Home Blog Page 135

Vedanta’s nayi kiran बालको ने माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन अनुकूल स्कूल बनाने के लिए चलाया अभियान

Vedanta's nayi kiran
Vedanta's nayi kiran

बालकोनगर, 6 दिसंबर 2024। Vedanta’s nayi kiran वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सामुदायिक विकास परियोजना ‘नयी किरण’ के अंतर्गत मितान भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। कोरबा जिले के 113 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक प्रतिनिधियों को माहवारी स्वच्छता के अनेक आयामों से परिचित कराया गया।

साथ ही कार्यक्रम में एमएचएम पर एक माड्यूल-1 भी लांच किया गया। ‘नयी किरण’ परियोजना का उद्देश्य महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के जैव वैज्ञानिक पहलुओं, स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और उनके समाधान, पोषण आहार आदि से परिचित कराना है।

Vedanta’s nayi kiran

Vedanta's nayi kiran
Vedanta’s nayi kiran

बालको की नई किरण परियोजना के अंतर्गत एमएचएम फ्रेंडली स्कूलों के निर्माण के लिए विशेष रूप से मॉड्यूल डिजाइन की गई है। इसका उद्देश्य शुरूआत से ही विद्यार्थियों को किशोर स्वास्थ्य, माहवारी संबंधी मिथकों और भ्रांतियों के प्रति जागरूकता तथा प्रबंधन एवं स्वच्छ प्रथाओं का विकास करना है। स्कूल के बच्चों को जागरूक करने के लिए ‘एमएचएम किट’- पैड, पैड सिलाई सामग्री, कैसे प्रयोग करें, साबुन और डिस्पोजल एवं डस्टबिन की व्यवस्था है।

इसके साथ ही प्रशिक्षण सत्रों में सभी प्रतिनिधियों को शारीरिक समझ, किशोरवस्था में आने वाले बदलाव, माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबंधन तथा स्वच्छता के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Vedanta’s nayi kiran

Vedanta's nayi kiran
Vedanta’s nayi kiran

इस पहल के तहत वर्ष 2023 से सरकारी एवं प्राइवेट प्रशिक्षित स्कूलो की संख्या 71 से बढ़कर 113 हो गई है। प्रत्येक स्कूलों से एक टीचर को ‘एमएचएम साथी’ बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कैंपेन का उद्देश्य एक न्यायसंगत और समावेशी स्कूल बनाना है जहां बच्चे माहवारी के बारे में सामान्य तरीके से बातचीत कर सके। बीते वर्ष इस कैंपने के अंतर्गत लक्षित क्षेत्रों में माहवारी संबंधी उत्पाद, अस्पतालों और क्लीनिक के सेवा प्रदाताओं से माहवारी पर बातचीत और पारदर्शी पैकेजिंग को खुले तौर पर अपनाने की शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Vedanta’s nayi kiran

Vedanta's nayi kiran
Vedanta’s nayi kiran

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको की नयी किरण परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में उत्तरोत्तर सुधार तथा माहवारी संबंधी भ्रांतियों और शंकाओं का समाधान करना है। इसके अंतर्गत लक्षित वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए उन्हें अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है। स्कूलों में माहवारी के प्रति जागरूकता अभियान से बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। समाज में माहवारी के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के प्रति बालको प्रबंधन कटिबद्ध है।

बालको ने वर्ष 2019 से सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से कोरबा जिले के 45 गांवों एवं नगर पालिक निगम क्षेत्रों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता परियोजना लागू की। परियोजना के अंतर्गत 600 से अधिक एमएचएम लीडर बनाएं गए जिसमें किशोर बालक, बालिकाएं, स्वं सहायता समूह, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अध्यापकगण शामिल हैं।

Vedanta's nayi kiran
Vedanta’s nayi kiran

सभी लीडर समुदाय में जाकर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करनें में सक्षम हुई हैं। परियोजना के दायरे में समुदाय के लगभग 50000 से अधिक लोग शामिल हैं।

