Home Blog Page 173

मुरली होटल में घुसकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पकड़ा गया

विवरण- दिनांक 2 सितम्बर 2024 दिन सोमवार को शाम लगभग 7:30 बजे कटघोरा न्यू बस स्टैंड स्थित मुरली होटल में कटघोरा तहसीलभाटा निवासी सुधीर मिश्रा व उसका साथी हैदर अली होटल में घुसकर मुरली होटल संचालक मुरली साहू के साथ पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान मुरली होटल संचालक व अन्य स्टाफ के द्वारा दोनों को बाहर जाने के लिए कहा गया। उसके पश्चात सुधीर मिश्रा, हैदर अली व अन्य उसके साथी होटल के बाहर निकलकर गाली गलौज देने लगे तथा जमकर हंगामा करने लगे, जिसकी वजह से बस स्टैंड में वाहनों का जाम लगने लगा। पुलिस को सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब के नशे में सुधीर मिश्रा व उसके साथी ऑन ड्यूटी पुलिस के साथ हुज्जतबाज़ी व गाली गलौज करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। प्रार्थी मुरली साहू की रिपोर्ट पर आरोपी सुधीर मिश्रा व हैदर अली को मौके से गिरफ्तार किए वहीं अन्य 3 साथियों भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पूर्व भी सुधीर मिश्रा व उसके साथियों ने मुरली होटल संचालक के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई थी तथा 1 घण्टे तक मुख्य मार्ग को जाम किया गया था। कटघोरा पुलिस ने आरोपी सुधीर मिश्रा व हैदर अली पर धारा 191(2), 296, 115(2), 351(2), 333, 126(2), 132, 221 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है तथा सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एनआरसी सहित मैदानी कार्यालयों का निरीक्षण करे एसडीएम : कलेक्टर

कोरबा 03 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने 31 अगस्त को संपन्न हुए ग्रामसभा के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में सभी एसडीएम से समीक्षा की और निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतवार रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि दस्तावेज के अभाव में जाति प्रमाण पत्र नहीं बना पाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जुटाएं और विद्यार्थियों का वास्तविक जाति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाएं। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे स्कूल, आश्रम, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य की दुकान, मैदानी शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण समय समय पर सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर बनाए गए पोषण पुनर्वास केंद्र का भी नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण, गांवों में विद्युत की आपूर्ति, स्कूल, छात्रावासों तक पहुँचने के लिए पहुँच मार्ग निर्माण,हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में साइकिल स्टैंड का निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों के नाम पर जारी राशि की सरपंचों से वसूली की कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने बैठक में संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य में प्रगति लाने निर्देश दिए। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। बैठक में कलेक्टर ने भू-अर्जन से संबंधित विभागों के रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नए अतिक्रमण न हो और किसी स्थान पर अतिक्रमण की शिकायत आती है तो शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत 01 जनवरी 2024 से पहले ग्राम पंचायतों में स्वीकृत डीएमएफ के कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मसाहती ग्राम बरबसपुर के संबंध में प्राप्त दावा आपत्ति का गुणवत्ता के साथ निराकरण के निर्देश तहसीलदार को दिए। बैठक में कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तर पर जर्जर हो चुके शासकीय कार्यालयों के संबंध में एसडीएम को जानकारी देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने 07 सितंबर को आयोजित होने वाली विशेष शिविर में पात्र सभी विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के पहाड़ी कोरवाओं, बिरहोरों हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभागवार टीएल के लंबित प्रकरणों, तहसीलदार, नगरीय निकायों के अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, कोरबा श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, श्री अनुपम तिवारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित थे।
स//कमलज्योति/

महंगी हुई शराब, 6 महीने में दूसरी बार बढ़ाए गए दाम, 1 सितंबर से नई दरें लागू, देखें नई रेट लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 6 माह में दूसरी बार शराब के दाम बढ़ाए गए हैं। अलग-अलग ब्रांड के क्वार्टर(पौवा) की कीमत 40 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। जम्मू डीलक्स विस्की के क्वॉर्टर में 40 रुपए का इजाफा किया गया तो सिंबा एडिशन बीयर का रेट 30 रुपए बढ़ गया है।

