Home Blog Page 175

Aaj Ka Rashifal 03 September 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी बजरंग बली की कृपा, जानें अपना राशिफल

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जएगी। आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौमवती अमावस्या मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा । धैर्य और विनम्रता रखें । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा । समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कार्यों में आपका पैसा लग सकता है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। आज आपको संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी । अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी । महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी । पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी । साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे । आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है । जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा । परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा | साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे । आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी । आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी । अगर आप जॉब बदलना चाहते है तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है । आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं । आज आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीचा
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना… आपके लिए बेहतर साबित होगी | पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा । नयें व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेषव्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे । छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

 

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में CBI ने मारे छापे , करोड़ों की हेराफेरी से जुड़ा है ये केस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने छापेमार कार्रवाई की है। ओपन कास्ट माइन के वरिष्ठ सर्वेयर और निजी कंपनी के साझेदार समेत 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। इस केस में 6 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्य प्रदेश के उमरिया में भी की गई है।

ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड से जुड़ा मामला

ज्ञात हो कि केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ क्षेत्र में जमपाली ओपन कास्ट माइन ( OCM) के सीनियर सर्वेयर और एक निजी निर्माण कंपनी के पार्टनर के विरूद्ध भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। इन पर साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ( SECL ) बिलासपुर की ओर से जारी टेंडर में हेराफेरी कर 6 करोड़ 10 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

इस तरह की धोखाधड़ी

जानकारी के अनुसार एसईसीएल ने जमपाली ओसीएम में ओवर बर्डन रिमूवल ( ओबीआर ) और अन्य संबंधित कार्यों के लिए हेवी अर्थ मूविंग मशीन ( एचईएमएम ) को किराए पर लेने के लिए टेंडर जारी किया था। इस टेंडर को 2 प्राइवेट कंपनियों के ज्वॉइंट वेंचर को आवंटित किया गया।

आरोप है कि जमपाली ओसीएम के तत्कालीन कोलियरी सर्वेयर ( ये वर्तमान में सीनियर सर्वेयर हैं ) ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक अन्य आरोपी, जो निजी कंपनी के मालिक थे ( अब निधन हो चुके हैं ) के साथ मिलकर  साजिश रची। इसके तहत ओबीआर की मात्रा के रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई। इस झूठे रिकॉर्ड के आधार पर संयुक्त उद्यम कंपनियों को एसईसीएल से 6 करोड़ 10 लाख  26 हजार 141 रुपए का अधिक भुगतान किया गया।

सीबीआई ने सोमवार को इस मामले में आरोपियों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी मध्य प्रदेश के उमरिया  जिले और रायपुर में की गई।

डीएमएफ से 60 से अधिक नए स्कूल भवन और 10 पीएचसी के बाउण्ड्री वॉल निर्माण की मिली स्वीकृति

