Home Blog Page 157

BALCO Photography Exhibition बालको फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार, ने कर्मचारियों के रचनात्मकता को दी नई उंचाई

BALCO Photography Exhibition
BALCO Photography Exhibition

बालकोनगर, 19 सितंबर, 2024। BALCO Photography Exhibition वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी के अवसर पर ‘मल्हार 2.0’ फोटो प्रदर्शनी व हिंदी दिवस का संयुक्त आयोजन किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वेदांता समूह के प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा खींची गई तस्वीरों का संग्रह प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में आये आगंतुकों ने मनमोहक फोटोग्राफी की सराहना की।

BALCO Photography Exhibition

BALCO Photography Exhibition
BALCO Photography Exhibition

बालको टाउनशिप में आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला को ‘मल्हार’ नाम दिया गया। ‘वाह क्या व्यू है’ थीम के इर्द-गिर्द घूमती प्रदर्शनी में प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाने वाली मनमोहक चित्र प्रदर्शित की गईं। सभी कलात्मक छायाचित्र बालको के साथ-साथ वेदांता समूह के विभिन्न यूनिट के कर्मचारियों द्वारा खींचे गए थे। कर्मचारी एवं उनके परिवारजन तथा स्कूल के छात्रों सहित आगंतुकों के लिए खुली यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए अविस्मरणीय आनंददायक अनुभव रहा।

दो दिवसीय मल्हार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कंपनी ने स्थानीय छात्रों के लिए हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी में स्वरचित काव्य लेखन एवं काव्य पाठ आयोजित किया। कार्यक्रम में 10वीं, 11वीं और 12वीं के लगभग 80 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी कविताएँ प्रस्तुत कर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने बहुत ही उत्साह एवं उमंग के साथ देशभक्ति, सामाजिक एवं मार्मिक कविता से श्रोताओं पर अमिट छाप छोड़ी। सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में काव्य पाठ करने के लिए सम्मानित किया गया।

BALCO Photography Exhibition

BALCO Photography Exhibition
BALCO Photography Exhibition

कार्यक्रम में ‘सेल्फी कॉर्नर’ के साथ-साथ बच्चों के लिए ‘किड्स कॉर्नर’ बनाया गया था जिसमें बच्चों के लिए स्केच बनाने तथा बनी हुई आकृति में रंग भरने की व्यवस्था थी। बालको कर्मचारियों को पीपीटी प्रेजेंटेशन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फ़ॉन्ट चुनाव, उपयोगी बुलेट पॉइंट, रंगों का प्रयोग, प्रभावशाली चित्रों एवं चार्ट और ग्राफ़ का प्रयोग करना चाहिए।

BALCO Photography Exhibition

BALCO Photography Exhibition
BALCO Photography Exhibition

मल्हार कार्यक्रम की सराहना करते हुए बालको के सीईओ एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी तकनीकी प्रगति को समृद्धि प्रदान करने तथा नवाचार करने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्यक्रम हमारे संगठन के भीतर कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत तथा उनमें रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। बच्चों की कविता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सामंजस्यपूर्ण समाज की साहित्यिक नींव को आकार देने में आने वाली युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। हिंदी भाषा को बढ़ावा देना हमारी संस्कृति की समृद्ध विरासत को संजोये रखने का प्रयास है जो एक बेहतर और समावेशी समाज की ओर सराहनीय कदम है।

 

Balco news बालको के इंजीनियर विकसित भारत के सपने को दे रहे हैं आकार

Balco news 
Balco news 

बालकोनगर, 18 सितंबर 2024। Balco news वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व इंजीनियरिंग दिवस पर अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग कर्मचारियों को सशक्त बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। यह प्रतिबद्धता नवाचार और प्रचालन उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने में कंपनी की भूमिका को दर्शाता है जिससे वैश्विक विनिर्माण लीडर के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत होती है।

Balco news 

Balco news 
Balco news

मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग जैसे मुख्यधारा के इंजीनियरिंग से लेकर मेटलर्जिकल, मैटेरियल्स, माइनिंग, सिरेमिक, पॉवर और एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में लगभग 1500 इंजीनियर कपंनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये व्यक्ति सामूहिक रूप से बालको की प्रचानल क्षमता, नवाचार को बढ़ावा देने और लगातार विकसित हो रहे औद्योगिक परिदृश्य में कंपनी की निरंतर सफलता सुनिश्चित करने का आधार हैं।