1 सितंबर से बढ़ी हुई नई दरें लागू कर दी गई हैं। इससे पहले अप्रैल में शराब के दाम बढ़ाए गए थे।व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की के रेट बढ़ गए हैं।

आबकारी अधिकारियों के मुताबिक 130 रुपए से ऊपर के अंग्रेजी शराब के क्वार्टर, हाफ, बोतल और कुछ बीयर के दाम बढ़ गए हैं। उनका कहना है कि ब्रांड रेट ऑफर नहीं होने के कारण कई ब्रांड के शराब नहीं मिल पा रहे हैं।

देखिए नई रेट लिस्ट

Brand Name Label Name 750ML 375ML 180ML
whisky ICON Premium Whisky 520 260 130
whisky TWENTY TWENTY DELUXE 520 260 130
whisky SILVER WINGS SUPERIER 520 260 130
whisky GOA SPECIAL 520 260 130
whisky CG FINE DELUXE WHISKY 520 260 130
whisky GRAND COLUMBIA SPECIAL WHISKY 520 260 130
whisky GOLDEN GOA DELUXE 520 260 130
whisky 21ST CENTURY SUPER PURE MALTED WHISKY 520 260 130
whisky RED PIANO FINE WHISKY 520 260 130
whisky SUPER GYPSY FINE WHISKY 520 260 130
whisky BESTO RARE WHISKY 520 260 130
whisky Crazy Romeo Premium Whisky 520 260 130
whisky Supremo Deluxe Whisky 520 260 130
whisky CAPTAINS CLUB PRESTIGE 520 260 130
whisky JAMMU SPECIAL WHISKY 520 260 130
whisky BHILAI SPECIAL 520 260 130
whisky SYNDIICATE 520 260 130
whisky BOMBAY TO GOA 520 260 130
whisky CHOICE 520 260 130
Rum BREEZER CLASSIC DELICIOUS BLACKBERRY CRUSH 120
Rum BREEZER CLASSIC EXOTIC JAMAICAN PASSION 120
Rum BREEZER CLASSIC TANGY CRANBERRY 120
whisky EMPIRE PREMIUM MALT WHISKY 680 340 170
whisky OFFICERS CHOICE PRESTIGE WHISKY 680 340 170
whisky LIFE STYLE FINE WHISKY 680 340 170
whisky ONE SHOT REAL GRAIN 680 340 170
whisky PARTY SPECIAL SUPER DELUXE WHISKY 680 340 170
whisky MADOFF PREMIUM MALT 680 340 170
whisky BOMBAY MALT WHISKY 680 340 170
whisky JAMMU DELUXE WHISKY 680 340 170
whisky PALM BEACH DELUXE MALT 720 360 180
whisky Windsor Deluxe Malt Whisky 720 360 180

बीयर की नई रेट लिस्ट..

Brand Name Label Name 650ML 500MLCAN
Beer CORONA EXTRA PREMIUM BEER
Beer KINGFISHER FINE LAGER BEER 210
Beer PRESIDENT 5000 SUPER STRONG BEER 210 170
Beer BIRA 91 BLONDE SUMMER LAGER BEER 220
Beer BOLT PREMIUM STRONG BEER 220 170
Beer Fosters Gold Strong Beer 220 200
Beer HAYWARDS 5000 STRONG PREMIUM BEER 220 180
Beer HUNTER STRONG PREMIUM BEER 220 200
Beer KINGFISHER FINE STRONG BEER 220
Beer NINTH STRONG BEER 220 170
Beer ORIGINAL BIRA 91 BOOM SUPER STRONG BEER 220
Beer Simba Pride Series Lager 220 180
Beer Simba Pride Series Strong 220 170
Beer STERREN 8 PREMIUM QUALITY STRONG BEER 220 180
Beer STOK STRONG PREMIUM BEER 220 180
Beer THUNDERBOLT CLASSIC SUPER STRONG BEER 220
Beer Simba Jungle Series Extra Strong Premium Beer 240 180
Beer SIMBA JUNGLE SERIES STRONG PREMIUM BEER 240 170
Beer Simba Pride Series Extra Strong 240
Beer TAG PREMIUM STRONG BEER 240 200
Beer THUNDERBOLT 1984 CLASSIC SUPER STRONG BEER 240 170
Beer BIRA 91 GOLD WHEAT STORNG BEER 250 200
Beer BIRA 91 RISE RICE STRONG LAGER BEER 250
Beer BIRA 91 SUPERFRESH NATURAL WHITE BEER 250 210
Beer BUDWEISER KING OF BEERS 250 200
Beer BUDWEISER MAGNUM PREMIUM BEER 250 200
Beer BUDWEISER MAGNUM SUPER PREMIUM BEER 250 200
Beer BUDWEISER SUPER PREMIUM BEER 250 200
Beer HUNTER PLATINA STRONG PREMIUM BEER 250 200
Beer SIMBA JUNGLE EDITION EXTRA STRONG 250 200
Beer SIMBA JUNGLE EDITION LAGER BEER 250 200
Beer SIMBA JUNGLE WILD PREMIUM STRONG BEER 250 200
Beer Simba Roar Edition Wit 250 200
Beer HUNTER REFRESHING STRONG PREMIUM BEER 260 260
Beer SIMBA JUNGLE EDITION STRONG BEER 260 160
Beer SIMBA JUNGLE WHEAT 260
Beer GUNPOINT EXTRA STRONG BEER 180
Beer HE-MAN 9000 ULTRA SUPER STRONG BEER 170
Beer NINTH EXTRA STRONG BEER 180
Beer SIMBA EXTRA STRONG

‘आईसी-814: द कंधार हाइजैक’ विवाद: नेटफ्लिक्स इंडिया के हेड तलब, सरकार को दी ये सफाई

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई सीरीज ‘आईसी-814: द कंधार हाइजैक’ में हाईजैकर्स के नाम को लेकर विवाद हो गया है। इस मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट प्रमुख को तलब किया है और वेबसीरीज के कथित विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। जानकारी के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने आगे से ऐसी बातों का खास ख्याल रखे जाने का आश्वासन दिया है।

शास्त्री भवन में हुई बैठक

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आईसी-814: द कंधार हाइजैक पर बढ़ रहे विवाद को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की आज मंगलवार को बैठक हुई है। नेटफ्लिक्स के कंटेंट प्रमुख सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये बैठक शास्त्री भवन में हुई है।

क्यों तलब किए गए नेटफ्लिक्स के हेड?

नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को क्यों तलब किया गया, इस बारे में सरकारी सूत्र ने कहा है कि किसी को भी इस देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का अधिकार नहीं है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। सूत्र ने विस्तार से बताए बिना कहा कि क्या हमें किसी विदेशी व्यक्ति को हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से खिलवाड़ करने की अनुमति देनी चाहिए। सूत्रों ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को किसी चीज को गलत तरीके से चित्रित करने से पहले सोचना होगा। सूत्र ने कहा कि आप उदार हो सकते हैं, लेकिन आप संस्थानों को गलत तरीके से चित्रित नहीं कर सकते।

नेटफ्लिक्स ने दी सफाई

सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की बैठक में नेटफ्लिक्स ने कंटेंट की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने कहा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर भविष्य के सभी कंटेंट देश की भावनाओं के प्रति संवेदनशील और उसके अनुरूप होंगे।

क्या है विरोध का कारण?

दरअसल, प्लेन हाईजैक करने वाले आतंकियों के नाम भोला और शंकर को लेकर विवाद उठ गया है। भाजपा के आईटी से के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि आईसी-814 के अपहर्ता खूंखार आतंकवादी थे जिन्होंने अपनी मुस्लिम पहचान बदलने के लिए दूसरे नाम रख रखे थे। उन्होंने कहा कि फिल्मकार ने उनके गैर-मुस्लिम नामों को तवज्जो देकर अपनी आपराधिक मंशा को वैधता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कुछ दशक बाद लोग सोचेंगे कि हिंदुओं ने आईसी-814 का अपहरण किया था।

CG BREAKING : मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, सर्चिंग अभियान जारी

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं. वहीं भारी मात्री में SLR/.303 Rifle/315 Bore Rifle हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद की गई है. सभी जवान सुरक्षित हैं. ये मुठभेड़ लोहागांव पीडिया जंगल में चल रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर निकली थी. दंतेवाड़ा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. सर्चिंग के दौरान आज सुबह 10:30 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. अभी तक सर्च अभियान में 9 वर्दीधारी और हथियार बंद नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई है.

