रायपुर,12 सितंबर 2024।CG 64 days school holiday छत्तीसगढ़ में इस बार स्कूलों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मावकाश सहित कुल 64 दिनों की छुट्टी मिलने की संभावना है। डीपीआई (डायरेक्टोरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन) ने शिक्षा विभाग को 64 दिनों की छुट्टी का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर राज्य सरकार विचार कर निर्णय लेगी।
CG 64 days school holiday
प्रस्ताव के अनुसार, दशहरा में 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिन, दीपावली में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिन, शीतकालीन अवकाश में 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन और ग्रीष्मावकाश में 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों की छुट्टी का प्रस्ताव है।
बालकोनगर, 12 सितंबर 2024।BALCO Hospital वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने बालको अस्पताल में हाइड्रोसेफलस और फेकोइमल्सीफिकेशन के न्यूरोसर्जरी प्रक्रियाओं के लिए उन्नत चिकित्सा तकनीकों को शामिल किया है। ऐसे जटिल बीमारी के लिए अक्सर उन्नत देखभाल की आवश्यकता होती है जिसके लिए मरीज को उपचार के लिए शहर जाना पड़ता है।
ये तकनीक अस्पताल की सेवा क्षमताओं को बढ़ाएँगी और समुदाय में उन्नत स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के सहायक होंगी।हर साल बालको अस्पताल की कुशल चिकित्सा टीम छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिलों के 2,10,000 से अधिक रोगियों की सेवा करती है।
BALCO Hospital
BALCO Hospital
बालको अस्पताल के डॉक्टरों ने हाइड्रोसेफलस के लिए एक्सटर्नल वेंट्रिकुलर ड्रेन (ईवीडी) का उपयोग करके न्यूरोसर्जरी की। यह ऐसी स्थिति जिसमें मस्तिष्क की गुहाओं में तरल पदार्थ जमा होने से मस्तिष्क क्षति का कारण बन सकता है। फेकोइमल्सीफिकेशन एक मोतियाबिंद सर्जरी है जो दृष्टि स्पष्टता में तेज़ी से सुधार प्रदान करती है। यह तकनीक सटीक लेंस प्लेसमेंट की करता है, जिससे दृश्यता बहुत बेहतर होता है। पारंपरिक तरीकों की तुलना में पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल और रिकवरी समय को कम करता है, जिससे मरीज को बेहतर उपचार मिलता है।
BALCO Hospital
BALCO Hospital
फेकोएमल्सीफिकेशन एक आधुनिक, सिलाई-मुक्त मोतियाबिंद सर्जरी है जो दृष्टि स्पष्टता में तेजी से सुधार प्रदान करती है। यह तकनीक सटीक लेंस प्लेसमेंट की अनुमति देती है, जिससे दृश्य परिणाम काफी बेहतर होते हैं। इसके अलावा, यह पारंपरिक तरीकों की तुलना में पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल और रिकवरी के समय को कम करता है, जिससे रोगियों को तेज़ और अधिक कुशल उपचार मिलता है।
बालको अस्पताल ने आर्थ्रोप्लास्टी भी शुरू की है जो जोड़ों के प्रतिस्थापन पर केंद्रित एक उन्नत सर्जिकल प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य गठिया, फ्रैक्चर या जोड़ों के अध:पतन जैसे जोड़ों के विकारों से पीड़ित रोगियों के लिए गतिशीलता तथा पुराने दर्द को कम करना है।
इस तकनीक से क्षतिग्रस्त या घिसे हुए जोड़ों को कृत्रिम प्रत्यारोपण की सुविधा तथा रिकवरी समय काफी कम है। पूरी तरह से स्वचालित पैथोलॉजी विश्लेषक के जुड़ाव से निदान सटीकता बढ़ी है। इन सभी से मरीजों के परिणाम बेहतर तथा उपचार उचित तरीके से हो पाती है।
BALCO Hospital
BALCO Hospital
अस्पताल में चिकित्सा उपचार में नई तकनीक के प्रगति पर बात करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अस्पताल कोरबा में उन्नत उपचार विकल्प प्रदान कर रहा है जो स्थानीय समुदाय को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बालको अस्पताल की यह प्रगति निरंतर हमारे किये गए प्रयासों को दर्शाती है कि उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल सभी के लिए सुलभ हो। यह तकनीकी पहल सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में हमारी भूमिका और मजबूत होगी।
बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिन्हा ने स्वास्थ्य सेवा में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग पर कहा कि तकनीकी प्रगति ने बेहतर निदान प्रदान करने की हमारी क्षमता को काफी बढ़ाया है जो प्रभावी उपचार की आधारशिला है। इन नई क्षमताओं के साथ हमने अपनी स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार किया है, जिससे हम समुदाय की सेवा करने तथा मरीजों के जीवन पर सार्थक प्रभाव डाल सकते हैं।
डॉ. प्रदीप त्रिपाठी द्वारा सफलतापूर्वक न्यूरोसर्जरी का इलाज करवाने वाले मरीज श्री राम नाथ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बालको अस्पताल के डॉक्टरों को उनकी असाधारण देखभाल और उपचार के लिए आभारी हूँ। सर्जरी के बाद की उनकी निरंतर जांच प्रतिक्रिया और देखभाल ने बहुत आराम दिया। मुझे किसी दूसरे शहर की यात्रा नहीं करनी पड़ी जो हमारे परिवार के लिए बेहद सुविधाजनक था। मैं अपनी रिकवरी के लिए उनकी विशेषज्ञता और अच्छे तरीके से ख्याल रखने का आभारी हूँ।