कोरबा 02 सितंबर 2024/ कोरबा जिले के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास मद से प्राप्त राशि वरदान साबित होने लगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ से जिले में लगातार स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा व्यवस्था एवं जनहित संबंधित आवश्यक कार्य को कराने पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तथा आसपास मौजूद जर्जर स्कूल भवनों का चिन्हांकन कर नए भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने कुल 60 से अधिक नए स्कूल भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, जीर्णोद्धार कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा उन्होंने 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए बाउण्ड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की है। इससे पूर्व बीते माह फरवरी में ही कलेक्टर ने 88 नवीन स्कूल भवन की स्वीकृति प्रदान की थी। दूरस्थ क्षेत्रों सहित आसपास के जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर नए भवन बनने से स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों सहित शिक्षकों की समस्याएं दूर होंगी।
कलेक्टर श्री वसंत द्वारा डीएमएफ से पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम जामपानी, पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र ठिर्रीआमा, ग्राम मिसिया, ग्राम जजगी, ग्राम केरहरियापारा, ग्राम अरसिया, ग्राम झोंकापारा, ग्राम पंथीपारा, ग्राम मुकुवा, ग्राम केसलपुर, ग्राम सेनहा, ग्राम पनगंवा, ग्राम मांझापारा, ग्राम सरभोका, ग्राम मांझापारा-छागर थिला, ग्राम जटगा, ग्राम सासिन,कारीमाटी,जलके, पाली,मेरई, पतुरियाडाँड़, गिद्धमूड़ी, चोटिया, सिरमिना, पिपरिया,तुमान में विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम खम्हारपारा, ग्राम साजापानी, ग्राम केनाभाठा, ग्राम ठरकपुर, ग्राम बड़मार, ग्राम बैगापारा-घिनारा, ग्राम ढिंटोरी, ग्राम पकरिया, ग्राम मा. शा. साजापानी, ग्राम सेंदरीपाली, ग्राम सिंधरामपुर, बोकरदा-बेहरचुआ, नवापारा, ठिठोली-चिचोली, पुरैना, पहाडग़ांव, बैगामार-चैनपुर, कथरीमाल, डोंगरापारा-जोगीपाली, मौहाडीह-खरवानी,धनवारपारा-गिधौरीमें,पाली ब्लॉक के अंतर्गत डूमरकछार, मांगामार, मादनपारा-मदनपुर, नुनेरा, रतखण्डी, अलगीडाँड़ में तथा कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत करमन्दी, गुरमा, बरीडीह, बलसेन्धा, बगबुड़ा, कटबितला में भवन हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्वीकृति में ज्यादातर प्राथमिक स्कूल नवीन भवन ( पुराने भवन का विनिष्टिकरण भी ) शामिल है। कुछ स्थानों पर माध्यमिक शाला हेतु भवन,अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशाला कक्ष तथा जीर्णोद्धार की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नए भवन स्वीकृत होने पर विद्यार्थी और शिक्षक खुश –
जिला प्रशासन द्वारा जर्जर हो चुके स्कूल भवनों के लिए नए भवन स्वीकृत किए जाने पर स्कूल के विद्यार्थियों सहित संबंधित शिक्षकों में खुशी है। करतला विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ ग्राम बैगापारा-घिनारा का प्राथमिक शाला भवन भी है। 38 साल पुराने शीट युक्त छत वाले भवन में प्राथमिक शाला का संचालन किया जा रहा है। दो कमरों में संचालित विद्यालय में 57 विद्यार्थी हैं। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शशीकला राठिया ने बताया कि यहां नए स्कूल भवन की सख्त आवश्यकता थी। जिला प्रशासन द्वारा नए भवन स्वीकृत किए जाने की सूचना मिली है। यह हमारे लिए खुशी की बात है। नए भवन बनने से विद्यार्थियों के साथ ही हमें भी राहत मिलेगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बनेगा बाउण्ड्रीवॉल –
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए डीएमएफ से दूरस्थ क्षेत्रों के 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू, श्यांग, केराकछार, अजगरबहार, फरसवानी, लाफा, सपलवा, कोरबी, सिरमिना, लालपुर, माचाडोली, भैसमा, कुदमुरा, तिलकेजा, कोरकोमा, चिकनीपाली, सरगबुंदिया, कटघोरा ब्लॉक के चाकाबुड़ा, चैतमा, तुमान, कटोरीनगोई, पिपरिया, महोरा में आवास निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की है। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसमा, कोथारी, फरवानी, रामपुर, चाकाबुड़ा, उतरदा, पिपरिया, लालपुर, सिरमिना, तुमान में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आवास निर्माण होने से चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ आसानी से रूक पाएंगे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाउण्ड्रीवॉल बनने पर मरीज सहित चिकित्सकीय स्टाफ खुद को स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित महसूस करेंगे।
स/550/कमलज्योति/फोटो

कोरबा पुलिस के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर चलाया गया चेकिंग अभियान

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान एवं श्रीमती नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवरस्पीड गाड़ियों पर सख्त कार्यवाही किया गया है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2023 में ओवर स्पीड वाहन पर कुल कार्यवाही 124 थी और इस वर्ष 8 माह में ही 443 कार्यवाही कर ली गई है जो क़रीबन 257% प्रतिशत की वृद्धि है।एवं 4,92,300/- समन शुल्क वसूला गया।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीडभाड वाले इलाकों एवं बाजार में जाकर पैट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं ओवर स्पीड वाहन चलने वाले पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया। लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं, ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे और मालवाहक वाहन में माल के अलावा किसी अन्य चीज का परिवहन ना करें। उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

Balco Nagar बालको कर्मचारियों ने किसानों के साथ मिलकर किया एसआरआई विधि से धान की रोपाई

