Ganesh Chaturthi 2024 : आज गणेश चतुर्थी है. इस बार 6 शुभ संयोग है. यह गणेश चतुर्थी ब्रह्म, इंद्र, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में है, वहीं इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र का भी सुंदर मेल हुआ है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, गणेश जी की स्थापना के लिए आज ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त है.
चांद पर भूकंप के तेज झटके, चंद्रयान-3 ने किया खुलासा; ISRO ने बताए कारण
धरती पर तो भूकंप आते ही हैं, चंद्रमा पर भी भूकंप के झटके लगे हैं। चंद्रयान-3 ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबुक, उल्कापिंड या गर्मी से संबंधित प्रभाव के कारण ये झटके लगे हैं। इसरो ने चंद्रयान-3 के भूकंप-संकेतक उपकरण से प्राप्त आंकड़ों का प्रारंभिक विश्लेषण किया है, जिसमें यह जानकारी सामने आई है।
पत्रिका ‘इकारस में प्रकाशित शोधपत्र में चंद्र भूकंपीय गतिविधि उपकरण (इल्सा) द्वारा दर्ज किए गए 190 घंटों के आंकड़ों के अवलोकन का सारांश है। इल्सा उन पांच प्रमुख वैज्ञानिक उपकरणों में से एक है, जिन्हें चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अपने साथ लेकर गए थे। शोधार्थियों ने कहा, डाटा से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत अध्ययन की जरूरत है।
इलसा ने 190 घंटों का डाटा उपलब्ध कराया
इसरो ने बताया, भूकंप का पता लगाने वाले इल्सा को 2 सितंबर, 2023 तक लगातार संचालित किया गया, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया और वापस पैक कर दिया गया। इसके बाद लैंडर को प्रारंभिक बिंदु से लगभग 50 सेंटीमीटर दूर एक नए बिंदु पर स्थानांतरित कर दिया गया। इल्सा ने चंद्र सतह पर लगभग 218 घंटे काम किया, जिसमें 190 घंटों का डाटा उपलब्ध है।
250 से अधिक संकेतों की पहचान
अध्ययन के लेखकों ने लिखा, हमने 250 से अधिक विशिष्ट संकेतों की पहचान की है, जिनमें से लगभग 200 संकेत रोवर की भौतिक गतिविधियों या वैज्ञानिक उपकरणों के संचालन से जुड़ी ज्ञात गतिविधियों से संबंधित हैं। लेखकों ने लैंडर या रोवर की गतिविधियों से नहीं जोड़े जा सके 50 संकेतों को ‘असंबद्ध घटनाएं माना। इल्सा द्वारा दर्ज किए गए असंबद्ध संकेत उपकरण की निकटवर्ती सीमा पर सूक्ष्म उल्कापिंडों के प्रभाव, मिट्टी पर स्थानीय तापीय प्रभाव, या लैंडर उप-प्रणालियों के भीतर तापीय समायोजन के कारण हो सकते हैं।
CG CRIME: जमीन के अंदर मिला शख्स का शव, फैली सनसनी
सरगुजा : जिले के सीतापुर के बेलजोरा निवासी राजमिस्त्री संदीप लकड़ा का शव बरामद हुआ है. जल जीवन मिशन योजना के तहत मैनपाट के लुरैना में बनाए जा रहे फाउंडेशन के नीचे संदीप का शव मिला है.इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत 6 आरोपियों को नामजद किया है.जिसमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बेलजोरा के रहने वाले संदीप लकड़ा 7 जून से लापता था. जिसकी शिकायत थाने में पत्नी परिजनों के साथ दर्ज कराने गई थी.लेकिन पुलिस ने टालमटोल करते हुए मामला दर्ज नहीं किया था. इसके बाद परिजनों ने आदिवासी समाज के साथ थाने का देर रात तक घेराव किया था.इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी. इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है. जिसका आरोप परिजनों और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने लगाए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रामकुमार टोप्पो भी पहुंचे. बीजेपी विधायक से जब पूछा गया कि पीड़ित परिवार जब मदद मांगने आया था तो आपने उनकी बात नहीं सुनी. मीडिया के सवाल पर बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि ” मैंने कभी भी मिलने आए लोगों को बिना मदद के नहीं भेजा. मेरे ऊपर जो भी आरोप है वो बिल्कुल गलत है. राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस पूरी घटना की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी फरार हैं. सरगुजा पुलिस की साइबर सेल ने इस पूरे मामले को लेकर मृतक के मोबाइल की जांच की तो पाया कि मोबाइल का लोकेशन मुम्बई है. जिसमें पुलिस को भी खोजने में परेशानी हो रही थी. लेकिन निर्माण में काम करवा रहे चार लोगों से कड़ी पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. इस पूरे मामले में साइबर सेल की अहम भूमिका बताई जा रही है।
