Home Blog Page 172

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योगों का मिलेगा लाभ, इस मुहूर्त में कर लें बप्पा की स्थापना, घर आएंगी खुशियां

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत के कई राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह त्योहार शुरू होता है और 10 दिनों तक गणेशोत्सव मनाया जाता है। माना जाता है कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को ही गणेश जी का जन्म हुआ था। साल 2024 में यह तिथि 7 सितंबर को है। इस दिन भक्त अपने घर में गणेश स्थापना भी करते हैं। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं कि, गणेश स्थापना के लिए 7 सितंबर को शुभ मुहूर्त कब रहेगा और इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनने जा रहे हैं।

गणेश चतुर्थी पर शुभ योग 

इस बार गणेश चतुर्थी के दिन कई शुभ योग भी बनने जा रहे हैं। जिसके चलते यह त्योहार और भी शुभ फलदायक बन गया है। इस दिन रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा इसके साथ ही पूरे दिन भर ब्रह्म योग भी विराजमान रहेगा। रवि योग की शुरुआत 6 सितंबर को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से हो जाएगी और 7 सितंबर को दोपहर लगभग 13 बजकर 30 मिनट तक यह योग रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग इस दिन दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से अगले दिन यानि 8 सितंबर तक बना रहेगा। इन शुभ योगों का लाभ आप बप्पा का भजन कीर्तन करके पा सकते हैं। इस दौरान गणेश जी के मंत्रों का जप करने से भी आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आइए अब जान लेते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन आपको कब गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।

गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त 
गणेश चतुर्थी के दौरान कई भक्त घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। बप्पा की कृपा आपको प्राप्त हो इसलिए आपको गणेश जी की स्थापना सही मुहूर्त में करनी चाहिए। गणेश स्थापना के लिए इस बार शुभ समय सुबह 7 सितंबर को 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस दौरान गणेश जी की स्थापना के साथ ही आप बप्पा की पूजा भी कर सकते हैं। अगर सही मुहूर्त में आप बप्पा को घर में विराजमान करते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति आपको होती है।

गणेश चतुर्थी के दिन इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा लाभ 

  • ॐ गं गणपतये नमो नमः ।
  • ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ।
  • इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः।
  • ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

पूजा के दौरान भी और पूजा के बाद भी दिन में किस भी वक्त आप गणेश जी के इन सरल मंत्रों का जप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जप करने से आपको गणेश जी का आशीर्वाद तो प्राप्त होता ही है, साथ ही मानसिक समस्याओं से भी आपको मुक्ति मिलती है।

CRIME NEWS : 22 लाख कैश लेकर भागी युवती हुई गिरफ्तार, पिता और भाई ने की थी शिकायत

मुंबई : मुंबई में एक पिता ने अपनी बेटी के खिलाफ 22 लाख रुपये कैश और सोने की ज्वेलरी की चोरी करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. दरअसल पिता ने अपनी बेटी को कई साल पहले कैश और ज्वेलरी रखने के लिए दिए थे, लेकिन बीते मई महीने में वो अचानक गायब हो गई, जिसके बाद घरवालों को पता चला कि उसने सालों से पहले ही एक आदमी से शादी कर ली थी और उन्हें इस बारे में बताया ही नहीं था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की तो आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. उसने करीब छह साल पहले घरवालों से छिपाकर एक आदमी से शादी कर ली थी और बीती मई महीने में वह घर से गायब हो गई थी. वनराई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी आरती दिनेश द्विवेदी ने अपनी शादी के बारे में परिवार से छिपाकर रखा था. आरोपी महिला के पिता दिनेश द्विवेदी एक पान की दुकान चलाते हैं. उन्होंने बताया कि कई साल पहले अपने बेटे यानी आरोपी महिला के भाई की शादी के लिए 22 लाख रुपये और ज्वेलरी आरती को रखने के लिए दिए थे, लेकिन मई महीने में वो अचानक गायब हो गई. तब परिवार को पता चला कि उसने छह साल पहले ही शादी कर ली थी.

