Home Blog Page 160

korba accident कोरबा की सडक फिर हुई लाल, सडक हादसे मे 1 ग्रामीण की मौत 

korba accident
korba accident

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)korba accident कोरबा में सडक हादसा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है आज फिर एक हादसे मे एक युवक की जान चली गयी.

कोरबा सिविल लाइन थाना अन्तर्गत मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के सामने तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति पंडरिपानी निवासी काशीराम पटेल को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई.

korba accident

korba accident

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालाक कुछ दूर पर गाडी को खड़ी कर फरार हो गया. हादसे के बाद मौक़े पर लोंगो की भीड़ जुट गयी.

Balco News बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

Balco News
Balco News

बालकोनगर, 10 सितंबर, 2024।Balco Newsवेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ईसीसीई कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया। प्रशिक्षण नंद घर परियोजना के व्यापक उद्देश्य, बच्चों के बेहतर देखभाल को सुनिश्चित करते हुए नंद घर में पोषण और बेहतर वातावरण बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक कौशल तथा ज्ञान प्राप्त करने पर केंद्रित था।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी प्रथाओं को शामिल करने और व्यवहार परिवर्तन की शुरुआत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Balco News

Balco News
Balco News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण से ईसीएस कार्यक्रमों को लागू करने में सहायक हैं। 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (एडब्ल्यूडब्ल्यू) के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करने का एक मंच के रूप में काम किया तथा नंद घर के बेहतर उपयोग को बढ़ाने के लिए विचारों के आदान-प्रदान को सुनिश्चित किया गया। 3 नंद घर के सदस्यों तथा 29 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Balco News

Balco News
Balco News

क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा में इसकी भूमिका को समझना। नंद घर, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) के मॉडल को अपनाते हुए सर्वांगीण बाल विकास को बढ़ावा दे रहा है। प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों का उद्दीपन (ईसीएस), 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के संज्ञानात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास को उद्दीपन करने की तकनीक और अभ्यास में इसके महत्व के बारे में जानना।

ऐसी तरीकों की खोज जो बच्चों के सर्वांगीण विकास का समर्थन करती हैं जिसमें नैतिक और भावनात्मक विकास भी शामिल है। नंद घर में अनुकूल सीखने का माहौल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश। निरंतर उद्दीपन और सीखने को सुनिश्चित करने के लिए एक मासिक कार्यक्रम कैलेंडर तैयार करना। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को आकार देने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका और बचपन के विकास को बढ़ावा देने में उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करना।

Balco News

Balco News
Balco News

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम कंपनी के दृष्टिकोण में शामिल है। हम छत्तीसगढ़ में विभिन्न नंद घर की मदद से बाल विकास का समर्थन कर समुदाय की भलाई को बढ़ावा दे रहे हैं। बच्चे इस देश की भविष्य है, कंपनी उनके विकास के लिए विभिन्न पहल संचालित करता है। वेदांता समूह दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित कर रहा है जिसमें ‘रन फॉर जीरो हंगर’ के तहत वन किलोमीटर वन मील (भोजन) का प्रावधान है। कंपनी ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक किलोमीटर पर नंद घर के बच्चों को वन मील (भोजन) मुहैया कराया जाएगा।

Read more –डिप्टी सीएम अरुण साव अमेरिका दौरे पर रवाना, हाथ में श्री रामचरित मानस लेकर की यात्रा की शुरुआत

सुश्री रेणु प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला और बाल विकास ने वेदांता बालको द्वारा संचालित नंद घर परियोजना की सराहना की। उन्होंने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के लिए टीम के समर्पण की सराहना की जो एकीकृत बाल विकास सेवाओं को बेहतर तरीके से लागू करता है। 2 दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण नंदघरों में बच्चों के अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों को वह समग्र सहायता मिले जिसकी उन्हें बढ़ने के लिए आवश्यकता है। कार्यशाला बाल विकास को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और सहभागिता को बढ़ावा दे रही है।

Read more  राहुल गांधी ने इस मामले में जमकर की चीन की तारीफ, जानें क्या बोले

खटखटियापारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना देवांगन ने कहा कि मैं नंद घर प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण के लिए बहुत आभारी हूं। कार्यशाला से हमने विभिन्न उपयोगी तरीके सीखे, जैसे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए दर्पण का उपयोग करना। प्रशिक्षण से नंद घर में बच्चों के साथ काम करने के नए आयाम का पता चला। मैं इसे उपयोग करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि इससे बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी और उनके विकास में भी सुधार होगा।

डिप्टी सीएम अरुण साव अमेरिका दौरे पर रवाना, हाथ में श्री रामचरित मानस लेकर की यात्रा की शुरुआत

रायपुर : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए हैं. खास बात यह है कि अरुण साव ने अपने विदेश दौरे की शुरुआत हाथ में श्री रामचरित मानस लेकर की, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया. इस दौरे के दौरान डिप्टी साव एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा अमेरिका में आयोजित एक महत्वपूर्ण सेमिनार में हिस्सा लेंगे. उनके साथ छत्तीसगढ़ सरकार के सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी इस दौरे में शामिल हैं.

