Home Blog Page 162

राहुल गांधी ने इस मामले में जमकर की चीन की तारीफ, जानें क्या बोले

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां टेक्सास के डैलस में एक कार्यक्रम में रोजगार के मुद्दे पर बात की। यहां राहुल गांधी ने रोजगार के मसले पर चीन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत और पश्चिमी देशों में रोजगार की समस्या है लेकिन चीन में ऐसा नहीं है।

चीन में रोजगार की समस्या नहीं- राहुल

टेक्सास में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिमी देशों में रोजगार की समस्या है। भारत में रोजगार की समस्या है लेकिन दुनिया के कई देशों में रोजगार की समस्या नहीं है। राहुल ने कहा कि चीन में निश्चित रूप से रोजगार की समस्या नहीं है। वियतनाम में रोजगार की समस्या नहीं है। इसलिए दुनिया में ऐसे कई स्थान हैं जो बेरोजगारी से नहीं जूझ रहे हैं।

चीन वैश्विक उत्पादन पर हावी- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि 1940, 50 और 60 के दशक में अमेरिका वैश्विक उत्पादन का केंद्र था। कारें, वाशिंग मशीन, टीवी सभी चीजें अमेरिका में बनी। फिर प्रोडक्शन कोरिया, जापान गया उसके बाद से चीन की ओर चला गया। राहुल गांधी ने कहा कि आज चीन वैश्विक उत्पादन पर हावी हो रहा है। पश्चिम, अमेरिका, यूरोप और भारत ने उत्पादन का विचार छोड़ दिया है और उन्होंने इसे चीन को सौंप दिया है।

भारत को उत्पादन का सोचना होगा- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि भारत को उत्पादन और इसे व्यवस्थित करने के बारे में सोचना होगा। हमें लोकतांत्रिक माहौल में उत्पादन कैसे किया जाए, इसकी फिर से कल्पना करनी होगी। जब तक हम ऐसा नहीं करेंगे, हमें उच्च स्तर की बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा और स्पष्ट रूप से, यह टिकाऊ नहीं है।

बांग्लादेश को लेकर भी बात

राहुल गांधी ने अमेरिका में बांग्लादेश को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने हमें कपड़ा क्षेत्र में पूरी तरह से पछाड़ दिया। चाहे वहां कोई भी समस्या चल रही हो, उन्होंने हमें कपड़ा क्षेत्र में साफ कर दिया। राहुल ने कहा कि हमें लोकतांत्रिक माहौल में उत्पादन करना होगा नहीं तो हमें उच्च स्तर की बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा।

KORBA : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो की माता का निधन

कोरबा : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो को मातृ शोक का सामना करना पड़ा है। उनकी माता, स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो, जो कोरबा के प्रसिद्ध डॉक्टर और पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी थीं, का निधन हो गया है। वह 73 वर्ष की थीं और कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।

उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का जीवन समाज सेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके निधन से महतो परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही थी, और उनके जाने से समाज में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है। उनकी पार्थिव देह को हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है, यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है, और उनके प्रति अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Narayanpur News : सरेंडर करना चाहता था, नक्सलियों ने कर दी अपने कमांडर की हत्या

नारायणपुर : मोहला-औंधी एलओएस का कमांडर रहे राजू उर्फ विज्जा की उसके साथियों ने ही हत्या कर दी है। नक्सली राजू अपनी पत्नी के साथ बीजापुर पुलिस के सामने सरेंडर करने निकला था। नक्सल संगठन के दूसरे सदस्यों को इसकी जानकारी मिली।

इसके बाद राजू को घेरकर उसकी हत्या कर दी गई। नक्सल कमांडर राजू की लाश कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर मिली है। मौके से एक नक्सल पर्चा भी मिला है। पर्चे में लिखा है कि राजू नक्सल संगठन छोड़कर रायफल, कारतूस और रुपए लेकर सरेंडर करने निकला था, जिसे पकड़कर मौत की सजा दी गई है।

हालांकि राजू के साथ निकली उसकी पत्नी का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। नक्सली राजू मूल रुप से बीजापुर जिले का रहने वाला था। जो लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। 6 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ सरेंडर करने संगठन छोड़कर भागा था। जिसे ढूंढने नक्सलियों की टुकड़ी लगी थी। मानपुर एसपी वायपी सिंह ने नक्सली राजू के हत्या की पुष्टि की है।

Raipur Crime News : कार से महिला का शव बरामद, गैरेज में फैली सनसनी

रायपुर : रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गैरेज के बाहर एक कार के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना का है.

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज की यह घटना है. रविवार की शाम गैरेज के बाहर एक कार में महिला की लाश मिली. मृतिका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. 

पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है और कार से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है.