Balco Nagar
Balco Nagar

बालकोनगर, (Balco Nagar)02 सितंबर, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के तहत लेट्स डू रोपई कार्यक्रम आयोजित किया। रोपाई में भाग लेकर कर्मचारियों ने समुदाय के साथ हरेली उत्सव मनाया। किसानों को सिस्टम फॉर राइस इंटेंसिफिकेशन (एसआरआई) पर प्रशिक्षण देकर रोपाई विधि को आसान बनाया। 50 से अधिक कर्मचारी स्वयंसेवकों ने 4.5 एकड़ खेत में धान लगाने में योगदान दिया। इस अभियान से लाभान्वित किसान के श्रम लागत में लगभग 15 प्रतिशत की कमी आई।

Balco Nagar

Balco Nagar
Balco Nagar

छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक है। हरेली उत्सव किसानों के लिए महत्वपूर्ण त्यौहार है। छत्तीसगढ़ को ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है। इस वर्ष बालको ने अपने कर्मचारियों को किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। किसानों के साथ मिलकर कार्य करने से एकजुटता की भावना को बढ़ावा मिला।

Balco Nagar

Balco Nagar
Balco Nagar

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको किसानों का हरसंभव सहयोग करने के लिए कटिबद्ध है। ‘लेट्स डू रोपाई’ अभियान में हमारे कर्मचारियों का स्वैच्छिक सेवा, समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मोर जोल मोर माटी परियोजना के माध्यम से कंपनी समुदाय के किसानों को सिस्टमेटिक राइस इंटेंसीफिकेशन (एसआरआई) विधि के साथ विभिन्न तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों में प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। आवश्यक ज्ञान और संसाधनों के साथ हमारा लक्ष्य किसानों के जीवन में बदलाव लाना है जिसमें कृषि और स्थायी आजीविका के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे के विकास भी शामिल है।

Balco Nagar

Balco Nagar
Balco Nagar

कंपनी ने पूरे साल लगभग 2,300 छोटे और सीमांत किसानों को एसआरआई में प्रशिक्षित किया जिससे उनको आर्थिक लाभ मिला है। पारंपरिक तरीकों से खरपतवार, पोषक तत्वों, पानी और सूरज की रोशनी के लिए उपज में बाधा उत्पन्न तथा कीट और बीमारी की समस्याएं पैदा होती हैं जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। एसआरआई पद्धति को अपनाने से धान की जड़ों का मजबूत विकास होता है जिससे स्वस्थ फसलें प्राप्त होती हैं। इस तकनीक से किट-पतंगों की समस्या में भी कम हुई है जिससे धान के उत्पादन में 20-30 प्रतिशत की वृद्धि होती है।

रोपई में हिस्सा लेने वाले बालको कर्मचारी सार्थक पटेल ने बताया कि किसानों के साथ काम करना काफी अच्छा लगा। इस अभियान से फसल के बारे में सीखना और अपनी नौकरी के बाहर सकारात्मक प्रभाव डालना सुखद अनुभव था।

बुंदेली गांव की किसान धनसाय पटेल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि धान के उत्पादन के लिए एसआरआई तकनीक का प्रशिक्षण बहुत उपयोगी साबित हुआ। इस कृषि पद्धति को अपनाने से हमारे धान उत्पादन में वृद्धि हुई है। पारंपरिक तरीकों की तुलना में इस तकनीक ने मुझे बेहतर फसल उपज प्राप्त करने में मदद की है।

रोपई में हिस्सा लेने वाले बालको कर्मचारी सार्थक पटेल ने बताया कि किसानों के साथ काम करना काफी अच्छा लगा। इस अभियान से फसल के बारे में सीखना और अपनी नौकरी के बाहर सकारात्मक प्रभाव डालना सुखद अनुभव था।

बालको की में मोर जल मोर माटी परियोजना 32 गांवों में 1400 एकड़ से अधिक भूमि के साथ 4749 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है। इस परियोजना के तहत 80% से अधिक किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है जिसमें एसआरआई, ट्रेलिस, जैविक खेती, जलवायु अनुकूल फसल, सब्जी और गेहूं की खेती आदि जैसी आजीविका बढ़ाने वाली गतिविधियों में लगे हुए हैं। लगभग 15% किसान आजीविका के लिए कृषि से साथ पशुपालन, बागवानी और वनोपज जैसी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। किसानों के औसत वार्षिक आय में वृद्धि के साथ-साथ उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि और लागत में 40 प्रतिशत की कमी.