12 मकानों पर चला बुलडोजर, सरपंच ने की थी अतिक्रमण की शिकायत
जांजगीर-चांपा : जिले के कोसला में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बने 12 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। सरपंच ने कलेक्टर आकाश छिकारा से शिकायत की थी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस टीम और राजस्व अधिकार तहसीलदार की उपस्थिति में ये कार्रवाई की गई।
पामगढ़ तहसीलदार बजरंग लाल साहू ने मिली जानकारी अनुसार, ग्राम कोसला के सरपंच के द्वारा गांव के शासकीय भूमि पर गांव के कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से छोटे-छोटे मकान बनाकर रह रहे थे। इसकी शिकायत आकाश छिकारा से की गई थी।
इसे लेकर शासकीय भूमि में अतिक्रमण का मामला दर्ज किया गया। नोटिस के बाद भी किसी ने मकान खाली नहीं किया। कलेक्टर के निर्देशन में गुरुवार को अवैध रूप से बने 12 छोटे-छोटे मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
Chhattisgarh : पुलिस ने कई बार में मारी रेड, मालिक और कर्मचारी गिरफ्तार
बिलासपुर : देर रात तक बार में शराब परोसने व इसकी वजह से बढ़ती वारदात की शिकायत पर गृहमंत्री ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसका असर दूसरे दिन ही दिखाई दिया। सिविल लाइन पुलिस ने तंत्रा बार समेत अन्य बार में दबिश देकर महिलाओं की शिकायत पर बार संचालकों के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा में अपराध दर्ज किया है। मामले में टेक्निकल एविडेंस जब्त कर कार्रवाई की जा रही रही है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने आइजी कार्यालय में हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि देर रात तक खुलने वाले बार पर कार्रवाई न होने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन व तारबाहर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया में ग्रुप बनाकर युवती व महिलाओं की आपत्तिजक व अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड कर अनर्गल पोस्ट करने वाले बार संचालकों व कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने सीएसपी निमितेश सिंह के निर्देश पर तंत्रा बार में दबिश देकर बार मालिक शोभा पाठक, कर्मचारी धनंजय राउत राय व पार्थिक पांडेय को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ तारबाहर पुलिस ने दबिश देकर बार संचालक व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
शराब लोड ट्रक लूटने वाला मैनेजर अरेस्ट, वारदात को अंजाम देने मिर्च पाउडर का किया गया था इस्तेमाल
बिलासपुर : वर्ष 2019 में हुई देशी शराब व ट्रक लूट में शामिल आठवें फरार आरोपित सिडिकेट मैनेजर को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालक की आंख में मिर्च पाउडर डालकर घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपित को कोटा पुलिस न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय ने बताया कि ग्राम भुण्डा निवासी बहादत खान 13 नवंबर 2019 को कोटा छेरकाबांधा से ट्रक क्रमांक सीजी 11 एएस 9004 देशी प्लेन शराब लेकर वेयर हाउस राजनांदगांव जाने निकला था। ग्राम घोरामार के पास सिल्वर कलर की बोलेरो से कुछ लोगों ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर डालकर अपहरण कर लिया। वे मारपीट करते हुए उसे कोटा की ओर जा रहे थे। बहादत खान किसी तरह चलती कार से कूदकर एक फैक्ट्री और फिर ढाबा में पहुंचकर सहायता मांगी। साथ ही अपने मालिक को फोन कर लूट व अपहरण की सूचना दी थी।
ट्रक मालिक रफीक मनिहार की शिकायत पर कोटा पुलिस ने तीन आरोपितों से 871 पेटी देशी शराब कीमती लगभग 25 लाख 8 हजार 484 रुपये व 20 लाख कीमती ट्रक लूट का अपराध दर्ज किया था। कोटा पुलिस ने मामले में सनी उर्फ भूपेंद्र मानिकपुरी, महेश कुमार घृतलहरे, प्रीत कुमार, भागीरथी घृतलहरे, अजय तिवारी, उमेश अग्रवाल व सूरज कोल को गिरफ्तार किया था। मामले का आठवां आरोपित जाकिर खान फरार था। पुलिस ने उसे मुंगेली से पांच साल बाद गिरफ्तार किया है।
Korba News : नदी किनारे से शराब भट्टी ध्वस्त, महिलाओं ने खोला मोर्चा
