Home Blog Page 165

मणिपुर में फिर उठी हिंसा की लहर, रॉकेट अटैक के बाद गोलीबारी; कम से कम 5 की मौत

मणिपुर में बीते साल मई से चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बिष्नुपुर में रॉकेट अटैक के बाद अब हिंसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था, वहीं बाद में हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए।

‍अधिकारी के मुताबिक, उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। धिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गोलीबारी में मरने वाले कुकी और मैतेई दोनों ही समुदायों से हैं। मणिपुर में ताजा हिंसा की घटनाओं के बाद पिछले पांच दिनों से तनाव बहुत बढ़ गया है। शुक्रावर की रात बिष्नुपुर में एक शख्स की हत्या कर दी गई ती। इसके अलावा 2 मणिपुर राइफल्स और 7 मणिपुर राइफल्स के हेडक्वार्टर से हथियार लूटने की कोशिश की गई।
बीते 17 महीने से चल रही हिंसा में पहली बार रॉकेट अटैक भी किया गया। पुलिस ने बताया कि कुकी उग्रवादियों ने लॉन्ग रेंज का रॉकेट भी दाग दिया। इस रॉकेट की लंबाई चार फीट के करीब बताई गई। हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को राज्यभर में स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया। बता दें कि पिछले साल 3 मई के बाद से मणिपुर जातीय हिंसा का शिकार है। अधिकारियों का कहना है यह भी संभव है कि एक लंबी पाइप में गोला-बारूद भरकर इसे रॉकेट लॉन्चर की मदद से फायर किया गया हो।

KORBA : हाथी के हमले से पहाड़ी कोरवा की मौत, दो बैल भी मारे गए

कोरबा : कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने 75 वर्षीय हलाई बाई पहाड़ी कोरवा को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बालको वन परिक्षेत्र की पंचायत माखुरपानी गांव के गढकटरा में शुक्रवार रात को हुई। हाथी ने साथ ही दो बैलों को भी मार डाला, जिससे स्थानीय किसानों में डर और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हलाई बाई अपने मकान में सो रही थीं, जब यह भयावह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सरपंच और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके के निवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के हमलों से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

यह घटना वन्यजीवों और मानव बस्तियों के बीच बढ़ते संघर्ष को भी उजागर करती है, जिसे सुलझाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।

अनंत अंबानी ने बढ़ाई लालबागचा राजा की शान, सिर पर सजाया 20 किलो सोने का मुकुट, करोड़ों में है कीमत

मुंबई में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड होता है। इस खास मौके पर हर साल मुंबई में लालबागचा राजा को स्थापित किया जाता है। इस साल भी भव्य अंदाज में उनकी झलक सामने आ गई है। दूर-दूर से लोग लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। फिल्मी सितारे भी बप्पा की एक झलक के लिए पंडाल में आते हैं। ये मूर्ति स्थापना का 91 वां साल है। आज यानी शनिवार सुबह 4 बजे प्राण प्रतिष्ठा और 6 बजे से आम नागरिकों के लिए दर्शन की शुरूआत हुई है। इस साल गणपति की मूर्ति काफी भव्य है और इसे सोने के आभूषण और मुकुट से सजाया गया है। सिंहासन पर बैठे बप्पा को वेलवेट के मरून वस्त्र पहनाए गए हैं। इस साल मूर्ति में जो चीज सभी का ध्यान खींच रही है, वो है बप्पा का मुकुट। अब आखिर इस मुकुट में क्या खास है और इसे किसने दिया है ये आपको बताते हैं।

अनंत अंबानी ने बनवाया है बेहद खास मुकुट

लालबागचा राजा के सिर पर सजा 20 किलो का भव्य सोने का मुकुट सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये मुकुट किसी और ने नहीं बल्कि अंबानी परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी  ने अर्पित किया है। इस मुकुट को बनाने में दो महीने लगे हैं और इसे काफी सावधानी के साथ तैयार किया गया है। अनंत अंबानी की ओर से दिया गया ये मुकुट लालबागचा राजा समिति के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का प्रमाण है।

मेडीकल मशीने भी कराईं मुहैया

बता दें, इस साल महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। मेडीकल सेंटर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लोग बड़ी संख्या में बप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं और खूब चढ़ावा भी चढ़ता है, जिसका उपयोग सामाजिक कार्यों में किया जाता है। मुकेश अंबानी का परिवार सालों से समिति से जुड़ा हुआ है। इस साल अनंत अंबानी ने न सिर्फ मुकुट बल्कि और भी सहियोग किया है। मेडीकल की कई मशीनें अनंत ने मंडल को मुहैया कराई हैं। लालबाग ट्रस्ट ने यह फ़ैसला लिया है कि अनंत अंबानी को प्रमुख सलाहकार समिति का सदस्य बनाया जाए।