बता दें कि डिप्टी सीएम साव ९ सितंबर से एक हफ्ते के अमेरिका दौरे पर गए हैं. प्रवास के दौरान वह एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में शामिल होंगे, जहां वह सड़क निर्माण की नवीनतम तकनीक की भी जानकारी लेंगे. ताकि छत्तीसगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुधारा जा सके.

CG NEWS: जनपद अध्यक्ष का मकान सील, कर्ज की मोटी रकम नहीं पटाने पर बैंक प्रबंधन ने की कार्रवाई

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक प्रबंधन ने सोमवार को छुरा जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी के आमामापारा स्थित आवास को सील कर दिया. इस कार्रवाई से पहले बैंक प्रबंधन ने गरियाबंद कलेक्टोरेट में जिला दंडाधिकारी दीपक अग्रवाल के समक्ष मामला को रखा था.

मामले में बैंक प्रबंधन की ओर से बताया गया कि तोकेश्वरी मांझी और उनके पति कदम मांझी द्वारा 6 अगस्त 2019 को 20 लाख का होम लोन लिया गया था, किंतु 14 दिसंबर तक उक्त राशि के एवज में ब्याज 2 लाख 76 समेत कूल 22 लाख छिहत्तर हजार की देनदारी हो गई थी. समय पर बकाया रकम नहीं पटाया गया. सुनवाई के बाद जिला दंडाधिकारी दीपक अग्रवाल के द्वारा पारित आदेश के बाद बैंक प्रबंधन ने सोमवार को आमापारा स्थित मकान को सील करने की कार्रवाई की.

इस संबंध में छुरा तहसीलदार रमेश मेहता से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि गरियाबंद कलेक्टर द्वारा मकान सीज कर बैंक को भौतिक आधिपत्य दिलाया गया है. मामला कर्ज का है संबंधित ने बैंक से कर्ज लेकर बैंक को रकम नहीं लौटाई थी. इस दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रबंधक हरविंदर सिंग, अंबर गुप्ता, प्रदीप गेहरवाल बीएम उपस्थित थे.

KORBA : आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत

कोरबा : कोरबा में सोमवार दो अलग-अलग मामलों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला हरदी बाजार पुलिस थाना के महुआडीह इलाके का है। यहां खुले मैदान में मवेशी चरा रहे 15 साल के हरीश बिंझवार पर बिजली गिर गई।

इस हादसे में हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। हरीश के पिता धर्म सिंह ने बताया कि बेटा गांव के पास ही मवेशी चराने गया हुआ। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने घर आकर बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई है। वहीं दूसरा मामला रजगामार पुलिस चौकी का है।

जहां एक पुजारी की मौत बिजली गिरने से हो गई। मृतक की पहचान जगत सिंह उरांव के रूप में हुई है। जगत सिंह के बेटे हेम सिंह ने बताया कि उनके पिता ने 14 साल पहले सन्यास ले लिया था। कुछ सालों तक पहाड़ों में जाकर तप किया। इसके बाद वापस लौटे थे, लेकिन घर नहीं आए। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र के ही शनि मंदिर में पूजा-पाठ करते थे।

CG Accident News : तात्यापारा चौक के पास बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 3 घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर में सोमवार रात करीब 12.30 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में कार सवार ओडिशा निवासी एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक महिला शामिल है.

गोलबाजार पुलिस ने बताया कि सीजी 04 पीआर 1110 नंबर की कार रात 12.30 बजे के आसपास फूल चौक की ओर से तेजी से आई और तात्यापारा चौक से पहले डिवाइडर से टकरा गई. कुसुम ताई दाबके स्कूल के सामने का डिवाइडर काफी खतरनाक है. कई बार अंधेरा होने या सामने से आ रहे किसी वाहन की हेडलाइट तेज होने पर इस तरह के हादसे का खतरा बना रहता है. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद वह पलटी और काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई. हादसे के वक्त हल्की बारिश भी हो रही थी.

