Home Blog Page 179

कोलकाता में रैली निकालने वाले छात्र नेता को जमानत देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बंगाल सरकार

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मे ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और रेप के मामले में पश्चिम बंगाल छात्र समाज के नेता सायन लाहिड़ी की कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा जमानत देने के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार  की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी.

पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इसमें सुप्रीम कोर्ट से सायन लाहिडी की जमानत रद्द करने की मांग की गई है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंग छात्र समाज के नेता सायन लाहिड़ी को जमानत दे दी थी.

सायन लाहिड़ी के बारे में दावा किया गया है कि वह 27 अगस्त को कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के कथित रेप और हत्या के विरोध में राज्य सचिवालय तक निकाली गई रैली के आयोजकों में से एक थे.

रैली में हुई थी हिंसा

पश्चिम बंगाल छात्र समाज उन दो संगठनों में से एक है, जिन्होंने ‘नबान्न अभिजन’ का आह्वान किया था. लाहिड़ी को 27 अगस्त की शाम को रैली का नेतृत्व करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बताया कि रैली में हिंसा हुई थी, जिसमें सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था. साथ ही पुलिस अधिकारियों पर हमले किए गए थे.

सायन लाहिड़ी की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल बंगाल सरकार की याचिका में कहा गया है कि, शांतिपूर्ण आंदोलन की आड़ में लहिड़ी ने हिंसक आंदोलन को बढ़ावा दिया. याचिका में लाहिड़ी के विरोध प्रदर्शन को अवैध बताया गया है.

याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए बंगाल सरकार को पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया. लाहिड़ी को जमानत दिए जाने का कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला सही नहीं है. लाहिड़ी और अन्य लोगों के कारण राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई. आरोपी को जमानत पर रिहा किए जाने से जांच प्रभावित हो सकती है.

Korba Accident: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक की हुई मौत

कोरबा : कोरबा के पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, इसकी सूचना पाली पुलिस को दी गई। ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरी ट्रक बिलासपुर से दीपका की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभांठा पाली दीपका मुख्य मार्ग पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे जा गिरा। इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक मालिक की सूचना दी।

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं, पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड भी नहीं था। जिस वजह सेण चालक को समझ नहीं आया और ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा।

बताया जा रहा है कि इस पुल पर कई बार हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। कुछ दिनों पहले भारी बारिश होने के कारण पुल के ऊपर से पानी जा रहा था। एक युवक पुल को पार कर रहा था, उसे पुल का अंदाजा नहीं हुआ। उसकी बहाने से मौत हो गई थी। वहीं, कुछ दिनों पहले ही इस पुल पर एक ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई थी। लगातार हो रहा है हादसे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुल पर रेलिंग और सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है।

CG Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ जंगल में किया रेप, दरिंदा गिरफ्तार

पत्थलगांव : कांसाबेल में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को एक बदमाश जंगल उठा ले गया। जहां युवक उसके साथ दुष्कर्म करने का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के स्कूल से मामले की सूचना मिलते ही कांसाबेल पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी सलीम की बाईक का मामूली सुराग हाथ लगा था। इसके आधार पर पुलिस की टीम ने कड़ी घेराबंदी की थी। जिससे आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। दुष्कर्म के इस मामले में बदमाश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद उसके विरुद्ध कांसाबेल थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ : आंगनबाड़ी में टीकाकरण के बाद मौत, 2 मासूमों ने तोड़ा दम

बिलासपुर : टीका लगाने के बाद दो मासूमों की मौत का मामला समाने आया है। घटना कोटा के पटैता कोरीपारा की है। घटना के बाद स्वास्थ्य​ विभाग में हड़कंंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

बता दें कि कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा में आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि इन मासूमों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगा था। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से वसूली करने का आरोप

बिलासपुर : रेलवे बोर्ड की चार सदस्यीय विजिलेंस टीम ने कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम को एक टीटीई से 1,500 रुपये अतिरिक्त रकम मिली है। मामले में टीटीई के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

यह जांच शिकायत पर की गई है। ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई लगातार यात्रियों से मोटी रकम वसूल रहे थे। मामला जब रेलवे बोर्ड में पहुंचा तो बोर्ड ने न केवल इसे गंभीरता से लिया, बल्कि एक विशेष टीम बनाई। हालांकि यह टीम सीधे बिलासपुर न आकर पहले कोलकाता पहुंची। 