100 आधुनिक बेड से युक्त बालको अस्पताल कंपनी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन और विभिन्न जिलों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। हमारी विशेषज्ञ की टीम है जिसमें सामान्य चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, दंत चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आर्थोपेडिक सर्जन के साथ 09 विजिटिंग कंसल्टेंट शामिल हैं। इसके साथ ही अस्पताल को 14 रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर, 60 नर्स और 113 स्टाफ सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। नियमित जांच शिविर, जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ ही आयुष्मान भारत और सरकार द्वारा निर्धारित समस्त टीकाकरण कार्यक्रमों का अनुसरण बालको अस्पताल में किया जाता है।
कोरबा 12 सितम्बर 2024/ free coaching in korba छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत पंजीकृत समस्त हितग्राहयों से मंडल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना/नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना/असंगठित कर्मक बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना/ठेका श्रमिक, घरेलु महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक के बच्चे छात्रवृत्ति योजना/सफाई कर्मकार के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना अंतर्गत ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं प्रारंभ की जा रही है।
Free Coaching in korba
इन योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन हेतु नजदीकी च्वाईस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र/श्रम संसाधन केन्द्र/जिला श्रम कार्यालय संपर्क कर सकते हैं।
कोरबा 12 सितम्बर 2024/ Municipal body elections नगरपालिका/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किये जाने के संबंध में जारी कार्यकम के तारतम्य में गुरूवार को जिला कार्यालय कोरबा के नवीन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।
Municipal body elections
Municipal body elections
बैठक में श्रीकांत वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा नगरीय निकायों/त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु आयोग द्वारा जारी समय अनुसूची (कार्यक्रम) अनुसार नगरीय निकाय के संदर्भ में वार्डवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली एवं ग्राम पंचायतवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में बताया गया कि 01 जनवरी 2024 की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग की प्रचलित निर्वाचक नामावली में जिनके नाम दर्ज है.इस आधार पर नगरीय निकायों की वार्डवार मतदाता सूची एवं ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची पूर्ण शुद्धता के साथ आयोग के मंशा के अनुरूप तैयार किए जाने के संबंध में विस्तार से बताया गया।
Municipal body elections
Municipal body elections
साथ ही वयस्क मतदाता जो 1 जनवरी, 2024 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं लेकिन मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे विधिवत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बैठक में एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, श्रीमती सीमा पात्रे, श्री टी. आर. भारद्वाज, श्री रोहित कुमार, सीएमओ सर्व नगर पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत, तहसीलदार, नगरीय निकाय, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
कोरबा 12 सितम्बर 2024/Weight festivals जिले में 2598 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयेजन किया जाना है, जिसमें 0 से 06 वर्ष के सभी बच्चों के वजन एवं ऊंचाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितंबर वजन त्यौहार मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आज पोषण अभियान अन्तर्गत ’’राष्ट्रीय पोषण माह 2024’’ का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा अंतर्गत वजन त्यौहार का शुभारंभ ग्राम पंडरीपानी सेक्टर डुमरडीह में किया गया।
Weight festivals
Weight festivals
इस अवसर पर श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती ममता तुली परियोजना अधिकारी, एवं ग्राम पंचायत पंडरीपानी की सरपंच श्रीमती मदांकिनी कंवर तथा स्थानीय महिलाएं , बच्चें उपस्थित थे। डी.पी.ओ. ने महिलाआें को संबोधित करते हुए पोषण माह के महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा वजन त्यौहार में बच्चें के वजन स्तर एवं अच्छे ं पोषण के संबंध में जानकारी, उसका पोषण स्तर की जानकारी एवं सलाह आंगनबाड़ी केन्द्रों से पूर्णतः निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
Weight festivals
Weight festivals
इसी क्रम में राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के लिए पोषण रथ की प्रचार वाहन को रवाना किया गया है। यह पोषण रथ जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का परिभ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2025 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन करने की अंतिम तिथि 09/09/2024 को आगे बढ़ाया जाकर अब 23/09/2024 रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित किया गया है।
हज आवेदकों के पास अब 23/09/2024 या उससे पूर्व जारी किया हुआ एवं 15/01/2026 तक की वैधता युक्त पासपोर्ट होना लाज़मी है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
कोरबा, 11 सितंबर। Scout – Guideभारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ कोरबा के जिला मुख्य आयुक्त के पद पर कार्यरत मोहम्मद सादिक़ शेख़ के कार्यकाल में वृद्धि की गई है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव द्वारा मोहम्मद सादिक़ शेख़ को जिला मुख्य आयुक्त के पद पर नियुक्ति आदेश जारी करते हुए अधिकार पत्र प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि डॉ सोमनाथ यादव के राज्य मुख्य आयुक्त नियुक्त होने के बाद से राज्य में स्काउटिंग को गुणवत्तापूर्ण तरीके से विस्तार देने हेतु तकनीकी रूप से सक्षम और सक्रिय लोगों की टीम तैयार की जा रही है।
मोहम्मद सादिक़ शेख के नेतृत्व में कोरबा जिले की स्काउटिंग ने सफलता के कई सोपान तय किए हैं। स्काउटिंग के क्षेत्र में सक्रिय गतिविधियों के कारण कोरबा जिला की पहचान राज्य सहित राष्ट्रीय स्तर पर बनी हुई है। यही कारण है कि मोहम्मद सादिक़ शेख के कार्यकाल में वृद्धि की गई है। श्री शेख़ राज्य के एक मात्र जिला मुख्य आयुक्त हैं जो स्काउटिंग की योग्यता रखते हैं।
Scout – Guide
Scout – Guide
मोहम्मद सादिक़ शेख़ के नेतृत्व में स्टेट मेम्बरशिप ग्रोथ प्रोजेक्ट का काम भी चल रहा है। श्री शेख द्वारा युवाओं और शिक्षकों के शिविरों में ट्रेनर की भूमिका भी निभाई जाती है। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में कोरबा एक ऐसा जिला है जहां स्काउटिंग की गतिविधियां सुचारू और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित हो रही हैं। यह जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक़ शेख एवं उनकी टीम की सुव्यवस्थित नेतृत्व कुशलता और निरन्तरता से संभव हो सका है।
कोरबा। Admission portal open for KN College MSW कमला नेहरू महाविद्यालय में कोरबा जिले के युवाओं की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सत्र 2024-25 से एमएसडबल्यू की पढ़ाई शुरु हो रही है। अटल बिहारी वाजपयी विश्वविद्यालय से स्वीकृति मिलने के साथ ही एमएसडबल्यू की 30 सीटों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। समाज कार्य पीजी की डिग्री लेकर प्रोफेशनल कॅरियर बनाने के सपना देख रहे विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल में अविलंब पंजीयन कराएं
और कमला नेहरु काॅलेज में उपलब्ध एमएसडबल्यू की सीमित सीटों में एडमिशन प्राप्त करें।ह प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अब केवल चार दिन शेष रह गए हैं। 14 सितंबर को प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है और ऐसे में बिना देर अपनी सीटें सुरक्षित करने में ही समझदारी होगी। विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल में पंजीयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों के सुविधा अनुरुप अलग काउंटर पर कमला नेहरु काॅलेज में निःशुल्क सेवा भी प्रदान की जा रही है।
Admission portal open for KN College MSW
Admission portal open for KN College MSW
कमला नेहरु महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देश पर कॉलेजों में प्रवेश की तिथि 14 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इस अवसर को समाप्त होने में अब केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। कमला नेहरू महाविद्यालय में विभिन्न विषय-संकाय में प्रथम वर्ष (स्नातक एवं पीजी) कक्षाओं में अटल बिहारी वाजपयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के निर्देश अनुसार दाखिले की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।
प्राचार्य डॉ बोपापुरकर ने बताया कि वर्तमान में ऐसे छात्र छात्राएं जो किन्हीं कारणों से अभी तक प्रवेश नहीं ले सके हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। ऐसे विद्यार्थी कॉलेज पहुंचकर अपनी रुचि के अनुरूप सबंधित विषय में अविलंब प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
Admission portal open for KN College MSW
