकेत भी दिए हैं। इन सबसे बढ़कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत ने अपनी साख को और ज्यादा मजबूत किया है। युद्ध के समय में अभी तक रूस के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे भारत की भूमिका पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के बाद बदल चुकी है। पीएम मोदी ने स्पष्ट कह दिया है कि वह किसी देश के नहीं, बल्कि शांति के पक्षधर हैं। इतना ही नहीं, भारत ने यहां से अमेरिका, रूस के साथ-साथ चीन को भी एक संदेश दिया है। मोदी की यूक्रेन की लगभग नौ घंटे की यात्रा, 1991 में यूक्रेन की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। आइए समझते हैं पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के भारत के लिए मायने क्या रहे…

हम एकपक्षीय नहीं
यूक्रेन की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा कि वह किसी एक देश के पक्षधर नहीं हैं। पीएम मोदी का यह कहना कि हम न्यूट्रल नहीं, बल्कि शांति के पक्षधर हैं, बड़ा संदेश दे गया। पीएम मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि आज मैं आपके साथ शांति और प्रगति के रास्ते पर विशेष रूप से चर्चा करना चाहता हूं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत शांति के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यदि मैं व्यक्तिगत रूप से इसमें योगदान दे सकता हूं, तो मैं ऐसा करना चाहूंगा। एक मित्र के रूप में, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं। पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत अमेरिका समेत पश्विमी देशों को भी साधता नजर आ रहा है। बता दें कि पीएम मोदी की रूस यात्रा के बाद विभिन्न पश्चिमी देशों की भौहें तन गई थीं। अब यूक्रेन की यात्रा से पीएम मोदी ने संतुलन साधने और सभी पक्षों को शांति के रास्ते पर चलने का संदेश दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान से भी यह स्पष्ट हो जाता है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी का यह कदम, शांति और स्थिरता के लिए सभी देशों को एकजुट करने का प्रयास है।

भारत का कद बढ़ेगा
पीएम मोदी की यू्क्रेन यात्रा के वैश्विक मायने भी काफी ज्यादा हैं। जिस तरह से उन्होंने पहले रूस और फिर यूक्रेन की यात्रा की, यह एक बड़े प्रयास का हिस्सा है। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि भारत उनके देश और रूस के बीच युद्ध समाप्त कराने के वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जेलेंस्की ने भारत के समर्थन को अहम बताते हुए कहा कि दुनिया में सभी को संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र का समान रूप से सम्मान करना चाहिए। जेलेंस्की ने मोदी के साथ बातचीत के बाद एक्स पर लिखा कि आज इतिहास रचा गया। हमारे देश की आजादी के बाद से हमारे स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार यूक्रेन की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि मैंने आपके बड़े और महान देश के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। यह बहुत दिलचस्प है। एक युद्धग्रस्त देश का राष्ट्रपति शांति के लिए भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। इससे साफ पता चलता है कि ग्लोबल स्तर पर भारत किस तरह से एक मजबूत देश के रूप में उभर रहा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की

चंपारण : गृहमंत्री अमित शाह ने चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बता दें कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा चम्पारण पहुंचे है।

बता दें कि इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का हैलीपेड में विधायक इंद्र कुमार साहू और रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच भागवत साहू और संभाग आयुक्त महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वागत किया।

हेलीपेड में स्वागत के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवागांव से महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्म स्थली चम्पारण पहुंचे हुए है।

CG News : मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला ने किया सुसाइड

बीजापुर : बीजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला ने सुसाइड कर ली. महिला ने सोलर पानी टंकी के स्टैंड में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. 

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान ढालेश्वरी सोढ़ी (50 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला बीते एक साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उनका इलाज भी जारी था. वह एक साल में पहले भी 2 बार और आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है.

कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा.