Home Blog Page 177

KORBA : वीडियो बनाते वक्त यूट्यूबर की मौत, हादसे का हुआ शिकार

कोरबा : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. 24 वर्षीय यूट्यूबर मोहनीश कर्ष की तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यूट्यूबर का एक साथी घायल हो गया है. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. घटना दर्री थाना क्षेत्र के बरमपुर नहर बाईपास मार्ग पर हुई है.

मोहनीश कर्ष तेज रफ्तार बाइकर्स के नाम से जाना था और तेज रफ्तार ही उसकी मौत का कारण बन गया. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को यूट्यूबर मोहनीश कर्ष अपने दोस्त के साथ एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर यूट्यूब वीडियो बनाने निकला था. 

तभी दर्री थाना अंतर्गत बरमपुर नहर बाईपास मार्ग के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतना जोरदार था की मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया. घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है. मृतक मोहनीश कर्ष कुसमुंडा के एक शिक्षक का पुत्र था. सूचना मिलने के बाद दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

CG में गाय के साथ की अश्लील हरकत, दरिंदा गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी में एक व्यक्ति के गौवंश से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें वह सड़क पर खड़े पशु से गंदी हरकत करते नजर आ रहा है। पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले में आरोपी आशीष मिश्रा को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आशीष मिश्रा मूल रूप से भिलाई का रहने वाला है। वह भांठागाव इलाके में किराए से रहता है।

31 अगस्त की सुबह 4 बजे के करीब वह स्कूटी से निकलता है। इस दौरान उसे सड़क पर कुछ पशु खड़े दिखते हैं। उन्हें देखकर वह गाड़ी रोक देता है। इसके बाद आरोपी अपनी स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर देता है। फिर वह देखता है की आस-पास कोई मौजूद नहीं है तो एक पशु के साथ अश्लील हरकत करने लग जाता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने थाने में जमकर हंगामा मचाया।

CG CRIME NEWS : 6 महीने के बच्चे का अपहरण, शराब लेने के बहाने पहुंचे थे किडनैपर्स

दंतेवाड़ा : जिले के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पोंदूम के लोगों ने कोतवाली पहुंच छः माह के मासूम के अपहरण की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते रात करीब आठ बजे एएसपी आरके बर्मन और डीएसपी समेत अन्य जवानों को पोंदूम रवाना किया। पुलिस रात में ही गांव पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

बताया जाता है कि पोंदूम बाजार पारा निवासी हिडमो पोडियाम अपने छः माह के मासूम को घर पर झूला झुला रहा था। इस समय हिडमो के साथ उसका 9 वर्षीय बड़ा बेटा भी मौजूद था। इसी दौरान दो अज्ञात बाईक सवार उसके घर पर पहुंचे।

दोनों बाइक सवारों ने बच्चे से शराब की व्यवस्था करने को कहा। जिसके लिये हिडमो को किडनैपर्स ने सौ रूपये भी दिये। हिडमो सौ रुपये लेकर शराब की व्यवस्था करने गांव के ही एक अन्य घर में गया। जैसे ही हिडमो अन्य घर में प्रवेश किया, किडनैपर्स ने झूले में लेटे हुए बच्चे को गोद में उठा लिया और अपने साथ बाईक में ले गये। इस बात से हैरान 9 वर्षीय बेटे ने इसकी सूचना अपनी मां को दी। जिसके बाद पीडित की मां ने उसके पिता को यह बताई।

रायपुर में व्यवसायी पर हमला, पुरानी बस्ती थाने में हुआ हंगामा

रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में वर्षों से चल रहे गांजे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. इलाके में लगातार बढ़ रही लूटपाट और मारपीट की घटनाओं से परेशान सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने देर रात पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर दिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस इन अवैध गतिविधियों को संरक्षण दे रही है.

मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, जिससे आए दिन यहां की शांति भंग हो रही है. हाल ही में एक युवा व्यवसायी के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना ने इस गुस्से को और भड़का दिया.

हमलावरों ने न सिर्फ व्यवसायी की गाड़ी में तोड़फोड़ की,बल्कि उसकी हाथ की हड्डी भी तोड़ दी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके.

57 करोड़ की रिश्वत, CG शराब घोटाले पर आया अपडेट

रायपुर : पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुए 2,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में संलिप्त सभी अफसरों से पूछताछ की जा रही है। अब तक शुक्रवार और शनिवार दो दिनों में 20 में से 15 अफसरों से पूछताछ की जा चुकी है।

ये वही अफसर हैं, जिन्होंने सिंडीकेट के साथ मिलकर पांच साल में लगभग 172 करोड़ रुपये की कमाई की है। ईओडब्ल्यू द्वारा पेश की गई चालान की कॉपी बताती है, कि इन अफसरों की कमाई चुनावी वर्ष यानी कि 2022-23 में पिछले वर्षों की तुलना में दोगुनी हो गई।

आरोप पत्र के अनुसार चुनावी वर्ष में 2022-23 में यह कारोबार 200 ट्रक से बढ़कर 400 ट्रक प्रतिमाह हो गया था। जिससे अफसरों को 150 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से मिलने वाली रिश्वत की राशि दोगुनी हो गई और 2.40 करोड़ रुपये की जगह 4.80 करोड़ रुपये प्रतिमाह मिलने लगे। इस हिसाब से सिर्फ चुनावी वर्ष में ही इन सभी अफसरों ने 20 अफसरों ने 57 करोड़ रुपये रिश्वत के जरिए कमाए हैं। ईओडब्ल्यू के आरोप पत्र में नाम आने और पूछताछ होने के बावजूद अभी भी ये अफसर आबकारी में ही अहम पदों पर बने हुए हैं।

2 सितंबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): सोमवती अमावस्या पर आज कुंभ वाले पाएंगे धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष- बौद्धिकता के प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे. शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर रहेगा. मित्रमंडली के साथ समय बिताएंगे. साथियों से मेलजोल बढ़ेगा. सहकर्मियों का सहयोग रहेगा. आधुनिकता और प्रबंधन पर ध्यान देंगे. विनय विवेक विनम्रता रहेगी. महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. विविध गतिविधियों में आगे रहेंगे. स्पर्धा को बढ़ावा देंगे. परिवार के साथ समय बिताएंगे. सकारात्मकता बनी रहेगी. कामकाजी संबंधों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रहेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर होगा.

शुभ अंक : 1 2 और 9

शुभ रंग : चेरी रेड

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. स्पष्टता रखें.
—-

वृष- व्यक्तिगत मामलों में सहजता बनाए रखें. प्रबंधकीय प्रयासों को बल मिलेगा. आर्थिक गतिविधियों में तेजी बनी रहेगी. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. स्वार्थ संकीर्णता से बचाव रखें. बड़प्पन से काम लें. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. विनम्रता और विवेक रखें. सक्रियता बढ़ाएंगे. पारिवारिक मामले पक्ष में रहेंंगे. हर्ष आनंद के क्षण निर्मित होंगे. रक्त संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. मेलजोल की भावना बढ़ेगी. अतिथि का आगमन संभव है.

शुभ अंक : 2 6 और 9

शुभ रंग : मैजेंटा

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. आदरभाव रखें.

मिथुन- साहस परा्रकम के प्रयासों को गति देंगे. कार्य व्यापार में बेहतर बने रहेंगे. सामाजिकता पर जोर रहेगा. विभिन्न कार्यों में तेजी लाएंगे. चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे. सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे. कार्यशैली प्रभावी रहेगी. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ सकते हैं. दान धर्म बढ़ाएंगे. संस्कार सभ्यता बल पाएंगे. संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा. बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. भाईचारा बढ़ाएंगे. सम्मान बढ़ेगा. सहकारिता के मामलों में गति आएगी. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे.

शुभ अंक : 1 2 और 5

शुभ रंग : एक्वा कलर

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. समभाव रखें.
—-

कर्क- धन संपदा के विषयों में समय देंगे. पारिवारिक प्रदर्शन संवार पर बना रहेगा. सभी से सामंजस्य रहेगा. अपनों से भेंटवार्ता बढ़ाएंगे. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा. बड़प्पन से काम लेंगे. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखेंगे. विनम्रता और विवेक रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. सहजता बढ़ेगी. विविध मामले सकारात्मक रहेंगे. हर्ष आनंद के पल निर्मित होंगे. रक्त संबंधियों के साथ खुशियां बांटेंगे. आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे.

