Home Blog Page 164

Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा की पूजा में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें, गणेश जी खुशियों से भर देंगे झोली

Ganesh Chaturthi 2024: आज से गणपति उत्सव का आरंभ हो चुका है। गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणपति उत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। हर साल गणपति उत्सव को गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। गणेश चतुर्थी के पहले दिन लोग अपने घरों में बप्पा की मूर्ति लाते हैं और विधिपूर्वक पूजा करते हैं। विघ्नहर्ता की कृपा पाने के लिए आज पूजा में इन चीजों को जरूर शामिल करें। गजानन जी को ये चीजें अर्पित करने से घर में सुख-सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है।

भगवान गणेश को चढ़ाएं ये चीजें

गणेश चतुर्थी की पूजा में बप्पा को मोदक, चावल की खीर और फल जरूर अर्पित करें। इन 3 चीजों को भगवान गणेश को चढ़ाने से भक्तों को बुद्धि, ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गणपति बप्पा को बूंदी के लड्डू और बेसन की बर्फी का भोग लगाना भी बिल्कुल न भूलें। वहीं गणपति जी की पूजा में सिंदूर, दुर्वा, गुड़हल, गेंदा के फूल और नारियल भी अवश्य अर्पित करें। इन चीजों को गणेश जी को चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गणेश जी मूर्ति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा, जबकि इसका समापन दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर होगा। इसी मुहूर्त में गणपति जी मूर्ति को अपने घर में स्थापित करें। कहते हैं कि जिस घर में बप्पा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है वहां से सभी तरह के दुख-दर्द और संकट दूर हो जाते हैं। उस घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

विपक्ष के नेता के तौर पर पहली बार अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी, भारतीय प्रवासियों, छात्रों से मिलेंगे

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका के डलास पहुंच गए हैं। यह विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी का पहला अमेरिका दौरा है। राहुल यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और यहां के छात्रों और भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। इससे पहले ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने राहुल के अमेरिका जाने की खबर साझा की थी। राहुल डलास के बाद 9 सितंबर को टेक्सास और 10 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी का भी दौरा करेंगे।

राहुल गांधी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर यह जानकारी देते हुए बताया “मैं सच में डलास, टेक्सास, यूएसए में भारतीय प्रवासियों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों से मिले गर्मजोशी और स्वागत से बहुत खुश हूं।” राहुल गांधी ने आगे इस यात्रा के बारे में लिखा, “मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं जो हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा।”

भारतीय प्रवासियों से करेंगे मुलाकात

इससे पहले ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने यह जानकारी देते हुए बताया था कि राहुल गांधी 8 सितंबर से अमेरिका यात्रा पर रहेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। सैम पित्रोदा ने बताया था कि हर शहर में एक प्रवासी कार्यक्रम होगा। इसके अलावा राहुल भारतीय प्रवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित एक डिनर में भी शामिल होंगे।

पिछले साल जून में अमेरिका पहुंचे थे राहुल

इससे पहले पिछले साल जून में भी राहुल गांधी ने अमेरिका का दौरा किया था। सैन फ्रैंसिस्को में राहुल भारतीय छात्रों से मिले थे। यहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया था जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं पिछले साल मार्च में राहुल ने ब्रिटेन का दौरा किया था जिसे लेकर भारत में खूब विवाद भी हुआ था।

गेमिंग में मुनाफे का लालच, डॉक्टर के साथ हुई 89 लाख की ठगी

रायपुर : जिले में एक डॉक्टर से करीब 89 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। आरोपियों ने गेमिंग कंपनी में इनवेस्ट करने पर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने 88 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने 40 से ज्यादा किश्तों में डॉक्टर से पैसे लिए और फिर उसकी मूल रकम भी नहीं लौटाई। डॉक्टर ने आरोपी ठगों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के मुताबिक, डॉक्टर डॉ. अषित कुमार ने शिकायत की है कि, आरोपियों से टेलीग्राम चैनल से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने ऑनलाइन रॉयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बडा मुनाफा देने की बात कही थी।

आरोपियों ने कम इनवेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया, तो डॉक्टर ने उनके बताए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। समय पूरा होने पर जब डॉक्टर ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने और इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा। डॉक्टर ने आरोपियों की बात नहीं मानी, तो आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री का अलग अंदाज, लोकधुन पर गजब थिरके, मांदर थामा

रायगढ़ : चक्रधर समारोह में मांदर थामकर CM विष्णुदेव साय ने कर्मा नृत्य किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, विगत पांच सालों में चक्रधर समारोह का आयोजन फीका पड़ गया था, अब रायगढ़ के विधायक और हमारे सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से चक्रधर समारोह के आयोजन को और बेहतर तथा भव्य स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ को प्रकृति ने भरपूर खनिज संपदा से नवाजा है। यहां हीरा, कोयला, लोहा का भरपूर भंडार है, यहां की धरती में भरपूर उर्वरा शक्ति है। मेहनतकश किसान और हम सब मिलकर छत्तीगसढ़ को कृषि प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किए गए वायदे के अनुरूप प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपए के भाव से खरीदने का वायदा पूरा किया।

तेन्दूपत्ता का पारिश्रमिक दर प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को उनके खाते में राशि अंतरित करने का काम कर रही है। श्रीरामलला दर्शन योजना से यहां के लोगों को प्रभु श्रीराम का दर्शन करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ को साढ़े आठ लाख से अधिक परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है, हम इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने चक्रधर समारोह को नये स्वरूप में भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित करने के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विनय पाण्डेय द्वारा ब्राम्हीलिपि एवं खरोष्ठी लिपि में अनुसंधान पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। विनय पाण्डेय द्वारा इस मौके पर मुख्यमंत्री को ब्राम्ही लिपि में लिखी नाम पट्टिका भेंट की गई।