Balco news 

Balco news 
Balco news

इंजीनियर कंपनी के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह महत्वपूर्ण हैं इस पर बात करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हमारे इंजीनियर वेदांता बालको के नवाचार और सफलता के केंद्र में हैं। हम अपने इंजीनियरिंग प्रतिभा के विकास और कौशल वृद्धि की प्रतिबद्धता को पूरा करके कंपनी और उनकी क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं तथा भारत के औद्योगिक विकास में भी योगदान दे रहे हैं। ये इंजीनियर देश को वैश्विक विनिर्माण क्षेत्र में अग्रणी रहने के लिए सशक्त बना रहे हैं तथा नवाचार, कौशल विकास और तकनीकी निपुणता की अपनी यात्रा को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

Balco news

लगभग दो दशकों से बालको कार्यस्थल पर टीम लीडर के रूप में काम कर रहे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर अनुज सूद ने कहा बताया कि 18 साल पॉटलाइन जहां इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के माध्यम से एल्युमिना पाउडर से एल्यूमिनियम बनाया जाता है। मैंने देखा है कि कैसे बालको ने प्रचालन दक्षता की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाया है। हम जिन मैकनिकल सिस्टम के साथ काम करते है उनकी जटिलता- गलाने की तकनीक से लेकर पॉटलाइन उपकरणों की सटीक इंजीनियरिंग तकनीकी विशेषज्ञता के साथ निरंतर नवाचार की मांग करती है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हमारी प्रक्रियाएं वैश्विक एल्यूमिनियम क्षेत्र में आगे रहें।

एक साल पहले ही बालको परिवार में शामिल हुए मेटलर्जिकल इंजीनियर ईशान चतुर्वेदी ने कहा कि वेदांता बालको में अपना करियर शुरू करना एक अविश्वसनीय अवसर रहा है। पॉटलाइन्स स्मेलटिंग प्रक्रिया के मूल में हैं और अनुभवी इंजीनियरों से सीखते हुए ऐसी उन्नत प्रणालियों के साथ काम करना रोमांचक रहा है। मेरे लिए सबसे खास बात है कि बालको ने सस्टेनबिलिटी की मजबूत प्रतिबद्धता के साथ अत्याधुनिक तकनीक को एकीकृत करके भारत के प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम उत्पादक के रूप में अपनी विरासत को कायम रखा है। मैं इस क्षेत्र में अपने तकनीकी ज्ञान का विस्तार करते हुए कंपनी की भविष्य की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।

बालको पॉटलाइन के प्रोसेस कंट्रोल में प्रोडक्शन इंजीनियर निशा मांझी अपने दो साल के सफर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कि पॉटलाइन्स के प्रोसेस कंट्रोल में इच्छानुसार काम करना तथा पुरस्कृत होना मेरे लिए गौरव की बात है। एल्यूमिनियम प्रोडक्शन प्रोसेस की एफिशिएंसी सुनिश्चित करने के लिए सटीक निगरानी और अनुकूलन की आवश्यकता होती है। इंजीनियर के रूप में मैं लगातार डेटा का विश्लेषण कर हमारे सिस्टम के परफार्मेंस और सेफ्टी को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देती हूँ। इस भूमिका में आने वाली चुनौतियों के बावजूद मैं हमेशा अपनी टीम द्वारा उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित रही हूँ। बालको लोगों के इस धारणा को तोड़ने में सहायक बना कि महिलाएँ आपरेशन क्षेत्र में कामयाब नहीं हो सकती हैं। कंपनी तकनीकी कौशल और नवाचार को सबसे अधिक महत्व देती है जिससे मुझे प्रचालन में आगे बढ़ने और सार्थक योगदान देने अवसर मिला है।

विभिन्न विषयों के इंजीनियरों की विशेषज्ञता का उपयोग करके बालको प्रचालन उत्कृष्टता में नए मानक स्थापित कर रहा है। कंपनी देश में एल्यूमिनियम उत्पादन में सबसे आगे रहने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के विज़न में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।

ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing CAF जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 जवानों को लगी गोली 2 की मौत

ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing
ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing

बलरामपुर/ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing ऐसी कई घटनाएं सामने आई चुकी है जिसमे जवानों ने कभी अपने ऊपर गोली चला दी तो कभी अपने साथियों पर वही अब बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमे सामरी थाना क्षेत्र के भूताही स्थित कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, वही इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई।