शुभ अंक : 1 2 और 9

शुभ रंग : पर्ल पिंक

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. सद्भाव रखें.

सिंह- आधुनिकता और रचनात्मकता को बल मिलेगा. सभी से मेलजोल की भावना बढ़ेगी. संपर्क संवाद बेहतर रहेगा. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. सरप्राइज दे सकते हैं. योजनानुसार कार्य गति रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. विनम्र व मधुर व्यवहार रहेगा. बड़प्पन से काम लेंगे. सीख सलाह बनाए रहेंगे. महत्पूर्ण निर्णय लेंगे. करीबियों का सहयोग पाएंगे. संवाद में सहजता से रखेंगे. आवश्यक कार्य सधेंगे. भेंट चर्चाओं में समय देंगे. वरिष्ठों से मुलाकात होगी. सबके हित का भाव रहेगा.

शुभ अंक : 1 2 और 9

शुभ रंग : गहरा गुलाबी

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. व्यवस्था संवारें.

कन्या- निवेश के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. लाभ भुनाने की सोच रहेगी. करियर व्यापार में प्रभावी रहेंगे. रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा. बड़प्पन से काम लेंगे. मामले लंबित रह सकते हैं. विनम्रता बनाए रहेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. आर्थिक मामलों में सजग रहेंगे. खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. लेनदेन पर ध्यान देंगे. न्यायिक विषयों में धैर्य बढ़ाएं. विदेश यात्रा की संभावना रहेगी. बड़े लक्ष्यों को साधेंगे. समन्वय का प्रयास रहेगा. अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा. कामकाज सामान्य रहेगा. जोखिम लेने से बचें.

शुभ अंक : 1 2 और 5

शुभ रंग :  बेबी ब्लू

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. निरंतरता रखें.

तुला- आर्थिक गतिविधियों में प्रभावपूर्ण स्थिति रेगी. सभी क्षेत्रों में लाभ संवार बनाए रखेंगे. इच्छित सफलता पाएंगे. वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी. मित्र मददगार रहेंगे. प्रबंधन में प्रभाव बढ़ाएंगे. प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. बहुमुखी प्रतिभा संवरेगी. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा. लोगों का भरोसा जीतेंगे. अवसरों को भुनाएंगे. कार्य विस्तार के प्रयास बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. अधिकारियों का समर्थन रहेगा.

शुभ अंक : 2 6 9

शुभ रंग : दूधिया

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. जिम्मेदार बनें.
———

वृश्चिक- सूझबूझ से करियर कारोबार की राहें खुलेंगी. घर परिवार में समय देंगे. प्रबंधन प्रशासन के प्रति समर्पित रहेंगे. पेशेवर मामले पक्ष में बनेंगे. रचनात्मक सोच रहेगी. सफलता का परचम बुलंद रहेगा. बड़ों का साथ समर्थन बना रहेगा. श्रेष्ठ एवं धार्मिक कार्य गति लेंगे. संपर्क संवाद बढ़ाने का भाव रहेगा. बड़प्पन से काम लेंगे. परिजनों में स्नेह बना रहेगा. शुभकार्यों को बढ़ावा देंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. विभिन्न कार्यों को समर्थन मिलेगा. करियर कारोबार में तेजी रहेगीं. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

शुभ अंक : 1 2 और 9

शुभ रंग : रेड रोज

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. सहयोग बढ़ाएं.

धनु- भाग्य की प्रबलता से सभी मामले सधेंगे. स्मार्ट वर्किंग पर जोर बना रहेगा. आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा. नीति नियम निरंतरता रखेंगे. कामकाज साधारण से अच्छा रहेगा. जनकल्याण के कार्यों से जु़डें़गे. पुण्यार्जन बढ़ेगा. तथ्यगत स्पष्टता रखेंगे. सामंजस्य और सफलता प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आत्मविश्वास बनाए रहेंगे. सहजता से आगे बढ़ेंगे. परिस्थितियां सकारात्मक होंगी. प्रभावशीलता बनी रहेंगी. अपनों का सहयोग हासिल होगा.

