Home Blog Page 167

छात्राओं ने शिक्षकों की मांग तो राजनांदगांव के DEO ने दी जेल भेजने की धमकी, CM साय ने हटाया

रायपुर : शिक्षकों की कमी की शिकायत लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचीं छात्राओं से बदसलूकी करने के मामले में राजनांदगांव डीईओ अभय जायसवाल को हटा दिया गया है। उन्हें लोक शिक्षण संचालनालय में संलग्न कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है।

वह स्कूल शिक्षा विभाग के भारसाधक मंत्री भी हैं। इसके साथ ही राजनांदगांव के सहायक संचालक आदित्य खरे को डीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है।

यह है मामला

दो दिन पहले डोंगरगढ़ स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं-12वीं की छात्राएं शिक्षकों की मांग को लेकर डीईओ जायसवाल के पास पहुंची थीं। आरोप है कि डीईओ ने उनसे बदसलूकी की। फिर डरा-धमकाकर भगा दिया।

आरोप है कि डीईओ ने बच्चों से कहा, ये चिट्ठी लिखना किसने सिखा दिया। इसके लिए जिंदगी भर जेल की हवा खाओगी। इसके बाद छात्राएं रोते-बिलखते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी थीं। इसके बाद अधिकारी पर फिलहाल हटाने की कार्रवाई हुई है।

Chhattisgarh News : परिवर्तित मार्ग से दौड़ेगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

रायपुर : उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के अंतर्गत आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों पर रेल लाइन के विस्तार का काम किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां इस प्रकार हैं…

अमृतसर से बिलासपुर (18238), 05 से 12 सितंबर 2024 के बीच अमृतसर से रवाना होने वाली 18238 अमृतसर – बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस मेरठ सिटी, खुर्जा, मितावली, आगरा फोर्ट, बयाना, सोगरिया, रुठियाई और बीना के रास्ते बिलासपुर पहुंचेगी।

कोरबा से अमृतसर (18237), 13 से 16 सितंबर 2024 के बीच कोरबा से रवाना होने वाली 18237 कोरबा – अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बीना, रुठियाई, सोगरिया, बयाना, आगरा फोर्ट, मितावली, खुर्जा और मेरठ सिटी के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी।

विशाखापटनम से अमृतसर (20807), 13 सितंबर 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली 20807 विशाखापटनम – अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस नई कटनी जंक्शन, मानिकपुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टूण्डला, गाजियाबाद और नई दिल्ली के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी।

KBC 16: कंटेस्टेंट ने अविवाहित लड़की को बताया ‘परिवार का बोझ’, तो बिग बी हुए नाराज, कहा- शान होती है महिला

Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो के अब तक आए सभी एपिसोड काफी दिलचस्प रहे। बिग बी शो पर न सिर्फ दर्शकों से सवाल जवाब करते हैं, बल्कि कई बार उन्हें सही सलाह भी देते नजर आते हैं। केबीसी 16 के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच हाल ही का एक एपिसोड काफी चर्चा में रहा, जब एक कंटेस्टेंट को फटकार लगाते नजर आए।

कंटेस्टेंट ने शो पर बताया लड़की को बोझ

कौन बनेगा करोड़पति 16 के हालिया एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन को कंटेस्टेंट की बात सुनकर गुस्सा आ गया। दरअसल, केबीसी 16 में कृष्णा सेलुकर नाम के एक कंटेस्टेंट ने एंट्री की, जिसने कोविड 19 लॉकडाउन के दौरान अपनी नौकरी गंवा दी थी। उसने अविवाहित महिलाओं को बोझ बताया, उसकी बात सुनकर बिग बी उससे नाराज हो गए। कंटेस्टेंट ने कहा कि इंजीनियरिंग में डिग्री होने के बावजूद कोरोना लॉकडाउन के समय उसकी नौकरी चली गई। कृष्णा ने अपनी इस स्थिति की तुलना अविवाहित महिलाओं से करते हुए कहा, ‘अगर मैं कहूं कि बिना शादी के लड़की घरवालों पर बोझ होती है ना सर, तो एक उम्र होने के बाद बेरोजगार लड़के भी उतना ही बोझ होते हैं।’

