Home Blog Page 168

बड़ा हादसा : 20वीं मंजिल के स्लैब का कुछ हिस्सा ढहा, 3 लोगों की मौत 3 घायल

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के मलाड में दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताा कि एक 23 मंजिला इमारत की 20वीं मंजिल के स्लैब का एक हिस्सा ढह गया। इस कारण तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग इस कारण घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह घटना मलाड (पूर्व) के गोविंद नगर इलाक में दोपहर करीब 12.10 बजे हुई। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 3 लोगों की मौत

बता दें कि मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर एमडब्ल्यू देसाई अस्पताल ले जाया गया। इसमें से दो लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया या है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में गोपाल बनिका मोदी, सोहन जचिल रोथा, विनोद केशव सदर शामिल हैं। वहीं घायलों में जलील रहीम शेख, रूपसन भद्र ममिन और मोहम्मद सलामुद्दीन शेख शामिल हैं। इन तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। बता दें कि इससे पहले मुंबई में ही इसी तरह की एक घटना जुलाई महीने में देखने को मिली थी। दरअसल नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस तीन मंजिला ईमारत अचानक भारी बारिश के बाद ढह गई। इस बिल्डिंग में कुल 24 परिवार रहते थे।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इस घटना के बाद घटने पर पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। इस घटना में 52 लोग मलबे के नीचे दब गए थे। वहीं इससे भी पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिछले महीने पांच मंजिला एक इमारत के ध्वस्त हो जाने पर अवैध निर्माण के सिलसिले में दो बिल्डरों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 22 जुलाई को मसूरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आकाश नगर इलाके में स्थित निर्माणाधीन इमारत के ध्वस्त हो जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी थी और कई अन्य घायल हो गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘दो बिल्डरों कृष्ण पाल तोमर और मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।

RG Kar Case: संदीप घोष और करीबियों पर ED का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में करप्शन के मामले में अब ED की भी एंट्री हो गई है। कोलकाता में ED की टीम ने सुबह-सुबह कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके करीबियों पर छापेमारी की गई है। कोलकाता में ED की टीम ने कोलकाता में 6 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इसमें मुख्य रूप से संदीप घोष और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अस्पताल के डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रसून चटर्जी पर भी ED ने कार्रवाई की है।

कोलकाता में कई ठिकानों पर छापेमारी

दरअसल, ईडी की टीम ने आज सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में करप्शन को लेकर लगे आरोपों के चलते कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कोलकाता में 6 लोकेशन पर ED की रेड जारी है। इसमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उससे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम ने संदीप के घर पर भी रेड मारी है। इसके अलावा अस्पताल के डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रसुन चटर्जी का घर भी शामिल है। वहीं एक संदीप घोष का पुराना करीबी बताया जा रहा है, जहां पर छापेमारी की गई है।

सीबीआई की गिरफ्त में संदीप घोष

ईडी की टीम ने संदीप घोष के करीबी कौशिक कोले, प्रसून चटर्जी, बिल्पब सिंह के घर छापेमारी की है। बता दें कि संदीप घोष और बिप्लब सिंह सहित कुल चार लोगों को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कौशिक कोले, संदीप घोष का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल हावड़ा, सोनारपुर (दक्षिण 24 पेज) समेत अन्य जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर करप्शन और कई अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। सीबीआई पहले से इस मामले की जांच कर रही है।

CG Crime News : भाई के हमले से घायल युवक ने तोड़ा दम, बंटवारे को लेकर पेट में मारा था चाकू

रायपुर : एक मामूली संपत्ति विवाद ने रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में एक परिवार को बर्बाद कर दिया, जब सौतेले भाई ने अपने ही भाई की जान ले ली। यह घटना बुधवार को सामने आई, जब डोमन साहू ने अपने भाई चंदन साहू पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

जानकारी के अनुसार पुरानी बस्‍ती के चिंगारीनाला निवासी डोमन साहू और उसका सौतेला भाई चंदन साहू परिवार में एक साथ रहते थे। चंदन अक्सर बंटवारे की बात करता था। इससे चंदन और डोमन के बीच विवाद होता रहता था। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ता गया और अंत यह विवाद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। बुधवार को हुए इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जब चंदन ने गुस्से में आकर चंदन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई वार करने से चंदन बुरी तरह घायल हो गया और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बरामद किए छह जिंदा प्रेशर कुकर बम, मौके पर बम डिस्पोजल टीम ने किया नष्ट…

कोंडागांव : कोंडागांव पुलिस ने 6 नग जिंदा प्रेशर कुकर बम बरामद किए. पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से धनोरा मांड गांव क्षेत्र के बीच प्रेशर कुकर बम लगाया गया था. कोंडागांव पुलिस फोर्स एवं बम डिस्पोजल टीम ने सभी बम को सावधानीपूर्वक मौके पर नष्ट किया.

आबकारी नीति पर छत्तीसगढ़ सरकार की जीत, हाईकोर्ट ने लगाई गई याचिका को किया खारिज

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. आबकारी नीति को लेकर नार्थ ईस्ट फीड एंड एग्रो एक्सपोर्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीड़ी गुरु की खंडपीठ में हुई.

दरअसल, प्रदेश में शराब की दुकानों का संचालन और वितरण पहले 10 कंपनियों को सौंपा गया था, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी आबकारी नीति में बदलाव करते हुए इस कार्य को स्वयं के नियंत्रण में लिया है. अब शराब के वितरण और बिक्री को अपने नियंत्रण में लेने के साथ ही राज्य सरकार ने कंपनियों से जमा की गई राशि वापस लौटा दी है और कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिये हैं.

