Home Blog Page 194

CG Crime News : लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार, जंगल में पुलिस की रेड

रायगढ़ : घरघोड़ा टीआई अमित कुमार तिवारी ने छापेमारी कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटंगडीह के जंगल में मेन रोड किनारे कुछ लोग हार-जीत के नाम पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीआई अमित कुमार तिवारी ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ ग्राम कटंगडीह की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, जबकि 6 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,24,940 नगद, 52 पत्तों की ताश, और एक चटाई बरामद की।

आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके खिलाफ पृथक से धारा 170/126,135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इस रेड कार्रवाई में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा, आरक्षक किशोर कुमार राठौर, राजेश कुमार राठौर, चंद्रशेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा, और दीप रोशन एक्का शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. रब्बुल खान (उम्र 32 वर्ष), निवासी झरियापाली

2. राजेश महंत (उम्र 31 वर्ष), निवासी चारभांठा

3. शाहिद खान (उम्र 32 वर्ष), निवासी झरियापाली

4. मनोज अग्रवाल (उम्र 44 वर्ष), निवासी नवापारा टेण्डा

5. प्रकाश पटैल (उम्र 33 वर्ष), निवासी भेंगारी

6. कैलाश अग्रवाल (उम्र 49 वर्ष), निवासी नवापारा टेण्डा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने NCB रायपुर ऑफिस का किया उदघाटन

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने NCB रायपुर ऑफिस का उदघाटन किया। बता दें कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात कही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार को वामपंथी उग्रवाद पर उन्होंने समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत रणनीति के साथ रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए।

समीक्षा बैठक में 7 राज्यों अफसरों के साथ शाह ने करीब 4 घंटे तक बातचीत की। मीटिंग में अलग-अलग राज्यों के DGP, पैरा मिलिट्री फोर्स के चीफ और राज्य सरकार के सचिवों को बुलाया गया था। बैठक के बाद शाह ने कहा कि, वामपंथी उग्रवाद लोकतंत्र व्यवस्था के लिए चैलेंज है।

अमित शाह ने बताया कि, आज की मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ फैसले लिए हैं। जो लोग वामपंथी उग्रवाद के लंबे समय के प्रभाव के कारण निरक्षर रह गए हैं, उनको साक्षर बनाया जाएगा। चाहे उनकी आयु कोई भी हो। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार का गृह मंत्रालय एक अभियान चलाएगा।

गांजे की तस्करी वो भी बैट में, फटी की फटी रह गई आंखें…ऐसे खुली साजिश की पोल

आगरा: आगरा जनपद के कोसीकलां का रहने वाला युवक पुष्पा फिल्म की स्टाइल में गांजे की तस्करी कर रहा था। युवक ने पुलिस को चकमा देने के लिए प्लास्टिक के क्रिकेट बैट को काटकर उसमें गांजा छिपा लिया था। युवक ने अपना हुलिया भी खिलाड़ी जैसा बना रखा था। उड़ीसा से गांजा लेकर ट्रेन से आगरा कैंट पहुंचे तस्कर को जीआरपी/आरपीएफ की टीम ने दबोच लिया। शातिर ने अपनी लोकेशन ट्रेस होने से बचाने के लिए मोबाइल का सिम भी निकालकर फेंक दिया था।

इंस्पेक्टर जीआरपी विकास सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार शाम को आगरा कैंट स्टेशन पर एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते चेकिंग टीम ने पकड़ा। पूछताछ में युवक ने खुद को क्रिकेटर बताते हुए अपना नाम बिजेन्द्र जाट पुत्र भरत राम निवासी गांव बढ़ैना थाना कोसीकलां बताया। युवक के हाथ में पुलिस को कवर में एक क्रिकेट बैट मिला। बैग में कपड़े और नए स्पोर्ट्स सूट भी रखे थे। क्रिकेट बैट लकड़ी का न होकर प्लास्टिक का होने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने बैट पर लगे टेप को उखाड़ा तो दंग रह गई। बैट अंदर से खोखला था और उसमें गांजा भरा हुआ था।