शुभ अंक : 1 3 और 9

शुभ रंग : लालचंदन

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. जनकल्याण पर जोर दें.
—-

मकर- घर परिवार में समन्वय और सामंजस्य रखें. पेशेवरों का साथ रहेगा. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा. व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे. साझीदारों का सहयोग बना रहेगा. कामकाजी चर्चाओं में सक्रियता दिखाएंगे. निजी मामलों में रुचि रखेंगे. मेहनत और विश्वास से लक्ष्य साधेंगे. क्षमा भाव बनाए रखें. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. लेनदेन में धैर्य बनाए रखेंगे. विभिन्न मामले लंबित बने रह सकते हैं. मितभाषी रहें.

शुभ अंक :  2 8 9

शुभ रंग : गेंहुंआ

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें.  विनम्र रहें.

कुंभ- महत्वपूर्ण कार्य गति लेंगे. सामूहिक मामलों को पूरा करने का प्रयास रहेगा. औद्योगिक विषयों में सक्रियता बढ़ाएंगे. योजनानुसार कार्य करेंगे. लाभ बेहतर बना रहेगा. कामकाजी ढिलाई से बचें. लेनदेन में स्पष्टता रखें. साझीदारी के मामलों में गति आएगी.  बड़ा सोचें. पेशेवर चर्चाओं में हिस्सा लेंगे. मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे. प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. कारोबारी संबंध संवार पर रहेंगे. अनुबंधों में सतर्क रहेंगे. प्रयासों में गति बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.

शुभ अंक : 2 8 और 9

शुभ रंग : हल्का भूरा

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. वचन निभाएं.
———

मीन- परिश्रम पर भरोसा बढ़ेगा. सेवाभावना पर बल बनाए रहेंगे. कार्यगति अच्छी रहेगी. नौकरीपेशा और सेवाक्षेत्र से जुड़े व्यक्ति बेहतर प्रदर्शन करेंगे. समकक्षों का साथ बना रहेगा. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. कार्य प्रबंधन संवारेंगे. व्यक्तिगत मामले लंबित रह सकते हैं. परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे. चर्चा में सहज रहेंगे. सहकर्मियों का साथ समर्थन बना रहेगा. सेवाक्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे. अतिउत्साह से बचें. सामंजस्य से आगे बढें़.

शुभ अंक : 1 2 और 3

शुभ रंग : रक्त वर्ण

आज का उपाय : भगवान शिवशंकर की पूजा वंदना करें. जलाभिषेक करें. ओम् नमः शिवाय और ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. दान करें. सेवाभाव रखें.

*पुलिस के लिए हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है: आईपीएस सिद्धार्थ तिवारी*

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शामिल हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक

कोरबा कोरबा जिले में मेरा 6 माह का कार्यकाल चुनौती के साथ काफी सुखद अनुभव रहा है। पुलिस के लिए हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है। पुलिस में डेली नया टारगेट लेकर काम करना होता है। पुलिस ऐसा काम करे जिससे पुलिस के प्रति जनता के मन में विश्वास का भाव होना चाहिए। पुलिसिंग ऐसी होनी चाहिए जिससे अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ और जनता में सुरक्षा का भाव हो।