कुल तीन जवानों को गोली लगने बात कही जा रही है, घायल एक जवान को उपचार के लिए कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, अभी फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing

ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing
ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर इंसास सर्विस रायफल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर भागकर मौके पर पहुंचे जवानों ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।

ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing
ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing

गोली लगने से CAF जवान रुपेश पटेल की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं संदीप पांडेय और गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में संदीप पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। घायल गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला को दोनों पैरों में गोली लगी है।

ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing

ViDEO: 2 killed in indiscriminate firing
ViDEO: 2 killed in indiscriminate firingn

घटना में गंभीर रूप से घायल अंबुज शुक्ला को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए है। वही सीएएफ जवान ने साथियों पर क्यों गोली चलाई? इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस मामले में जांच जारी है।

BALCO VEDANTA NEWS बालको मेडिकल सेंटर द्वारा आयोजित किया जाएगा द्वितीय बीएमसी छत्तीसगढ़ वार्षिक कैंसर कॉन्क्लेव-2024

BALCO VEDANTA NEWS
BALCO VEDANTA NEWS

रायपुर, छत्तीसगढ़, सितंबर 2024। BALCO VEDANTA NEWS मध्य भारत में ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा। इस वर्ष की थीम “चूजिंग वाइजली-2024 – कॉमन सेंस ऑन्कोलॉजी फॉर आउटकम्स दैट मैटर” के तहत बीएमसी का उद्देश्य विशेष रूप से मध्य भारत में कैंसर देखभाल की पहुंच और गुणवत्तापूर्ण इलाज का समाधान करना है। यह सम्मेलन भारत में ईकैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई और नेशनल कैंसर ग्रिड के सहयोग से आयोजित होने वाली चूजिंग वाइजली बैठक के पांचवें वर्ष के अवसर पर किया जा रहा है।

BALCO VEDANTA NEWS

BALCO VEDANTA NEWS
BALCO VEDANTA NEWS

बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का उद्घाटन एक बड़ी सफलता थी। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष की थीम कैंसर देखभाल के लिए रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित है जो एवीडेंस, सस्टेनबिलिटी और फाइनेंशियल वायबिलिटी को प्राथमिकता देती है। बैठक का साइंटिफिक एजेंडा अनुसंधान प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से निर्धारित करने, भारत में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी), पेशेंट एडवोकेसी, एवीडेंस जनरेशन, इंटरप्रिटेशन और कम्युनिकेशन जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा। वैश्विक और क्षेत्रीय विशेषज्ञों को एक साथ लाकर हमारा उद्देश्य गुणवत्ता को बढ़ावा देना और सूचित क्लिनिकल निर्णय लेना है जो वास्तव में रोगियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

BALCO VEDANTA NEWS

BALCO VEDANTA NEWS
BALCO VEDANTA NEWS

20 सितंबर को नया रायपुर में आयोजित सम्मेलन के दौरान बालको मेडिकल सेंटर में पैनक्रिएटिक एंड गैस्ट्रिक कैंसर पर एक लाइव सर्जिकल प्रदर्शन आयोजित की जाएगी। पहली बार इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजी नर्सिंग कॉन्क्लेव के साथ कार्यशाला के विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

ई-कैंसर ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का उद्देश्य कैंसर शिक्षा में परिवर्तन, चिकित्सकों, नर्सों, शोधकर्ताओं और रोगी के समर्थन के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान एवं कौशल वृद्धि को बढ़ावा देना है।

 

Defunct Korba CHMO 2 साल बाद नींद खुली CHMO की, BMO को पत्र जारी कर झोला छाप डाक्टरो पर कार्यवाही का निर्देश, पर कार्यवाही शून्य

Defunct Korba CHMO 
Defunct Korba CHMO 

 

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़)Defunct Korba CHMO कोरबा CHMO एस एन केसरी को पदस्थ हुए लगभग दो बरस हो गए लेकिन उनके कार्यकाल की कोई खास उपलब्धि नजर नहीं आयी बल्कि अपने अधीनस्थ डाक्टरों, BMO सहित अन्य स्टॉफ मे उनकी साख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की श्री केसरी कोरबा के झोला छाप डाक्टरों पर कार्यवाही का पत्र जारी करते है लेकिन BMO उस आदेश के परिपालन मे कोई रूचि नहीं दिखाते है.जबकि कोरबा मे झोला छाप डाक्टरों की भरमार तो है ही साथ ही अवैध लेब कुकुरमुत्ते की तरह पंप रहे है

कोरबा मे संचालित लेब का संचालन बिलासपुर रायपुर पुणे जैसी जगहों पर बैठकर डिजिटल हस्ताक्षर से कब का अवैध संचालन चल रहा है जिसे श्री केसरी रोक पाने मे असमर्थ दिखाई दे रहे है.