कार में ओडिशा के बलांगीर निवासी तरूण माखीजा 25 वर्ष, नीलेश कुमार 21 वर्ष और मनीषा 50 वर्ष सवार थे. तीनों को गंभीर चोटें आईं हैं. पुलिस को पता चला कि यह परिवार किसी काम से ओडिशा गया था और लौटने के बाद रायपुर में अपने परिचित से मिलने अशोकनगर गुढ़ियारी की ओर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 के जवानों ने घायलों को मेकाहारा पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर ट्रैफिक कम था इसलिए शायद कार की रफ्तार ज्यादा रही हो. पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी सौंप दी है.

CG News : स्कूल में बीयर पार्टी, लड़कियों का वीडियो हो रहा वायरल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

बिलासपुर : मस्तूरी ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल भटचौरा में छात्राओं द्वारा क्लासरूम में बीयर पार्टी करने का मामला सामने आया है। इसमें शामिल छात्राओं ने ही इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया है। वीडियो संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने प्राचार्य को अवगत कराया। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं जब टीम जांच के लिए पहुंची तो उनके सामने ही एक छात्र सिगरेट पीते हुए बाहर आया। यह देख टीम भी हैरान रह गई। पूरी घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्राएं क्लासरूम में बर्थडे पार्टी के दौरान बीयर पी रही हैं तो कुछ बोतल से गिलास में डाल रही हैं।

सात से आठ डिस्पोजल गिलास में बीयर रखी हुई है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उनके निर्देश पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और ब्लाक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) जांच अधिकारी के रूप में मामले की जांच करेंगे।

10 September 2024 Ka Rashifal : आज प्रीति योग के साथ अनुराधा नक्षत्र का संयोग, 5 राशियों को होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज कम से कम विवाद होने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी प्रोजेक्ट पर बारीकी से निगरानी करने की जरूरत पड़ सकती है। दिन आनंददायक बीतने वाला है, क्योंकि आप आज का दिन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिता सकते हैं। आज ट्रैवल करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को संपत्ति या धन विरासत में मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना अधिक नजर आ रही है।

वृष
कुछ बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा। शेयर बाजार से अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ लोगों को अपनी मेहनत के लिए तारीफ मिल सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज ही कदम उठाएं।

मिथुन
घरेलू हेल्थ टिप्स कुछ लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सिक्योर इन्वेस्टमेंट में पैसा लगाना सही दिशा में उठाया गया कदम साबित हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए आज अच्छा दिन है। विदेश या शहर से बाहर का कोई व्यक्ति शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यात्रा की समस्या से परेशान लोग अब छुट्टियों की योजना बनाना शुरू कर सकते हैं। साथी के साथ गलतफहमी सुलझाने के लिए बात करें।

कर्क
पैसों की प्रॉब्लम होने पर कोई दोस्त आपकी आर्थिक सहायता कर सकता है। आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। मम्मी पापा के लिए कोई खास प्लान बनाने से उनका मूड खुश रहेगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका कुछ लोगों को मिल सकता है। जिसे आप पसंद करते हैं, उससे बात करने की आपकी कोशिश आज पूरी हो सकती है।

सिंह
सेहत के मामले में सावधानी बरतना फायदेमंद साबित हो सकता है। पिछले बकाया से कुछ लोगों को पैसों के मामले में राहत मिलने की संभावना है। कुछ जातक सैलरी बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए लंबे समय से बिछड़े दोस्तों से मुलाकात होना संभव है। ट्रैवल करने वालों को दिन को रोमांचक बनाने पर ध्यान देना चाहिए। जिस दोस्त पर आपने भरोसा जताया है, वह आपको निराश नहीं करेगा।

कन्या
पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के दौरान सभी जरूरी रूल्स का पालन करें। हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आज दिन बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने का है। आज आपका कोई नया क्रश सामने आ सकता है। किसी शादी या महत्वपूर्ण इवेंट में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छी तैयारी करना आसान हो जाएगा।

तुला
बेहतर होगा कि किसी भी वित्तीय विवाद में न पड़ें क्योंकि हो सकता है कि इसका निवारण आपके पक्ष में न हो। वेतन वृद्धि या प्रोमोशन के लिए पहल करने का यह सही समय है। अपने परिवार के संपर्क में रहने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घूमने-फिरने के शौकीन लोग प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट्स को आज सावधानी बरतनी चाहिए। आपके प्रयास किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपका साथी अपने दिल की बात आपसे कर सकता है।

वृश्चिक
हेल्दी खाने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पैसों की सिचूऐशन मजबूत रहने वाली है। ऑफिस में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन चीजें आपके पक्ष में काम करेंगी। किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ लोगों के लिए ट्रिप पर जाने के योग हैं। सही प्रैक्टिस से आप अपने टीचर को खुश कर सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से तारीफ पाना आपके लिए सबसे खुशी की बात रहेगी।

