बिलासपुर : बीती देर रात जलती चिता के पास युवक-युवती की फोटो लेकर तांत्रिक क्रिया करते हुए एक महिला और एक उसके सहयोगी पुरुष को पुलिस ने पकड़ा है. यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक मुक्तिधाम का है. मामले में तांत्रिक क्रिया करने वालों से पूछताछ में पता चला है कि सहयोगी युवक के भांजे को कैंसर है इसलिए उसके स्वास्थ्य सुधार के लिए मुक्तिधाम में पूजा पाठ कर रहे थे.
कैंसर से ग्रस्त भांजे को ठीक कराने मामा ने कराया तांत्रिक क्रिया, श्मशान घाट में कटा बवाल
Korba News : एनीकट निर्माण साइड में लूट, सुपरवाइजर-चौकीदार ने थाने में की शिकायत
कोरबा : बागो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरा के तान नदी में एनीकट का निर्माण कराया जा रहा है। 31 अगस्त की रात करीब एक बजे चार पहिया वाहन से तीन नकाबपोश कैंप में घुस कर सुरवाइजर और चौकीदार को बंधक बना लगभग डेढ़ लाख रूपये की निर्माण सामग्री व उपकरण वाहन में भरकर ले भागे। जाते समय सुपरवाइजर और चौकीदार को धमकाते हुए हाथ पैर में बांधी रस्सी खोल दी।
इस घटना की जानकारी ठेकेदार जयेश मिश्रा को लगने पर बागो थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रानी रोड कोरबा का निवासी है व ठेकेदारी का काम करता है। एनीकट बनाने का काम ग्राम पचरा के तान नदी में चल रहा है।
तीन नकाबपोश उसके साइट कैंप में घुसकर सुपरवाईजर तथा चौकीदार के हाथ बांधकर घर एवं बाहर में रखे चार बैटरा, दो पानी पंप तथा बाहर में रखे 80 लोहे का सेंटरिंग प्लेट को चोरी कर ले गये हैं। पुलिस अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल
CG : अंडर ब्रिज में पानी भरने से डायल 112 का वाहन फंसा
पेंड्रा : बिलासपुर संभाग के गौरेला में बीती रात भारी बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज झरने में तब्दील हो गया. पेंड्रारोड से सारबहरा रेलवे स्टेशन बिलासपुर की दिशा में स्थित इस अंडर ब्रिज में बारिश का पानी इतना अधिक भर गया कि पुलिस सहायता वाहन 112 भी वहां फंस गया.
जलभराव के चलते अंडर ब्रिज से आवाजाही पूरी तरह ठप्प हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
यह रेलवे ब्रिज पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के करीब स्थित है और हर साल बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है. पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हर साल बरसात में इस ब्रिज में पानी भर जाता है. रेलवे ने फिलहाल रस्सी से बांधकर अंडर ब्रिज से आवागमन बंद कर दिया है.
Korba News : रात को स्कूटी में घूमने निकले भाई-बहन को तेज रफ्तार भारी वाहन ने चपेट में लिया… बहन की मौत
कोरबा : कोरबा शहर से लगे क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात को स्कूटी में घूमने निकले भाई-बहन को तेज रफ्तार भारी वाहन ने चपेट में ले लिया।
हादसे में बहन की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर में शोक व्याप्त हो गया है।
प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक DDM- राताखार मार्ग में निवासरत शिव ग्लास के संचालक की पुत्री लगभग 18 वर्षीय मीनल और उसका भाई दोनों घूमने निकले थे। बताया जा रहा है .