Defunct Korba CHMO 30 अगस्त को जारी आदेश पर कार्यवाही शून्य

Defunct Korba CHMO 
Defunct Korba CHMO

बतादे की कोरबा CHMO द्वारा अपने अधीनस्थ BMO को पत्र जारी कर झोला छाप डाक्टरो पर कार्यवाही का निर्देश दीया था लेकिन आज आदेश को 17 दिन पुरे हो चुके केकिन BMO श्री केसरी के पत्र को सीरियसली ले ही नहीं रहे है तभी तो 17दिन बिट जाने के बाद भी किसी एक भी झोला छाप डॉक्टर पर कार्यवाही नहीं की गयी है.

 

आश्चर्य तो तब होता है जब इस आदेश के बाद 04/09/2024 BMO द्वारा एक पत्र सेक्टर प्रभारियों को जारी कर झोला छाप डाक्टरों को सूची बद्ध करने का फरमान जारी कर दीया गया इस आदेश को भी 15दिन हो गए कोई जानकारी आयी हो ऐसा प्रतीत नहीं होता. CHMO एवं BMO पत्र पत्र खेल कर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर रहे है धरातल पर कार्यवाही सिफ़र ही है.

Defunct Korba CHMO CHMO के नाक के नीचे फल फूल रहा अवैध लेब जा कारोबार

Defunct Korba CHMO 
Korba CHMO shri keshri

CHMO की निष्क्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की CHMO के नाक के नीचे कोरबा मे अवैध लेब का कारोबार खूब फलफूल रहा है कोरबा मे सैकड़ो ऐसे लेब है जो फर्जी ढंग से संचालित है केकिन CHMO कुम्भकरणीय नींद सोये हुए है मानो ऐसा प्रतीत होता है की ऐसे अवैध लेब को साहब की मौन स्वीकृति मिली हो तभी तो धड़ल्ले से अवैध लेब संचालित है यहाँ बताना लाजमी होगा की बिलासपुर, रायपुर, पुणे, मुंबई जैसी जगहों मे बैठे डॉक्टर कोरबा मे लेब का संचालन कर रहे है वही लेब मे नॉन टेक्निसियन अपनी सेवाएं दे रहे है

और रिपोर्ट पर दूर दराज बैठे डाक्टर के डिजिटल हस्ताक्षर लग दीया जाता है इससे न सिर्फ मरीजों के साथ धोखा धड़ी हो रही है बल्कि मरीजों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है. CHMO की इस निष्क्रियता से जहाँ अवैध लेब संचालकों की बल्ले बल्ले हो गयी है. अगर ऐसे फर्जी लेब को रोकने मे CHMO नाकाम रहते है तो उन्हें पद मुक्त कर किसी जिम्मेदार डॉक्टर को इस महत्वपूर्ण पद पर बैठना चाहिए जिससे शहर के लोग उस ढगी का शिकार ना हो सके.

Defunct Korba CHMO कटघोरा का बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Defunct Korba CHMO 
Defunct Korba CHMO

इसी तरह के मामले मे कटघोरा मे संचालित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर को CHMO के निर्देश पर आज सील कर दीया गया है बताया जा रहा है की उक्त बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन डॉ दिग्विजय सिंह द्वारा बिलासपुर से संचालित किया जा रहा था बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर मे नॉन टेक्निसियन लोग कार्यरत थे जिसकी शिकायते लगातार आ रही थी जिस पर आज CHMO ने कार्यवाही करते हुए बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दीया है.

इसी तरह के बहुतायत डायग्निस्टिक सेंटर जिले मे संचालित है अब देखना यह होगा की उन पर कार्यवाही की जाती है या फिर वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होंगी.