Admission portal open for KN College MSW
डॉ बोपापुरकर ने यह भी बताया कि शासन के आदेशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा कमला नेहरू कॉलेज में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडबल्यू) के रूप में एक नया विषय स्वीकृत करने के साथ एमएससी प्राणिशास्त्र की सीटें 10 से बढ़कर 35, बीबीए में 30 से बढ़कर 50 एवं पीजीडीसीए की सीटें 45 से बढ़कर 75 हो गई हैं। वर्तमान दौर के अनुरूप इस विषयों में युवाओं का रुझान बढ़ा है, जिसकी स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कर वे अपने करियर की एक नई उड़ान दे सकते हैं। कमला नेहरू कॉलेज जिले के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य के निर्माण में हर संभव योगदान के लिए कृतसंकल्पित है।
यह कॉलेज अपने इस उद्देश्य को निरंतर गतिमान रखते हुए अध्ययन अध्यापन के नित नए प्रयोगों के साथ आज की मांग को ध्यान में रखते हुए विषय शुरू करने के लिए जाना जाता है।
मौजूदा दौर के अनुसार खासकर एमएसडबल्यू जैसा प्रोफेशनल कोर्स युवाओं के अच्छे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा। जिन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे भी बिना देर कैंपस में ही निःशुल्क पंजीयन करा एमएसडब्ल्यू समेत विभिन्न विषयों में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर 11 सितम्बर 2024/CG BREAKING संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले के बेलरगांव तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार श्री अनुज पटेल को बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने और शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण निलंबित किया गया है। संभागायुक्त कार्यालय से इस संबंध में आदेश भी जारी किया जा चुका है। निलंबित तहसीलदार का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय रायपुर नियत किया गया है।
CG BREAKING
CG BREAKING
इस संबंध में श्री कावरे ने बताया कि धमतरी जिले के बेलरगांव के तहसीलदार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। तहसीलदार श्री अनुज पटेल का बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने के आदी होने की शिकायतें भी मिली है। उनके खिलाफ शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और रूचि नहीं होने की शिकायतें भी मिली थी। श्री कावरे ने बताया कि राजस्व संबंधी प्रकरणों के समाधान में न्यून प्रगति, प्रकरणों को लंबे समय तक लंबित रखने से आमजनों को भी परेशानी की शिकायत भी श्री पटेल के विरूद्ध मिली थी। इस संबंध में धमतरी जिले के कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए थे।
संभागायुक्त ने बताया कि कलेक्टर से मिले प्रतिवेदन के आधार पर बेलरगांव के तहसीलदार श्री अनुज पटेल को निलंबित किया गया है। श्री पटेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबित किया गया है। संभागायुक्त ने श्री पटेल के विरूद्ध आरोप पत्र, आरोपों का विवरण, गवाहों की सूची, दस्तावेजों की सूची आदि तैयार कर सात दिन के भीतर संभागायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी कलेक्टर धमतरी को दिए है।
कोरबा। मंगलवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद आज चक्काजाम कर दिया गया है।पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने घटनास्थल मुख्य सड़क पर शव रख चक्काजाम कर दिया है। जिला मेडिकल कॉलेज के सामने जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार लगी है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं,स्कूली बस, के अलावा एम्बुलेंस जाम में फंसे हैं।
मृतक के परिजन दुर्घटनाकारित वाहन के मालिक से 10 लाख रुपए मुआवजा, सड़क पर ब्रेकर, आश्रित को नौकरी और भारी वाहनों पर प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं। जाम की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँची है।
बता दें कि कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत जिला मेडिकल कॉलेज के सामने मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। मृतक की पहचान काशीराम पटेल उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पंडरीपानी के रूप में हुई। मृतक जिला स्वास्थ्य कार्यालय में आयुष्मान विभाग में ऑपरेटर का काम करता था। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे अपने ऑफिस से कलेक्ट्रेट गया हुआ था जहां उसे डाटा जमा कर कुछ जानकारी देनी थी, वहां से काम खत्म करने के बाद वह ऑफिस वापस लौट रहा था कि इसी दौरान जिला मेडिकल कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। चालक घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर ट्रक को बीच सड़क पर खड़ी कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनाकारित ट्रक एफसीआई गोदाम में चावल खाली करने आया था।