जब उन्होंने घर पर आरती को दिए गए नकद और ज्वेलरी चेक किए तो वह भी गायब था. जिसके बाद दिनेश द्विवेदी ने अपनी बेटी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

Chhattisgarh : ड्यूटी कर रहे कर्मचारी पर रात 2 बजे हमला, हालत नाजुक

दुर्ग : भिलाई इस्पात संयंत्र में, जहां कड़ी सुरक्षा का दावा किया जाता है, मंगलवार की रात एक गंभीर घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ठेका श्रमिक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

जब उसने हमलावरों को अपना मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इस हमले के बाद घायल श्रमिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। इस घटना से संयंत्र के कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है, और सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय अंकित मिश्रा, जो टीएंडडी के तहत रोहिणी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत था, रात 2 बजे अपनी ड्यूटी पर था। वह ब्लास्ट फर्नेस में काम कर रहा था, तभी कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। अंकित ने इस लूटपाट का विरोध किया, जिस पर हमलावरों ने चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया। घायल अंकित को तत्काल रात 3 बजे संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट में ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: एक्टिव हुए राहुल गांधी, आज रामबन और अनंतनाग में करेंगे रैली

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद एक बार फिर से विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतक दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और अपने उम्मीदवारों का ऐलान भी कर रहे हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। मंगलवार को राहुल गांधी केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दो रैलियां करने वाले हैं।

रामबन और अनंतनाग में राहुल की रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में दो चुनावी रैली करेंगे। सुबह करीब 10 बजे राहुल विशेष उड़ान से जम्मू के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे करीब रामबन में पहली रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल दोपहर 1 बजे अनंतनाग के लिए रवाना होंगे और करीब डेढ़ बजे अनंतनाग में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे राहुल विशेष उड़ान से श्रीनगर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

साथ लड़ेंगी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कुल 90 विधानसभा सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 32 सीटों पर फाइट करेगी, जबकि पांच सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। इसके अलावा दो सीट सहयोगी दल सीपीआईएम और पैंथर्स के लिए छोड़ी गई है।

कब-कब हैं चुनाव?

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का आयोजन कुल तीन फेज में होगा। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।

पीएम मोदी CG के पीवीजीटी परिवारों से करेंगे चर्चा

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) परिवारों से चर्चा करेंगे। बलरामपुर जिले के राजपुर में होने वाले इस बड़े आयोजन में पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे और पीवीजीटी परिवारों से चर्चा करेंगे। इस आयोजन की तारीख की घोषणा भी जल्द होगी। आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में इस आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही है।

पीवीटीजी बसाहट वाले राज्य के 18 जिलों में कार्य किया जा रहा है। विशेष कैंप लगाकर पीवीटीजी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसकी मानीटरिंग के लिए मुख्यालय से अधिकारियों द्वारा दौरा भी किया जा रहा है। अब तक प्रदेश स्तर पर कुल 662 कैंप लगाए गए हैं, इनमें अभी तक 66540 पीवीटीजी हितग्राहियों ने अपना पंजीयन करवाया है।

इसमें 3569 हितग्राहियों का आधार कार्ड, 4824 हितग्राहियों का आयुष्मान भारत कार्ड, 1320 हितग्राहियों को पीएम किसान सम्मान निधि, 934 हितग्राहियों का किसान क्रेडिट कार्ड, 1764 हितग्राहियों का पीएम जनधन योजना, 234 हितग्राहियों को पीएम मातृ वंदन योजना, 2320 हितग्राहियों का राशन कार्ड, 1350 हितग्राहियों का जाति प्रमाण-पत्र, 731 हितग्राहियों का वन अधिकार पटटा दिया जा चुका है। दूसरा चरण 10 सितंबर तक चलेगी।

CG News : 4 माओवादियों को NIA ने किया गिरफ्तार

नारायणपुर : माओवादियों द्वारा 20 मार्च 2023 को मार्ग अवरुद्ध करने मामले में NIA की टीम ने अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में की छापेमारी की. तलाशी के दौरान नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 माओवादी की गिरफ्तारी हुई, जो संगठन को रसद सप्लाई के साथ अन्य काम करते थे. इनके साथ 35 माओवादियों के नाम सामने आए, जिनसे पूछताछ जारी है. जांच में ओरछा में लम्बे समय से धरने पर बैठे माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा कोर्राम के माओवादी होने का आरोप लगाया गया है.

एनआईए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मंगलवार को मार्च 2023 के सड़क नाकाबंदी मामले के लिए जिम्मेदार सीपीआई (माओवादी) कैडरों और समर्थकों की तलाश में नारायणपुर जिले में कई स्थानों पर तलाशी ली. घटना से संबंधित मामले में कुल 35 आरोपियों को नामित किया गया है, जिसमें प्रतिबंधित संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य सड़क को विभिन्न हिस्सों को खोदकर, पेड़ों को काटकर और कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी चट्टानों को छोटे-छोटे टुकड़े करके अवरुद्ध कर दिया था, नाकाबंदी का उद्देश्य पुलिस दलों को मारना और उनके हथियार लूटना था.