नार्थ ईस्ट फीड एंड एग्रो एक्सपोर्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ सरकार की आबकारी नीति को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की. जिसमें कहा गया था, कि राज्य सरकार से उनका अनुबंध मार्च 2025 तक है, इस अवधि से पहले उनका लाइसेंस निरस्त नहीं किया जा सकता. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार को अपनी आबकारी नीति बनाने का पूर्ण अधिकार है और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती. यह फैसला आबकारी नीति के मामले में राज्य सरकार के अधिकार की पुष्टि करता है.

Chhattisgarh : पुलिस मुख्यालय के सामने SI भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

रायपुर : बुधवार को गृहमंत्री विजय शर्मा की तरफ से मिले आश्वासन से एसआई भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। कल उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदर्शनकारी ऐसी भर्ती उम्मीदवारों से अपने बंगले में भेंट की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि आने वाले 10 से 15 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर दिए जायेंगे। लेकिन अभ्यर्ती इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं और वे तारीख बताये जाने की मांग करते हुए कल पुलिस मुख्यालय के बाहर पहुंचे थे। उनका कहना हैं कि, पूर्व में भी उन्हें इस तरह के आश्वासन मिल चुके है लिहाजा इस बार वह निश्चित तारीख जानना चाहते हैं।

दरअसल 4 सितंबर को ही उम्मीदवारों की गृहमंत्री से उनके बंगले पर भेंट हुई थी। मंत्री विजय शर्मा ने उनसे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया था कि कोर्ट के निर्णय के बाद 370 पदों और इसकी भर्ती के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। इंटरव्यू ले लिया गया है। उनकी लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के रिजल्ट को मर्ज करके एक रिजल्ट बनाया जाना है। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले 10 से 15 दिनों में रिजल्ट आ जाएगा।

CG NEWS : बाइक में आगजनी, युवक ने घटना को बताया साजिश

बिलासपुर : चकरभाठा बस्ती निवासी ड्रायवर के घर अंदर आंगन में खड़ी बाइक को किसी ने आग लगा दी। रात में जलने की बदबू आने पर जब नींद खुली तो पता चला उसकी गाड़ी जल रही है। गाड़ी में लगी आग को बुझाने के बाद पीड़ित ने चकरभाठा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार चकरभाठा बस्ती निवासी दीपक कौशिक (24) ड्राइवर हैं। पीड़ित दीपक ने बताया कि रात को 10 बजे घर पहुंचा और बाइक क्रमांक सीजी 10 एएम 5748 को घर के आंगन में खडी करके सो गया था। रात लगभग 12.30 बजे आंगन से धुआं व बदबू आने पर बाहर निकले तो देखा बाइक से आग की लपटें उठ रही थीं।

बाइक को जलता देख दीपक ने अपनी मां और पत्नी को आवाज देकर उठाया और किसी तरह से पानी डाल कर बाइक में आग पर बुझाने के बाद चकरभाठा थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार बाइक जलने से उसे 30 हजार का नुकसान हुआ है। शिकायत पर चकरभाठा पुलिस अपराध दर्ज कर मामले में अज्ञात आरोपित की तलाश कर रही है।

Aaj Ka Rashifal 6 September 2024: हरतालिका तीज के दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा लाभ, सेहत को लेकर रहेंगे खुश

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 15 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज हरितालिका तीज का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।  जीवनसाथी को कोई सफलता मिलाने से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि

आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगेǀ आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोड़ना होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं, साथ में डिनर के लिए जायेंगे जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी । आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा | नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं। जो लोग रिलेशनसिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे । अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे । शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुये है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय अपने जरुरत का सामान लेना न भूले। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवार वालें आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या आज सॉल्व हो जाएगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं ǀ जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगीǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।

  • शुभ रंग- नेवी ब्लू
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप लवमेट के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आज अच्छा दिन हैं। बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा । पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि

आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय हैǀ सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलाने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1

CG News : पुलिसकर्मी ने की सुसाइड करने की कोशिश

कांकेर : भानुप्रतापपुर में पुलिस जवान ने बैरक में खुद को गोली मार ली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. ASP भानुप्रतापपुर संदीप पटेल ने घटना की पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर के लोहात्तर थाना परिसर के बैरक में जिला पुलिस के जवान जागृत भंडारी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली.

यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है. आनन फानन में गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है. जवान जागृत भंडारी घोटिया गांव जिला मोहला-मानपुर का निवासी है.

पोहा खाने से बिगड़ी आंगनबाड़ी के बच्चों की तबीयत, 25 बीमार पड़े

गरियाबंद : जिले के मैनपुर स्थित पीपल खुंटा मिडिल स्कूल में 23 बच्चों के मध्यान्ह भोजन करने के बाद बीमार पड़ने की घटना को 24 घंटे नहीं बीते कि अब जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में पोहा खाकर बच्चों के बीमार होने की खबर सामने आ गई.

बीमार पड़े बच्चों में से एक का अब भी देवभोग के अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच दहशतजदा पालकों ने अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजना बंद कर दिया है.

फूड पॉयजनिंग का मामला सुपेबेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में 25 से भी ज्यादा बच्चों का नाम दर्ज है, लेकिन आते केवल 3 थे. 3 सितंबर को भी आए तीनों बच्चों को सुबह 10 बजे सहायिका ने पोहा खिलाया. 11 बजते तक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगा. बच्चों की हालत देख बच्चों को सुपेबेड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को ओडिसा के धर्मगढ़ स्थित अस्पताल ले गए.