कोरबा।CG Police Transfer बिलासपुर संभाग के आईजी संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार ललित चन्द्रा को कोरबा पदस्थ किया गया है।
CG Police Transfer
CG Police Transfer
बता दें कि बिलासपुर रेंज के अंतर्गत जिलों में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की समीक्षा की गई। जिसमें कोरबा में स्वीकृति के अनुपात में 5 तथा सारंगढ़ में 6 निरीक्षकों की कमी है। वही सक्ति में 12 और गौरेला पेंड्रा में 1 अधिक निरीक्षक की पोस्टिंग है। कोरबा व सारंगढ़ में बल की कमी को देखते हुए सक्ति और गौरेला पेंड्रा के निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में सक्ति में पदस्थ रहे निरीक्षक ललित चन्द्रा को कोरबा भेजा गया है।
कोरबा/ ब्लैकआउट न्यूज़ – पावर हाउस रोड स्थित सुनालिया पुल से एक लड़की दौड़ते हुए आयी और छलांग लगा दी यह देख वहाँ मौजूद एक युवक भी नहर मे कूद पड़ा, सुनालिया चौक मे तैनात एक ट्रेफिक पुलिस भी बचाने की नियत से कूद गया समाचार लिखें जाने तक युवक तैर कर बाहर आ गया लेकिन दोनों का अभी पता नहीं चला है.
बालकोनगर, 7 अक्टूबर 2024।Cleanliness is service mission of Balco वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्वच्छता दिवस के अवसर पर समुदाय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये, जिसका उद्देश्य समुदाय में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था। कंपनी ने स्वच्छता अभियान से लगभग 2800 सामुदायिक सदस्यों को जागरूकता संदेश देने का कार्य किया।
Cleanliness is service mission of Balco
Cleanliness is service mission of Balco
भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा 2024’ मिशन के अनुरूप कंपनी ने समुदाय में स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन और स्रोत पृथक्करण पर सामुदायिक-आधारित संगठनों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। प्रशिक्षण में 90 से अधिक सदस्यों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही कंपनी के पर्यावरण टीम के सहयोग से समुदाय में स्वच्छता वार्ता का आयोजन जिसमें स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को सर्वोत्तम पर्यावरण प्रथाओं के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूकता को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ भारत थीम पर स्थानीय कारीगरों तथा प्रशिक्षित किशोर लीडर ने कठपुतली शो तथा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छता के महत्व और समुदाय को प्रोत्साहित करने का काम किया। नगर निगम के साथ मिलकर कंपनी ने मेगा स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें 200 से अधिक कर्मचारी स्वयंसेवक और समुदाय के सदस्य ने सार्वजनिक पार्क को साफ किया। सफाई के साथ स्वच्छता शपथ ली तथा सामुदायिक एकजुटता का प्रदर्शन किया।
Cleanliness is service mission of Balco
Cleanliness is service mission of Balco
युवाओं मे स्वच्छता समझ विकसित करने के लिए कंपनी ने 21 सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में ‘स्वच्छता वार्ता’ आयोजित किये। वार्ता में शामिल 1042 छात्रों को सामुदायिक स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ 3आर, रिड्यूस (कम करना), रीयूज़ (पुनः उपयोग करना) और रिसाइकिल (पुनर्चक्रण करना) के महत्व को बताया गया। छात्रों ने कचरे से आय मॉडल और पोस्टर बनाकर कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों और शिक्षकों ने अपने आस-पास की सफाई बनाए रखने के लिए ‘स्वच्छता शपथ’ ली।
चाम्पा – जांजगीर /CG Accident (ब्लैकआउट न्यूज़)प्रदेश के चांपा जांजगीर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है,जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले आधा दर्जन लोगों ने पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी को गंभीर चोट लगी है,जिन्हें प्राथमिकी उपचार देने के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। ग्राम कुटराबोर में सुबह 4 से पांच बजे के बीच हादसा हुआ है।
CG Accident
बताया जा रहा है,कि चार बच्चे और दो युवा सुबह सुबह मुख्य मार्ग पर टहल रहे थे तभी पामगढ़ से जांजगीर की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें कुचल डाला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे को अंजाम देने के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) korba road accident 2 died पाली से कटघोरा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम डूमरकछार के तीन युवक बाइक (क्रमांक CG12 AP 2880) पर सवार होकर अपने खेत में गायों के द्वारा धान की फसल को हो रहे नुकसान की सूचना पर गए थे। जब वे मुख्य मार्ग पर कोसाबाड़ी के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक कटघोरा से पाली की ओर आ रही दूसरी बाइक (क्रमांक CG10 BL 6171) से टकरा गई।
korba road accident 2 died
korba road accident 2 died
इस दुर्घटना में दिनेश कुमार यादव (35) जो डबरीपारा स्थित सिविल लाइन थाना (बिलासपुर) के पास रहते थे, गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, इसी बाइक पर सवार एक अन्य युवक के साथ दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों को गंभीर अवस्था में पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें रात में ही बिलासपुर रेफर किया गया।
korba road accident 2 died
korba road accident 2 died
इस हादसे में दूसरे बाइक सवार, राजू सिंह मरकाम (50) निवासी डूमरकछार, इलाज के दौरान निधन हो गया। फिलहाल, तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पाली पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली/(ब्लैकआउट न्यूज़)Railway Recruitment Updates रेलवे में अधिकारियों की भर्ती एक बार फिर से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से होगी. सरकार ने यह यूटर्न इंडियन रेल मैनेजमेंट सर्विस के माध्यम से पर्याप्त टेक्निकल मैनपावर न मिल पाने के चलते लिया है.