कोरबा : कोरबा के छुरी स्थित ग्राम पंचायत लोथलोता गांव में अवैध रूप से नदी के किनारे महुआ शराब की भट्टी पर महिला समिति ने धावा बोल दिया और तोड़फोड़ की। महिलाओं को देख शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई, जहां वह भी मौके पर पहुंचे।
लोथलोता गांव की सरपंच ज्ञानेश्वरी कंवर ने बताया कि गांव से लगी नदी के किनारे जंगल में काफी लंबे समय से अवैध रूप से शराब भट्टी संचालित हो रही थी, जहां शराब खरीदी-बिक्री और पीने का काम जोरों पर चल रहा है, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है । अक्सर गांव में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।
हद तो तब हो गई, जब माध्यमिक शाला और मिडिल स्कूल के बच्चे शराब पीकर स्कूल जाने लगे, शिक्षकों ने इसकी शिकायत पालकों और गांव वालों से की। इसके बाद गांव में एक बैठककर अवैध रूप से शराब बनाने वाले लोगों पर नकेल कसने का निर्णय लिया गया। यहां अवैध रूप से शराब बनाने वालों को सख्त हिदायत दी गई, लेकिन उसके बावजूद भी यह काम नहीं रुका। इसके बाद महिला समिति और गांव के कुछ लोगों ने निर्णय लिया कि तोड़फोड़ की जाएगी।
Aaj Ka Rashifal 7 September 2024: गणेश चतुर्थी के दिन इन चार राशियों पर बरसेगी बप्पा की कृपा, मिलेगा धन का लाभ
पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, दिन शनिवार और दिनांक 7 सितंबर है. आज चन्द्रमा चित्रा नक्षत्र 12:34 PM तक उसके बाद स्वाति नक्षत्र में रहेगा. ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों पर अनुकूल या प्रतिकूल प्रभाव पड़ेंगे, हम आपको बता रहे हैं कि मेष से लेकर मीन तक किस राशि वालों को होगा लाभ और किसे होगा नुकसान, घर से लेकर ऑफिस और व्यापार तक क्या रहने वाला है हाल, जानिए विस्तार से.
मेष –आज मेष राशि के जातकों को आज कम मेहनत में लाभ मिल सकता है. कार्य स्थल पर सहयोग मिलेगा, लवलाइफ में आनंद की अनुभूति होगी, अहंकार एवं आलस्य से बचें. प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रहेगी, काम में मन लगेगा अचानक धनप्राप्ति के योग हैं. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ के योग हैं, शेयर ट्रेडिंग में आप निवेश कर सकते हैं उसके लिए शुभ दिन है, आर्थिक लाभ होगा.
वृष- आज वृष राशि के जातकों को सावधानी से काम करना होगा, आपके शत्रु आपकी गलती के इंतज़ार में बैठे हैं, अपनी कुशल रणनीति का परिचय देना होगा, अंत में जीत प्राप्त होगी, कामकाज के दौरान थकान की अनुभूति होगी, बाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लग सकती है.
मिथुन – आज मिथुन राशि के जातकों के लिए काम में अतिरिक्त लोड बढ़ने की सम्भावना है, ऑफिस में आज आपके लिये माहौल अच्छा रहेगा, पारिवारिक कलह बनी रह सकती है, घर में मामलों को सुलझाने का प्रयास करें. व्यापार में किसी से डील ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. शेयर में निवेश ना करें अन्यथा नुकसान होगा, पार्टनर के साथ सौम्य भाषा में बात करें अन्यथा रिलेशन टूट सकता है.
कर्क – आज कर्क राशि के जातकों के लिये आज का दिन मिला जुला रहने वाला है, कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा,मन शांत रहेगा, घर में शांति बनाकर रखें एवं भाषा और खर्चो पर नियंत्रण रखें. प्रेमी जोड़ों के लिये दिन रोमांटिक रहने वाला है.
सिंह – आज सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल में थोड़ी कठिनाइयां रहेंगी, मानसिक थकान संभव है उसके लिये सुबह सुबह योग करके ही बाहर निकलें अन्यथा पूरे दिन थकान का अनुभव रहेगा, हल्का भोजन करें अन्यथा पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं. नये नये लोगों से सम्बन्ध स्थापित होंगे.
कन्या – आज कन्या राशि के जातकों को नये प्रयोग करने अवसर प्राप्त होगा. कार्यस्थल में बदलाव होगा, ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. पारिवारिक सहयोग मिलेगा, पत्नि एवं बच्चों के साथ समय व्यतीत करें, अच्छा भोजन मिलने का योग है, पेट का ध्यान रखें गैस आदि की समस्या हो सकती है.वाणी पर संयम रखें.
तुला – आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है रहने वाला है, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, नये संबंधों में मधुरता आएगी, आप अपने लक्ष्य से भटकें नहीं अन्यथा मुश्किल हो सकती है.