केंद्रीय गृहमंत्री ने दी थी चेतावनी

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे. इस दौरान मंत्री शाह ने 7 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की थी, जिसमें नक्सलियों के खात्मे की रणनीति बनाई गई. अमित शाह ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि नक्सली अपना रास्ता बदल दे नहीं तो अंतिम प्रहार होगा. इसके बाद अब नक्सली बौखला गए हैं. वहीं दूसरी ओर कई नक्सली लाल आतंक को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं.

CG News : संगीत कार्यक्रम की आड़ में रेव पार्टी का आरोप, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद किया बंद

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित होटल ललित महल में रेव पार्टी होने का आरोप लगाकर रविवार रात को जमकर हंगामा हुआ।

इस विरोध व हंगामे के बाद कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। बजरंग दल समर्थकों के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सूचना पाकर मंदिर हसौद पुलिस पहुंची। आयोजकों ने संगीत कार्यक्रम के लिए तहसीलदार से मिले अनुमति पत्र के अनुसार आयोजन होने की जानकारी दी। विवाद बढ़ता देख कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही बंद करना पड़ा।

रविवार रात नौ बजे सैकड़ों कार्यकर्ता ललित महल पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि रेव पार्टी चल रही है, जबकि आयोजकों ने गायक अखलाद अहमद को बुलाया था। कार्यकर्ताओं ने मंच से आयोजक व पुलिस को चेतावनी भी दी। इसका वीडियो सामने आया है।

Chhattisgarh : गणेश पंडाल में सावधानियां बरतने एडवाइजरी जारी

दुर्ग : एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा समस्त जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारी जिला दुर्ग का मीटिंग लेकर एक युद्ध नशा के विरूद्ध अभियान को और सक्रिय करने निर्देशित किया गया तथा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में किसी प्रकार नशे की शिकायत नहीं मिलने तथा ड्रंक एण्ड ड्राईव की चेकिंग हेतु अभियान लगातार चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए या मोबाईल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर कार्यवाही के साथ-साथ लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े शब्दो मे निर्देशित किया गया है साथ ही गणेश उत्सव के पर्व के दौरान शांति पूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए तथा गणेश पंडाल हेतु समितियों को नियत तिथियों में ही गणेश विसर्जन करने, देर रात तक किसी भी पंडाल में लाउड स्पीकर व डी.जे. नहीं बजाये जाने के संबंध में सक्त निर्देशित किया गया है। गणेश समितियों हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए है।

01. गणेशोत्सव में प्रतिमा की सुरक्षा हेतु वालेन्टियर नियुक्त किया जावे एवं कम से कम दो की संख्या में हर समय उपस्थित रहे।

02. कार्यक्रम स्थल पर संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामान पर निगाह रखा जावे।

03. इस बात का ध्यान रखे की बारिश होने पर पानी प्रतिमा पर न पड़े पानी से बचने के लिए उचित व्यवस्था रखे।

04. रात्रि में गणेश पंडाल के पास कम से कम 2 वालेन्टियर रहना अनिवार्य है। 05. कार्यक्रम स्थल मे क्लोज सर्किट टीव्ही आवश्यकतानुसार रखें।

06. समिति के सदस्यों की सूचि व मोबाईल नंबर थाना में दी जावें।

07. गणेश पंडाल के पास सीसीटीव्ही कैमरा लगाना आवश्यक है।

08. गणेश पंडाल के आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा कर उपस्थित नहीं होगा।

09. गणेश पंडाल रोड में नहीं बनाया जायेगा एवं वाहनो को भी बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़ी न करें।