Railway Recruitment Updates कांग्रेस ने किया विरोध
Railway Recruitment Updates
इस यू टर्न पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश हमला बोलते हुए कहा यह रेलवे में सुधार का नहीं बल्कि सही मायने में रेलवे को बर्बाद करने का केस है। जयराम ने कहा कि पांच साल पहले, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने आठ रेलवे सेवाओं को मिलाकर इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) बना दिया था और इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से भर्ती बंद कर दी थी। अब 5 अक्टूबर 2024 को, सरकार ने अपना निर्णय वापस ले लिया। अब दो अलग-अलग परीक्षाओं के माध्यम से भर्ती जारी रहेगी, एक सिविल सेवा के लिए और एक इंजीनियरिंग सेवा के लिए।
Railway Recruitment Updates
Railway Recruitment Updates
इसे वापस इस चिंता को ध्यान में रखते हुए लिया गया कि आने वाले बहुत से अधिकारी सामान्य विशेषज्ञ थे और उनके पास आवश्यक तकनीकी और इंजीनियरिंग कौशल का अभाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की यह बिना सोचे समझे निर्णय लेने की आदत (पहले घोषणा, फिर सोचना) हमारे संस्थानों के लिए विशेष रूप से ख़तरा बनी हुई है। रेलवे मूल रूप से एक इंजीनियरिंग प्रणाली है, और सभीनियों को मानकीकृत करने की ज़ल्दबाज़ी में इस तथ्य भूलने का जानबूझकर किया गया प्रयास मूर्खता से भरा साबित हुआ है।
रायपुर, 6 अक्टूबर 2024 – KK Srivastava declared fugitive छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण पद पर रहे केके श्रीवास्तव पर 15 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है और उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
KK Srivastava declared fugitive
KK Srivastava
जानकारी के अनुसार, श्रीवास्तव ने पांच बैंक खातों का इस्तेमाल करते हुए 300 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है। ये बैंक खाते ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) मकानों के नाम पर खोले गए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंप दी है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जल्द ही इस मामले में कार्रवाई शुरू कर सकती है।
KK Srivastava declared fugitive
तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है और उसने श्रीवास्तव के कई ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन वे अपने परिवार के साथ फरार हैं। श्रीवास्तव का पूर्व मुख्यमंत्री के साथ निकटता भी रही है, क्योंकि वह उनके लिए विशेष पूजा-पाठ करते थे, जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री का अक्सर उनके बिलासपुर निवास पर जाना होता था। इसके अलावा, श्रीवास्तव कई महत्वपूर्ण सरकारी व्यक्तियों के संपर्क में भी थे।
पुलिस की जांच जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
80 year old woman raped मध्य प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एक शख्स ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को शराब पिलाकर उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है.
80 year old woman raped
80 year old woman raped
दरअसल, घटना बुरहानपुर के नेपानगर के मनोज टॉकीज इलाके की बताई जा रही है. बीते बुधवार को देर रात आरोपी ने पहले बुजुर्ग महिला को शराब पिलाई फिर उसके साथ घिनौना काम किया. वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से नाराज लोगों ने नेपानगर थाने पहुंचकर पुलिस से मांग की कि आरोपी का पूरे शहर में जुलूस निकाला जाए, ताकि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जा सके कि इस तरह की हरकत करने के बाद कैसी सजा मिलती है.
80 year old woman raped लोगों में दिखी नाराजगी
80 year old woman raped
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक आरोपी ने महिला को शराब पिलाने के बाद उसके साथ रेप किया. आरोपी को वॉशरूम ले जाते समय संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसके बाद नागरिकों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
80 year old woman raped इसके साथ ही उन्होंने कहा, पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी की ओर से पीड़िता को शराब पिलाने की बात से इनकार किया है. हालांकि, यह जरूर कहा कि आरोपी खुद शराब का आदी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है. इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे.
