Home Blog Page 169

CG NEWS : स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर CMHO की कड़ी कार्रवाई, चार चिकित्सकों को थमाया नोटिस

बिलासपुर : रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) से नदारद चार डॉक्टरों को CMHO ने नोटिस जारी किया है. जांच के दौरान बीते 31 अगस्त को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार डॉक्टर अनुपस्थित थे. जबकि रतनपुर क्षेत्र में इन दिनों मलेरिया, डायरिया का प्रकोप फैला है. बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत आला अधिकारियों तक पहुंच गई है.

रतनपुर क्षेत्र में मलेरिया और डायरिया का प्रकोप है. बड़ी संख्या में पीड़ित इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं. शिकायत पर जांच करने टीम पहुंची तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारत थे. सीएमएचओ ने उन्हें बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टर शीला शाहा, डॉ नेहल झा, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ एम एल कोराम, एनेस्थीसिया निधि कोराम शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कड़ा एतराज जताया है. लोगों को कहना है कि रतनपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला सही तरह से काम नहीं कर रहा, जिसके चलते यहां लगातार मलेरिया और डायरिया से मौतें हो रही हैं.

Teacher’s Day 2024: टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते पर बेस्ड हैं ये फिल्में, बॉन्ड देख हो जाएंगे इमोशनल

शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को समाज में शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है जो एक दार्शनिक, लेखक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। शिक्षक और छात्र के बीच का रिश्ता बहुत खास होता है। शिक्षक अपने छात्रों के जीवन को सफल बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बॉलीवुड ने अपनी कई फिल्मों में इस रिश्ते को बहुत अच्छे से पेश भी किया है। गुरु और शिष्य के रिश्ते पर कई हिट फिल्में बन चुकी हैं।

सुपर 30 (2019):

यह फिल्म आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है जो एक गणितज्ञ हैं और गरीब छात्रों के लिए एक निःशुल्क कोचिंग संस्थान चलाते हैं। फिल्म में आनंद कुमार की भूमिका ऋतिक रोशन ने निभाई है और फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

तारे जमीन पर (2007):
यह फिल्म एक डिस्लेक्सिक बच्चे की कहानी बताती है जिसे उसके कला शिक्षक उसकी सीखने की कठिनाइयों को दूर करने में मदद करते हैं। आमिर खान ने इस फिल्म का निर्देशन और अभिनय किया है, जिसमें दर्शील सफारी और टिस्का चोपड़ा भी हैं।

पाठशाला (2010):
शाहिद कपूर, नाना पाटेकर और आएशा टाकिया की शानदार फिल्म ‘पाठशाला’ टीचर स्टूडेंट की खास बॉन्ड पर बनी है। फिल्म में जब शाहिद स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ जाकर बच्चों की मदद करता है।

हिचकी (2018):
इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित एक शिक्षिका की भूमिका निभाई है जो गरीब बच्चों को पढ़ाने का फैसला लेती है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं।

ब्लैक (2005):
यह फिल्म एक अंधी और बहरी लड़की और उसके शिक्षक के बीच के रिश्ते पर बेस्ड है जो उसकी विकलांगता की बाधाओं को तोड़ने में उसकी मदद करता है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन ने अभिनय किया है।

इकबाल (2001):
यह फिल्म एक गूंगे-बहरे लड़के क्रिकेटर और उसके गुरु पर बेस्ड है जो उसे जिंदगी में सफल बनने में मदद करता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने गुरु की भूमिका निभाई है जो इकबाल को भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने के उसके सपनों को पूरा करने में उसका मार्गदर्शन करते हैं।

Pitru Paksha 2024: अगर पितृपक्ष से पहले आपको मिल रहे हैं ये संकेत, समझ जाइए पितृ हैं अतृप्त, श्राद्ध के दौरान जरूर कर लें ये काम