KORBA MURDER BREAKING 2 वर्ष पुराने कृष्णा यादव हत्याकांड मामले मे सभी आरोपियों को न्यायलय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

 

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़) KORBA MURDER BREAKINGकोरबा के सीतामणी मे 2 वर्ष पूर्व पुरानी रंजिश के चलते 1 दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने कृष्णा यादव नमक युवक के घर मे घुस कर लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दीया था जिससे कृष्णा यादव की मौत हो गयी थी वही उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था बिच बचाव करते परिजनों को भी चोटे आयी थी जिसकी सुनवाई न्यायलय मे चल रही थी आज न्यायलय ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.वही दो नाबालिगो को रिहा कर दीया गया है.

KORBA MURDER BREAKING

KORBA MURDER BREAKING
KORBA MURDER BREAKING

बता दें कि यह पूरी घटना 25 अगस्त 2022 की आधी रात छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने नशे की हालत में कृष्ण यादव के घर में घुसकर कृष्ण यादव व उसके परिवार पर तलवार, चाकू, लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस घटना में कृष्ण यादव की मौके पर मौत हो गई थी. जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल था.

KORBA MURDER BREAKING 

KORBA MURDER BREAKING
KORBA MURDER BREAKING

 

घटना कोतवाली थानाक्षेत्र के सीतामणि कुंजनगर बस्ती की है. यहां के निवासी कृष्णा यादव पर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उसपर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया ,बीच बचाव में परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं थी. हत्या के आरोप में 12 लोगो को गिरफ्तार किया था।

Procession of Mohammadi हजरत आलम गिर अशरफ की सरपरसती मे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े शानो शौकत से निकला

कोरबा/Procession of Mohammadi पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर कोरबा शहर मे विशाल जुलुस निकालकर मुस्लिम समाज के लोगो ने अपनी अक़ीदत पेश की और कोरबा की सरजमीं मे शांति पूर्ण ढंग से जुलूस गस्त करता हुआ पुरानी बस्ती मदीना मस्जिद मे जाकर समापन हुआ.

Procession of Mohammadi

Procession of Mohammadi
Procession of Mohammadi

मरकजी सीरत कमेटी की सादरत और किच्छौचा उत्तर प्रदेश से आये मेहमाने खुशुशी हजरत आलम गिर अशरफ साहब की सरपरसती मे कोरबा में विशाल जुलुस निकाला गया जिसमे बड़ी संख्या में कोरबा और आस पास उप नगरीय क्षेत्र से मुस्लिम समाज के लोगो शामिल हुए और पैगंबर ए इस्लाम की जन्मदिन की खुशी मनाया .

Procession of Mohammadi

Procession of Mohammadi
Procession of Mohammadi

जुलुस अपने निर्धारित समय सुबह 9 बजे शाही नूरी मस्जिद बुधवारी से निकालकर गस्त करता हुआ सुभाष चौक से SECL कोलियारी मस्जिद होता हुआ मुडापार से ट्रांसपोर्ट नगर होता हुआ पावर हॉउस रोड से मदीना मस्जिद पंहुचा जहाँ परचम कुशाई(ध्वजा रोहण)के बाद जुलुस का समापन किया गया.

Procession of Mohammadi युवा मसीही समाज ने किया स्वागत 

Procession of Mohammadi
Procession of Mohammadi

पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर निकाले गए जुलुस का स्वागत शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग के पास युवा मसीही समाज ने आत्मीय स्वागत करके कौमी एकता की मिसाल कायम की इस अवसर पर दोनों समुदायो कें प्रबुद्ध लोगों ने एक दूसरे को फूल मला पहनाकर एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी इस दौरान जुलूस का माहौल काफ़ी खुशनुमा और शोहद्रपूर्ण नजर आया.

सम्पूर्ण जुलुस के दौरान मरकाजी सीरत कमेटी के वैलियांटियर्स यातायात बाधित ना हो इस वास्ते लगातार प्रयास करते रहे वही पुलिस की सक्रियता भी बनी हुई थी पुलिस का सहयोग भी सराहनीय रहा.

Procession of Mohammadi

 

कार्यक्रम को सफल बनाने मे मरकाजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा आसिफ बेग, मोहसिन मेमन,जाकिर खान,सय्यद एहतेशाम (मोनू),वसीम मेमन,दानिश मेमन,जावेद खान,जशिम मेमन,जिशान खान,पप्पू खान,हुसैन खान,मिर्जा सरवार,मिर्जा इदरीश,बाबू मिर्जा,आफताब मिर्जा,कुमैल खान,यूसुफ खान का सराहनीय योगदान रहा.