उक्त बातें कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कही। श्री तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के दौरान हमें ध्येय वाक्य सिखाया जाता है कि हमें उनकी आवाज बनना है जिनकी आवाज नहीं है। समाज में बदलाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पत्रकार निभाते हैं। कार्यकाल के दौरान मैंने पूर्व में जो अच्छे काम हो रहे थे उसे आगे बढ़ाया। जहां सुधार की जरूरत थी वहां सुधार किया। उन्होंने कहा कि विभाग में भी कई तरह की शिकायतें थी जैसे महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही का अभाव, कार्यकाल के दौरान इस शिकायत को दूर किया गया। उन्होंने जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर कहा कि कुछ माह पूर्व जो स्थिति थी उससे कहीं अभी स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना रोकना एक चुनौती है। सडक़ दुर्घटनाओं के मूल कारण की पड़ताल की गई तो सामने आया कि अधिकांश हादसे ट्रकों के कारण हो रहे हैं। ट्रकों के कारण हो रहे हादसे के पीछे कहीं न कहीं सडक़ किनारे शराब मुहैय्या होना कारण था, जिसे लेकर हमने सडक़ किनारे ऐसे 8 ढाबों को सील किया। गत वर्ष पूरे साल शराब पीकर वाहन चलाने के 265 प्रकरण पर कार्यवाही की गई थी। जिसके मुकाबले इस साल के 8 माह में ही 1485 प्रकरण में कार्यवाही कर चुके हैं। इसके अलावा पार्किंग की समस्या को लेकर नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। साथ ही नाबालिग बच्चे बाइक चलाते हैं जिसके कारण भी हादसे होते हैं। इसे लेकर पहले स्कूलों के प्राचार्य के साथ मीटिंग की गई फिर बच्चों को सजग कोरबा अभियान के तहत जागरूक किया गया। इसके बाद भी नहीं चेते तो नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा जगह-जगह फ्लैक्स व लाइट की व्यवस्था करायी जा रही है। जितना व्यवस्था में सुधार कर सकते हैं उसमें हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही चीता स्क्वायड शहर में उतारी जाएगी। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि कोरबा में प्रेस और पुलिस का सामंजस्य अव्वल दर्जे का है। अपराध नियंत्रण के साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। कोरबा में चाहे शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव संपन्न कराना हो या फिर 17 टुकड़ों में बॉडी मिलने का मामला, ब्लाइंड मर्डर, लूट, यातायात की समस्या, कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारना, आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना सहित कई चुनौतियां रही हैञ

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल व आभार प्रदर्शन दैनिक मितान के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल ने किया। मंच का संचालन सचिव नागेंद्र श्रीवास ने किया। पूर्व सचिव द्वय मनोज ठाकुर और दिनेश राज ने पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी को प्रेस क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रेस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

 

 

*जनता को भी समझनी होगी जिम्मेदारी*

पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि मैं कोरबा में रहता हूं और कोरबा मेरा है। इस सोच के साथ में मैं काम करता हूं। जनता को भी काननू का पालन करना चाहिए। पुलिस पर आरोप लगाना बेहद आसान है। आम जनता को भी चिंतन मनन करना होगा। यही सजग समाज की पहचान है। सुगम व सुचारू यातायात व्यवस्था जनता को मिले इसके लिए जनभागीदारी होनी चाहिए। जिले में 2500 जवानों की कमी है। इसके बाद भी पुलिस हमेशा सेवा में रहती है। कोरबा की व्यवस्था को आईडल लेबल पर ले जाने का प्रयास रहेगा। इसके लिए शहर सुधार की जिम्मेदारी हम सबकी है।

 

*2015 बैच के आईपीएस अफसर*

कार्यक्रम में एसपी सिद्धार्थ तिवारी का जीवन परिचय कोरबा बालको टाइम्स के संपादक प्रेमचंद जैन ने दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले सिद्धार्थ तिवारी का जन्म 12 जनवरी 1985 को हुआ था। उन्होंने बीए ऑनर्स के बाद एमबीए की डिग्री ली है। एमबीए करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया राष्ट्रीय पत्रकारिता संस्थान से पत्रकारिता की ट्रेनिंग लेकर सिद्धार्थ तिवारी देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकारिता करते थे। कुछ समय तक पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने सरकारी एग्जाम क्रैक कर भारतीय खाद्य निगम ( फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) में सहायक महाप्रबंधक की नौकरी प्राप्त कर ली।सिद्धार्थ तिवारी ने 28 दिसंबर 2015 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद में ट्रेनिंग खत्म करने के बाद सिद्धार्थ तिवारी को फील्ड ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर दुर्ग जिले में पोस्टिंग मिली। अगले चरण में वे रायगढ़ के सीएसपी बने। रायगढ़ के बाद धुर नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के एडिशनल एसपी बने। बतौर एसपी सिद्धार्थ तिवारी की पहली पदस्थापना कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक के तौर पर हुई। कोंडागांव के बाद सिद्धार्थ तिवारी दंतेवाड़ा के एसपी रहे। दंतेवाड़ा के बाद सिद्धार्थ तिवारी महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के एसपी बने। वर्तमान में सिद्धार्थ तिवारी कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक हैं। एसपी के तौर पर यह उनका चौथा जिला है।