Pitru Paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृपक्ष वह समय है जब हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके निमित्त श्राद्ध, दान आदि कर्म करते हैं। साल 2024 पितृ पक्ष 17 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान हमारे पितृ पृथ्वी लोक पर आते हैं। इस दौरान अगर आप पितरों के निमित्त श्राद्ध करते हैं तो कई तरह की परेशानियों से आपको मुक्ति मिल सकती है। वहीं अगर आपके पितृ अतृप्त हैं या आप के ऊपर पितृदोष है तो पितृपक्ष शुरू होने से पूर्व कुछ संकेत आपको मिल सकते हैं। इन संकतों का मिलना दर्शाता है कि, आपके पितृ आपसे प्रसन्न नहीं हैं। ऐसे में पितृपक्ष के दौरान कुछ विशेष कार्य आपको करने चाहिए।

मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए पितृ हैं अतृप्त 

  • अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है और उसका ठीक ढंग से रखरखाव करने के बाद भी, पितृपक्ष से पहले वो सूखने लग जाए तो समझ जाइए पितृदोष से आप पीड़ित हैं और आपके पितृगण अतृप्त हैं।
  • अगर पितृपक्ष से पहले आपके घर में परेशानियां आने लगें, घर के लोगों के बीच अनबन हो जाए, या बिना बात के कोई मुद्दा खड़ा हो जाए तो यह भी पितरों की अप्रसन्नता का संकेत माना जाता है।
  • इसके अलावा अगर आपके घर के किसी कोने में पितृपक्ष से पहले पीपल का पौधा उगने लग जाए, तो इसका मतलब है कि पितरों को आपके जरिए मुक्ति का रास्ता चाहिए।
  • इसके साथ ही अगर पितृपक्ष से पहले आपको करियर के क्षेत्र में परेशानियां आने लग जाएं, अचानक धन की हानि हो जाए, संचित धन को भी खर्च करने की नौबत आ जाए तो यह भी संकेत है कि, आप पर पितृदोष है और आपके पितृ आपसे प्रसन्न नहीं हैं।
  • ऊपर बताई गई बातें अगर आपके जीवन में भी घटित हो रही हैं, तो आपको पितृपक्ष के दौरान नीचे बताए गए उपायों को जरूर कर लेना चाहिए।

पितृपक्ष में ये कार्य करने से पितरों को मिलेगी शांति और मुक्ति

  1. अगर आप पितृदोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो, पितृपक्ष के दौरान गीता का पाठ आपको करना चाहिए। माना जाता है कि गीता का पाठ करने से पितरों को मोह-माया के बंधनों से मुक्ति प्राप्त होती है और उन्हें शांति प्राप्त होती है। गीता पाठ के प्रभाव से आपके जीवन में भी सुख-शांति आने लगती है।
  2. मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दौरान पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से और पेड़ तले दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। यह आसान सा उपाय भी आपको पितृदोष से मुक्ति दिला सकता है।
  3. अगर पितृदोष के कारण आपके जीवन में बहुत अधिक समस्याएं चल रही हैं, तो किसी तीर्थ स्थल पर जाकर आपको पितृ तर्पण करवाना चाहिए। इसके लिए आप हरिद्वार, गया आदि जगहों पर जाकर तर्पण कर सकते हैं।
  4. पितरों की मृत्यु की तिथि को जानकर पितृपक्ष के दौरान उसी तिथि को श्राद्ध कर्म करना चाहिए, इससे भी पितरों की आत्मा तृप्त होती है।
  5. पितृपक्ष के दौरान ब्राह्मणों को भोजन आपको करवाना चाहिए और इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को यथासंभव दान देना चाहिए। पितृदोष से मुक्ति के लिए दान को बहुत शुभ माना गया है।
  6. इसके साथ ही पितृपक्ष के दौरान प्रतिदिन आपको सूर्य देव को जल में लाल फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते समय अपने कुल देवी-देवता का स्मरण भी अवश्य करें।
  7. पशु-पक्षियों की सेवा करने और उन्हें भोजन करवाने से भी पितरों की कृपा आपको प्राप्त होती है।
  8. अगर आप भी अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको पितृपक्ष के दौरान ऊपर बताए गए उपायों को जरूर करना चाहिए। इन उपायों को करने से आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि आती है और साथ ही आपको करियर के क्षेत्र में भी उन्नति मिलने लगती है। अपने मृत परिजनों का आप जितना आदर-सत्कार पितृपक्ष के दौरान करते हैं उतना ही आपका जीवन सुधरने लगता है।

Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर, 16 बच्चे घायल

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी है. इस घटना में दो बच्चों की हालत गंभीर है जबकि 16 अन्य लोग भी घायल हुए हैं.सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास नेशनल हाइवे संख्या 31 पर हुई है.

आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हादसे में डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को वैन से बाहर निकलवाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. इस हादसे में घायल हुए बच्चों में से पांच की हालत बेहद गंभीर है. इन सभी पांच बच्चों को ICU में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

कुछ महीने पहले भी हुआ था एक बड़ा हादसा

बेगूसराय में कुछ महीने पहले भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था. उस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी. घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के एनएच-31 फोरलेन पर थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के पास हुई थी. घटना के संबंध में बताया गया था कि एक ऑटो सिमरिया की ओर से जीरोमाइल की ओर आ रही थी. इसी दौरान रतन चौक के समीप स्वीफ्ट कार से टक्कर हो गई थी. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में बच्चे भी शामिल थे.

CG NEWS: सरकारी राशन में हेराफेरी करने वाले 4 समिति सस्पेंड, जांच में 50 लाख के अनाज की पाई गई कमी

बिलासपुर : जिले में सरकारी राशन दुकान में 50 लाख के 800 क्विंटल अनाज की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है. जांच के दौरान पता चला है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का चावल बाजार में बेचा जा रहा था. इस मामले में कोटा एसडीएम ने कोंचरा, सोनपुरी, आमामुड़ा, और कर्रा की समितियों को सस्पेंड कर दिया है और विस्तृत जांच की जा रही है.

CG News : 50 लाख के अनाज की हेराफेरी, एसडीएम ने लिया बड़ा एक्शन

बिलासपुर : जिले में सरकारी राशन दुकान में 50 लाख के 800 क्विंटल अनाज की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है. जांच के दौरान पता चला है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का चावल बाजार में बेचा जा रहा था. इस मामले में कोटा एसडीएम ने कोंचरा, सोनपुरी, आमामुड़ा, और कर्रा की समितियों को सस्पेंड कर दिया है और विस्तृत जांच की जा रही है.

कोटा विकासखंड के कोंचरा, सोनपुरी और आमामुड़ा और कर्रा सोसायटी में प्रबंधक और विक्रेताओं ने सरकार को लाखों का चूना तो लगाया ही है, आम गरीब जनता को जो राशन मिलना चाहिए उसमें भी सेंधमारी की है.

लगातार शिकायत के बाद से इन सोसायटियों का भौतिक सत्यापन किया गया तो गड़बडी पकड़ में आई. जांच के बाद कोंचरा सोसायटी में 317.24 क्विं. चावल, 8.24 क्विं. शक्कर और 2.72 क्विं. नमक की कमी पाई गई. इसी प्रकार सोनपूरी में 200.85 क्विं. चावल, 3.77 क्विं. शक्कर और 5.06 क्विं चना, आमामुड़ा सोसायटी में 177.72 क्विं. चावल, 5.04 क्विं. शक्कर और 7.50 क्विं. चना और कर्रा की आनंद महिला समुह में 91.90 क्विं. चावल और 0.65 क्विं. शक्कर की कमी पाई गई थी. जिसके बाद दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर अब कार्रवाई की गई है. मामले में एफआईआर भी कराया जाएगा.

CG Crime News : भाभी की हत्या, खूनी वारदात को अंजाम देकर देवर फरार

कोण्डागांव : जिले के केशकाल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ठेंगापारा की है। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी का कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सनकी देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गया।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस आसपास और परिजनों से घटना की पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पूर्व आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर मामले में नया अपडेट, पुलिस ने दिया झटका