CG News : सरकार ने वैक्सीनेशन के बाद हुई मौत की जांच के लिए बनाई समिति

बिलासपुर : कोटा में टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत मामले की जांच के लिए सरकार ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है. रायपुर से 5 सदस्यीय जांच टीम आज बिलासपुर पहुंची है और मामले की तहकीकात में जुटी है. वहीं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा निर्णय लिया है. राज्य स्तरीय जांच पूरी होने तक उस बैच की वैक्सीनेशन को बंद करा दिया है.

वैक्सीन से मौत मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल राज्य स्तरीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उस बैच के वैक्सीनेशन को रोक दिया गया है. अगर इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटैता के कोरी पारा में वैक्सीन लगाने से दो नवजात शिशु की मृत्यु हो गई.
दोनों नवजात शिशुओं को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था. टीका लगने के बाद 30 अगस्त को एक शिशु की मृत्यु हुई और दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘आसना’, पर आ गया नया डिप्रेशन; कश्मीर से तेलंगाना तक झमाझम बारिश: IMD का अलर्ट

चक्रवाती तूफान आसना अब कमजोर पड़ चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अब यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अरब सागर में दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम की तरफ शिफ्ट हो रहा है और अगले छह घंटों में एक लो प्रेशर एरिया के रूप में बनकर खत्म हो सकता है। हालांकि, इस दौरान एक नया डिप्रेशन विदर्भ और तेलंगाना के ऊपरी इलाकों में बना है जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। IMD के अनुसार, विदर्भ के पार उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के बाद 2 सितंबर की शाम तक यह कमजोर पड़ सकता है और एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है, जिसकी वजह से इन इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

IMD ने कहा है कि इस वक्त मॉनसूनी ट्रफ राजस्थान के श्री गंगानगर, कोटा, रायसेन, गोंदिया, डिप्रेशन के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व दिशा में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा उत्तर हरियाणा और आस-पास के इलाकों में भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण नागालैंड के ऊपर बना हुआ है। इस वजह से मौसम विभाग ने उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर दक्षिण में तेलंगाना तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 2 सितंबर को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि इनसे सटे इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के लिए भी IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है।

ताजा पूर्वानुमानों में मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे को दौरान, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश संभव है, जबकि पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इनके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने कहा है कि बिहार, झारखंड और लद्दाख में भी हल्की बारिश संभव है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा जबकि शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, राजस्थान में मॉनसून के एक बार फिर जोर पकड़ने से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि यह दौर अभी जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश हुई है। इससे वहां जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है।

जम्मू: वैष्णो देवी भवन मार्ग पर हादसा, भूस्खलन में 3 लोगों की मौत, कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर: श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर हादसा हो गया है। पंछी हेलीपैड के पास हुए भूस्खलन की वजह से 3 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के द्वारा राहत और बचाव का कार्य जारी है।

CG : बीरगांव में रेप, कॉलेज छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

रायपुर : मध्यप्रदेश के मंडला की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. ये दुष्कर्म छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव स्थित घर में होना बताया गया है. पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट मध्यप्रदेश के मंडला महिला थाने ‘जीरो’ में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद मामला राजधानी रायपुर के उरला थाने पहुंचा और यहां आरोपी ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ 376-IPC, 376(2)(n)-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये पूरा मामला उरला थानाक्षेत्र का है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रार्थिया ने जो मंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक वो बीए की छात्रा है और उसके दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को शादी का झांसा देकर अंजाम दिया. करीब 1 वर्ष तक दोनो के बीच संबंध बने और अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया है. जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंचा और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.

रायपुर पुलिस अब इस मामले में प्रार्थिया और आरोपी युवक दोनो का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ नियमों के मुताबिक गिरफ्तारी होगी.

चोर हुए फरार, पुलिस अधिकारी समेत 4 जवान नपे

जशपुर : जशपुर में पुलिस को चकमा देकर हथ़कड़ी के साथ दो चोर फरार हो गये। दोनों पर चोरी के कई मामले दर्ज थे। मामले में एसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुये एएसआइ और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही दो अन्य आरक्षक को लाईन अटैच किया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों का नाम एएसआई राजेश यादव, आरक्षक व आरक्षक का नाम अशोक एक्का है। फिलहाल मामले में जशपुर पुलिस दोनों चोर की तलाश कर रही है।