Home Blog Page 180

KORBA NEWS : तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

कोरबा : दीपका थाना चौक से श्रमिक चौक के बीच एक निजी कंपनी का अधिकारी अपने पुत्र को कार चलाना सीखा रहा था। इस बीच सड़क पार कर रही महिला को जोरदार ठोकर लग गयी। खून से लथपथ घायल महिला को आनन-फानन में एनसीएच अस्पताल गेवरा लाया गया।

जहां डाक्टर ने जांच उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की महिला सीआइएसएफ जवान की सास थी। दुर्घटना के संबंध में निजी कंपनी का अधिकारी स्वयं थाने में पहुंचकर बताया है कि स्कूटी से ठोकर लगी है। वाहन वह स्वयं चला रहे थे। फिलहाल पूरे मामले की दीपका पुलिस जांच कर रही है।

Korba News : थाना पसान के लैंगी गाँव के कोटवार का हत्या, मचा हड़कंप…जांच में जुटी पुलिस

कोरबा/पसान : कोरबा जिला के थाना पसान के लैंगी गाँव के कोटवार का हत्या का मामला सामने आ रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्रामपंचायत लैंगी में रहने वाले रामदास महंत जो लैंगी में ही निवासरत है और गांव में ही कोटवारी का काम करता था वह कल मोटरसाइकिल से अपना दूसरा घर गया था शाम को घर लौटते समय घर से कुछ दूरी पर बचाओ की आवाज आई ,लोगों ने समझा की अधेले में बाइक से गिर गया होगा ,घर वाले घटनास्थल पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था उन्होंने इसकी सूचना पसान थाना में दी रात में पुलिस आकर मौक़ा मुआयना कर शव को मरचुरी में रख दिया ।

आज शव का परीक्षण करने से उसके शरीर में गंभीर चोट के निशान दिखाई दिया जिससे उसकी हत्या करने की बात सामने आ रही है ,पुलिस जांच में जुटी
परिवार वालों ने कुछ लोगो पर हत्या करने का शक जाहिर किया है।

डॉ गए कोरबा ट्रेनिंग में ,पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी उपरोड़ा पड़ेगा जाना

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ ने कोरबा में ट्रेनिंग का हवाला देकर चल दिए, जबकि वे अपने उच्च अधिकारियों से बात कर पोस्टमार्टम कर कोरबा जा सकते थे, उनके रवैये से पीड़ित परिवार के साथ ही पुलिस भी पूरा दिन परेशान होगी ।

देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाए जाने पर उप मुख्यमंत्री साव का तंज, कहा- कांग्रेस हमेशा अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी होती है…

रायपुर : कांग्रेस ने 25 राज्यों के प्रभारी सचिव बदले जाने और देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा है. कांग्रेस पार्टी हमेशा से अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी होती है. कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है. लड़की हूं, लड़ सकती हूं, कहां है.

तीजा-पोरा पर महिलाओं को साय सरकार उपहार देगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त जारी करेंगे. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार भी इस त्योहार में सहभागी बन रही है. 70 लाख से अधिक महिलाओं को हम महतारी वंदन का लाभ दे रहे हैं. तीजा के पर्व पर हमारी माता-बहनों को उपहार दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ में 18 ट्रेनों के फिर से रद्द होने पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास के काम पर राजनीति करती है. विकास से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना है ही नहीं. विकास के काम लगातार रेलवे में हो रहा है. कांग्रेस को देखना चाहिए 2014 के पहले रेलवे की क्या हालत थे. तेज गति से रेलवे विकास का काम कर रहा है. विकास के काम होते तो थोड़ा अवरोध होता है. देश के लोगों को विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी.

धर्मांतरण किए लोगों को आरक्षण मिलने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश भर में इसको लेकर विमर्श चल रहा है. इस पर विमर्श करके आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. आरक्षण की जिनको आवश्यकता है, उसके हकदार हैं, जो विमर्श चल रहा है वह किसी कन्क्लूशन पर पहुंचना ही चाहिए.

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के छत्तीसगढ़ दौरे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है. कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ में शांति सद्भाव को कोई प्रभाव न पड़े. कानून व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े. यह सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है.

बस स्टैंड में महिला से दुष्कर्म

राजधानी रायपुर के ISBT बस स्टैंड में महिला के साथ दुष्कर्म पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ में हो रही घटनाओं के लिए सरकार और पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है. ऐसी घटनाएं रुकनी चाहिए, ऐसे अपराध में संलिप्त लोगों पर कठोरता से सरकार कार्यवाई कर रही है.

बस में दुष्कर्म : दीपक बैज ने कहा- प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी, अरुण साव का जवाब- सरकार कर रही है कठोर कार्रवाई…

रायपुर : भाठागांव बस स्टैंड में महिला से अनाचार के मामले की जांच के लिए कांग्रेस कमेटी बनाएगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज कमेटी बनाए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार अनाचार की घटनाएं बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ऐसे अपराध में संलिप्त लोगों पर कठोरता से सरकार कार्रवाई कर रही है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अनाचार की घटनाओं पर कांग्रेस आंदोलन करेगी. वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रही घटनाओं के लिए सरकार और पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है. ऐसी घटनाएँ रुकनी चाहिए.

