Home Blog Page 170

Gay जोड़े ने किया सुसाइड, जहर खुरानी से दोनों की मौत

रायगढ़ : नशे में धूत दो हमप्याले जिंदल कर्मी की जहर खाने से मौत हो गई। चर्चा है कि दोनों समलैँगिक थे और साथ में रहने लिए अपना परिवार छोड़ दिया था। मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि जिंदल प्लांट का एक कर्मचारी यहीं के एक अधेड़ कर्मचारी के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। दोनों ने एक सितंबर को जहर का सेवन कर लिया। उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार गनपत बरेठ पिता रामाधार बरेठ (40) निवासी ग्राम उच्चभिट्ठी शांतिनगर जिंदल प्लांट में क्रेन आपरेटर था। स्वजन ने बताया कि एक सितंबर को वह वेतन लेने गया था और घर नहीं लौटा। गनपत शराब पीने का आदी था। उसकी तलाश की गई तब दूसरे दिन पता चला कि वह एक अन्य युवक पुनदेव शर्मा (57) निवासी किरोड़ीमल के साथ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। यहां पता चला कि जहर सेवन से दोनों की मौत हो गई है।

परिवार के लोगों ने बताया कि गनपत बरेठ, पुनदेव शर्मा को अपना पति कहता था और उसके साथ रिलेशनशिप में रहता था। इसके लिए उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ दिया था। वेतन मिलने के बाद दोनों ने शराब सेवन किया था। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया।

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, CJI चंद्रचूड़ की बेंच करेगी सुनवाई

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। घोष ने 27 अगस्त को अपनी याचिका दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में 6 सितंबर को सुनवाई होनी है। हालांकि, सुनवाई से पहले, उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में 2 सितंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने यह याचिका लिस्ट की गई है और छह सितंबर को सुनवाई हो सकती है। घोष की गिरफ्तारी 9 अगस्त को अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले के बाद सामने आए कथित कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में हुई है। ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले में पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिससे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार बैकफुट पर है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई अपनी याचिका में संदीप घोष ने तर्क दिया कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने 23 अगस्त को उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर दिए बिना ही जांच को सीबीआई को सौंप दिया था, जिससे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने तर्क दिया कि हाई कोर्ट ने उन्हें सुनवाई से गलत तरीके से बाहर रखा, यह कहते हुए कि वह मूल रिट याचिका में न तो आवश्यक और न ही उचित पक्ष थे। घोष ने कहा है कि जांच को ट्रांसफर करने से पहले अदालत को उनके पक्ष पर विचार करना चाहिए था, क्योंकि परिणाम सीधे उनके अधिकारों को प्रभावित करता है। घोष ने कथित वित्तीय अनियमितताओं को बलात्कार और हत्या की आपराधिक जांच से जोड़ने के हाई कोर्ट के फैसले को भी चुनौती दी। दोनों की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों मामले अलग-अलग थे और अदालत ने वित्तीय जांच को सीबीआई को सौंपकर गलती की, क्योंकि एजेंसी पहले से ही आपराधिक मामले की जांच कर रही थी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) धनंजय वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली और जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की सदस्यता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच द्वारा 6 सितंबर को घोष की याचिका पर सुनवाई किए जाने की उम्मीद है। यही बेंच डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के संबंध में स्वत: संज्ञान कार्यवाही की देखरेख भी कर रही है और संबंधित जांच की निगरानी कर रही है। इससे पहले, सोमवार को संदीप घोष से सीबीआई ने लगातार पंद्रहवें दिन पूछताछ की और फिर उन्हें कोलकाता में एजेंसी के निजाम पैलेस कार्यालय में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उल्लंघन के आरोप हैं। घोष के साथ ही तीन अन्य लोगों को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। घोष पर कई तरह के अपराधों का आरोप है, जिसमें रिसर्च के लिए अवैध रूप से शवों का इस्तेमाल, बायोमेडिकल कचरे की अनधिकृत बिक्री और कई वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं।

छत्तीसगढ़: हेडमास्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मिला बड़े नेताओं का नाम

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हेडमास्टर ने खुदकुशी अपने घर में की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र मृतक हेडमास्टर ने किया है. यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है.

जानकारी के अनुसार, डौंडी विकासखंड के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी जो घोठिया गांव में रहने वाले थे, उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक के आसपास खोजबीन शुरू किया तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे, ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है. नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर है.

हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने आत्महत्या के कदम को नौकरी लगाने के नाम पर हुए करोड़ों रुपयों के लेनदेन से जुड़ा बताया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर सभी आरोपियों और बड़े नेताओं की भूमिका की जांच की जा रही है.