मामले में एनआईए की जांच के दौरान कुछ सीपीआई (माओवादी) समर्थकों/ओजीडब्ल्यू के नाम सामने आए थे. उन पर सीपीआई (माओवादी) के अग्रणी संगठन, माड़ बचाओ मंच के सदस्य होने का संदेह है, ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अपराध को अंजाम देने में सीपीआई (माओवादी) की सहायता की थी. ओरछा में माड़ बचाओ मंच का नेता लखमा राम उर्फ ​​लखमा कोर्रम इस मामले में आरोपपत्रित माओवादी है.

Chhattisgarh News : SMS करने पर मार दिया चाकू, छात्र की हालत नाजुक

बिलासपुर : मोबाइल पर मैसेज को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। घायल आठवीं कक्षा का छात्र है। वहीं, हमलावर भी नाबालिग है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

मिनीबस्ती जरहाभाठा में रहने वाले रामचंद्र बंजारे कारपेंटर हैं। उनका बेटा राहुल बंजारे आठवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ जतिया तालाब के पास गया था। इसी दौरान वहां पर मोहल्ले में रहने वाला नाबालिग आया। उसने एक दिन पहले मोबाइल पर किए एक मैसेज को लेकर छात्र से विवाद करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर नाबालिग ने छात्र के सीने में चाकू से वार किया।

इसके बाद उसने छात्र के कमर और पीठ में चाकू से हमला किया। हमले में लहूलुहान छात्र वहीं पर गिर गया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला। इधर घायल के दोस्तों ने घटना की जानकारी उसके पिता को दी। इस पर रामचंद्र ने घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

CG Crime News : बार के कर्मचारी ने किया रेप, थाने में FIR होते फरार

बिलासपुर : बार में काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी के लिए कहने पर युवती से मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इस बीच आरोपित फरार हो गया। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है। 

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ तंत्रा बार गई थी। वहां उसकी पहचान बार में ही काम करने वाले एक युवक से हुई। युवक ने उससे मोबाइल नंबर मांग लिया। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे।

इसी दौरान युवक ने उसे शादी करने की बात कही। उसने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। करीब दो साल तक शोषण करने के बाद युवक शादी करने से इन्कार करने लगा। दबाव बनाने पर युवक ने उससे मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

CG: SSB जवान ने राइफल से खुद को मारी गोली, परिजन सदमें में

कांकेर : छत्तीसगढ़ में मंगलवार को फिर एक SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवान ने खुदकुशी कर ली। इस बार कांकेर में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दी है। जवान का नाम राकेश कुमार था। उसकी खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी जवान राकेश कुमार (31) SSB 33वीं बटालियन में आरक्षक पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि, उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। साथी जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि, परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Aaj Ka Rashifal 04 September 2024: बुध करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जएगी। आज रात 8 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर से पहले 11 बजकर 22 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज अपने कॉन्टैक्ट्स के जरीये आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है । बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना आने दें। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आपके काम करने की क्षमता में बेहतरीन बदलाव होगा। अपने व्यवहार से लोगों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी गरीब की मदद करने से घर से कलह दूर होगी।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी खास काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है,आप उन्हें समझनें की कोशिश करें। आज परिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो आगे आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। आज आपके रूटीन में कुछ बदलाव होगा। आज आप जोखिम लेने में पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से आपको फायदा भी मिल सकता है। परिवार के किसी समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जिससे आप बड़े फैसले ले पाएंगे। ईश्वर की कृपा से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। अपना काम समय से पूरा करने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लें आपका काम आसान होगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। आज परिवार में तालमेल रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। कोई असंभव काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें। कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी | आज घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

  • शुभ रंग- ग्रीन
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि

आज नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। आज आपकी रूटीन में कुछ बदलाव होंगे आप धर्म, योगाभ्यास जैसे कामों में व्यस्त रहेंगे और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करते हुए समय बितायेंगे। आज सुबह व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा | इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा… दोस्तों से भी मदद मिलेगी । आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

आजका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना… आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जायेंगें। भाई-बहन के साथ घर परमूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7