अनंत अंबानी ने घर पर भी किया बप्पा का स्वागत

बता दें, पूरे अंबानी परिवार की तरह ही अनंत अंबानी की धार्मिक कार्यक्रमों में विषेश रुचि है। वो हर पर्व भव्य अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। बीती शाम उन्होंने एंटीलिया में भी गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। एंटीलिया में बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। पूरा अंबानी परिवार बप्पा के स्वागत में लगा नजर आया। नई छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी अनंत अंबानी के साथ बप्पा के दर्शन के लिए साथ खड़ी नजर आईं।

पीएम मोदी की जगह अब जयशंकर करेंगे संयुक्त राष्ट्र को संबोधित, आखिरी वक्त में किया गया बदलाव

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में 28 सितंबर को होने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का कार्यक्रम अचानक बदल दिया गया है। बता दें कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान वार्षिक आम बहस में वक्तव्य नहीं देंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर का संबोधन होने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची से यह बात सामने आई है। प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क की यात्रा करने वाले हैं। उनके 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड में 16,000 सीट वाले नासाउ वेटरंस मेमोरियल कोलेजियम में एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने की योजना है।

महासभा के 79वें सत्र की आम बहस के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से जुलाई में जारी वक्ताओं की एक अनंतिम सूची में कहा गया था कि मोदी 26 सितंबर को उच्च स्तरीय बहस में वक्तव्य देंगे। हालांकि, शुक्रवार को जारी एक संशोधित अनंतिम सूची के मुताबिक, मोदी की जगह अब विदेश मंत्री जयशंकर के 28 सितंबर को प्रस्तावित आम बहस में वक्तव्य देने की संभावना है। सूची के साथ महासभा एवं सम्मेलन प्रबंधन के अवर महासचिव मूव्स एबेलियन के हस्ताक्षर वाला एक नोट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वक्ताओं की संशोधित सूची “प्रतिनिधित्व के स्तर (‘अपग्रेड’ और ‘डाउनग्रेड’) में बदलाव को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है और सदस्य देशों के बीच आदान-प्रदान को दर्शाती है।

24 से 30 सितंबर तक चलेगा संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र की आम बहस इस साल 24 से 30 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परंपरागत रूप से बहस में पहला वक्ता ब्राजील 24 सितंबर को उच्च स्तरीय सत्र की शुरुआत करेगा। दूसरा वक्ता अमेरिका होगा, जिसके मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन संयुक्त राष्ट्र के मंच से सदस्य देशों के नेताओं को अपने कार्यकाल का आखिरी संबोधन देंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस आम बहस की शुरुआत से पहले अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसके बाद महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष का संबोधन होगा। इस सत्र से पहले गुतारेस 22-23 सिंतबर तक ‘भविष्य का शिखर सम्मेलन : बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ का आयोजन करेंगे। इस शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेता भविष्य के लिए संधि को अपनाने के वास्ते संयुक्त राष्ट्र में एकत्र होंगे, जिसमें पूरक अंश के रूप में एक वैश्विक डिजिटल अनुबंध और भविष्य की पीढ़ियों पर एक घोषणा शामिल होगी।

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के कार्यक्रम में 24 हजार से ज्यादा भारतीय होंगे मौजूद

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, “शिखर सम्मेलन एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम है, जो विश्व नेताओं को इस बात पर अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए साथ लाता है कि हम वर्तमान को कैसे बेहतर बनाएं और भविष्य की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें।” इसके अलावा, लॉन्ग आइलैंड में प्रस्तावित सामुदायिक कार्यक्रम में 24,000 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लेने की इच्छा जताई है, जिसे मोदी संबोधित करेंगे। इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ यूएसए (आईएसीयू) ने एक बयान में कहा कि ‘मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टुगेदर’ कार्यक्रम के लिए पंजीकरण पूरे अमेरिका से 590 सामुदायिक संगठनों के माध्यम से किए गए हैं, जिनमें से सभी ने ‘वेलकम पार्टनर’ के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।

फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी हुआ अरेस्ट, पुलिस को मिली थी 6 लाख की ठगी की शिकायत

