कोरबा पुराना बस स्टैंड स्थित प्रयाग होटल के संचालक बाबूलाल पाल का आकस्मिक निधन हो गया हैं,बीती रात रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली।
बाबूलाल पाल अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और अपनों के प्रति अगाध प्रेम के लिए पहचाने जाते थे बाबूलाल पाल अपने पीछे भाई रामविलास पाल, पुत्र संतोष पाल, अधिवक्ता अशोक पाल सहित एक भरा-पूरा रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। उनके जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और हर आँख से बस आँसू बह रहे हैं।
अंतिम विदाई आज
बाबूलाल जी की अंतिम यात्रा आज शुक्रवार, 12 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे अंतिम दर्शन के पश्चात उनके निवास स्थान (पुराना बस स्टैंड, गौरी शंकर मंदिर के पीछे) से मुक्तिधाम, मोतीसागर पारा के लिए प्रस्थान करेगी।
कोरबा ( संतोष कुमार सारथी) जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक नाबालिग युवती को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने बालको थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में 10 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर नाबालिग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अश्लील सामग्री के माध्यम से ब्लैकमेल करने का आरोप है। शिकायत मिलते ही बालको थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है।
बालकोनगर, 06 जून 2026। Inauguration of the Community Centre : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा नेहरू नगर में नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। आयोजित समारोह में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह तथा नेहरू नगर वार्ड के पार्षद श्री कृपाराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समुदाय के सदस्यों, बालको अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
Inauguration of the Community Centre
Inauguration of the Community Centre
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ हुआ। अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने क्षेत्र में जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु बालको के प्रयासों की सराहना की।
Inauguration of the Community Centre
Inauguration of the Community Centre
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक विकास के क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सड़क निर्माण में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। नेहरू नगर में निर्मित यह सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी इस सामुदायिक भवन का अधिकतम उपयोग करें तथा इसे सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनाएं।
Inauguration of the Community Centre
बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य इस सामुदायिक भवन को नागरिकों को समर्पित कर लोगों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। किसी भी समाज के विकास में बेहतर बुनियादी सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बालको इस प्रगति का सहभागी बनकर प्रसन्न है। हम स्थानीय समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसने हमारे कार्यों पर विश्वास जताया और निरंतर सहयोग प्रदान किया।“
यह भवन विभिन्न सामुदायिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं जनहित गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। भवन में रैंप सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भवन की पहुंच सुगम बनाई गई है। यह सभी के लिए सुलभ एवं समावेशी सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सामुदायिक कल्याण एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको ने वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच तथा 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से बालको स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
कोरबा-बालकोनगर। BALCO NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालको टाउनशिप में ‘स्मृति उद्यान’ का शुभारंभ किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इसके उपरांत 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अमलतास के पौधे रोपे। इस अवसर पर बालको के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
BALCO NEWS
BALCO NEWS
स्मृति उद्यान’ केवल एक पौधारोपण पहल नहीं है, बल्कि एक ऐसा भावनात्मक मंच है, जहां प्रत्येक पौधा उन प्रियजनों को समर्पित किया गया जिन्होंने जीवन को प्रेम, मार्गदर्शन और प्रेरणा से समृद्ध किया। वृक्ष केवल प्रकृति का उपहार नहीं हैं, बल्कि जीवन, आशा और निरंतरता के प्रतीक भी हैं। आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में छाया, स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण का माध्यम बनेगा।
BALCO NEWS
BALCO NEWS
बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा, “स्मृति उद्यान हमारे प्रियजनों की यादों को प्रकृति के माध्यम से सहेजने का एक अनूठा प्रयास है। यहाँ लगाया गया प्रत्येक पौधा अपने साथ एक व्यक्तिगत कहानी, एक भावना और एक स्मृति लेकर बढ़ेगा। आज रोपे गए अमलतास के पौधे स्मरण और प्रकृति के बीच एक स्थायी संबंध का प्रतीक हैं। यह पहल केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण की दिशा में हमारा दीर्घकालिक निवेश है।”
BALCO NEWS
स्मृति उद्यान विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुआ एक दीर्घकालिक अभियान है, जो आने वाले वर्षों तक लोगों की भावनाओं और प्रकृति को जोड़ता रहेगा। भविष्य में भी कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं समुदाय के सदस्य अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ, किसी उपलब्धि का उत्सव अथवा किसी प्रियजन की स्मृति पर यहाँ आकर पौधारोपण कर सकेंगे। आने वाले वर्षों में यह उद्यान कई कहानियों, स्मृतियों और वृक्षों का जीवंत संग्रह बन जाएगा।