बिग बी हुए नाराज

कंटेस्टेंट कृष्णा की बात सुनते ही अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘एक बात बताएं आपको। लड़की जो है बोझ कभी नहीं बन सकती। बहुत बड़ी शान होती है महिला।’ बिग बी ने ये भी कहा कि ये इस बात पर निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति कहां से आ रहा है। महानायक की बात सुनकर कृष्णा ने भी बाद में इस पर हां में ही जवाब दिया। शो का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स बिग बी बात पर अपनी सहमति जताते नजर आ रहे हैं।

रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज थामेंगे कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच खबर है कि कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होगे.
बजरंग पूनिया ने आज तक को बताया कि दोनों आज दोपहर 1.30 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे. बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुश्ती के दोनों धाकड़ पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी.
सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक, विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हेंं किसी जाट बहुल सीट से उतारने का प्लान कर रही है.
विनेश फोगाट का संभावित राजनीतिक प्रवेश हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव ला सकता है. उनके खाप पंचायतों और किसानों के साथ मजबूत रिश्ते उन्हें चुनाव में बड़ा समर्थन दिला सकते हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट की भूमिका हरियाणा की सियासत में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है.
सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक, विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हेंं किसी जाट बहुल सीट से उतारने का प्लान कर रही है.
विनेश फोगाट का संभावित राजनीतिक प्रवेश हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव ला सकता है. उनके खाप पंचायतों और किसानों के साथ मजबूत रिश्ते उन्हें चुनाव में बड़ा समर्थन दिला सकते हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट की भूमिका हरियाणा की सियासत में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है.

CG Crime News : सराफा व्यापारी से 5 लाख की लूट, बंदूकधारी लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

बलौदाबाजार : भाटापारा के ग्राम रोहरा बंजारी नाला के पास अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लगभग पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना बीती रात 7.30 बजे की है, जिसकी जानकारी आज मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं.

जानकारी के अनुसार, घटना सिमगा थाना क्षेत्र के लिमतरा चौकी की है. अज्ञात आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग करते हुए सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरों के साथ नगदी रकम लूटकर फरार हो गए. लूट की घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस एवं लिमतरा चौकी पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी गई है. मौके पर जांच के लिए एडिशनल एसपी हेम सागर सिदार भी मौजूद हैं.

बता दें कि इसके पहले भी भाटापारा से नांदघाट मार्ग पर ग्राम रोहरा के सराफा व्यापारी से लूट हो चुकी है, जिसके आरोपियों का आज तक नहीं चला पता.

छत्तीसगढ़ : स्कूल का पूरा स्टाफ सस्पेंड, पूर्व माध्यमिक शाला में लटका था ताला

सूरजपुर : 5 सितंबर यानी कल जहां देशभर में शिक्षक दिवस मनाया गया तो वहीं सूरजपुर जिले में शिक्षकों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक शाला पर ताला लगा हुआ था और शिक्षक बिना छुट्टी लिए गायब थे।

जिसके बाद मामले के गंभीरता को देखते हुए प्रधानपाठक सुरेश कुमार सारथी सहित 4 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि, इन निलंबित शिक्षकों में आलोक तिग्गा, दीपमाला पन्ना और पूजा प्रसाद भी शामिल हैं। जेडी कार्यालय अंबिकापुर ने यह आदेश जारी किया है। निरीक्षण के दौरान विकाससखंड शिक्षा अधिकारी ने पाया कि शिक्षक बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित थे और स्कूल पर ताला लगा हुआ था। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, शिक्षकों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 14 नए मरीजों की पुष्टि

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश भर में फिर से 14 नए स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें रायपुर से 10, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद और सारंगढ़ से एक-एक मरीज शामिल हैं.
प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 316 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. फिलहाल, 112 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं 13 मरीज घर से ही होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं.
प्रदेश हॉट स्पॉट बिलासपुर जिला बना हुआ है. बिलासपुर स्वाइन फ्लू के अब तक 108 मरीज मिल चुके हैं. वहीं रायपुर में 85, दुर्ग में 26, जांजगीर में 20, और कोरबा में 26 मरीज मिले हैं. सभी सक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

CG: टैंकर की चपेट में आई, तीजा मनाने मां के साथ जा रही बच्ची की मौत, मचा कोहराम

दुर्ग: जिले में आज सुबह दो बड़े सड़क हादसे हुए. पहली घटना में तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस अपनी जांच में जुटी है.
पहली घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.
टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे, वहीं बच्ची दुर्गेश्वरी साहू की टैंकर की चपेट में आने से गंभीर चोट आई. मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया. टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी, दुर्ग की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
वहीं दूसरी घटना दुर्ग के ही अंडा की है, जहां अटल चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. यह घटना सुबह करीबन 8 बजे की बताई जा रही है, जिसमें मामला दर्ज पर अंडा थाना पुलिस जांच में जुट गई है.

राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर मुश्किल में, हो सकती है जेल, जानें पूरा मामला

अमेरिका में इस साल के आखिर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। हालांकि, अपना कार्यकाल खत्म करने से पहले ही राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए नई टेंशन सामने आ गई है। दरअसल, जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन मुश्किल में फंस गए हैं। आपराधिक मामले की सुनवाई से बचने के लिए हंटर बाइडेन ने संघीय टैक्स के आरोपों को स्वीकार कर लिया है। अब हंटर पर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। आइए समझते हैं इस पूरे मामले को।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हंटर बाइडेन के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा मुकदमा किया गया था जिसमें उनपर 14 लाख अमेरीकी डॉलर का टैक्स भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, जो बाइडन के बेटे ने हंटर ने लॉस एंजिलिस में संघीय अदालत में जूरी का चयन शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही आश्चर्यजनक कदम उठाया और आरोपों को स्वीकार कर लिया है।

17 साल तक की सजा का प्रावधान

जब न्यायाधीश ने टैक्स मामले से जुड़े नौ आरोपों को पढ़ा उसके तुरंत बाद ही हंटर बाइडन ने मान लिया कि हां मैं दोषी हूं। इन आरोपों के तहत 17 साल तक की सजा का प्रावधान है।  सजा संबंधी संघीय दिशा-निर्देशों में बहुत कम सजा का प्रावधान है। टैक्स से जुड़े मामले में हंटर को सजा 16 दिसंबर को सुनाई जाएगी। इससे पहले जून महीने में हंटर बाइडेन को बंदूक संबंधी मामले में दोषी ठहराया गया था। इस केस में भी उन्हें जल्द ही सजा मिल सकती है। 

Hartalika Teej 2024: अखंड सौभाग्य के लिए आज सुहागिन महिलाएं रखेंगी हरतालिका तीज का व्रत, जरूर पढ़ें यह कथा, तभी पूरी होगी पूजा

Hartalika Teej Vrat Katha: आज सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। यह व्रत निर्जला रखा जाता है और इसमें भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा का विधान है। आज के दिन उपवास रखने और विधिपूर्वक पूजा अर्चना करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वहीं जो कुंवारी कन्याएं तीज का व्रत रखती हैं उन्हें मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। बता दें कि हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है।

हरतालिका तीज व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार,, माता पार्वती ने मन ही मन भगवान शिव को अपना पति मान लिया था। वह हमेशा भगवान शिव की तपस्या और ध्यान में लीन रहती थीं। पुत्री की यह हालत देखकर राजा हिमाचल को चिंता होने लगी। इस संबंध में उन्होंने नारदजी से बात की फिर उनके कहने पर उन्‍होंने अपनी पुत्री उमा का विवाह भगवान विष्‍णु से कराने का निश्चय किया। पार्वतीजी, विष्‍णुजी से विवाह नहीं करना चाहती थीं। पार्वतीजी के मन की बात जानकर उनकी सखियां उन्‍हें लेकर घने जंगल में चली गईं। वहां पार्वती जी ने कठोर तप और शिवजी की उपासना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन माता पार्वती ने रेत या मिट्टी से शिवलिंग बनाकर शिवजी की स्तुति की।  माता पार्वती तब तक कठिन तपस्या करती रही जब तक शिवजी ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं किया। कहते हैं कि मां पार्वती की तपस्या देखने के बाद भोलेनाथ ने उन्हें दर्शन दिया और पत्नी की रूप में पार्वती जी को स्वीकार किया। कहते हैं कि तभी से भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज व्रत करने की परंपरा शुरू हुई।

भगवान शिव का मंत्र- 

  • ओम नम: शिवाय
  • ओम महेश्वराय नमः
  • ओम पशुपतये नमः

माता पार्वती का मंत्र

  • ओम पार्वत्यै नमः
  • ओम उमाये नमः
  • या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।