जगदलपुर : जगदलपुर में एक युवती से बिलासपुर के बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने 6 लाख रुपए की ठगी की है। उसने जगदलपुर की युवती से कहा था कि, चिंता न करना मैं हूं न। स्वामी आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवा दूंगा। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जगदलपुर निवासी पारो मौर्य 5 सितंबर को बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि, बिलासपुर के अजित कुमार दीक्षित (32) से साल 2021 से उनकी जान-पहचान है। इसने मेरी बहन रत्ना को स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का वादा किया था। इसके एवज में उसने करीब 6 लाख रुपए मांगे थे। उसे पैसे भी दिए गए।

जिसके बाद उसने नौकरी नहीं लगवाई। बार-बार कहने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पता चला कि ये शख्स फ्रॉड है। हमारे साथ फ्रॉड किया है। जब पैसे लौटाने कहा तो इसने मना कर दिया। वहीं पारो की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Korba News : 3 हजार बांस से भव्य गणेश पंडाल तैयार, आज विराजेंगे बप्पा

कोरबा : आज गणेश चतुर्थी है, जिसे गणपति जी के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है. गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिनों तक देशभर में गणपति उत्सव की धूम रहेगी. गणपति पंडाल भव्यता से सजाए जा रहे, जिसमें विघ्नहर्ता की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी. कोरबा जिले के कटघोरा जय देवा गणेश उत्सव समिति ने पंडाल को वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर का स्वरूप दिया है, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

कटघोरा के इस पंडाल को पिछले एक महीने से कोलकाता से आए 20 कारीगरों ने 3000 बांस और थर्माकोल से बनाया है. इस पंडाल में भगवान गणेश की 21 फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान होगा, जो पुणे के दगडूसेठ हलवाई के रूप में हैं. इसके अलावा रूद्र रूप में हनुमान जी और राधा रानी कृष्णा की प्रतिमा विराजमान होंगे.

गणेश उत्सव समिति के सदस्य संजय अग्रवाल ने बताया कि, थनौद के मूर्तिकार ने गणेश की प्रतिमा बनाई है. थनौद गांव के मिट्‌टी के गणेश की पांच राज्यों में मांग रहती है. भिलाई से 25 किमी दूर स्थित शिल्पग्राम थनौद की आबादी करीब तीन हजार है. पूरे गांव का मुख्य पेशा मिट्टी के गणेश बनाना है. यह काम पिछले पांच पीढ़ियों से जारी है. यहां मिट्टी के गणेश की डिमांड इस बार बढ़ी है. यहां के कलाकारों का कहना है कि कटघोरा का राजा पुणे के स्वरूप दगडूसेठ हलवाई का अंतिम रूप दिया गया है. यह मूर्ति छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी बनाई गई है.

CG News : सेक्स स्कैंडल मामलें में कथित पत्रकार गिरफ्तार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के चर्चित सेक्स स्कैंडल हनी ट्रैप मामले में 4 महीने से फरार कथित पत्रकार आशीष शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। आशीष शुक्ला से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। बीते दिनों मामले के मास्टर माइंड शिरीष पांडे और आरक्षक अंजोर मांझी को गिरफ्तार किया गया था। मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। हनी ट्रैप केस में शुक्रवार को पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है. मामले में फरार चल रहे पत्रकार आशीष शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि, आशीष शुक्ला ने गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर खुद को सरेंडर करने की बात कही थी. इस मामले में पुलिस पहले ही सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसे मिलाकर यह आठवीं गिरफ्तारी है।

जिले के एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया, “हनी ट्रैप का मामला चला था, जिसमें लगातार गिरफ्तारी हुई थी. उसमें आरोपी आशीष शुक्ला फरार थे, जिसे आज गिरफ्तार किया गया है. उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया है.” इस दौरान एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस केस में और भी नाम यदि सामने आएंगे तो आगे उन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। बलौदाबाजार हनी ट्रैप केस में 30 अगस्त को पुलिस ने इससे जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि ये लोग हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसों की वसूली करते थे. बीते दिनों पांच महीनों से फरार चल रहे पूर्व विधायक प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में पदस्थ प्रधान आरक्षक को भी गिरफ्तार किया गया था. अब 5 महीने से फरार चल रहे पत्रकार को गिरप्तार किया गया है. इस केस में यह पुलिस द्वारा की गई आठवी गिरफ्तारी है।

Chhattisgarh : गणेश पंडाल में फैली करंट, टैंकर चालक की मौत

दुर्ग : भिलाई टाउनशिप में भट्टी थाना अंतर्गत सेक्टर-2 में निर्माणाधीन गणेश पंडाल में एक टैंकर चालक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना में आयोजन समिति और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।