CG: चक्रधर समारोह में दिखेगी देश की विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक

रायपुर : रायगढ़ में आयोजित किए जा रहे 39वें चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक दिखेगी। समारोह में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार शास्त्रीय नृत्य और लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। समारोह में भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी नृत्य के साथ-साथ असमिया नृत्य, ओडिशी, मणिपुरी नृत्य विधाओं की मनमोहक प्रस्तुति होगी। पद्मश्री हेमा मालिनी, और पद्मश्री देवयानी और मीनाक्षी शेषाद्रि शास्त्रीय नृत्यों की विशेष प्रस्तुति देंगी। असम के कलाकार बिहू नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी लोक कला और संस्कृति दिखाने का अवसर मिलेगा।

समारोह में भूपेंद्र बरेठ, पूर्णाश्री राउत, दीपान्निता सरकार, पदम् रंजना गौहर, जया दीवान, धरित्री सिंह चौहान, शैंकी सिंह, गजेंद्र पंडा, आर्या नंदे, नित्या खत्री, बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिरदार, सौम्या नामदेव, विधि सेन गुप्ता, दीपमाला सिंह, उपासना भास्कर की प्रस्तुति भी होगी। समारोह में दीक्षा घोष, अवंतिका विश्वकर्मा, डॉ आरती सिंह, डॉ.जी रथीस बाबू, शार्वी केशरवानी, भद्रा सिन्हा, लकी मोहंती, मृदु स्मिता दास, विद्या प्रदीप एवं साथी, शाश्वती बनर्जी, कृष्ण भद्र नंबूदरी, डॉ रघुपत रूनी श्रीकांत, पौशाली चटर्जी, आलोक श्रीवास, पलक देवांगन, भूमिसूता मिश्रा, वेदिका शरण, माया कुलश्रेष्ठ अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगी। वही सरोद वादन में सौगत गांगुली, फ्यूजन के तहत तबला, संतूर, सितार में जीतू शंकर और ग्रुप, अकार्डियन वादन में तपसीर मोहम्मद एवं साथी, बांसुरी और तबला वादन में राकेश चौरसिया, सितार वादन में अनुष्का सोनी, तबला वादन में अंशु प्रताप सिंह, संतूर तबला वादन में राहुल शर्मा एवं रामकुमार मिश्रा के वाद्य यंत्रों से पूरा मंच से गुंजायमान होगा।

छत्तीसगढ़ी लोक नर्तक दल भी देंगे प्रस्तुति

करमा लोक नृत्य में मनिहर भगत मनमोहक प्रस्तुति देंगे। इसी प्रकार इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा राज्य में प्रचलित विविध छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति एवं अनुज शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगायन के साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गेड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति अनिल कुमार गढ़ेवाल द्वारा की जाएगी। हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा छत्तीसगढ़ी नृत्य संगीत में अपनी प्रस्तुति देंगे।

CG News : कुल्हाड़ी मारकर किया था पत्नी का मर्डर, पति को हुई आजीवन कारावास

जांजगीर-चांपा : जिले में चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिला न्यायधीश शक्ति सिंह राजपूत ने पति संपत सारथी को धारा 302 के तहत दोषी करार दिया है। आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शिवरीनारायण थाने में चितरेखा सारथी ने 6 जनवरी 2023 को सूचना दी। शाम 3 बजे उसकी बहन सुलेखा सारथी को उसके पति संपत सारथी ने हत्या कर दी है। सिर और गर्दन पर चोट के निशान हैं। शिवरीनारायण थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया।

सरकारी वकील राजेश पांडेय ने बताया कि पति संपत सारथी अपनी पत्नी सुलेखा सारथी के बीच घर के पीछे बाड़ी में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर संपत सारथी ने पास में रखे लकड़ी के डंडा से पीटा। जब वह जमीन पर गिर गई, तो कुल्हाड़ी से गले में मारा। वारदात के बाद संपत घर में ताला लगाकर भाग गया था। जिला न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने सजा सुनाने बाद अर्थ दंड की राशि अदा नहीं करने संपत को 6 माह का अतिरिक्त कारावास का आदेश जारी किया है।

कोरबा : हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

कोरबा : कोरबा जिले में हाथी का उत्पात जारी है. पाली वन मंडल के धारपखना-घुईचुआ सर्किल क्षेत्र में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. यह घटना रात के समय हुई जब हाथी अचानक सड़क पर आ गया और ग्रामीण पर हमला कर दिया. घटना से ग्रामीणों में दहशत है.

