Home Blog Page 171

CG CRIME NEWS: दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर : न्यायधानी के तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गा है. सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, तिफरा के बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला. इस दौरान बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात शुभम साहू से हुई, जो उसी इलाके का रहने वाला है. पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई. इस बीच आरोपी शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया.

इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सिम्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

आर्केस्ट्रा देखने हजारों की भीड़ उमड़ी, अचानक गिरा घर का छज्जा, मची चीख-पुकार

सारण: बिहार के सारण जिले में इसुआपुर मेले में मंगलवार की रात आर्केस्ट्रा देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी. सैकड़ों लोग टीन शेड के छज्जे पर बैठकर बार-बालाओं का डांस देख रहे थे तभी भीड़ से खचाखच भरा छज्जा भरभराकर गिर गया. छज्जे पर बैठे हुए लोग नीचे खड़े लोगों के ऊपर आ गिरे. इस हादसे में दर्जनों की संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जिले के इसुआपुर मेले में महावीर अखाड़ा मेला में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था. मंच पर भोजपुरी गानों पर बार-बालाओं का डांस चल रहा था. इस दौरान वहां हजारों की संख्या में भीड़ जुटी थी. जब लोगों को नीचे जगह नहीं मिली तो सैकड़ों की संख्या में लोग टीन शेड के छज्जा पर जाकर बैठ गए. टीन शेड इतने लोगों का वजन नहीं सह पाई और ऊपर से भरभराकर गिर पड़ी. जैसे ही टीन शेड गिरी, वहां चीख-पुकार मच गई. जो लोग नीचे खड़े हुए थे, वो भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह घटना अखाड़ा नंबर-एक परसौली के बाबा लालदास मठिया परिसर की है. इस घटना में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इसुआपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh : नक्सलियों ने लगाया बैनर-पोस्टर, कोलकाता रेप और मर्डर का जताया विरोध, दोषियों को फांसी देने की मांग

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बैनर और पोस्टर लगाकर कोलकात के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में विरोध दर्ज कराया है. नक्सलियों ने ये बैनर-पोस्टर ओरछा मार्ग पर पिंगुण्डा नाले के पास लगाए गए हैं, जिसमें उन्होंने कोलकाता रेप और मर्डर केस के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है. इसके अलावा नक्सलियों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से बस्तर में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और अन्य बातों का उल्लेख किया है.

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सरकार की तरफ से जारी अभियान को लेकर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों से अपील करते हुए लिखा है कि नेता मंत्रियों और पूंजिपतियों के दबाव में आकर माओवादीयों को मारना बंद करो. इसके अलावा नक्सलियों ने सरकार पर प्राकृतिक संपत्तियों को पूंजिपतियों को सौंपने का आरोप लगाते हुए प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने की अपील की है.

यह पूरा मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. बैनर-पोस्टर्स मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तेजी से सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है. मौके पर सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई है और बैनर-पोस्टर को जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है.

‘इमरजेंसी’ विवाद के बीच कंगना रनौत ने उठाया ऐसा कदम, ‘भारत भाग्य विधाता’ से है खास कनेक्शन

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ इस वक्त काफी विवादों में घिरी हुई है। उनकी ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन हो रही कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाते हुए सर्टिफिकेट देने का प्रोसेस भी होल्ड किया हुआ है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना ने अपने फैंस को नई खुशकबरी दी है। जहां लोग कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री-राजनेता ने अपनी एक और नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा की है। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड किरदार में दिखाई देने वाली हैं।

विवाद के बीच कंगना रनौत ने साइन की नई फिल्म

कंगना रनौत ‘इमरजेंसी’ को लेकर चल रहे विवादों के लिए लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। विवादों के बीच उन्होंने मंगलवार को अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की अनाउंसमेंट की है, जिसके बाद से ये मूवी भी चर्चा में आ गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म से जुड़ी खास अपडेट शेयर की हैं। कंगना रनौत ने एक नया प्रोजेक्ट भी साइन कर लिया है जो हमारे इतिहास से जुड़ा हुआ है। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘पर्दे पर रियल-लाइफ हीरोइज्म का मैजिक देखने के लिए तैयार हो जाइए। इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं।’

कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता की खास बात

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ उन वर्किंग क्लास हीरोज के योगदान की कहानी को दिखाएगी जो पर्दे के पीछे रहकर कड़ी मेहनत करते हैं। फिल्म को लिरिसिस्ट और स्क्रीन राइटर मनोज तापाड़िया डायरेक्ट करेंगे जो इससे पहले ‘चीनी कम’ और ‘मद्रास कैफे’ जैसी फिल्मों पर काम कर चुके हैं। इस फिल्म को यूनोइया फिल्म्स की बबीता आशिवाल और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के आदि शर्मा मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