बालको के शासकीय स्कूल में अज्ञात लोगों ने मचाया उत्पात,चोरी समेत दरवाजे में लगाया आग

ब्लैक आउट न्यूज ( संतोष सारथी) -कोरबा| बालको क्षेत्र के शासकीय स्कूल में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है, घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने बालको पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है।

घटना गुरुवार – शुक्रवार दरमियान रात की है, जब अज्ञात चोरों ने बालको सेक्टर 5 के शासकीय स्कूल में घुस कर चोरी, तोड़ फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम दिया है, अज्ञात लोग रात के अंधेरे में स्कूल में घुसे और चांवल की बोरियों को चोरी किए है। साथ ही स्कूल के अलमारी से कुछ फाइल्स भी गायब है।

चांवल समेत अन्य सामानों की हुई चोरी

स्कूल के भीतर से अज्ञात चोरों ने 10 कट्टी चांवल को कमरे से दरवाजा तोड़ लेजाने का प्रयास किया, हालांकि चोरों ने 9 बोरी चांवल उड़ा ले गए वही एक बोरी को लेजाने में असफल रहे, जो स्कूल के बाहर पड़ी हुई मिली। इसके साथ अलमारियों का तला तोड़कर अन्य सामानों की भी चोरी की गई है।

स्कूल के दरवाजे को किया आग के हवाले

अज्ञात लोगों ने स्कूल के खिड़की दरवाजों पर भी उत्पात मचाया है, सुबह स्कूल पहुंची शिक्षिका के राख देखकर होश उड़ गए, स्टाफ रुम के दरवाजे को आग के हवाले कर दिया गया था।

स्कूल प्रबन्धन ने मामले में बालको पुलिस ने शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Today’s Horoscope 6 December 2024 इन 4राशि वाले जातकों का दिन आज अच्छा रहेगा, शेष राशिफल वाले भी जाने अपना राशिफल

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

मेष Today’s Horoscope 6 December 2024

Today's Horoscope 6 December 2024 
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Today’s Horoscope 6 December 2024 आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने घर की सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में यदि आपने पार्टनरशिप कर रखी थी, तो आपको उस पार्टनरशिप से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप किसी दूसरे पर काम को लेकर ज्यादा डिपेंड ना रहें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देगी।

वृषभ Today’s Horoscope 6 December 2024

Today's Horoscope 6 December 2024 
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे और आपका वह काम पूरा भी आसानी से होगा। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है। आपकी सेहत कमजोर रहने से आप परेशान रहेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

मिथुन Today’s Horoscope 6 December 2024

Today's Horoscope 6 December 2024 
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। आप किसी खेलकूद की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

कर्क Today’s Horoscope 6 December 2024

Today's Horoscope 6 December 2024 
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आज आपकी मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे परेशान रहेंगे। माताजी आपको कोई काम सौंप सकती है, जिसे आप समय रहते पूरा करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्य कोई सलाह दे, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।

सिंह Today’s Horoscope 6 December 2024 
Today's Horoscope 6 December 2024 
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट आप सोच समझ कर करें। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। संतान आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।

कन्या

Today's Horoscope 6 December 2024 
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपका कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। किसी काम को लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह पूरा होगा। आपके मन मुताबिक काम न मिलने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि अपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें कोई लड़ाई-झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे पर पूरा ध्यान दें।

तुला

Today's Horoscope 6 December 2024 
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि आपको उसे पूरा करने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए धन संबंधी प्लान लेकर आ सकता है, जिस पर आप अमल बहुत ही सोच समझकर करें। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।

वृश्चिक

Today's Horoscope 6 December 2024 
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक रहेगी। किसी से कोई बात सोच समझ कर बोले। आपको किसी पारिवारिक मामले को लेकर टेंशन बनी रहेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और कोई बड़ी-बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