कोरबा के जंगलों में सक्रिय था, जहां उसने तीन लोगों की जान ली थी। इसके बाद हाथी जांजगीर के पंतोरा जंगल में डेरा डालने के बाद बिलासपुर जंगल से कोरबा पाली क्षेत्र में पहुंचा. बुधवार रात को धारपखना घुईचुआ सर्किल में 60 वर्षीय मेवा राम धनवार के घर के सामने अचानक हाथी सड़क पर आ गया. जिसके बाद हाथी ने अपने सूंड से उठाकर उसे पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद कटघोरा वन मंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा.

CG News : कांग्रेस पार्षद के बेटे की हुई गिरफ्तारी, जोन दफ्तर में किया था तोड़फोड़

दुर्ग : भिलाई नगर निगम की कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। FIR के 5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड पर आई।

पुलिस की ढीली कार्रवाई से गुस्साए निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने निगम का काम ठप रखा। चेतावनी दी थी कि अगर जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी सुखनंदन राठौर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। CSP सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की।

आरोपी रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे को गिरफ्तार कर थाने लाई। गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना निगम के इंजीनियर को दी। इसके बाद निगम के लोगों ने अपना धरना खत्म किया।

Today Horoscope for 5 September 2024 : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का अपना राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जएगी। आज रात 9 बजकर 8 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहाँ तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। लवमेट्स आज आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। जिससे आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि

आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। ऑफिस आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना.. आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलत फेहमियाँ ख़त्म होंगी। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। व्यापार में आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे । आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। घर के जरुरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्किट जायेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगेl ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैंl दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगाl आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगेl कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। अगर आप नौकरी बदलने सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता मिलाने के योग है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फेहमियाँ दूर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फलों का सेवन करें तो फायदा होगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज किसी रेस्टुरेंट में डिनर करने जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे.. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।  अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें | आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा कराने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी अनबन आज ख़त्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपके मन को उत्साहित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 6

रजकम्मा व बिंझरा के जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों पर कटघोरा पुलिस की दबिश

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी पूरे जिले में अवैध कार्यों जैसे जुआ, अवैध कबाड़, गांजा, अन्य नशा के कारोबार में लगाम लगाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए है और लगातार ऐसे कार्यों पर कार्यवाही भी की जा रही है। इसी के तहत कटघोरा पुलिस को कटघोरा थान्तर्गत दो स्थानों पर जुआ खेलने की मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा तथा कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दो टीम गठित कर दो अलग अलग स्थानों दबिश दी। जहां रजकम्मा के जंगल मे जुएं के फड़ पर दबिश देते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया तथा 5600 रुपये नगद बरामद किया वहीं बिंझरा के जंगल मे जुए के फड़ पर छापा मारते हुए 4 जुआरी को गिरफ्तार करते हुए 11300 नगद तथा 3 मोटर सायकिल बरामद किया गया।

इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा पुलिस ने आरोपी रामायण दास, उम्र 61 वर्ष निवासी बरबसपुर, वृंदावन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अरदा, राजेन्द्र सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी जड़गा, रामकुमार पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, राम कुमार कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, रामनारायण सांवरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोखरा, राजकुमार गढेवाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, गौतम गोश उम्र 34 वर्ष निवासी को गिरफ्तार करते हुए जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक महेंद्र चंद्रा, आरक्षक रमेश कश्यप, आरक्षक मनीष साहू, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विवेक जोशी, आरक्षक वीरेंद्र पटेल शामिल थे। इन पुलिसकर्मियों ने अत्यधिक सतर्कता और कुशलता से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

*कोरबा: एनीकट पवरा में लूट करने वाले गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार*

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में एनीकट पवरा में लूटपाट की घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान और नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब प्रार्थी जयेश मिश्रा, जिनकी कंपनी बीपी मिश्रा एण्ड कंपनी ताननदी में एनीकट निर्माण का काम कर रही थी, ने 31 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई। रात के समय अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने कैम्प में घुसकर चौकीदार और सुपरवाइजर को बंधक बनाकर 4 बैटरी, 2 पानी पंप और 80 लोहे की प्लेटों सहित अन्य सामान लूट लिया।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपियों राजू मरकाम, रविन्द्र आचार्य, आयुष, सूरज, और अभिषेक सारथी को गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूट में प्रयुक्त पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के साथ-साथ नगद 4700 रुपये भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, प्रकरण के मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

इस मामले को सुलझाने में बांगो थाने के अधिकारी और सायबर टीम कोरबा की अहम भूमिका रही।