इमरजेंसी की रिलीज पर नई अपडेट

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से क्लीयरेंस ही नहीं मिला है इसलिए अभी इसकी रिलीज पर रोक लगी हुई है। वहीं ‘इमरजेंसी’ को अभी सिर्फ ऑनलाइन सर्टिफिकेट सीरियल नम्बर जारी हुआ है।

छत्तीसगढ़ में मूक-बधिर युवती से पड़ोसी ने किया रेप, बाजार गए थे भैया-भाभी; बाड़ी में अकेली कर रही थी काम

रायगढ़ जिले में रविवार शाम को पड़ोसी युवक ने मूक-बधिर युवती से रेप किया है। बताया जा रहा है कि घर पर कोई नहीं था। सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने रविवार शाम को वारदात को अंजाम दिया। 14 दिन के अंदर ये दूसरी वारदात है। इससे पहले 19 अगस्त को 8 लोगों ने आदिवासी महिला से गैंगरेप किया था। मामला कोतरा थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता अपने भाई और भाभी के साथ घर पर रहती है, लेकिन रविवार शाम को भाई और भाभी किराना सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक मूक-बधिर के घर पहुंचा। उस वक्त वह घर के पास बाड़ी में काम कर रही थी, तभी आरोपी ने रेप किया।

युवती ने घर ले जाकर की पहचान

बताया जा रहा है कि युवती के भाई-भाभी घर पहुंचे तो पीड़िता रो रही थी, पूछने पर रोती हुई उन्हें आरोपी के घर ले गई। वहां वह चीखने लगी। इस दौरान गंदी हरकत करने की जानकारी दी। इसके बाद भाई और भाभी पीड़िता को कोतरा थाने लेकर पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी से वारदात के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में गुनाह स्वीकार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Korba News : हसदेव नदी में बहे 8 महीने के बच्चे का शव बरामद, परिवार में शोक की लहर

कोरबा : बांगो थानांतर्गत पाथाकछार गांव स्थित हसदेव नदी में बहे 8 महिने के बच्चे की लाश बरामद कर ली गई है। घटना स्थल से 8 किमी दूर मासूम दुष्यंत का शव पाया गया ह। मां नदी किनारे बच्चे को रखकर नहाने के लिए गई हुई थी,इसी दौरान खेलते खलते बच्चा पानी में गिर गया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल पसर गया है।

कोरबा जिले के पाथा गांव के पास बहने वाली हसदेव नदी में डूबे 8 महिने के मासूम बच्चे की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। घटना स्थल से 8 किमी दूर बच्चे की लाश जलकुंभी के बीच फंसी हुई पाई गई है। दो दिन पूर्व बच्चे की मां उसे लेकर नदी के पास नहाने के लिए गई हुई थी।

मासूम को नदी के पास रखकर मां नहा रही,थी इसी दौरान बच्चा खेलते-खलते पानी में डूब गया। मां ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इस बीच वह भी पानी में डूब गई थी,जिसे एक चरवाहे ने बचा लिया था। मासूम दुष्यंत की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

राहुल गांधी से मिले बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट, हरियाणा में बढ़ी हलचल

नई दिल्ली : हरियाणा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस, जजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है तो कांग्रेस भी जीत का दावा ठोक रही है। इस बीच अब कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर आई है। दरअसल, पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है।

विनेश-बजरंग लड़ेंगे चुनाव?

दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों के नाम और टिकट शेयरिंग पर चर्चा जारी है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया से हाल ही में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर सवाल किया गया था। बाबरिया ने कहा है कि जिन 32 उम्मीदवारों का नाम पहले तय हो चुका है विनेश फोगाट या बजरंग पुनिया का नाम उनमें नहीं है। उन्होंने कहा था कि जल्द ही इस मामले में स्पष्टता आ जाएगी।

केसी वेणुगोपाल से भी मिले बजरंग-विनेश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से भी मिलने पहुंचे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले विनेश फोगाट शंभू बोर्डर पर धरना दे रहे किसानों से भी मिलने पहुंची थीं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को उम्मीदवार बना सकती है।

कब है हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। पहले वोटिंग की तारीख 1 अक्टूबर और रिजल्ट की तारीख 5 अक्तूबर थी। हालांकि, बीजेपी और इनेलो ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की मांगों पर विचार करते हुए वोटिंग की तारीख बदल दी है।