कि रात करीब 9-10 बजे के मध्य मां ने खाना खाने के लिए फोन कर इन्हें बुलाया तो वे दोनों आ रहे हैं कहकर घर के लिए निकले कि रास्ते में जश्न रिसोर्ट के आसपास मौत से सामना हो गया। इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। परिजन व शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे हैं।
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 20 लोग गिरफ्तार, यौन उत्तेजक दवाएं बरामद
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां सिविल लाइंस इलाके के स्पा सेंटरों में धड़ल्ले से देह का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने चार स्पा सेंटरों में रात के वक्त छापेमारी कर सात युवक, 13 युवतियों को गिरफ्तार किया। पकड़े जाने वालों में युगांडा की रहने वाली एक विदेशी महिला भी है। छापेमारी के दौरान कमरे के अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान रह गई। वहां लोग देह व्यापार में लिप्त पाए गए। मौके से सेक्सवर्धक दवाइयां, ग्लव्स जैसी कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुईं। पुलिस ने पूछताछ की तो पकड़े गए आरोपी अपना नाम और पता फर्जी बताने लगे। पुलिस ने सबकी जांच की और पकड़े गए 20 और तीन स्पा संचालक समेत कुल 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सिविल लाइंस पुलिस को शुक्रवार की रात सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिली की बस अड्डे के पास स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य किया जा रहा है। ट्वीट में एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। इसमें एक विदेशी महिला भी दिखती है। इसी सूचना पर एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय, इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे चार स्पा सेंटरों जंक्शन स्पा सेंटर, न्यू ग्रीन स्पा सेंटर, पैराडाइज स्पा सेंटर तथा वेव्स स्पा सेंटर में छापेमारी कर 13 युवतियों व सात युवकों को पकड़कर थाने लाए। इसमें एक युवती युगांडा की रहने वाली थी, जबकि 12 प्रयागराज, कुशीनगर, वाराणसी और दिल्ली की थीं।
कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयां, ग्लव्स आदि आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। कुछ लोग स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में पाए गए थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी नाम और पता फर्जी बताने लगे। कड़ाई से पूछताछ की तो साफ हो गया कि स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सिविल लाइंस एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि दो स्पा गौरव निवासी वाराणसी, एक स्पा सपना निवासिनी कानपुर व एक स्पा समीर निवासी वाराणसी का है। समीर का घर प्रयागराज में भी है।
CG: नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर किया रेप
कोण्डागांव : शादी का झांसा देकर नाबालिगको भगाने व रेप के आरोप में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चौकी बांसकोट थाना विश्रामपुरी में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अगस्त को नाबालिग लडक़ी बिना बताये कहीं चली गई थी, जिसे तलाश करने पर पता नहीं चला। उसके बाद 28 अगस्त को हमें पता चला कि लावागांव जिला बस्तर का बलराम कश्यप मेरी नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने घर ग्राम लावागांव ले जाकर रखा हैष तब हम लोग लावागांव जाकर बलराम कश्यप के घर जाकर देखे तो रात में मेरे नाबालिग लडक़ी को अपने साथ रखा था।
आरोपी बलराम कश्यप मेरी नाबालिगबेटी को बहला फुसलाकर शादी करने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के संबंध में पीडि़ता का कथन लिया गया जिसमें बताई कि मोबाईल के माध्यम से आरोपी का परिचय हुआ था।
आरोपी द्वारा पीडि़ता को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। आरोपी बलराम कश्यप (18 वर्ष) लावागांव थाना भानपुरी जिला बस्तर के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर 29 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
CG News : सामूहिक सुसाइड के बाद कांग्रेस नेता का घर सील
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ख़बर आ रही है. यहां कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी समेत दो बेटों के साथ जहर खा कर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, जांजगीर के बोंगा पार निवासी कांग्रेस नेता पंच राम यादव ने अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात जहर खाया था. जहर खाने के बाद सभी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था. अस्पताल ले जाते वक्त बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि शनिवार रात को पंच राम यादव, उनकी पत्नी और छोटे बेटे ने भी दम तोड़ दिया.
पंच राम यादव ठेकेदारी और फेब्रीकेशन का काम करते थे. इस आत्महत्या के पीछे कर्ज से परेशान होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, मृत परिवार के घर पुलिस पहुंची गई है और घर को सील कर जांच में जुटी हुई है.
फोर्स को 3 इलाकों में मिली बड़ी सफलता, 6 नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर : बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी सहित छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने शनिवार को अपने पहले अभियान में नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी को गिरफ्तार किया है। नक्सली कमांडर सोमारू माड़वी पर जन अदालत लगाकर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप है। दूसरे अभियान में पुलिस ने भोसागुड़ा के जंगल से मोड़ियम आयतू को गिरफ्तार किया। आयतू के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, आगजनी, पुलिस पार्टी पर हमला और आईईडी विस्फोट शामिल हैं। यह नक्सली लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।
तीसरे अभियान में बीजापुर थाना और डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के बल ने बंड़ागुड़ा-गोरना क्षेत्र में छापेमारी कर चार अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इन नक्सलियों के कब्जे से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री, टिफिन बम, सेफ्टी फ्यूज और डेटोनेटर बरामद किए हैं। यह सामग्री नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बनाने के लिए उपयोग की जा रही थी।
Chhattisgarh : श्मशान घाट से महिला तांत्रिक गिरफ्तार, जलती चिता के पास कर रही थी जादू टोना
बिलासपुर : बिलासपुर के सिरगिट्टी मुक्तिधाम में जादू – टोना करने का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार किया गया था। शव का अंतिम संस्कार करके परिजन घर लौट गए, लेकिन देर रात वहां एक महिला सहित तीन लोग पहुंचे।
बताया जा रहा है कि ये तीनों जलती चिता के पास बैठकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को मौके पर रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है।
बताया गया कि महिला तांत्रिक क्रिया करने के लिए महिला जैतल उज्जैन से बिलासपुर पहुंची है। वहीं, दो अन्य लोग स्थानीय निवासी हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।