10. गणेश पंडाल के पास फायर इग्वीस्टर एवं रेत की बाल्टी उपलब्ध रखे।

11. अवैध बिजली कनेक्शन एवं बिजली के खुले हुए तारो पर अनिवार्य रूप से टेपींग

12. पंडाल व विद्युत वायर के आस-पास झुले आदि नहीं लगाये।

13. गणेश पंडाल में डी.जे. संबंधित व आस-पास झुला व मेला लगाने हेतु विधिवत् अनुमति लेना अनिवार्य है साथ ही साथ यदि कोई अन्य सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किया जाता है तो उसके लिए भी पूर्व से अनुमति लिया जाना अनिवार्य है।

पुलिस ने यार्ड में मारी रेड, ट्रक का अवैध रूप से कटिंग कर पार्ट्स बेचने वाला गिरफ्तार

रायपुर : यार्ड में ट्रक का अवैध रूप से कटिंग कर उसके पार्ट्स का बिक्री करने वाला आरोपी गाजी खां गिरफ्तार हुआ है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित गाजीखां के यार्ड में अवैध रूप से ट्रक की कटिंग कर ट्रक के पार्ट्सकी बिक्री की जा रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये यार्ड में रेड कार्यवाही की गई।

रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम गाजी खां होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा यार्ड की तलाशी लेने पर एक 12 चक्का ट्रक क्रमांक यू पी/51/ए टी/2937 का इंजन एवं चेचिस आधा कटा हुआ तथा ट्रक का केबिन डाला, ट्रक का नम्बर प्लेट, इंजन, 08 नग टायर क्राउन, डीजल टंकी, कमानी एवं 01 नग केबिन रखा हुआ पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा ट्रक के पाटर््स के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किये जाने लगा।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी गाजी खां को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ट्रक के कटे हुए पार्ट्स इंजन एवं चेचिस आधा कटा हुआ तथा ट्रक का केबिन डाला, ट्रक का नम्बर प्लेट, इंजन, 08 नग टायर क्राउन, डीजल टंकी, कमानी एवं 01 नग केबिन जुमला कीमती लगभग 1,80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में धारा 35(1)ई बी.एन.एस.एस./303(2) बी.एन.एस. का कार्यवाही किया गया। उक्त प्रकरण में वाहन स्वामी एवं फायनेंस कम्पनी से विधिवत दस्तावेज की जांच की जा रही है। आरोपी गांजीखां पूर्व में भी ट्रक चोरी एवं ट्रक कटिंग के प्रकरण में जिला कोरबा में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – गाजी खां पिता शब्बीर खां उम्र 44 साल निवासी नयापारा डबरी स्कूल के पास थाना गोलबाजार रायपुर।

कोलकाता रेप-मर्डर केस: कोर्ट में खुद को निर्दोष बता सकता है आरोपी संजय रॉय, वकील का दावा

Kolkata rape-murder case : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और बेरहमी से हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। CBI ने हाल ही में इस केस की जांच करते हुए कॉलेज में लापरवाही और भ्रष्टाचार के कई आरोप में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, कोलकाता रेप केस में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय अदालत में खुद को निर्दोष बता सकता है।

बचाव पक्ष की वकील का दावा

कोलकाता रेप-मर्डर केस में बचाव पक्ष की वकील ने सोमवार को दावा किया है कि आरोपी संजय रॉय कोर्ट में खुद को संभवत: निर्दोष बता सकता है क्योंकि उसे मामले में फंसाया गया है। आरोपी संजय रॉय की ने बताया कि आरोपी ने उन्हें बताया है कि वह पीड़िता को नहीं जानता था। रेप-मर्डर के आरोप में गिरफ्तार संजय रॉय की वकील ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे मुवक्किल ने कहा है कि उसे फंसाया गया है और उसे फंसाने के लिए सबूत गढ़े गए हैं। वह अदालत में खुद को निर्दोष बताएगा।

दो बार आरोपी से मिली वकील

आरोपी की वकील ने कहा है कि जिस दिन से उन्हें संजय रॉय के मामले में उसकी पैरवी करने के लिए नियुक्त किया गया है तब से वह केवल दो बार ही आरोपी से मिल सकीं, पहली बार 15 मिनट के लिए और दूसरी बार शनिवार को 10 मिनट के लिए। वकील ने कहा कि हम अभियोजन पक्ष के वकीलों द्वारा अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के आधार पर अपना मुकदमा लड़ेंगे। वकील ने यह भी दावा किया कि रॉय उस मंजिल पर गया था जहां आरजी कर अस्पताल का सेमिनार हॉल स्थित है, ताकि अपने दोस्त के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ले सके, जिनका उस दिन ऑपरेशन हुआ था।