धनु
मौज-मस्ती भरी छुट्टियों पर कुछ जातकों का पैसा खर्च हो सकता है। डॉक्टर, वकील व बिजनेस करने वालों आज अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। कुछ लोग घर की मरम्मत करा सकते हैं। किसी परीक्षा को हल्के में लेना आपके हित में नहीं होगा। एक नया शौक या एक्टिविटी कुछ लोगों को अपना समय क्रिएटिव रूप से मैनेज करने में मदद कर सकती है।

मकर
वजन घटाने के लिए डाइट पर फोकस करें। निवेश का कोई लाभदायक अवसर आपके सामने आ सकता है। सोच समझकर और सलह के साथ ही आगे बढ़ें। अपने बजट पर टिके रहें। अटूडेंट्स आज सकारात्मक मानसिकता में रहेंगे। आपका साथी कोई पुराना मुद्दा उठा सकता है, जिससे जीवन में परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ
पैसों के मामले में किसी चुनौती को आप अच्छे से संभाल लेंगे। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए बेहतरीन अवसर नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएं।

मीन
रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के वेतन या पॉकेट मनी में बढ़ोतरी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में जरूरी टास्क आज के आज की पूरा कर लें। आप किसी करीबी की शादी या फंक्शन में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। आज आपको पढ़ाई या जरूरी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने की सलह दी जाती है। अलगाव के बाद कुछ लोगों की लव लाइफ में अच्छे दिन आने वाले हैं।

 

CG : मैडम शूट करती है नग्न वीडियो, कन्या छात्रावास की लड़कियों ने लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर : पचपेड़ी के 100 सीटर कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया है। इसके चलते बिलासपुर मस्तूरी बलौदाबाजार मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में उन्हें गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में बेहतर खेल सामग्री, पोषणयुक्त भोजन, कम्प्यूटर और लाइब्रेरी की सुविधा शामिल हैं।

छात्राओं ने यह भी शिकायत की है कि उन्हें एक्सपायरी भोजन और नाश्ता दिया जा रहा है,। जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा, छात्राओं ने बताया कि आरएसएम कंपनी के सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग कराया जा रहा है, जो गुणवत्ता में खराब है। छात्राओं की मांग है कि उन्हें अच्छी कंपनियों का सामान मिले और मेन्यू के अनुसार भोजन प्रदान किया जाए।

मणिपुर हिंसा में पिछले 7 दिनों में 8 लोगों की मौत; प्रदर्शनकारियों ने निकाला 3 किमी. लंबा मार्च

मणिुपर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 7 दिनों में राज्य में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 15 से ज्यादा घायल हो चुके हैं. राजधानी इंफाल में हुए ड्रोन हमलों के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आएं. प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए राजभवन और सीएम आवास तक पहुंच गए. प्रर्दशनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान कई राउंड टियर गैस के गोले भी छोड़े गए.

3 किमी. से अधिक दूरी तक प्रदर्शनकारियों का मार्च

हजारों लोगों ने टिडिम रोड पर 3 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार्च किया और जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो वे कड़ी सुरक्षा वाले क्षेत्र की ओर बढ़ गए. राज्य और केंद्रीय बलों की एक टुकड़ी ने सड़क पर अवरोधक लगा दिए. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे. घटनास्थल पुलिस मुख्यालय, राज्य सचिवालय और भाजपा कार्यालय के निकट है.

पुलिस महानिदेशक को पद से हटाने की मांग

प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा हाल में किए गए ड्रोन हमलों की निंदा करते हुए नारे लगाए तथा घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में अधिकारियों की ‘‘अक्षमता” की निंदा की. उन्होंने ड्रोन हमलों को रोकने में कथित रूप से विफल रहने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक को पद से हटाने की मांग करते हुए नारे लगाए.

लोगों ने लगाया ये आरोप

लोगों का आरोप है कि सरकार ड्रोन हमलों को रोकने में विफल रही है. मणिपुर में काफी वक्त से हिंसा जारी है, बीते 7 दिनों से हिंसा में और बढ़ोतरी हुई है. बीती रात से मणिपुर के कई इलाकों से भारी गोलीबारी की खबरें आ रही है. वहीं मणिपुर के लोग राज्य में फिर से शांति बहाली की मांग कर रहे हैं. सीएम एन बीरेन सिंह ने एक मेमोरेंडम गवर्नर को सौंपा है, जिसमें कई मांगें रखी गई है. सूत्रों के मुताबिक यूनिफाइड कमांड की कमान राज्य सरकार को देने की मांग की है. हाल ही में हुई हिंसा ने एक बार फिर से सरकार की मुसीबतें बढ़ा दी है.