CG Crime News : नशीली इंजेक्शन नहीं मिलने पर उगला हत्या का राज, अब चाकू मारकर फरार हुआ नशेड़ी

बिलासपुर : राहुल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने नशे का इंजेक्शन ना देने पर अपने दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना शनिवार रात 11 बजे चिंगराजपारा अमरैया चौक के पास हुई। आरोपित ने चाकू मारने से पहले अपने दोस्त को यह कहकर चाकू मारा कि वह वही हैं, जिसने पुराना बस स्टैण्ड में चौहान की हत्या की है। पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हत्या के आरोपित द्वारा चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार सरकंडा अमरैया चौक चिंगराजपारा निवासी गोलू नशे का आदी है। शनिवार रात 11 बजे दीपक सिंह उसके पास पहुंचा और नशे का इंजेक्शन की मांग करने लगा। गोलू ने उसे नशे का इंजेक्शन ना होने की बात बताई। गोलू के इन्कार करने पर गुस्साए दीपक सिंह ने चाकू से गोलू पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। चाकूबाजी में घायल गोलू को कुछ लोग सिम्स लेकर पहुंचे और उपचार के लिए दाखिल कराया।

स्थिति में सुधार होने के बाद जब गोलू ने सभी को घटना में शामिल युवक का नाम बताया तो पुलिस के कान भी खड़े हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद सरकंडा, तारबाहर व स्पेशल टीम सहित एसीसीयू की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपित की तलाश में लगाया गया है। अधिकारियों की मानें तो आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Chhattisgarh News : पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन, राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायपुर : प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्‍‌नी (72 वर्षीया) कमला देवी साहू का रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल उपचार के दौरान देर रात 12:00 बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर (सोमवार) सुबह गृहगांव पाऊवारा (दुर्ग-जिले) में ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांग्रेस नेत्री शशि महिलांग में ट्वीट कर शोक जताया और लिखा, अभी मिली जानकारी के अनुसार हमारे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री श्री@tamradhwajsahu0जी की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी साहू जी का निधन की खबरे आरही है जिसको सून मन बहुत ज्यादा दुःखी हों उठा है। भगवान उनकी आत्मा कों शांति प्रदान करें।

100 जवानों के साथ बुलडोजर लेकर निकली निगम टीम, हटाए जा रहे अतिक्रमण

दुर्ग : भिलाई में नगर निगम की टीम ने मस्जिद के नाम से किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने का काम सोमवार को शुरू कर दिया है। टीम ने वहां बनाई गई एक मजार को भी ध्वस्त कर दिया। साथ ही वहां बनी दुकानें, वैवाहिक भवन और गेट को भी जमींदोज कर दिया गया।

निगम के अमले के साथ ही एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित 100 से ज्यादा जवान और कई थानों की फोर्स सुबह 5 बजे से ही कार्रवाई के लिए पहुंची है। इसके तहत 5 दुकानें, स्वागत द्वार और मस्जिद की बाउंड्री वॉल तोड़ी जाएगी। कब्जा खाली कराने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है।

निगम अफसरों ने कहा कि जो भी गैर धार्मिक कब्जा है, सब तोड़ा जाएगा। इससे पहले इन्हें नोटिस दिया गया था, लेकिन इन्होंने नहीं हटाया, इसलिए कार्रवाई की जा रही है। वहीं करबला कमेटी ने इसका विरोध किया है और कब्जे को सही बताया है।

ये कब्जा सैलानी दरबार के नाम पर किया गया है। अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने दुर्ग कलेक्टर को 120 दिनों में निर्णय लेने का समय दिया था। इसके बाद निगम आयुक्त ने 3 दिन पहले नोटिस चस्पा कर कब्जा खाली करने के लिए कहा था।

Rashifal 09 September 2024: तुला, वृश्चिक राशि समेत इन राशियों को होगा धनलाभ, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 9 September 2024: सोमवार के दिन वृष राशि के जातक को जॉब में विवाद हो सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज के दिन तुला राशि वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। धनु राशि लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आज के दिन मकर राशि लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। मीन राशि वालों को जॉब में किसी नवीन निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल। दैनिक राशिफल।

मेष

चन्द्रमा 11:28 बजे दोपहर के बाद वृश्चिक यानी अष्टम भाव में गोचर करेंगे। इसी राशि से द्वितीय भाव में गुरु है। जॉब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है। वर्तमान जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल सुंदर डिनर में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

वृष

चन्द्रमा सप्तम पुनः11:28 के बाद सवा दो दिन के लिए अष्टम हो जाएंगे। गुरु इसी भाव में है। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है । धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय – मसूर व अनार का दान करें।

रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -01 व 09

मिथुन

11:28 am के बाद खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु बिजनेस में कोई न्यू डील फाइनल करेंगे। बुध व शुक्र गोचर टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए अनुकूल हैं। बिजनेसमें कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय आ गया है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप मीडिया व फाइनेंस जॉब में हैं व कोई चेंज चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय -गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -02 व 09