वृश्चिक – आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ऑफिस में अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है, नयी जिम्मेदारी को सही तरह निभाएंगे, परिवार एवं पत्नि का साथ मिलेगा ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी,निवेश के लिए दिन अच्छा शेयर ट्रेडिंग में लाभ मिल सकता है. लम्बे निवेश के बारे में सोचें.
धनु – आज धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा,ऑफिस में आपसी समन्वय का प्रयास करके आप अपना काम निकालने में कामयाब होंगे, व्यापार में काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है,मानसिक थकान रह सकती है, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है. प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे.
मकर – आज मकर राशि के जातकों को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करना होगा आपके कामों की गुप्त रूप से निगरानी की जा रही है. व्यापार में लाभ रहेगा, नये नये क्लाइंट्स के साथ डील बन सकती है, दुकानों में भीड़ रहेगी जिसकी बजह से थकान होगी, धनलाभ के प्रबल योग हैं.
कुंभ – आज कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, ऑफिस में भी पूरे दिन काम में रहना पड़ सकता है, सहकार्मियों से सचेत रहें अन्यथा आंतरिक राजनीति के शिकार हो सकते हैं, पत्नि बच्चों का साथ मिलेगा, कोई नई खुशखबर मिल सकती है जिससे मन एकदम प्रफुल्लित हो उठेगा.
मीन – आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, अपने हर कार्य को नियमानुसार करिये आर्थिक लाभ का पूरा योग है, पत्नि और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने, पार्टी पिकनिक आदि का योग बन रहा है.
CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ को मिलने वाली है नई वंदेभारत, लंबे समय से चल रही मांग होगी पूरी
रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रायपुर रेल मंडल को एक नई वंदेभारत ट्रेन मिल सकती है. रेलवे के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक दुर्ग से विशाखापट्नम के लिए ये नई ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते है. रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते है हुए कहा है कि इसकी तैयारियां करने के मौखिक निर्देश दे दिए गए है. लेकिन आधिकारिक आदेश न निकलने की बात अधिकारी कह रहे है.
वहीं दुर्ग रेलवे स्टेशन में भी अधिकारियोंने 12 सिंतंबर को इस ट्रेन के चलने की तैयारी शुरू कर दी है और सूत्रों का कहना है कि ट्रेन के रैक 10 या 11 को दुर्ग पहुंच सकते है. दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए यह दूसरी सीधी ट्रेन होगी. अभी तक दुर्ग-विशाखापट्टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस ही एक ट्रेन थी, जो सीधे विशाखापट्टनम जाती थी. वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब लोगों को दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए एक और नई ट्रेन मिल जाएगी.
इन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन
ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें, तो यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर रेलवे स्टेशन, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगड़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
दुर्ग में ही होगा रख-रखाव और मेंटेनेंस
रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन का रख-रखाव और मेंटेनेंस का काम दुर्ग रेलवे स्टेशन के कोचिंग यार्ड में बने कंपोजिट पिट में किया जाएगा. दुर्ग में इसके लिए पूरी व्यवस्था भी कर दी गई है.
BJP ने काटा टिकट, फूट-फूटकर रोए पूर्व विधायक शशिरंजन परमार
भिवानी: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। बीजेपी ने कई पुराने नेताओं के टिकट काट दिए हैं, तो वहीं कई नए चेहरों को मौका भी दिया है। इस बीच भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा सीट से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। बीजेपी ने यहां पर पूर्व विधायक शशिरंजन परमार का टिकट काट दिया है। उनकी जगह किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
टिकट कटने से आहत हुए पूर्व विधायक
वहीं बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद शशिरंजन परमार काफी भावुक हो उठे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शशिरंजन परमार को फफक-फफक कर रोते हुए देखा जा सकता है। टिकट कटने के बाद कुछ पत्रकारों ने उनसे मुलाकात की। साथ ही उनकी आगे की रणनीति पर बात करनी चाही। इस पर टिकट कटने से आहत पूर्व विधायक शशिरंजन परमार रो पड़े। रोते हुए उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ये भी कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह कार्यकर्ताओं को कैसे हौसला देंगे। बता दें कि पूर्व विधायक शशिरंजन परमार भिवानी और तोशाम विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे।
किरण चौधरी की बेटी को मिला मौका
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में शशिरंजन ने किरण चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में शशिरंजन परमार को हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में किरण चौधरी को 72,699 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के शशि रंजन परमार को 54,640 वोट ही मिले। तीसरे स्थान पर जेजेपी के सीता राम रहे। हालांकि बाद में किरण चौधरी ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। वहीं अब भाजपा ने किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कांग्रेस उनकी सीट पर किसे उम्मीदवार बनाती है।