स्मृति उद्यान में औषधीय गुणों से भरपूर अमलतास के पौधे लगाए गए हैं, जो आने वाले वर्षों में अपने आकर्षक सुनहरे पीले पुष्पों से टाउनशिप की सुंदरता को और बढ़ाएंगे। यह न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाता है, बल्कि मधुमक्खियों एवं तितलियों जैसे परागणकर्ताओं को आकर्षित कर जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वृक्ष पर्यावरणीय स्थिरता एवं जलवायु अनुकूलन के लिए भी उपयोगी माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र तथा उनके घरों एवं आसपास लगाए गए पौधों की देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए जैविक खाद भी वितरित की गई।
स्मृति उद्यान के अलावा बीते तीन महीनों में बालको द्वारा टाउनशिप के विभिन्न हरित क्षेत्रों में लगभग 4,000 पौधों का रोपण किया गया है, जिनमें 2,000 बोगनवेलिया एवं 2,000 पेंसिलवेनिया के पौधे शामिल हैं। इस पहल ने टाउनशिप की हरियाली और सौंदर्य को और समृद्ध किया है। टाउनशिप में पहले से ही फॉरेस्ट वॉकवे, नेहरू गार्डन तथा अन्य प्रमुख हरित स्थल मौजूद हैं। बालको का यह सतत प्रयास पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ जोड़ते हुए एक हरित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण की दिशा’ में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
कोरबा : भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद नवीन अरोरा की माता जी श्रीमती राजरानी अरोरा का आज 85 वर्ष की आयु मे निधन हो गया हैं.स्वर्गीय श्रीमती राजरानी अरोरा नवीन अरोरा योगेश अरोरा एवं राकेश अरोरा की माताजी थीं। वे अपने सरल स्वभाव एवं पारिवारिक मूल्यों के लिए समाज में सम्मानित थीं।
परिवारजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अंतिम यात्रा दिनांक 7 जून रविवार को प्रातः 10 बजे उनके निवास पुराना पोस्ट ऑफिस गली, बस स्टैंड कोरबा से मोतीसागर पारा कोरबा के लिए निकाली जाएगी।
कोरबा : ब्लैकआउट न्यूज़ Connect to Commissioner : कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई पहल शुरू की है। आयुक्त आशुतोष पांडे ने “कनेक्ट टू कमिश्नर” अभियान के तहत एक मोबाइल नंबर जारी किया है, जिसके माध्यम से अब नागरिक सीधे अपनी शिकायत और सुझाव आयुक्त Same पहुंचा सकेंगे।
Connect to Commissioner
Ashutosh pandy Commissioner नगर निगम कोरबा
✅ सफाई संबंधी शिकायत ✅ सड़क एवं नाली की समस्या ✅ स्ट्रीट लाइट खराब ✅ जल आपूर्ति संबंधी शिकायत ✅ नागरिक सुझाव एवं जनसमस्याएं “आपकी समस्या, सीधे आयुक्त तक” कोरबा नगर निगम
Connect to Commissioner
सफाई, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट या अन्य किसी भी नगर निगम से जुड़ी समस्या होने पर अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक मोबाइल नंबर पर सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
आयुक्त आशुतोष पांडे ने इस संबंध में एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
कोरबा। (संतोष कुमार सारथी) बालको लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट के समीप एक युवक का शव खाई में मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में की जा रही है, जो जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सदस्य रोमेश सिंह के भांजे बताए जा रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह 02 जून 2026 की रात घर वापस नहीं लौटे थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि 03 जून की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि टाइगर प्वाइंट क्षेत्र की एक गहरी खाई में एक वाहन दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलने पर बालको पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं रात में परिजनों और अधिवक्ता साथियों ने भी युवक की खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पुनः तलाश अभियान चलाया गया, जिसके दौरान करीब 200 फीट गहरी खाई में एक शव दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन दुर्घटना के कारण युवक खाई में गिर गया होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
नई दिल्ली: ED raids Vedanta Group’s premises : वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की ताबड़तोड़ रेड पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फेमा के नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले में कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि फेमा अधिनियम का मुख्य उद्देश्य भारत में विदेशी मुद्रा के लेन-देन पर निगरानी रखना होता है। कंपनी की तरफ से आधिकारिक जवाब का इंतजार है।
ईडी FEMA के तहत कब एक्शन लेता है ED raids Vedanta Group’s premises
अनिल अग्रवाल की वेदांता के कई ठिकानो पर ED की रेड
ईडी FEMA के तहत तब एक्शन लेता है जब उसे किसी कंपनी या व्यक्ति के द्वारा विदेशी मुद्रा लेनदेन में उल्लंघन का संदेह होता है। इसमें अधिकतर ऐसे मामले शामिल होते हैं जैसे अवैध रूप से विदेश में धन हस्तांतरण करना, हवाला, विदेश में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करना, या विदेशी निवेश से संबंधित नियमों का पालन न करना।
क्या था मामला ED raids Vedanta Group’s premises
अनिल अग्रवाल की वेदांता के कई ठिकानो पर ED की रेड
जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जे ए एल) क्या अधिग्रहण को लेकर वेदांता ग्रुप के अध्यक्ष एवं अदानी ग्रुप में बोली लगाई थी जिसमें वेदांता ग्रुप की बोली मूल्य ₹16,726 करोड़ थी वहीं अडानी ग्रुप ने बोली ₹14,535 करोड़ लगाई थी जाहिर हैं अधिकतम बोली लगाने वाले अनिल अग्रवाल को JAL को सौपने समन्धित पत्र भी जारी कर दिया गया इसके पश्चात अचानक अडानी ग्रुप को 3000करोड़ की काम बोली होने के बावजूद JAL का अधिग्रहण अडानी को दें दिया गया इस आदेश को वेदांता ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी थी जो वर्तमान मे लंबित हैं.