कर्क

पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए बेहतर परिणाम देंगे। मङ्गल लीवर रोग देता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हैं। एकादश गुरु बिजनेस के लिए शुभ हैं। धन को लेकर स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। जॉब में प्रोग्रेस के सम्बंध में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं लेकिन अभी परिवर्तन के चांसेस कम हैं। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। मानसिक सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। कार ड्राइविंग को लेकर सजग रहें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -02 व 09

सिंह

इस राशि के सूर्य व 11:28 am के बाद चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस को लेकर खुश रखेंगे। कर्क व तुला राशि के मित्रों की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में माधुर्यता को और बेहतर करने के लिए कहीं डिनर पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। बिजनेसा में सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर तनाव का परित्याग करें। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

तृतीय चन्द्रमा व द्वादश सूर्य व्यय दे सकते हैं। नवम गुरु बिजनेस के लिए बेहतर है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी,अपने वर्क को और बेहतर करना होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। कई दिनों से पेंडिंग बिजनेसा कार्य को पूर्ण करें।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह कला ही आपको सफल करेगा। बहुत दिनों से रुका धन मिल जाएगा।

आज का उपाय –सप्त अन्न का दान करें।

शुभ अंक -04 व 05।

शुभ रंग -आसमानी व नीला

तुला

चन्द्रमा 11:28 am के बाद इस राशि को छोड़कर अग्रिम राशि वृश्चिक में जाएंगे। चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में सफल होंगे। परहित संसार की सबसे बड़ा पुण्य है। अपने कर्म को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

11:28 दोपहर के बाद चन्द्रमा सवा दो दिवस के लिए इसी राशि में ही रहेंगे। गुरु सप्तम होकर व्यवसाय में उन्नति दे सकता है। धन का आगमन होगा। चन्द्रमा व गुरु आध्यत्मिक उन्नयन देंगे। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -हरा व पीला।

शुभ अंक -02 व 06

धनु

चन्द्रमा द्वादश धन लाभ देंगे। गुरु खष्ठम मध्यम हैं। जॉब वर्क से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बिजनेस में धन आगमन को लेकर आशान्वित करेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।

आज का उपाय -तिल व उड़द का दान करें।

शुभ अंक -03 व 9।

शुभ रंग -आसमानी व हरा

मकर

चन्द्रमा 11:28 am के बाद एकादश हो जाएंगे व बहुत लाभ देंगे। शनि इस राशि से एक राशि आगे कुम्भ में हैं। जॉब में सफल रहेंगे। छात्र मेहनत करें। आप भावुक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभावित है। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -03 व 07

कुम्भ

चन्द्रमा कर्म भाव तथा शनि इसी राशि में जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -06 व 08

मीन

11:28 दोपहर के बाद चन्द्रमा भाग्यभाव में गुरु तृतीय तथा शनि व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में किसी नवीन निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। गुरु स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर हैं। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें । लव लाइफ में मृदुल वाणी आपको सुख देगी। टाइम मैनेजमेंट से ही आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक – 02 व 09

Korba News : लोनर पहुंचा बेला, वन अमला निगरानी में

कोरबा : पांच लोगों की मौत का कारण बनने वाला लोनर हाथी अब कोरबा जिले के बालको नगर टाउनशिप के नजदीक बेला क्षेत्र में पहुंच गया है। लोनर हाथी की निगरानी वन विभाग के द्वारा लगातार की जा रही है। लोनर हाथी ने यहां पहुंचने से पहले रात्रि में रास्ते में कई लोगों की सब्जी बाड़ी को नुकसान पहुंचाया, जहां पर मक्का और सब्जी के पौधे लगे हुए थे। लोनर हाथी के टाउनशिप के नजदीक के पहुंचने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का वातावरण बना हुआ है।

बताया गया कि हाथी ने बालको नगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत स्थित बाघमारा गांव में एक वरिष्ठ महिला को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लूनर माकुरपानी डोंगानाला पहुंच गया यहां के क्षेत्र में दिनभर विचरण करने के बाद वह आगे बढ़ा और बालको नगर टाउनशिप के निकट स्थित बेला गांव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लोनर अभी यहां के जंगल में आराम फरमा रहा है । वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में हाथी की गतिविधियों पर फील्ड एंप्लाइज बराबर निगरानी कर रहे हैं ताकि संभावित अनहोनी को रोका जा सके।

एल्मुनियम प्लांट में कर्मचारी की मौत, भारी भरकम हापर गिरने से हुआ बड़ा हादसा

सरगुजा : जिले के बतौली इलाके में स्थित मां कुदरगढ़ी एल्मुनियम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है. प्लांट में हुए हादसा में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं कई लोग घायल हुए है. घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है.

फैक्ट्री में कोयला के लिए लगे हापर के गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है. अभी भी कई लोगों के हापर के नीचे दबे होने की आशंका है. पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई है.