बिलासपुर/सीपत (ब्लैकआउट न्यूज़)- Lutra’s annual Urs from 20 October मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लुतरा शरीफ स्थित सूफी संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के दरबार में 20 अक्टूबर को परचम कुशाई से शुरूआत होगी 25 अक्टूबर कुल शरीफ फातिहा के साथ ही समापन होगा जंहा बाबा सैयद इंसान अली शाह का 66 वां सालाना उर्स पर पांच दिवसीय उर्स में हजारों की संख्या में जायरीन (श्रद्धालु) पहुंचेंगे।
Lutra’s annual Urs from 20 October
Lutra sharif sipat bilaspur blackoutnews. In
साथ ही नामचीन सूफी परपंपरा के लोग भी शिरकत करेंगे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन करने को लेकर एसडीएम मस्तूरी अमित सिन्हा की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ ही स्थानीय प्रशसान लुतरा शरीफ के साथ बैठक कर विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिये उर्स की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन शनिवार को दरगाह के कांफ्रेंस हॉल में किया गया।
बैठक में मुस्लिम जमात,ग्राम पंचायत, दरगाह के खादिम और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया इस दौरान चर्चा कर एसडीएम सिन्हा ने सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं एसडीएम सिन्हा ने बैठक में कहा कि उर्स के दौरान 5 दिनों तक डॉक्टर,नर्स,स्टॉफ मौजूद रहेंगे। 24 घण्टे एम्बुलेंस 108 संजीवनी व्यवस्था और रोजाना शाम को मच्छरों के रोकथाम के लिए फॉगिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा।
Lutra’s annual Urs from 20 October
Lutra’s annual Urs from 20 October
उर्स के 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के दौरान सीपत- बलौदा मार्ग में भारी वाहनों के मार्ग को डायवर्ट किया जाएगा भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक व यातायात बिलासपुर की होगी उर्स स्थल की साफ- सफाई कचरा उठाने वाले वाहन की व्यवस्था एनटीपीसी सीपत के हवाले किया लुतरा शरीफ के गली मोहल्लों,चौक-चौराहों में और दरगाह के सामने उजाले की व्यवस्था, कमेटी की रहेगी धूल के उड़ने से बचाने के लिए दरगाह तक पानी छिड़काव,की व्यवस्था,वाहन पार्किंग व्यवस्था,सुचारू आवागमन की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत लुतरा की होगी.
Lutra’s annual Urs from 20 October
उर्स के दौरान दरगाह परिसर पर कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए महिला एवं पुरुष बल की उपस्थिति की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक और सीपत थाना प्रभारी की होगी।बैठक के दौरान एसडीएम मस्तूरी ने विद्युत व्यवस्था 24 घण्टे उपलब्ध कराने को कहा साथ ही पी एच ई विभाग को पेयजल के लिए ग्राम पंचायतों के हैण्डपम्प की मरम्मत का भी आदेश दिया। अग्निशमन यंत्र, बायो टॉयलेट कंटेनर की व्यवस्था की जिम्मेदारी जनपद पंचायत मस्तूरी को दिया.
एसडीएम सिन्हा ने बताया कि दरगाह परिसर में कचरा प्रबंधन के लिए बड़े डस्टबिन एनटीपीसी उपलब्ध कराएगा।दर्शनार्थियो के लिए लंगर बनाने के लिए पर्याप्त लकड़ी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी बैठक में उपस्थित सिद्धार्थ बघेल सीएसपी संरकडा़ बिलासपुर, सोनू अग्रवाल तहसीलदार सीपत, इरशाद अली सदर इंतेजामिया कमेटी,जे आर भगत सीईओ मस्तूरी, निलेश पांडेय थाना प्रभारी सीपत,बिंदराज एसडीओ पीडब्ल्यूडी बिलासपुर, देश कुमार कुर्रे नायाब तहसीलदार सीपत,राजकुमार चौहान
बिजली विभाग सीपत, एम यादव एनटीपीसी सीपत, मुकेश बडेकर,पी एच ई विभाग बिलासपुर, विष्णु प्रसाद यादव कोल वासरी हिंडाडिह, प्रतीक शुक्ला स्वास्थ्य विभाग लुतरा,पटवारी खंडानंद पाटनवार जनपद पंचायत लुतरा सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी साहू,सरपंच,उप सरपंच,सचिव सहित अन्य दरगाह कमेटी,प्रशासनिक अधिकारी व मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे.
कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़)Tender scam एस ई सी एल गेवरा खदान में लिमिटेड टेंडर के माध्यम से करोड़ों के घोटाले का मामला सामने आया है । गेवरा क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक सिविल श्री सुरेश सुब्बाराव कांडीमल्ला द्वारा अपने सेवानिवृत्त होने से ठीक कुछ दिन पहले ही वर्तमान महाप्रबंधक गेवरा क्षेत्र श्री एस. के. मोहंती के साथ मिलकर अपने पसंदीदा ठेकेदार राकेश कुमार इंटरप्राइजेज को लिमिटेड टेंडर के माध्यम से फायदा पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है ।
पूरे मामले में कांग्रेस नेता एवम सामाजिक कार्यकर्ता श्री शेत मसीह द्वारा मुख्य सतर्कता अधिकारी बिलासपुर एस ई सी एल एवम केंद्रीय सतर्कता अधिकारी कोल इंडिया में शिकायत की गई है ।
Tender scam जानिए क्या है पूरा मामला
Tender scam
दरअसल पूरा मामला एस ई सी एल गेवरा में निकले एक निविदा का है जिसका टेंडर आई डी 2024_SECL_310614_1 है जिसको ओपन टेंडर करवाने के बजाए टेंडर कमिटी द्वारा लिमिटेड टेंडर के माध्यम से निविदा मंगवाए गए थे ।
लिमिटेड टेंडर कोल इंडिया में निविदा आमंत्रित करने की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से एरिया जी एम अपने DoP (delegationof power ) का उपयोग करते हुए एक वर्ष में विभिन्न हेड्स में 14.50 करोड़ तक के कार्य स्वीकृत कर सकते हैं ।
परंतु उक्त कार्यों को लिमिटेड टेंडर में आबंटित किए जाने की शर्त ये है की संबंधित कार्य आकस्मिक प्रकृति के होने चाहिए अर्थात ऐसे कार्यों को ही लिमिटेड टेंडर के माध्यम से निकाला जा सकता है जिसे कम समय में एवम किन्ही विशेष मशीन द्वारा ही किया जाना संभव हो अन्यथा वे कार्य जो श्रमिकों के जान माल के लिए अथवा कोयला उत्पादन के लिए तत्काल किया जाना आवश्यक हो ।
ऐसे में क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस के मोहंती एवम तत्कालीन सिविल महाप्रबंधक के सुरेश द्वारा किसी तालाब के साफ सफाई एवम गाद निकालने का कार्य लिमिटेड टेंडर के माध्यम से आबंटित करना एवम इस पूरे प्रक्रिया में पूरी की पूरी टेंडर कमिटी का कार्य की महत्वहीनता से आंखें फेर लेना एवम लिमिटेड टेंडर प्रक्रिया को स्वीकृत करना एक बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है ।
Tender scam क्यों आशंकित है पूरा मामला ?
Tender scam
दरअसल बारिश के मौसम में तालाब की साफ सफाई आदि कार्य करवाने की मनाही होती है । विशेषकर ऐसे तालाब या निर्माण जो की बीस से भी अधिक वर्षों से अपनी जगह पर अडिग हैं उसका अचानक से साफ सफाई कार्य के लिए लिमिटेड टेंडर निकालना अपने आप में कई सवालों को खड़ा करता है । इसके बाद कार्य में संलिप्त गाड़ियों , टिपरों एवम पीसी मशीन आदि के भी जी पी एस टैगिंग , ट्रैकिंग , इन–आउट की भी जानकारी अधिकारियों द्वारा प्रदान किए जाने से बचा जा रहा है एवम बिलिंग की वस्तुस्थिति की सही जानकारी नहीं दी जा रही है ।
ऐसे में संबंधित ठेका कंपनी द्वारा काम किया भी गया है या नहीं या काम किया गया है तो कितना और कब काम किया गया है यह जानना मुश्किल हो रहा है ।
एसईसीएल गेवरा में हो रहा सरकारी संसाधनों का बंदर बांट , 25 साल से कोरबा में जमे अधिकारी को हटवाने की करेंगे मांग – श्री मसीह
पूरे मामले में शिकायतकर्ता श्री शेत मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री एस के मोहंती विगत 25 वर्षों से कोरबा में येन तेन प्रकरेण जमे हुए हैं एवम गेवरा में उनके क्षेत्रीय महाप्रबंधक रहते हुए गेवरा क्षेत्र में कोल स्टॉक में गड़बड़ी , कोयले की अफरा तफरी , डीजल की हेर–फेर ,निविदाओं में या मेजरमेंट्स में गड़बड़ियों की शिकायत लगातार आती रही है । संदर्भित निविदा तो टिप ऑफ द आइसबर्ग जैसा मामला मात्र है ।
उन्होंने कहा की उक्त मामले की जांच सतर्कता अधिकारी बिलासपुर एवम दिल्ली से तो की ही गई है साथ ही साथ श्री मोहंती को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग भी हम सक्षम अधिकारियों से करेंगे ताकि उनके स्थानांतरण उपरांत विभिन्न एजेंसियां द्वारा उनके कार्यकाल में होने वाले तमाम लेन देन की जांच विस्तार से करवाई जा सके ।