नई दिल्ली: पूर्व आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर मामले में दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल किया है. पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) को बताया है कि पूर्व आईएएस पूजा खेडकर ने कई विकलांगताएं दिखाने के लिए दो विकलांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे. जांच में पता चला है कि इनमें से एक दस्तावेज ‘जाली’ और ‘गढ़ा हुआ’ हो सकता है.
दिल्ली पुलिस ने खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका के जवाब में यह दलील दी है. पुलिस ने कहा कि खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 और सिविल सेवा परीक्षा- 2023 के लिए क्रमशः दो अलग अलग विकलांगता प्रमाण पत्र जमा किए हैं.
सत्यापन के बाद, ‘जारीकर्ता चिकित्सा प्राधिकरण, अहमदनगर, महाराष्ट्र’ ने दावा किया है कि विकलांगता, श्रवण दोष और अल्प दृष्टि दर्शाने वाला प्रमाण पत्र ‘सिविल सर्जन कार्यालय अभिलेखों’ के मुताबिक जारी ही नहीं किया गया था. स्थिति रिपोर्ट में बताया गया है कि विकलांगता प्रमाण पत्र के जाली और फर्जीवाड़ा कर बनाए होने की ज्यादा आशंका है.
आज यानी 5 सितंबर को इस मामले की सुनवाई होनी है. पूजा खेडकर पर धोखाधड़ी करने और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विकलांगता कोटा का गलत तरीके से फायदा उठाने का आरोप है. पूजा ने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है.
पूजा खेडकर 2023 बैच की ट्रेनी IAS थीं. उन्हें सिविल सर्विसेज एग्जाम-2022 में 841वीं रैंक मिली थी. जून 2024 से मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी. उन पर आरोप है कि उन्होंने आरक्षण का लाभ लेने के लिए यूपीएससी को अपने बारे में गलत जानिकारियां मुहैया करायी थीं. उन पर अपनी उम्र और माता-पिता से जुड़ी गलत जानकारी देने, पहचान बदलकर तय सीमा से ज्यादा बार सिविल सर्विसेज का एग्जाम देने, फर्जी कास्ट और ​दिव्यांगता सर्टिफिकेट जमा कराने का आरोप है. यूपीएससी ने अपनी आंतरिक जांच में पूजा खेडकर को धोखाधड़ी का दोषी पाया और 31 जुलाई, 202 को उनका चयन रद्द कर दिया.
इस मामले में उनके खिलाफ यूपीएससी की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गई है और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. पूजा खेडकर अपनी गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर पहले दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं. लेकिन अदालत ने 1 अगस्त, 2022 को उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने 8 अगस्त, 2022 को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी. दिल्ली हाई कोर्ट ने 12 अगस्त को पूर्व ट्रेनी IAS की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी थी. उन्होंने अदालत से अग्रिम जमानत की मांग की है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 अगस्त को होनी है.

छत्तीसगढ़ : 15 ट्रेनें रद्द, त्योहारी सीजन के बीच यात्रियों को झटका

रायपुर : त्योहारी सीजन के दौरान प्रदेश में ट्रेनों के रद्द होने का क्रम जारी है। रेलवे ने दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत कुल 15 ट्रेनें रद करने का निर्णय लिया है। सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जाएगा।

इसके चलते 11 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने के साथ ही दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की है। दूसरी तरफ उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में पलवल और न्यू पृथला जंक्शन यार्ड को जोड़ने का काम कराने रेलवे ने चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया है, जबकि छह ट्रेनों के रास्ते में बदलाव किया है।

दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस छह, 10 और 13 सितंबर को रद रहेगी।इसी तरह से निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस सात व 14 सितंबर,दुर्ग से रवाना होने वाली 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) एक्सप्रेस 11 सितंबर,शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से रवाना होने वाली 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस छह व 13 सितंबर को रद रहेगी।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर में मुठभेड़, दो जवान घायल, मारे गए 6 नक्सली

सुकमा : छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में माओवाद को खत्म करने के लिए जिस तरह से सरकार ने कमर कस ली है और उसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। बस्तर के अंधुरुनी इलाकों में लगातार माओवादियों से जवानों की मुठभेड़ हो रही है और जवानों को सफलता भी मिल रही है, तो कई बार नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को ढेर दिया है। वहीं दूसरी ओर दो जवान भी घायल हुए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों और जवानों के बीच तेलंगाना के कोत्तागुड़म ज़िले में मुठभेड़ हुई है। दरअसल, जवान सर्चिंग के लिए जंगल की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं दो जवान भी घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।