ED raids Vedanta Group’s premises
जाहिर हैं अनिल अग्रवाल अडानी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने को सरकार कैसे बर्दास्त करती अलबत्ता ED, CBI जैसी संस्थाओं को सक्रिय होना ही था हालांकि ED की कार्यवाही FEMA के तहत अनियमितता के सम्बन्ध मे कार्यवाही होना बताया जा रहा हैं लेकिन परदे के पीछे खेल कुछ और ही चल रहा हैं प्रधानमंत्री मंत्री के मित्र गौतम अडानी के खिलाफ जाना मतलब कार्यवाही का सामना करना ही पड़ेगा.
कोरबा। शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच में कैथलैब सुविधा शुरू होने के बाद हृदय रोगियों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने लगी हैं। इससे गंभीर मरीजों को रायपुर या अन्य महानगरों में उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ रहा और समय पर इलाज मिलने से जीवन रक्षा आसान हो रही है।
भीषण गर्मी, अनियमित खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण इन दिनों हृदय संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई लोग सीने में जलन, गैस, अपच और बेचैनी को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई मामलों में ये हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत साबित हो रहे हैं। पिछले सप्ताह एनकेएच में 15 से अधिक हृदय रोगी पहुंचे, जिनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में तत्काल उपचार किया गया।
Another Dimension of NKH’s Success
NKH hospital korba
रायपुर से आने वाले कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं डॉ. एस.एस. मोहंती की टीम द्वारा मरीजों की जांच के बाद 5 मरीजों की एंजियोप्लास्टी और 5 मरीजों की एंजियोग्राफी की गई। इसके अलावा एक मरीज में सफलतापूर्वक पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया। विशेष उपलब्धि के रूप में कोरबा में पहली बार अब तक 3 मरीजों में एआईसीडी (ऑटोमेटिक इम्प्लांटेबल कार्डियोवर्टर डिफिब्रिलेटर) प्रत्यारोपण भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
क्या है एआईसीडी?Another Dimension of NKH’s Success
एआईसीडी एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसे छाती में प्रत्यारोपित किया जाता है। यह हृदय की धड़कनों पर लगातार नजर रखता है और खतरनाक अनियमित धड़कन या अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में विद्युत झटका देकर दिल की सामान्य लय बहाल करता है। यह उपकरण कई मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मई माह में कैथलैब में 17 मरीजों की एंजियोग्राफी, 12 मरीजों की एंजियोप्लास्टी तथा एक मरीज का पेसमेकर प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। कैथलैब सुविधा शुरू होने के बाद से अब तक एनकेएच में 400 से अधिक एंजियोग्राफी और 200 से ज्यादा एंजियोप्लास्टी की जा चुकी हैं।
Another Dimension of NKH’s Success
NKH hospital korba
एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि जिले की पहली कैथलैब सुविधा शुरू होने से अब कोरबा में ही हृदय रोगों का समग्र और उन्नत उपचार संभव हो गया है। इससे मरीजों का समय, धन और अनावश्यक परेशानी बच रही है, वहीं गंभीर परिस्थितियों में तत्काल उपचार मिलने से बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Korba Youth Muslim Committee : अल्हम्दु लिल्लाह ईद-उल-अज़हा के मुबारक मौके पर गुज़िश्ता 7 सालों से आप सबकी मदद से युथ मुस्लिम कमेटी, कोरबा की जानिब से कुर्बानी का गोश्त इकट्ठा कर के ज़रूरतमंदों तक पहुंचाया गया था जिनमें बहुत से घर ऐसे थे जहाँ तक तबर्रूक कभी नहीं पहुंचा था । लेहाज़ा इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम आप हज़रात से गुज़ारिश करते हैं कि अपनी कुर्बानी का एक हिस्सा युथ मुस्लिम कमेटी को दें ताकि उस हिस्से को हम ज़रूरतमंद घरो तक पहुंचा सकें ।
Korba Youth Muslim Committee
Korba Youth Muslim Committee
नोट : जिन हज़रात को कुर्बानी का गोश्त जरूरतमंदों तक पहुंचाना हो वो बकरीद के दिन मेमन जमात खाना पुरानी बस्ती कोरबा में कुर्बानी का गोश्त पहुंचाएं. ईद उल अज़्हा के दिन ही गोश्त लिया जाएगा दूसरे व तीसरे दिन नहीं लिया जाएगा।