 

*साइबर क्राइम का कारण अज्ञानता और लालच*

श्री तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में अपराध का तरीका और स्वरूप बदल चुका है। साइबर क्राइम को लेकर कहा कि लोगों की अज्ञानता और लोभ तथा लालच इसका सबसे बड़ा कारण है। अज्ञानता और लालच न करें तो हम इससे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सट्टा के मामले में हमने कई बड़ी कार्रवाईयां की है। गोवा से आरोपी पकडऩे के साथ इस लिंक से जुड़े अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है, जो खाते सामने आए हैं उन्हें फीज भी किया गया है।

Korba News : CSEB पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर लाम्बा इंटरप्राइजेस में हुई चोरी का किया खुलासा

कोरबा : कोरबा अंचल में 17 अगस्त को प्रार्थी आकाश लांबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी कि वह टी.पी. नगर कोरबा क्षेत्र में लांबा एंटरप्राइजेस नामक टायर दुकान का संचालन करता है। जहां अज्ञात चोर के द्वारा 16/17 अगस्त की दरमियानी रात्रि में दुकान के छत से अंदर घुसकर अलमारी में रखे करीब 14000 रुपए चोरी कर लिये है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 492/2024 धारा 331(4),305A BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में आरोपियों की धर-पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा को दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजय सोनवानी द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर संदेही 4 आरोपी को पकड़ कर पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी द्वारा बताया गया कि वह विगत 4 साल से लांबा इंटरप्राइजेस टी.पी. नगर कोरबा में वाहन चालक के रूप में काम करते आ रहा है,

तथा दुकान मालिक द्वारा दुकान में अकसर अधिक रकम रखते देखने से जल्द ही अमीर बनने की लालच में अपने तीन सहयोगी साथियों के साथ मिलकर कुल रकम 16000/- चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के रकम को आपस में बांट कर वर्तमान में खर्च हो जाना बताया गया। मामले में आरोपियों को 31 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा आरोपियों का जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

प्रोफेसर की हत्या की साजिश मामले में बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा को मारने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले में तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश के रीवा से दबोच चुकी है. वहीं सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी प्रवीर शर्मा, धीरज और अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है. पुलिस अब तक घटना के पीछे की वजह को नहीं समझ पाई है. माना जा रहा है मुख्य आरोपी को पकड़े जाने के बाद वजह का खुलासा होगा.

दरअसल, यह घटना 21 जुलाई की है. प्रकरण में पुलिस ने प्रोफेसर विनोद शर्मा के ड्राइवर की शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज की छुट्टी के बाद वह प्रोफेसर को लेकर पुलिस पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल डलवाने रुके. इसी बीच प्रोफेसर सिगरेट लेने दुकान की ओर बढ़ रहे थे, तभी उनके पास तीन बाइक सवार पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए रॉड-डंडों से हमला कर दिया. इसके बाद बदमाश जब ड्राइवर की ओर बढ़े, तब वह कार लेकर कॉलेज की ओर भागा और अन्य स्टाफ को घटना की सूचना दी.

घटना में गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हे एयर एम्युलेश के माध्यम दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में चल रहा हैं.

CG News : आमानाका में नशे में धुत मिला आरक्षक, विभाग के पास पहुंचा वीडियो

रायपुर : आमानाका में एक आरक्षक नशे में धुत मिला। रायपुर पुलिस अब इस आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. बता दें कि राजधानी रायपुर के पुलिस कप्तान ‘निजात’ अभियान चला रहे है, जिसमें वे किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचने की अपील कर रहे है और इसी अभियान के तहत राजधानी में अवैध तरीके से नशीली पदार्थ सप्लाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

सरस्वती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जवान भिलाई का रहने वाला है. ये माना में पदस्थ है. कल इसकी ड्यूटी लगी थी. टीआई के मुताबिक जवान की इस करतूत की जानकारी उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है.