बैग की तलाशी ली तो उसमें रखे नए स्पोर्ट्स सूट व नए मोजे में भी गांजा छिपाकर रखा गया था। युवक से बरामद हुए गांजा 1 किलो 730 ग्राम निकला। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए उड़ीसा से गांजे की तस्करी करता है। पुलिस को शक न हो इसके लिए वह क्रिकेटर का रूप धरकर व बैट लेकर ट्रेन में सवार होता है। खिलाड़ी के रूप में देखकर कोई उस पर शक नहीं करता। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा तस्करी का काम लंबे समय से कर रहा है। पूर्व में पलवल (हरियाणा) से वह गांजा तस्करी में छह साल की जेल की सजा काट चुका है।

राहुल गांधी ने एक बार फिर की जातिगत जनगणना की मांग, बोले- ‘व्‍यवस्‍था से बाहर हैं 90 फीसदी लोग

प्रयागराज (उप्र) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर देशभर में जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराई है. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में संविधान सम्‍मान सम्‍मेलन और उसके बाद एक एक्‍स पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि वह जिस जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं वह सीधे तौर पर देश के संविधान की रक्षा से जुड़ी है. उन्‍होंने जोर देकर कहा कि जाति जनगणना होकर रहेगी. साथ ही कहा कि जाति जनगणना उनका मिशन है और इसके लिए वो राजनीतिक कीमत चुकाने के लिए भी तैयार है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सम्‍मेलन के दौरान कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए जातिगत जनगणना नीति निर्माण की बुनियाद है.” उन्‍होंने कहा, “नब्बे प्रतिशत लोग इस व्यवस्था से बाहर बैठे हुए हैं. उनके पास हुनर और ज्ञान है, लेकिन उनका इस व्यवस्था से कोई जुड़ाव नहीं है. यही वजह है कि हमने जाति जनगणना की मांग उठाई है.” उन्होंने जोर दिया कि समाज के विभिन्न तबकों की भागीदारी सुनिश्चित करने से पहले उनकी संख्या का पता लगाना जरूरी है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “कांग्रेस के लिए जाति जनगणना, नीति निर्माण का आधार है. यह नीति निर्माण का उपकरण है. हम बिना जाति जनगणना के भारत की वास्तविकता के बारे में नीतियां नहीं बना सकते.”

संविधान की तरह जाति जनगणना नीतिगत ढांचा : राहुल गांधी 

गांधी ने कहा कि संविधान की तरह जाति जनगणना एक नीतिगत ढांचा और कांग्रेस के लिए मार्गदर्शक है.उन्होंने कहा, “जिस तरह से हमारा संविधान मार्गदर्शक है और इस पर हर दिन हमला किया जा रहा है, इसी तरह जाति जनगणना, सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण है, एक संस्थागत सर्वेक्षण है और हमारा दूसरा मार्गदर्शक होगा.”

उन्होंने कहा, “हम आंकड़े चाहते हैं. कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, महिलाएं, अल्पसंख्यक, सामान्य जातियां हैं. हम जाति जनगणना की इस मांग के जरिए संविधान की रक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं.”

गांधी ने कहा कि जो लोग समझते हैं कि जाति जनगणना रोकी जा सकती है या आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा नहीं बढ़ाई जा सकती, वे सपने देख रहे हैं. उन्होंने कहा, “यह निश्चित तौर पर होगा, यह नहीं रुक सकता. ना तो जाति जनगणना और ना ही आर्थिक सर्वेक्षण या संस्थागत सर्वेक्षण रोका जा सकता है और 50 प्रतिशत की सीमा भी हटेगी. यह सभी होगा”

यह विचारधारा की लड़ाई है और यह जारी रहेगी : राहुल गांधी 

केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि 2004 में जब से वह राजनीति में आए हैं, तब से उन्हें भाजपा नेताओं द्वारा परेशान किया जाता रहा. उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें (भाजपा नेताओं) को अपना गुरु माना जिन्होंने मुझे सिखाया कि क्या ना करें. यह (भाजपा के साथ) एक विचारधारा की लड़ाई है और यह जारी रहेगी.”