सेक्टर 2 में हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। इस बार यहां अलग झांकी तैयार की जा रही है। इसको लेकर यहां एक बड़ा फिश टैंक भी बनाया गया है। फिश टैंक में पानी भरने के लिए ठेकेदार जुनैब खान को काम सौंपा गया था। जुनैब ने मटंग गाड़ाडीह निवासी संतोष कुमार साहू (46 साल) को टैंकर से पानी लेकर भेजा था।

शुक्रवार शाम 4.30 बजे के करीब संतोष टैंकर लेकर पंडाल में पहुंचा। इसके बाद बिना किसी सुरक्षा उपकरण और हाथों में ग्लब्स पहने उसमें मौटर फिट करने लगा। ऐसा कहा जा रहा है कि जब वो मोटर फिट कर रहा था तो करंट की लाइन चालू थी। इससे वो करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime News : पत्रकार की हत्या की कोशिश, 5 हमलावर गिरफ्तार

दुर्ग : जिले के ग्राम सेलूद में पत्रकार किशन हिरवानी पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि किशन की फोटो स्टूडियो की दुकान है. 4 सितंबर को वह अपने स्टूडियों में बैठा था, वहीं दो व्यक्ति फोटो खिंचाने के नाम पर आया और पत्रकार किशन हिरवानी पर हमला कर दिया. पीड़ित ने उतई थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं सेलूद के ही वर्षा रेस्टोरेंट के संचालक देवानंद उर्फ देवा साहू की पुलिस तलाश कर रही है, जिसके कहने पर आरोपियों ने पत्रकार पर हमला किया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, 4 सितंबर की दोपहर 1.50 बजे पत्रकार किशन अपने फोटो स्टूडियो में बैठा था. इस दौरान घटना को देखकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भावेश साहू और ऋषि ठाकुर और एक अन्य साथी भाग निकले. प्रार्थी किशन हिरवानी कि रिर्पोट पर धारा 333,109,3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने थाना प्रभारी उतई विपिन रंगारी को त्वरित कार्यवाही करने के दिए थे. आरोपियों की तलाशी के दौरान फरार आरोपी भावेश साहू को ग्राम खोपली से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपी ने बताया कि वर्षा रेस्टारेंट सेलूद का मालिक देवानंद साहू उर्फ देवा ने तीन दिन पहले भावेश साहू, भुनेश्वर आग्नेकर, ऋषि ठाकुर, राकेश मारकण्डे एवं खोपली के यतीश को बुलाया था और बोला था कि सेलूद के पत्रकार किशन हिरवानी से मेरा झगड़ा हुआ है, उससे मेरा पुराना झगड़ा है, उसको मारना है या फिर हाथ पैर तोड़ना है, जिसके लिए काम होने के बाद अच्छा ईनाम दूंगा. इस बात पर प्लानिंग किया गया. आरोपियों ने कबीर स्टूडियो का रेकी कर 4 सितम्बर को जब स्टूडियो में कोई नहीं था तब जाकर किशन हिरवानी को जान से मारने की नियत से वैसबालबैट से सिर हाथ पैर में चोट पहुंचाया. आरोपी भावेश साहू निवासी खोपली ने बताया कि घटना में 4 अन्य साथी भुनेश्वर आग्नेकर, ऋषि ठाकुर, राकेश मारकण्डे एवं यतीश चन्द्राकर शामिल थे. पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपी भुनेश्वर आग्नेकर निवासी गोंडपेण्ड्री, ऋषि ठाकुर , राकेश मारकण्डे एवं यतीश चन्द्राकर निवासी खोपली को उनके पते पर दबिश देकर गिरफ्त में लिया है.

CG : गणेश पंडाल में विशेष समुदाय पर तोड़फोड़ का आरोप, जमकर हंगामा

रायपुर : रायपुर में गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले किसी युवक ने पंडाल में रखी गणेश प्रतिमा को तोड़ दिया। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने देर रात आजाद चौक थाने का घेराव कर दिया।

स्थानीय पार्षद के साथ मिलकर लोगों ने जमकर बवाल मचाया और कहा कि भविष्य में ऐसी घटना घटी तो शहर में कर्फ्यू लगेगा और दंगे होंगे। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। शुभम सारथी ने पुलिस को बताया कि आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखे नगर के पास शुक्रवार रात 10 बजे एक विशेष समुदाय के युवक ने पंडाल में रखे गणेश प्रतिमा के निचले हिस्से को तोड़ दिया। समिति के सदस्यों ने जब ऐसा करने से मना किया। तो उनसे गाली-गलौज की।

कुछ देर बहसबाजी करने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। इसकी खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय और हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।