बारिश में स्टार्ट नहीं हो रही बाइक, ये है स्टार्ट करने के 6 आसान उपाय

बारिश के मौसम में बाइक स्टार्ट न होने की समस्या आम हो सकती है. यह समस्या आमतौर पर बाइक के इलेक्ट्रिक सिस्टम में पानी घुसने या अन्य कारणों से होती है. अगर आपकी बाइक बारिश में स्टार्ट नहीं हो रही है, तो ये 6 उपाय अपनाएं

बारिश के दौरान स्पार्क प्लग गीला हो सकता है, जिससे बाइक स्टार्ट नहीं होती. स्पार्क प्लग को निकालकर अच्छी तरह से साफ करें और सूखा लें. इसके इलेक्ट्रोड के बीच की गैप को भी जांचें और जरूरत के अनुसार समायोजित करें. अगर स्पार्क प्लग में कोई खामी है, तो उसे बदल दें.

बारिश के कारण इग्निशन स्विच में पानी जा सकता है, जिससे करंट की सप्लाई प्रभावित होती है. इग्निशन स्विच को पूरी तरह से सुखाएं और यह सुनिश्चित करें कि सभी कनेक्शन ठीक से जुड़े हुए हैं.

 बारिश में बैटरी के कनेक्शन ढीले हो सकते हैं या बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है. बैटरी टर्मिनल्स को साफ करें और उन्हें ठीक से कसा हुआ सुनिश्चित करें. यदि बैटरी कमजोर है, तो उसे चार्ज करें या बदलें.

बारिश में फ्यूल टैंक या कार्बोरेटर में पानी जा सकता है, जिससे फ्यूल की सप्लाई बाधित हो सकती है. फ्यूल लाइन को जांचें और पानी निकालने की कोशिश करें. फ्यूल फिल्टर में भी कोई गंदगी या पानी है, तो उसे साफ करें.

 यदि साइलेंसर में पानी जमा हो गया है, तो बाइक स्टार्ट नहीं होगी. साइलेंसर को थोड़ी ढाल पर झुका कर पानी बाहर निकालें और फिर बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करें. यह स्थिति तब होती है जब बाइक गहरे पानी में चलायी जाती है.

ठंडे मौसम या बारिश में बाइक स्टार्ट करने में समस्या आ सकती है. चोक को ऑन करें और फिर बाइक स्टार्ट करने का प्रयास करें. साथ ही, बाइक की वायरिंग की भी जांच करें और किसी भी ढीले कनेक्शन को ठीक करें.

इन उपायों को अपनाने के बावजूद यदि आपकी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है, तो किसी पेशेवर मैकेनिक की सहायता लेना सबसे अच्छा होगा.

 

मोदी ने 6 नई Vande Bharat Express को दिखाई हरी झंडी, 650 करोड़ रुपये से ज्यादा परियोजनाओं का किया शिलान्यास, भारी बारिश के कारण रोड शो कैंसिल

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड दौरे  पर पहुंचे। पीएम मोदी ने टाटानगर में छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री टाटानगर में रोड शो भी करने वाले थे। हालांकि भारी बारिश के कारण रोड शो को कैंसल करना पड़ा।

 

https://x.com/ANI/status/1835185322054787108?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1835185322054787108%7Ctwgr%5Ee96cd7263f7bdd6f3e08a25c22b9f37952ca4a20%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fjharkhand-pm-modi-gave-green-signal-to-6-new-vande-bharat-express-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-more-than-rs-650-crore%2F

पीएम मोदी ने झारखंड को करमा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि हम झारखंड के लिए कृतसंकल्प हैं। झारखंड को आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैंय़ पीएम मोदी ने कहा कि पहले विकास कुछ जगहों तक सीमित था और अब देश की प्राथमिकता देश के गरीब और आदिवासी हैं। हम दलित और वचितों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों का आज योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। रेल कनेक्टिविटी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

https://x.com/narendramodi/status/1835191544170566050?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1835191544170566050%7Ctwgr%5Ee96cd7263f7bdd6f3e08a25c22b9f37952ca4a20%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fjharkhand-pm-modi-gave-green-signal-to-6-new-vande-bharat-express-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-more-than-rs-650-crore%2F