गांधी ने उत्तर प्रदेश में एक मोची से अपनी मुलाकात को याद किया जिसने उन्हें बताया था कि उसे अन्य लोगों से सम्मान नहीं मिलता और लोग उसका मजाक उड़ाते हैं. उन्होंने कहा, “उस मोची के पास कितना कौशल है, लेकिन उसे कोई सम्मान नहीं मिलता. उसकी तरह हजारों लोग हैं. समाज में ऐसे लोगों को शामिल कर उनकी भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है.” कुशल कामगारों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “सभी जिलों में प्रमाणन केंद्र खोले जा सकते हैं जहां इन कुशल कामगारों के नेटवर्क का उपयोग किया जा सकता है.”

गांधी ने कहा, “मेरा विजन है कि ओबीसी, दलित और श्रमिकों के पास कितना धन है. भारत के संस्थानों में इन लोगों की कितनी भागीदारी है. चाहे वह नौकरशाही हो, न्यायपालिका हो या मीडिया.”

जातिगत जनगणना से समाज का एक्‍स-रे सामने आ जाएगा : राहुल गांधी 

बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता ने कहा, “जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय के लिए नीतिगत ढांचा तैयार करने का आधार है. संविधान हर एक भारतीय को न्याय और बराबरी का अधिकार देता है, लेकिन कड़वी सच्चाई है कि देश की जनसंख्या के 90 प्रतिशत के लिए न तो अवसर हैं और न ही तरक्की में उनकी भागीदारी है.”

उन्होंने कहा, “90 फीसदी बहुजन – दलित, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और गरीब सामान्य वर्ग के वो मेहनतकश और हुनरमंद लोग हैं जिनके अवसरों से वंचित होने के कारण देश की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है. ये स्थिति वैसी ही है जैसे 10 सिलेंडर के इंजन को सिर्फ एक सिलेंडर से चलाया जाए और नौ का प्रयोग ही न किया जाए.”

गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना से सिर्फ जनसंख्या की गिनती भर नहीं होगी, समाज का एक्स-रे भी सामने आ जाएगा तथा ये पता चल जायेगा कि देश के संसाधनों का वितरण कैसा है और कौन से वर्ग हैं जो प्रतिनिधित्व में पीछे छूट गए हैं.

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “जातिगत जनगणना का आंकड़ा लंबे समय से अटके मुद्दों पर नीतियां बनाने में मदद करेगा. उदाहरण के लिए सटीक आंकड़े सामने आने के बाद आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को रिवाइज़ (संशोधन) किया जा सकता है ताकि सबको सरकारी संस्थानों और शिक्षा में उचित और न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व मिले.

Korba News : हसदेव मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोले गए, तीन साल बाद खुले बांगों बांध के 5 गेट

कोरबा : कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर है हसदेव नदी किनारे निचली बस्ती में रहने वाले हो जाएं सावधान !  हसदेव मिनीमाता बांगो बांध के 5 गेट खोले दिए गए हैं। इससे पहले कल रात 9 बजे 3 गेट खोले गए थे,रात में जल भराव बढ़ने पर 2 और गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है।

बताया गया कि तीन साल बाद मिनीमाता बांगों बांध के 5 गेट खोलने की नौबत आई है। कोरिया, चिरमिरी व कोरबा में लगातार बारिश से बांगो बांध 95 प्रतिशत से अधिक भर चुका है जिसके कारण 5 गेट से 50 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।  बागों बांध से सुबह 8.30 AM से रेडियल गेट से 24610 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