CG News : चाचा ने किया बदनाम, तो गुस्से में भतीजे ने किया मर्डर

अंबिकापुर : चाचा की हत्या की मंशा से प्राणघातक हमला करने वाले भतीजे ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस ने सारी प्रक्रिया पूरी कर उसे गिरफ्तार किया। घायल चाचा की मौत भी हो चुकी है। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि हत्या की नीयत से उसने चाचा पर जानलेवा हमला किया था। चाचा द्वारा अकारण गंभीर आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। इससे से वह नाराज था।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में 12 अगस्त को बलवंत दास पर उसी के भतीजे करम दास ने पीछे से टांगी से वार कर दिया था। घटना के बाद भतीजा भाग गया था। गंभीर रूप से घायल बलवंत दास को अंबिकापुर मेडिकल कालेज से चिकित्सकों ने रायपुर रिफर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।इधर पुलिस लगातार आरोपित की खोजबीन कर रही थी। आरोपित करम दास द्वारा न्यायालय के समक्ष समर्पण कर दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चाचा और उसका मकान -अगल बगल में ही हैं। घटना दिनांक को वह अपने खेत से काम कर घर वापस आया था। इसी दौरान बलवंत दास उसके घर के बाहर पहुंचा। पौधा उखाड़ देने की बात को लेकर भतीजे के साथ गाली – गलौज करने लगा था तब भतीजा अपने घर के अंदर चला गया। कुछ देर गाली – गलौज करने के बाद चाचा बलवंत दास चला गया था।पहले भी चाचा द्वारा आरोपित पर चोरी का आरोप लगाया गया था।

इससे गांव में उसकी बदनामी हो रही थी। इसी बात को लेकर बलवंत दास को खोजने भतीजा खेत तरफ गया था। चाचा को खेत तरफ जाता देखकर मौक़े पर जाकर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया था। आरोपित को पुलिस अभिरक्षा से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नेशनल हाईवे में जाम लगने पर एसआई और पुलिसकर्मी सस्पेंड, आईजी ने की करवाई

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के सीतापुर थाना के ग्राम बेलजोरा निवासी राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की जघन्य हत्या के विरोध में शनिवार को सर्व आदिवासी समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। सीतापुर थाना के सामने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रकरण में लापरवाही का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के कारण तीन घण्टे से भी अधिक समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन बाधित रहा। इधर सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने प्रकरण की जांच में लापरवाही के आरोप पर तत्कालीन जांच अधिकारी उप निरीक्षक रमेश चंद्र राय व आरक्षक रूपेश महंत को निलंबित कर दिया है। उपनिरीक्षक राय वर्तमान में कोरिया जिले में पदस्थ है।मृतक का शव अभी तक स्वजन ने नहीं लिया है। मेडिकल कालेज अस्पताल की मोर्चरी में शव सुरक्षित रखवा दिया गया है। मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप पर चार आरोपितों को न्यायालय को निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि आदिवासी राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की हत्या कर शव को दफना कर उसके ऊपर पानी टँकी बना देने की घटना के बाद से ही सर्व आदिवासी समाज आक्रोशित था। शुक्रवार से ही सीतापुर में तनाव का माहौल निर्मित हो गया था। स्वजन ने शव लेने से इंकार कर दिया था। शनिवार सुबह से ही मृतक के स्वजन के साथ सर्व आदिवासी समाज से जुड़े लोग सीतापुर विश्राम गृह के समीप एकत्रित होने लगे थे।इधर थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

CG Crime News : 3 भाइयों की हत्या, भिलाई में सनसनी

दुर्ग : भिलाई स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन एक हृदयविदारक घटना घटी, जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में तीन भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का कारण डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। लेकिन विवाद के एक दिन बाद हत्या जैसी त्रासदी में बदल गया।

विवाद दो दिन पहले उस वक्‍त शुरू हुआ जब भगवान गणेश की प्रतिमा लाते वक्‍त डीजे बजाया जा रहा था। उत्सव की खुशी में लोग डांस कर रहे थे, तभी दो पक्षों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया, और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे।

जैसे-तैसे दोनों पक्षों के लोगों ने समझ-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया। लेकिन शनिवार की रात पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के दौरान एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्‍या में एक पक्ष ने लोगों ने तीन भाइयों पर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Aaj Ka Rashifal 08 September 2024: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

8 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज ऋषि पंचमी का पर्व है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगायेंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन कांफिडेंस से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन ख़ास से रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1

 

कोलकाता रेप-मर्डर केस: 2 डॉक्टरों पर गिरी गाज, किए गए सस्पेंड, लगे हैं ये आरोप

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य चिकित्सा परिषद ने डॉ बिरुपाक्ष विश्वास और डॉ अभिक डे को निलंबित कर दिया है। इन दोनों डॉक्टरों पर आरोप है कि वे विभिन्न मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में दादागिरी चला रहे थे। यह भी आरोप है कि अभिक डे को 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में देखा गया था।

डॉ संदीप घोष का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग

दूसरी ओर, डॉक्टरों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की है। डॉ संदीप घोष को 72 घंटे के अंदर जवाब देना है। उचित जवाब नहीं मिलने पर संदीप घोष का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। (इनपुट: ओंकार सरकार)

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में एक और महिला हुई हैवानियत की शिकार, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : छ्त्तीसगढ़ में आज एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म पीड़ित महिला अपने घर में अकेली थी. इस दौरान केदमा चौकी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मनीष कंवर ने महिला को अकेला और असहाय पाकर, उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पीड़ित महिला ने उदयपुर थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी मनीष कंवर को धर दबोचा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.