वहां गीतांजलि एक्सप्रेस व आजाद हिंद एक्सप्रेस में दबिश दी और कुछ टीटीई रंगे हाथों पकड़ा। यहां कार्रवाई करने के बाद टीम शुक्रवार की सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने डारमेट्री की बुकिंग कराई। उन्होंने दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा। यही कारण है कि यहां उनके पहुंचने की भनक किसी को नहीं थी।

CG Crime News : 36 लाख लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया, फ्रॉड गिरफ्तार

राजनांदगांव : भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी लगाने का झांसा देकर 36 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लालबाग पुलिस की टीम ने आरोपी को चांपा से गिरफ्तार किया है। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरगा निवासी हरीश गंजीर व कुमार सोनवानी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

इनके परिवार के चार सदस्यों को एफसीआई में नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपी जितु विश्वकर्मा ने कुल 36 लाख रुपए की ठगी की थी। आरोपी ने इन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। लेकिन बाद में उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद से उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।

शिकायत के बाद से आरोपी जितु विश्वकर्मा फरार चल रहा था। अपना फोन भी बंद रखा हुआ था। जिसे लालबाग पुलिस की टीम ने चांपा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

VIP रोड के कई होटल के मैनेजर पर बड़ी कार्रवाई, रात्रि गश्त पर निकले थे एसएसपी संतोष सिंह

रायपुर : एसएसपी संतोष सिंह रात्रि गश्त पर देर रात निकल अचानक थाना माना, गंज, क्राइम ऑफिस व सिविल लाईन थाने पहुंचे। उन्होंने नाइट पैट्रोलिंग, पंडरी बस स्टैंड और अन्य चेक पॉइंट का जायजा लिया। इसके पूर्व उनके निर्देश पर आज वीआईपी रोड पर एक विशेष एसपी क्रैक टीम द्वारा अधिकृत समय से ज्यादा देर तक खुले बार और रेस्टोरेंट को चेक किया गया।

ऐसे कई होटल व रेस्टोरेंट – फ्लोरेंस, शीतल जूक, देशी ठाट, एफटीबी, स्काई लाउंज के मैनेजर और अन्य को अवैधानिक कार्यों में पाए जाने पर उनको थाने लाकर आबकारी एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान सीएसपी सिविल लाईन अनुराग झा और सीएसपी आजाद चौक अमन झा पुलिस बल के साथ देर रात तक चेकिंग करवाते रहें।

Aaj Ka Rashifal: धन प्राप्ति के नए स्रोत खुलेंगे, करियर में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें आज का अपना राशिफल

मेष
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और अनावश्यक खर्चों से बचना होगा. मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है. अपने मन को शांत रखने के लिए कुछ समय अपने पसंदीदा शौक में बिताएं. यह आपके मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगा. छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा राहत भरा हो सकता है. पढ़ाई से ब्रेक लेकर आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों पर समय बिता सकते हैं, जिससे आपका दिमाग तरोताजा रहेगा. कुल मिलाकर आज का दिन सावधानी और समझदारी से बिताने की सलाह दी जाती है. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और सभी समस्याओं का धैर्यपूर्वक सामना करें.

भाग्यशाली अंक: 14
भाग्यशाली रंग: नारंगी

वृषभ
गणेशजी कहते हैं कि आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. प्रेम जीवन में भी आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा. स्वास्थ्य के मामले में भी आप फिट और तंदुरुस्त महसूस करेंगे. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें, जिससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए हर दृष्टिकोण से बेहतरीन रहेगा. अपने प्रयास जारी रखें और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें. सफलता आपके कदम चूमेगी.

भाग्यशाली अंक: 13
भाग्यशाली रंग: मैरून

मिथुन
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ खास समय बिता सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे. स्वास्थ्य के मामले में आज आप तरोताजा महसूस करेंगे. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार का पालन करने से आप स्वस्थ रहेंगे. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लें. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. आज धन प्राप्ति के नए स्रोत भी खुल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से फायदेमंद और सुखद रहेगा.

भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: सफेद

कर्क
गणेशजी कहते हैं कि स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न बरतें, खास तौर पर मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें. योग और ध्यान का सहारा लें, इससे मन को शांति मिलेगी. अपने करीबी दोस्तों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा. कठिनाइयों के बावजूद आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं. दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपके लिए यादगार रहेगा और आपसी संबंध मजबूत बनेंगे. अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी.

भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: हरा

सिंह
स्वास्थ्य के मामले में गणेशजी कहते हैं कि आज आप ताजगी और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. व्यापार में आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं. आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करेंगे और इससे आपकी आय में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी होगी. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से लाभकारी और सकारात्मक रहेगा. अपने आत्मविश्वास और ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें और दिन का भरपूर आनंद लें.

भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: लाल

कन्या
गणेशजी कहते हैं कि आज आप थका हुआ और कमज़ोर महसूस कर सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान और आराम का विशेष ध्यान रखें. योग और ध्यान आपके मानसिक तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें. आज का दिन आत्मनिरीक्षण और आत्म-सुधार के लिए बहुत अच्छा है. अपने लक्ष्यों पर पुनर्विचार करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए नई योजनाएँ बनाएँ. कठिन परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखें, यह समय भी बीत जाएगा.

भाग्यशाली अंक: 12
भाग्यशाली रंग: पीला

तुला
गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिससे आपको नई संभावनाएं मिल सकती हैं. स्वास्थ्य के मामले में आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार का पालन करें, ताकि आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें. आज आपको अपने शौक और रुचियों को समय देने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति और संतुष्टि महसूस होगी. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए खुशियों और सफलताओं से भरा रहेगा. अपना आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखें, ताकि आप हर चुनौती का सामना कर सकें.

भाग्यशाली अंक: 18
भाग्यशाली रंग: भूरा

वृश्चिक
गणेशजी कहते हैं कि आर्थिक स्थिति में थोड़ी तंगी महसूस हो सकती है, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचें और बजट का ध्यान रखें. आपके करीबी दोस्त या सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. अपनी भावनाओं को काबू में रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें. ध्यान और योग का सहारा लें, इससे मानसिक शांति मिलेगी. मुश्किल समय में धैर्य और समझदारी से काम लें, हालात जल्द ही सुधरेंगे.

भाग्यशाली अंक: 17
भाग्यशाली रंग: गुलाबी

धनु
गणेशजी कहते हैं कि परिवार और रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है. किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करें और अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें. आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय टालना ही बेहतर रहेगा. आर्थिक रूप से भी आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है. अनावश्यक खर्चों से बचें और अपने बजट का ध्यान रखें. निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें और विशेषज्ञों से सलाह लें. कुल मिलाकर आज संयम और सावधानी से खर्च करने की सलाह दी जाती है. कठिनाइयों का सामना धैर्यपूर्वक करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें.

भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला

मकर
गणेशजी कहते हैं कि आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपसी संबंध और भी मजबूत बनेंगे. संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आप ऊर्जा और ताजगी से भरपूर रहेंगे. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें, ताकि आप अपने स्वास्थ्य को और भी बेहतर बना सकें. आज का दिन आपके लिए नए अवसरों और संभावनाओं से भरा हुआ है. दृढ़ निश्चय के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें और सफलता आपके कदम चूमेगी. अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच को बनाए रखें, तो आज का दिन आपके लिए यादगार बन जाएगा.

भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: बैंगनी

कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि आप मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे. योग और ध्यान का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज का दिन आपके प्रेम जीवन में रोमांचक रहेगा. आपको अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपके रिश्ते और मधुर बनेंगे. अविवाहित लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है. सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और आपका सम्मान बढ़ेगा. आज आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी.

भाग्यशाली अंक: 12
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू

मीन
गणेशजी कहते हैं कि स्वास्थ्य के मामले में भी सावधान रहें, पुरानी बीमारियों का ख्याल रखें और नियमित जांच करवाते रहें. आज का दिन आत्मनिरीक्षण और आत्मविश्लेषण के लिए अच्छा है. अपने लक्ष्यों की समीक्षा करें और योजनाओं पर विचार करें. धैर्य और संयम से काम लें, समय के साथ परिस्थितियाँ सुधर जाएँगी. ध्यान और योग का सहारा लें, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए खुशियों और सफलताओं से भरा रहेगा. अपना आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें और हर अवसर का लाभ उठाएँ.

भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: काला

जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया गया कार्यविभाजन

कोरबा 31 अगस्त 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था के मद्देनजर जिला कार्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासन सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन कर आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य आबंटित किया है। जिसके अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर श्री श्रीकांत वर्मा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सौपें गए अन्य कार्यो के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार
संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे को
परीक्षा शाखा, बैंक से सम्बंधित समस्त कार्य (लीड बैंक नोडल) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 20 सूत्रीय 15 सूत्रीय, दंगा पीड़ित 1984, हेल्प डेस्क, सिटीजन हेल्प लाइन, शोध क्षमता प्रमाण पत्र जारी करना, तम्बाकू उत्पादन अधिनियम 2003, ऋण भारमुक्त प्रमाण पत्र, छ. ग. साहूकारी अधिनियम 1934, दस्तावेज प्रमाणित शाखा का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल को पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति, अल्प संख्यक
छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारण्टी अधिनियम 2011, भू बंटन, मुख्यमंत्री घोषणा, राजस्व आंकिक, अल्प बचत, शिकायत शाखा विशेष कक्ष(प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जनदर्शन ऑनलाइन, अन्य मंत्री से प्राप्त शिकायत, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ व पीजीएन, मुख्यमंत्री जनदर्शन(जनचौपाल) कलेक्टर जनदर्शन(जन चौपाल), लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर तैयार कर नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना, आवक जावक, समय सीमा बैठक की संपूर्ण जानकारी देने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह को वित्त एवं स्थापना, जिला नाजिर शाखा, पासपोर्ट, भू अर्जन, पुनर्वास, रेल कॉरिडोर, व्यवहारवाद शाखा, सहायक अधीक्षक राजस्व व कार्यालय निरीक्षण, राजस्व आपदा प्रबंधन एवं राहत शाखा (संबंधित शाखा की समस्त नस्ती अनुमोदन हेतु नोडल अधिकारी के पास प्रस्तुत करेंगें।) जन सूचना अधिकारी- कार्यालय कलेक्टर कोरबा, आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर के द्वारा ली जाने वाली मिटिंग एवं अन्य मिंटिग हेतु संधारित होने वाली जानकारी भेजना, चिप्स / लोक सेवा केन्द्र / एन.आई.सी. की प्रभारी अधिकारी निर्धारित किया गया है एवं डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह को भू-अभिलेख शाखा, जनगणना, सिटी मजिस्ट्रेट, प्रपत्र लेखन एवं मुद्रण (प्रपत्र शाखा ), रेंट कट्रोल, सांख्य लिपिक, नजूल शाखा, मसाहती ग्रामों का सर्वेक्षण एवं नक्शा प्रकाशन, वरिष्ठ लिपिक एवं अति वरिष्ठ लिपिक, प्रतिलिपि शाखा,
अभिलेख प्रकोष्ठ (राजस्व एवं आंग्ल )
का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही उपरोक्त सभी अधिकारियों को
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा सौंपे
गये अन्य कार्य के निर्वहन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति में लिंक अधिकारियों की गई है व्यवस्था

जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त/ डिप्टी कलेक्टर के अवकाश अवधि, अनुपस्थिति के दौरान लिंक अधिकारियों की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत संयुक्त कलेक्टर श्री श्रीकांत वर्मा की अवकाश अवधि में संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे को संयोजक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे के अवकाश अवधि के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल के अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह के अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल,
डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह के अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋचा सिंह को संयोजक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
//

विशेष अभियान के तहत 1 दिन में कुल 124 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बेसिक पुलिसिंग के तहत जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत फरार वारंटियों की सूची तैयार कर थाना स्तर पर टीमें बनाई गई है जिसके द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचनाओं लेकर एवं दीगर जिले के फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया। विशेष कर कई सालों से फरार वारंटियों की भी पता तलाश कर दबिश दिया गया (गंभीर अपराध चोरी, लुट 420 आदि) में संलिप्त वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। कोरबा पुलिस के द्वारा 26 स्थाई वारंट और 98 गिरफ़्तारी वारंट कुल 124 वारंट तामील किए गए।

थाना कटघोरा के द्वारा 10 साल से फ़रार वारंटी गिरफ़्तार किए। 10 स्थाई और 10 गिरफ़्तारी वारंट थाने के द्वारा तामील किया गया और आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया।

थाना दर्री के द्वारा 14 वारंटी को पकड़ कर जेल दाखिल किया गया।
थाना उरगा के द्वारा 4 स्थाई और 9 गिरफ़्तारी वारंट तामील कर कुल 13 को जेल दाखिल किया।

ज्ञात हो कि पहले भी कोरबा पुलिस के द्वारा ये अभियान चलाया गया था जिसमें कुल 316 वारंट की तामिली की गई थी।

इस अभियान में जिले के सभी थाना ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वारंटी की गिरफ्तारी इनके द्वारा किया गया। जिसमें मानिकपुर, बाल्को, सिविल लाइन, सीएसईबी, उरगा, दर्री, कूसमुंडा, बाँकी मोंगरा, हर्दीबाज़ार, दीपका, करतला, कटघोरा, बांगो, कोरबी सभी थाना के द्वारा जिले के साथ-साथ दीगर जिले में भी दबिश देकर फरार वारंटी की पता तलाश किया गया। फरार वारंटियों के खिलाफ कोरबा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।