Chhattisgarh News : कमरें में लगी भीषण आग, 2 लोग झुलसे

अंबिकापुर : शहर के सुभाषनगर के गाइनपारा स्थित जयगुरू कालोनी में शनिवार सुबह गैस चूल्हा व सिलिंडर से अचानक फैली आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने की घटना जिस मकान में हुई उसमें दो युवक किराए में रहते हैं। आग से घर के सामान को बचाने के चक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घर में रखे राशन, कपड़ा, किताबें, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाइनपारा में प्रदीप गाइन के मकान के एक हिस्से में कोरिया जिला निवासी मुकेश कुमार एवं प्रदीप कुमार रहते हैं।

शनिवार सुबह गैस जलाकर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर व चूल्हा के बीच से आग तेजी से कमरे में फैलने लगी। दोनों युवकों ने मदद के लिए शोर मचाते हुए वहां रखे सामान को निकालने का प्रयास किया। कमरे में काफी सामान रखा था। दोनों युवक कमरे के भीतर मोटरसाइकिल को निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान आग की चपेट में आने दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी के नेतृत्व में फायर चालक सोबरन दास फायरमैन गौरव पाठक, सुशील खलखो, राजेश्वर गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा घटना स्थल पहुंचे। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से झुलसे दोनों युवकों को फायर टीम के द्वारा एक निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG News : मंदिर में चौथी बार हुई चोरी, 3 दानपेटी पार

जांजगीर : सुबह जब पुजारी ने देखा कि मंदिर परिसर के भवन जहां दान पेटी रखा था उस कमरे का ताला टूटा हुआ है । इसके बाद मंदिर प्रबंधन समिति को सूचना दी गई। फिर समिति के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली थाना व नैला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस के अनुसार वीडियो में तीन युवक चोरी करते दिख रहे हैं। मंदिर परिसर के पीछे बने भवन के दरवाजे से दो लोग भवन में प्रवेश किए फिर एक मंदिर परिसर के अंदर से प्रवेश कर ताला को तोड़कर तीन दान पेटी को लेकर फरार हो गए।

वहीं पुजारी के मोबाइल को भी ले गए। बताया जा रहा है कि तीनो चोर अपने चेहरे में कपड़ा बांधे हुए थे। चोरों का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है, चोर कैमरा को भी ढकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इसके पहले भी मंदिर परिसर में तीन बार चोरी की घटना हो चुकी है।

मंदिर प्रबंधन द्वारा दान पेटी रखी जगह में सीसीटीवी नहीं लगाया गया था। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार दान पेटी में लगभग डेढ़ से 2 लाख रुपए रहा होगा। पुलिस मामले में लोगों व समिति के सदस्यों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की गई है।

स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में एसडीएम-तहसीलदार की दबिश, गैरहाजिर कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश

बिलासपुर : जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा की क्या स्थिति जांचने शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों व स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। टीम ने निरीक्षण के दौरान टीम अस्पताल व स्कूलों बंद पाया तो कई जगह डाक्टर, शिक्षक व अन्य कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले।

ड्यूटी हावर में अधिकांश स्कूलों व हास्पिटल में ताला लटकता मिला, तो कुछ स्कूल व हास्पिटल में ताला खुला था लेकिन कार्यरत कर्मचारी लापता थे। इस पर कलेक्टर ने कहा, एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा की गई जांच में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीईओ और सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं कि गैरहाजिर कर्मचारियों की जानकारी तैयार करने कहा गया है। सरकारी संस्थानों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन में कटौती व अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Bhupesh Baghel का VIDEO, पूर्व मुख्यमंत्री बोले- मेरी सुरक्षा में सेंध…सुरक्षाकर्मियों से धक्का मुक्की