धनु

Today's Horoscope 6 December 2024 
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर कार्य क्षेत्र में दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं खड़ी हो सकते हैं। आपको अपने किसी काम को दूसरे के भरोसा नहीं छोड़ना है, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा को दिया, तो उसमें आप पूरी मेहनत अवश्य करें।

मकर

Today's Horoscope 6 December 2024 
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपने किसी मकान, दुकान आदि को लेने का सोचा है, तो उसके लिए आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष आपको धन का लाभ मिलेगा। आपको अपने कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी।

कुंभ

Today's Horoscope 6 December 2024 
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने के लिए रहेगा। आप कामों में व्यस्त रहने के कारण अपने शारीरिक समस्याओं का ध्यान कम देंगे, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करना है, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

मीन

Today's Horoscope 6 December 2024 
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपका थोड़ी टेशन रहेगी। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में भी विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपको अपनी कामों को लेकर योजना बनाकर चलने के आवश्यकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

home remedy for asthma इन 5 घरेलु उपायों से अस्थमा को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है

home remedy for asthma
home remedy for asthma

home remedy for asthma अगर आप अस्थमा रोग के शिकार हैं तो इसे कंट्रोल करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि अस्थमा के शिकार रोगियों को अस्थमा अटैक का खतरा रहता है जो बहुत घातक साबित हो सकता है। अगर आपको बार-बार सांस लेने में तकलीफ होती है और मौसम में बदलाव के साथ-साथ ये समस्याएं और बढ़ने लगती है तो जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा अगर आप अस्थमा के शुरूआती स्टेज में हैं तो इसे डॉक्टर को दिखाने के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हैं इससे बीमारी कंट्रोल में रहेगी।

 

लहसुन home remedy for asthma

home remedy for asthma
Lahsun(लहसुन)

लहसुन ना केवल अस्थमा के लिए बल्कि हर बीमारी के लिए फायदेमंद है। अस्थमा के इलाज  के लिए 30 मि.ली. दूध में लहसुन की पाँच कलियाँ उबाल लें और हर रोज इसका सेवन करें।

 

अस्थमा सांस से जुड़ी बीमारी है, जो व्यक्ति अस्थमा रोग का शिकार होता है उसे सांस लेने में काफी तकलीफे होती हैं। अस्थमा को लाइलाज बीमारी भी मानते हैं क्योंकि एक बार अस्थमा हो जाने पर इसे जड़ से खत्म करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसे केवल कुछ सावधानियों से ही कंट्रोल किया जा सकता है। बता दें कि अस्थमा  किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। खतरे की बात तो ये है कि अस्थमा के मरीजों के लिए अस्थमा का अटैक काफी घातक हो सकता है इसलिए समय रहते इसका इलाज ज़रूरी है।

अस्थमा का घरेलू इलाज home remedy for asthma

 

अगर आप अस्थमा रोग के शिकार हैं तो इसे कंट्रोल करना बहुत ज़रूरी है क्योंकि अस्थमा के शिकार रोगियों को अस्थमा अटैक (home remedy for asthma) का खतरा रहता है जो बहुत घातक साबित हो सकता है। अगर आपको बार-बार सांस लेने में तकलीफ होती है और मौसम में बदलाव के साथ-साथ ये समस्याएं और बढ़ने  लगती है तो जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा अगर आप अस्थमा के शुरूआती स्टेज में हैं तो इसे डॉक्टर को दिखाने के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय  भी कर सकते हैं इससे बीमारी कंट्रोल में रहेगी।

 

2.अजवाइन home remedy for asthma 

home remedy for asthma
अजवाइन

अस्थमा के इलाज में अजवाइन भी काफी फायदेमंद है, इसके लिए आप पानी में अजवाइन डालकर इसे उबालें और भाप लें, इससे सांस लेने में होने वाली तकलीफें दूर होती हैं।

3.अंजीर home remedy for asthma

home remedy for asthma
अंजीर

 

अंजीर कफ को जमने से रोकने में काफी मदद करता है। अस्थमा का इलाज करने के लिए सूखी अंजीर को गर्म पानी में रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे श्वास नली में जमा बलगम ढीला हो जाता है और बाहर निकल जाता है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।