इस दौरान पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के टाटानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण  के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त भी जारी की।

https://x.com/narendramodi/status/1835132396150129133?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1835132396150129133%7Ctwgr%5Ee96cd7263f7bdd6f3e08a25c22b9f37952ca4a20%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fjharkhand-pm-modi-gave-green-signal-to-6-new-vande-bharat-express-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-more-than-rs-650-crore%2F

यह ट्रेन दिनांक 15 सितंबर 2024 को गया से उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी और दिनांक 18 सितंबर 2024 से गया और हावड़ा के मध्य नियमित परिचालन किया जायेगा। नियमित रूप से चलने के दौरान दिनांक 18 सितंबर 2024 से गाडी संख्या 22303/22304 हावड़ा-गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन गया और हावड़ा से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी।

 

गाड़ी संख्या 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से 06.50 बजे खुलकर 08.28 बजे दुर्गापुर, 08.53 बजे आसनसोल, 09.43 बजे धनबाद, 10.13 बजे पारसनाथ एवं 10.58 बजे कोडरमा रुकते हुए 12.30 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 22304 गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गया से 15.15 बजे खुलकर 16.15 बजे कोडरमा, 17.15 बजे पारसनाथ, 18.00 बजे धनबाद, 18.48 बजे आसनसोल, 19.11 बजे दुर्गापुर रुकते हुए 21.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

 

bribery case to collector कलेक्टर को 2 लाख रूपये रिश्वत देने वाले अडानी ग्रुप का अधिकारी भेजा गया जेल

bribery case to collector
bribery case to collector

रायपुर । bribery case to collector ओड़िसा के बरगढ़ जिले के कलेक्टर को मिठाई के डिब्बे में 2 लाख रुपए की रिश्वत देना छत्तीसगढ़ के अडानी समूह के अम्बुजा सीमेंट के डायरेक्टर को भारी पड़ गया। कलेक्टर ने विजिलेंस की टीम को बुलाकर अधिकारी को गिरफ्तार करवा दिया। मामले में अदालत से जमानत खारिज होने पर अडानी ग्रुप के अधिकारी को जेल भेज दिया गया है।

bribery case to collector

bribery case to collector
bribery case to collector

जानकारी मिली है कि ओडिसा सतर्कता निदेशालय ने यह कार्यवाही की है। छत्तीसगढ़ में अडानी समूह के अंबुजा सीमेंट के मुख्य निर्माण अधिकारी के पद पर पदस्थ राम भव गट्टू को ओडिसा के बरगढ़ जिले के कलेक्टर आदित्य गोयल को करीब दो लाख रुपए रिश्वत देने के आरोप में बुधवार को हिरासत में लिया गया था।

bribery case to collector

bribery case to collector
bribery case to collector

जानकारी के मुताबिक अडानी ग्रुप के सीनियर अधिकारी रामभव गट्टू ने बरगढ़ कलेक्टर आदित्य गोपाल को उनके दफ्तर में फूलों का गुलदस्ता और मिठाई का एक डिब्बा भेंट किया था। मिठाई के डिब्बे में दो लाख रुपए रखे थे। जब यह मिठाई का पैकेट दिया गया उसी समय कलेक्टर को शक हुआ। उन्होंने अपने कर्मचारियों से यह डिब्बा खुलवाया, जिसमें 500 रुपए के नोटों के चार बंडल पाए गए।

bribery case to collector 

bribery case to collector
bribery case to collector

कलेक्टर ने इसके बाद सतर्कता विभाग के अधिकारियों को खबर की। जिन्होंने अडानी ग्रुप के अधिकारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, विशेष रूप से धारा 8, 9 और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गट्टू को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां जमानत याचिका खारिज होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रामभव गट्टू अडानी समूह के रायगढ़ एनर्जी जेनरेशन लिमिटेड और रायपुर एनर्जेन लिमिटेड के डायरेक्टर पद पर 2019 से कार्यरत हैं।

अडानी समूह का अंबुजा सीमेंट्स इस समय महत्वाकांक्षी विस्तार योजना के लिए काम कर रहा है। जिससे 2028 तक उत्पादन क्षमता को 77.4 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता से बढ़ाकर 140 मिलियन टन प्रति वर्ष तक बढ़ाई जा सके।