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणिायां हुई सच तो बदल जाएगा दुनिया का नक्शा, जान लें क्या कहा है आने वाले समय के बारे में

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा को बाल्कन का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। बाबा वेंगा 20वीं शताब्दी की एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता थीं। उनका असली नाम वेंगेलिया पांडवा गुशतेरोवा था, और उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया में हुआ था। दृष्टिहीनता के बावजूद बाबा वेंगा को दुनिया के भविष्य को देखने की अद्भुत शक्ति प्राप्त थी। कहा जाता है कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी, जिससे वो एक रहस्यमयी व्यक्तित्व बन गईं। आज भी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक नजर आते हैं।

ऐसे चली गई आंखों की रोशनी

बाबा वेंगा का जीवन काफी संघर्षपूर्ण था। जब वो 12 साल की थीं, तो एक तूफान के दौरान उनकी आंखों में धूल और मिट्टी चली गई, जिसके कारण वो धीरे-धीरे अपनी दृष्टि खो बैठीं। इसके बाद उन्होंने अपने भीतर एक असाधारण क्षमता का अनुभव किया, जिससे वो भविष्यवाणियां करने लगीं। लोगों का मानना था कि उन्होंने यह शक्ति ईश्वर से प्राप्त की थी। बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं जिनमें से कई सच साबित हुई हैं। तो चलिए उनकी कुछ प्रमुख भविष्यवाणियों के बारे में जानते हैं।

बाबा वेंगा की प्रमुख भविष्यवाणियां

  • द्वितीय विश्व युद्ध का अंत और स्टालिन की मौत: बाबा वेंगा ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंत और सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन की मृत्यु को लेकर सटीक भविष्यवाणी की थी।
  • सोवियत संघ का विघटन: बाबा वेंगा ने 1991 में सोवियत संघ के विघटन की भी भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुई।
  • 9/11 का हमला*: बाबा वेंगा ने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमले की भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि “दो लोहे के पक्षी अमेरिका पर हमला करेंगे”, जिसे बाद में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले से जोड़ा गया।
  • सुनामी 2004: बाबा वेंगा ने 2004 में आई विनाशकारी सुनामी की भी भविष्यवाणी की थी, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी।

भविष्य की भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा ने भविष्य में होने वाली कई घटनाओं की भी भविष्यवाणी की थी। चलिए इनके बारे में भी जानते हैं।

– 2028 तक मानवता मंगल ग्रह पर पहुंच जाएगी: बाबा वेंगा का मानना था कि 2028 तक मानवता मंगल ग्रह पर जाएगी और वहां एक नई ऊर्जा स्रोत की खोज करेगी।

– 2043 में यूरोप एक इस्लामिक राज्य बन जाएगा: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2043 तक यूरोप का अधिकांश हिस्सा इस्लामी शासन के अधीन होगा।

– 3005 में विश्व युद्ध: बाबा वेंगा के अनुसार, 3005 में एक बड़ा विश्व युद्ध होगा, जिससे पृथ्वी की जलवायु और मानव सभ्यता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं। उनको मानने वाले और शोधकर्ता उनकी भविष्यवाणियों का अध्ययन करते हैं। हालांकि, उनकी सभी भविष्यवाणियां सच नहीं साबित हुई हैं। फिर भी उनके व्यक्तित्व और भविष्यवाणियों का प्रभाव दुनिया भर में व्यापक रूप से महसूस किया जाता है।

आज भी पहेली हैं भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा का निधन 11 अगस्त 1996 को हुआ था। बाबा वेंगा की ओर से छोड़ी गई भविष्यवाणियां और उनकी रहस्यमयी शक्तियां आज भी लोगों के लिए एक पहेली बनी हुई हैं। उनका जीवन और उनकी भविष्यवाणियां एक रहस्यमयी और अद्भुत दुनिया की ओर इशारा करती हैं, जिसे समझ पाना आज भी आसान नहीं है।