CG News : राज्य सरकार ने ईई के खिलाफ लिया एक्शन, सस्पेंड

जशपुर : जल संसाधन विभाग के ईई विजय जामनिक को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में ईई विजय जामनिक पर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश अवधि का स्वयं का वेतन निकालने और विभागीय कार्यो में लापरवाही बरतने का आरोप है।

अपनी सैलेरी निकालने और केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य शासन ने जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि कर दी है। साथ ही कार्रवाई की अनुशंसा कमेटी ने शासन से की थी। कमेटी की रिपोर्ट और अनुशंसा के बाद राज्य शासन ने ईई को सस्पेंशन आर्डर थमा दिया है। विजय जामनिक का विभागीय कामकाज के दौरान विवादों से नाता रहा है।

एनएच 30 में बाइक सवार की मौत, वाहन ने लिया चपेट में

कवर्धा : जिले के चिल्फी घाटी में तेज रफ्तार के कहर से एक बाईक सवार की मौत हो गई. बाइक सवार को घाटी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, ठोकर इतनी तेज थी कि युवक का एक पैर टूटकर अलग हो गया. बाइक सवार को तुरंत अस्पताल में में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. यह दुर्घटना रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर स्थित चिल्फी घाटी के इलाके में हुई है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जगजीवन बंजारे (45 वर्ष) के रूप में की गई है, जो मोहगांव का निवासी था. के रूप में हुई है. वह बाइक पर सवार होकर चिल्फी घाटी के एनएच 30 से गुजर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसका एक पैर टूट कर अलग हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

इस मामले में चिल्फी थाना पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. अज्ञात वाहन और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

CG News : महिंद्रा बस में रेप, रायपुर में ड्राइवर निकला दरिंदा

रायपुर : रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक 50 साल की महिला से रेप हुआ है। बस ड्राइवर ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। महिला जब बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसके साथ दुष्कर्म किया।

इससे पहले आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया। आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी।

इससे पहले महिला से गैंगरेप की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें एक ही आरोपी की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh : हनीट्रैप में नाम आने पर पत्रकार फरार

बौलादाबाजार : हनीट्रैप केस ने पूरे प्रदेश में सबको चौंकाकर रख दिया है. अब तक ऐसे मामले प्रदेश के लोगों ने केवल फिल्मों में और मीडिया की सुर्खियों में देखे थे. लेकिन इस मामले Raveena Tandon समेत कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके है. वहीं अब इस मामले में एक पत्रकार का नाम भी सामने आया है.

पत्रकार का नाम आप जाने उससे पहले ये जान ले कि इस केस में पत्रकार की क्या भूमिका थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपने हुस्न के जाल में लड़कियां जिसे फंसाती थी उससे पहले ये गिरोह वसूली करता था और फिर ज्यादा पैसों की डिमांड होती और बात नहीं बनती तो इसमें पत्रकार की एंट्री होती थी और वे वसूली करने पहुंचते थे.

इस मामले को जानने वाले बताते है कि दो पत्रकारों के बीच वसूली के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद ये पूरा मामला खुला है. जिस पत्रकार को पुलिस ने आरोपी बनाया है उसका नाम आशीष शुक्ला है और वो बलौदाबाजार में ही एक वेब पोर्टल संचालित करता है

CM साय के निर्देश पर पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का किया भांडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गंजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री साय को कहा था। निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ0 संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक अल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त किया गया था, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छ.ग.) और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई ।

कार्रवाई का परिदृश्य

आरोपियों से प्रारंभिक गिरफ्तारी के बाद गहन पूछताछ की गई और गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके कार्यप्रणाली की जानकारी एकत्र कर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की 5 अलग अलग विशेष टीम बनाई गई जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया, पुलिस टीमों ने सूझबूझ और अपनी व्यावसायिक क्षमता का बखूबी परिचय देते हुए जिला बउत (ओडिशा), जिला बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती (छ.ग.) में दबिश देकर गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।

बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक

(1) बैकवर्ड लिंक-ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला – बयोमकेश खटवा जिला बउत(ओडिशा),

(2) गाँजा को उड़ीसा बॉर्डर से बिलासपुर जाँजगीर एवं अन्य जगह पहुँचाने वाला गिरोह- पूर्व में 28 अगस्त को 5 आरोपी गिरफ़्तार

(3) फॉरवर्ड लिंक-मुख्य ख़रीददार जो आस पास के क्षेत्र में गाँजा सप्लाई करता है -भागवत साहू पीहरीद सक्ती,

(4) फॉरवर्ड लिंक- छत्तीसगढ़ में आगे गांजा सप्लाई व फुटकर बिक्री हेतु गाँजा खपाने वाले- दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज सक्ती (छ.ग.)

आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से क्रय की गई आई-10 कार, सिलेरियो कार, 06 मोबाइल, नकदी रकम की जप्ती की गई है ।

गिरोह का नेटवर्क, सप्लाई चैन, कार्यप्रणाली गाँजा तस्करों की टीम का मुख्य सरग़ना भागवत साहू है जो पिछले कई सालों से अवैध गाँजा ख़रीद फ़रोख़्त का धंधा करता है , शुरुआती दौर में उड़ीसा के छोटे सप्लायर से 4-5 किलो गाँजा ख़रीद कर छत्तीसगढ़ में बेचा करता था।बाद में ओडिशा के एक बड़े गाँजा सप्लायर व्योमा उर्फ व्योमकेश से संपर्क होने पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीद कर सुनसान जगह पर गाँजा अपनी गाड़ी में स्थांतरित कर अपनी टीम के आरोपी के घर में गांजा डम्प कर रखते थे और वहां से शुरूवात में 15-20 किलो गांजा निकाल कर अलग-अलग प्रदेश में सप्लाई करते थे फिर डिमांड अनुसार 1 क्विंटल-2 क्विंटल गांजा की सप्लाई करने लगे थे । संतराम और भागवत ओडिशा पार्टी से गांजा खरीदी कर अपने साथियों के साथ रोड क्लीयर करते हुए आधे रास्ते तक आता था, ताकि पकड़ा ना जाये फिर आगे इसके दूसरे साथी गांजा लेकर अपने गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखते और बिक्री करते थे। गिरोह ट्रांसपोर्टिंग के जरिए माल छत्तीसगढ़ और कई प्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे । भागवत पिछले कई वर्षों से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है जो अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आया था ।

28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के 05 आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गये, इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना-अपना मोबाइल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे । रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर रेड की चौतरफा कार्रवाई में आरोपी दबोचे गए हैं ।

मुख्य सप्लायर व्योमकेश से गहन पूछताछ करने पर कई चौकाने वाले तथ्य आए हैं जिसमें उसने ज़िला बाउत उड़ीसा एवं उसके आसपास के ज़िलों के जंगलों में अवैध गाँजा उत्पादन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है । रायगढ़ पुलिस ने कार्यवाही से उद्धत सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ओडिशा पुलिस एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के साथ साझा किया जा रहा है ताकि गाँजा के इस नेटवर्क को जड़ से समूल नष्ट किया जा सके। रायगढ़ पुलिस गांजा तस्करी को पूर्णत: प्रतिबंधित करने इसी प्रकार की कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी व कर्मचारी : डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, निरीक्षक राकेश मिश्रा, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, कृष्णा गुप्ता, लोमश राजपूत, अमित तिर्की, साइबर सेल के राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक – अभिषेक द्विवेदी, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, आदिकांत प्रधान, विकास प्रधान, नवीन शुक्ला, सुशील यादव, जितेश्वर चौहान, रविन्द्र गुप्ता, लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू शामिल थे ।

गिरफ्तार आरोपी

पूर्व में गिरफ़्तार 5 आरोपी के अतिरिक्त

(1) भागवत साहू पिता हुलसराम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिहरीद थाना सक्ती, जिला सक्ती

(2) दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज पिता जगतराम 24 साल निवासी ग्राम पुरैना थाना खरसिया

(3) व्योम उर्फ व्योमकेश खटुआ पिता संजीत खटुआ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुडपडा थाना बांउसनी जिला बउत, ओडिशा

जप्त संपत्ति – आई10 कार सीजी 11 BH-9507, सेलेरिओ कार सीजी 10 BS-1995, 06 मोबाइल, नकदी रकम-7500 रूपये कुल -17 लाख रूपये,

पूर्व जप्ती 175 Kg गांजा, 02 चार पहिया वाहन, जुमला जप्ती-55 लाख रूपये ।

महायोग 8 आरोपी 72 लाख की सम्पति

नोट – गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती (छ.ग.) को भी गिरफ़्तार किया गया ।

CG BREAKING: पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करने वाले शराबी के खिलाफ FIR दर्ज

अंबिकापुर : खुद को महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जेठ बताकर पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करने वाले राजू राजवाडे और राजू सिंह के खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया गया है। अब दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर का है। बस खड़ी करने वाले स्थल पर कार लगाकर राजू राजवाड़े व राजू सिंह बैठे थे। इस बात को लेकर बस कर्मचारी से उनका विवाद हुआ था। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों को पुलिस सहायता केंद्र में बैठा लिया था।

इसी दौरान मंत्री का जेठ होने का धौंस दिखाया जा रहा था। जांच के बाद पुलिस ने बस कर्मचारी सूरज सिंह की शिकायत पर राजू राजवाड़े व राजू सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) तथा आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) के तहत मामला दर्ज किया है।