दुर्ग: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला शनिवार को रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिना सूचना के कोई चक्का जाम नहीं कर सकता। सिरजा गेट चौक पर जैसे ही हम पहुंचे, गाड़ी को रोक लिया गया। सुरक्षाकर्मी उतरे तो उनके साथ धक्का मुक्की और नारेबाजी की गई। इस दौरान दो बार मुझे गाड़ी से उतरना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा में सेंध लगाया गया। आरोपी अपने आप को सत्ता पक्ष और बजरंग दल का बता रहे थे। वो किसी आतंकी हमले का जिक्र कर रहे थे, अगर ऐसा हुआ है तो इसके बारे में शासन-प्रशासन से बात करनी चाहिए। बघेल ने बताया कि वो टारगेट कर रहे थे कि मैं पार्टी के कार्यक्रम में नहीं जा संकू। सरकार इतनी डरी-सहमी हुई है कि अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरे साथ ऐसा पहली बार हुआ। अगर चक्का जाम की सूचना पहले से दी जाती तो मार्ग बदला जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जैसे ही गाड़ी का सायरन बजा, उसी समय सभी लोग आ गए। उन्होंने मेरे सुरक्षा अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की की बघेल ने कहा क‍ि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग निरंकुश हो चुके हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ की सरकार मौन होकर देख रही है।

Aaj Ka Rashifal: आज खरीद सकते हैं कोई नई प्रॉपर्टी, विदेश यात्रा का योग, गुप्त स्रोतों से मिलेगा धन! पढ़ें अपना राशिफल

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतला सप्तमी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज व्यस्तता से भरी दिनचर्या रहेगी, फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। आज घर में खास मेहमानों की आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर आप किसी उद्देश्य से यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 3

वृष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आज काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे। आज बिजनेस के कामों में कोई भी फैसला लेते वक्त परिवार वालों की सलाह जरूर लें, आपको उचित समाधान मिलेगा। ऑफिशियल कामकाज में कुछ समस्याओं के बाद सफलता मिलेगी। घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। आज आप नया सीखने की चाहत आपके अनुभव को और अधिक बढ़ाएगी। आज कोई भी समस्या होने पर अनुभवी लोगों का सहयोग मिलने से सफलता मिलेगी। आज राजनीतिक व सामाजिक संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सभी कामों में मन लगेगा। आज आप कोई साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का बेहतरीन समय है। नौकरी कर रहे व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे और समय पर अपने काम को पूरा करें। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत से आपको सक्सेस मिलेगी जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक झोंक खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। आज व्यवसाय में भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए उचित मंथन करने की जरूरत है। आज व्यवसायिक कामों में सहयोगियों और जीवनसाथी के निर्णय को प्राथमिकता देंगे। आज घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी और सुखद माहौल रहेगा। छात्र आज किसी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कार्य कुशलता दिखाएंगे। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 7

कन्या राशि-

आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए खुशिया लेकर आया है। आज अपनी दिनचर्या को लेकर बनाए गए नियम आपको राहत देंगे और कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। आज किसी विशेष पॉलिसी में निवेश निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आज पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आपसी मध्यस्थता से हल हो सकता है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज काम के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन दोपहर बाद समय मिल जायेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। आज कार्यस्थल पर पेपर वर्क करते समय सावधानी रखने की जरूरत होगी। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी और आपको भी सहायता मिलेगी। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं, काम करने में आसानी होगी। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज कुछ विरोधी लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित मेडिटेशन की रूटीन फॉलो करें।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आपको गतिविधियों को गोपनीय रखना होगा साथ ही आस-पास की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज दूसरों से मदद की उम्मीद ना रख कर अपनी कार्य

क्षमता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपकी जिद्द से आपका काम खराब हो सकता है। परिवार जनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आज दिन की शुरुआत में कोई उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार की मदद मिलेगी। आज नई योजना पर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आज आप चुनौतियों को accept करेंगे और क्रिएटिव रहेगे। इस राशि के विद्यार्थियो की मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप पर अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी जिन्हें आप काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने से आपको कई बेहतरीन जानकारी भी मिलेगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर शांति महसूस करेंगे। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और कोशिश करनी होंगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपका उचित तालमेल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर नियत समय पर पूरा करने की जरूरत है। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 3