MLA टिकट मिल जाएगी, मंत्री भी बनवा देंगे, झांसा देकर कांग्रेस नेत्री से ठगी

रायपुर : विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा स्कैम हुआ है। टिकट के सौदागरों ने एक-दो नहीं बल्कि चार-चार नेताओं से कांग्रेस की टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठे। जो नेता ठगी के शिकार हुए उनकी कहीं नहीं सुनी जा रही, तो उन्होंने अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले हर राजनेता की ख्वाहिश होती है कि उसे चुनाव लड़ने का मौका मिले और टिकट पाने के लिए वो पूरी इमानदारी से दिन-रात मेहनत भी करता है। कुछ ऐसी ही चाहत थी छग महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव नलिनी मेश्राम कीं। 2023 विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए जोर लगाया। चुनाव में नलिनी को टिकट तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने 30 लाख की बड़ी रकम गंवा दी।

नलिनी मेश्राम, सचिव, छग महिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि मुझे कांग्रेस की टिकट दिलाने का ऑफर किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दूत आने वाले है, जिताऊ प्रत्याशी का सर्वे कर रहे है। 4 दिन बाद राहुल गांधी का दूत कहकर मुझे घनश्याम विश्वकर्मा से भेंट कराया। फिर घनश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि मैं राहुल गांधी का दूत हू। आपको टिकट भी दिलाएंगे और मंत्री भी बनाएंगे।

CG News : रैगिंग से नवोदय विद्यालय में हड़कंप, सीनियर छात्रों ने बेल्ट से पीटा

सक्ति : सक्ती स्थित नवोदय विद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। जहां कक्षा 9वीं के 5 छात्रों पर जूनियर छात्र के साथ रैगिंग करने का आरोप लगाया गया है। जहां सीनियर छात्रों ने अपने हाउस रूम में बुलाकर रैगिंग किया है।

आरोप है कि सीनियर छात्रों ने अपने हाउस रूम में जूनियर छात्र को बुलाकर रैगिंग की और उसे पीटा, जिससे उसके हाथ पर चोट के निशान हैं। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि उसे लात घुसे और बेल्ट से मारा गया है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित छात्र के पालक ने प्राचार्य से लिखित शिकायत की है और आरोपी छात्रों को नवोदय विद्यालय से निष्कासित करने की मांग की है। पालक ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वे थाने में मामला दर्ज कराएंगे। बता दें कि रैगिंग की ये वारदात कोई नई नहीं है।

बता दें कि, इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें सीनियर छात्रों के द्वारा जूनियर छात्रों को इस कदर प्रताड़ित किया जाता है कि कई बार छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं।

ब्रुनेई यात्रा के दूसरे दिन आज पीएम मोदी और सुल्तान हसनल बोलकिया की हुई लग्जरी पैलेस में मुलाकात, जानें खास बातें

बंदर सेरीः ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा के दूसरे दिन आज पीएम मोदी ने सुल्तान हसनल बोलकिया से लग्जरी पैलेस में मुलाकात की। यह मुलाकात इस्ताना नुरुल ईमान पैलेस में हुई, जिसमें 22 कैरेट सोने की सजावट, पांच स्विमिंग पूल, 1,700 बेडरूम, 257 बाथरूम समेत बहुत कुछ है। बता दें कि पीएम मोदी द्विपक्षीय यात्रा के लिए ब्रुनेई जाने वाले पहले भारतीय नेता हैं। इस वक्त भारत और ब्रुनेई अपने राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस लग्जरी पैलेस में 110 गैरेज और बंगाल टाइगर, विविध पक्षी प्रजातियों के साथ एक निजी चिड़ियाघर है।

ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और उनके करीबी परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नुरुल ईमान पैलेस में पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और भारत-प्रशांत के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने दोनों नेताओं के बीच हुई अहम मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते लिखा कि यह महल 200,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जो विश्व का सबसे बड़ा आवासीय महल है। इसमें 1,788 कमरे, 257 बाथरूम और एक भव्य बैंक्वेट हॉल शामिल है, जिसमें 5,000 मेहमान बैठ सकते हैं। महल में 110 कारों के लिए पार्किंग, 200 पोलो टट्टुओं के लिए एक वातानुकूलित अस्तबल, पांच स्विमिंग पूल और एक मस्जिद है जिसमें 1,500 उपासक रहते हैं।

पीएम मोदी ने दिया ये संदेश

अपने आगमन से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि वह देशों के बीच मजबूत संबंधों, खासकर वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हैं। प्रधान मंत्री मोदी का ब्रुनेई के हवाई अड्डे पर क्राउन प्रिंस अल-मुहतादी बिल्लाह ने भव्य स्वागत किया। साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने एक्स पर कहा, “हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों की आशा है, खासकर वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए।” पहलवे दिन पीएम मोदी ने ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग के नए चांसरी परिसर का उद्घाटन किया और इसे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का संकेत बताया। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा, “भारत के उच्चायोग के नए चांसरी का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है, जो ब्रुनेई दारुस्सलाम के साथ हमारे मजबूत संबंधों का संकेत है। यह हमारे प्रवासी भारतीयों की भी सेवा करेगा।”