4.हरी पत्तेदार सब्जियां home remedy for asthma
home remedy for asthma
हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं, आप अस्थमा में पालक और गाजर का जूस ले सकते हैं।

5.मेथी home remedy for asthma
home remedy for asthma
मेथी

आयुर्वेद के अनुसार मेथी अस्थमा का इलाज करने के लिए रामबाण उपाय है। इसके लिए मेथी के कुछ दानों को एक गिलास पानी में उबाल लेंं, जब ये एक तिहाई बचे तो इसमें शहद  और अदरक का रस मिलाकर रोज़ाना सुबह शाम इसका सेवन करें।

अस्थमा के मरीज़ों के लिए सावधानियां

home remedy for asthma
home remedy for asthma

अस्थमा के रोगियों के लिए सावधानी रखना बेहद ज़रूरी है। अगर आप शुरू से ही सावधानियां और परहेज रखते हैं तो इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा कम होता है और अस्थमा अटैक से भी बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अस्थमा के रोगियों को क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए-

अस्थमा और दमा के मरीजों को सर्दी और धूल से बचना चाहिए।

ज्यादा ठंड व मौसम में नमी अस्थमा (asthma) मरीज़ों की समस्या को और अधिक बढ़ा सकती है।

घर से बाहर जाते समय मास्क लगाकर निकलें जिससे आप धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से बच सकें।
सर्दियों में धुंध से बचें।

ताज़ा पेंट, कीटनाशक, स्प्रे, अगरबत्ती, मच्छर भगाने का कॉइल का धुआँ और खुशबुदार चीज़ों से बचें।

धूम्रपान ना करें और धूम्रपान वाली जगह पर ना जाएं।

Baba Vanga’s predictions for 2025 साल के अंत यानि दिसंबर और जनवरी के शुरुआत में इन 3 राशि वाले जातकों को मिलेगा आपार धन बाबा वंगा ने की थी भविष्यवाणी

Baba Vanga's predictions for 2025
Baba Vanga's predictions for 2025

Baba Vanga’s predictions for 2025 रिपोर्टों के अनुसार, बुल्गारियाई रहस्यवादी बाबा वंगा हमेशा अपनी भविष्यवाणियों के साथ सही साबित हुई हैं। अक्सर आधुनिक समय के नास्त्रेदमस माने जाने वाले बाबा वंगा ने 1996 में अपने निधन से पहले भविष्य के बारे में कुछ भविष्यवाणियाँ की थीं। वंगा की कई भविष्यवाणियाँ पहले ही सच हो चुकी हैं। यही कारण है कि हर साल की शुरुआत से पहले वंगा की भविष्यवाणियों को फिर से देखा जाता है।

Baba Vanga’s predictions for 2025

Baba Vanga's predictions for 2025
Baba Vanga’s predictions for 2025

इस साल के लिए, उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 1 दिसंबर, 2024 के बाद 3 राशियों को अपार धन मिलेगा। उन्होंने एक बार कहा था कि एक समय आएगा जब ब्रह्मांडीय ऊर्जा प्रवाह चुने हुए लोगों के लिए महान वित्तीय अवसर लाने के लिए फिर से संरेखित होगा। आइए जानें कि ये राशियाँ कौन सी हैं।

 

कन्या राशि Baba Vanga’s predictions for 2025

Baba Vanga's predictions for 2025
बाबा वंगा (नास्त्रेदमस)

कन्या राशि सफलता पाने का संकेत है। 1 दिसंबर के बाद, आप खुद को सही समय पर सही जगह पर पाएंगे। आपके जीवन में सफलता के अवसर आएंगे। अपनी तीक्ष्ण अंतर्ज्ञान के साथ, आप एक विविधतापूर्ण और टिकाऊ निवेश पोर्टफोलियो बना सकते हैं। आप ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो केवल भाग्य पर निर्भर रहते हैं, इसलिए, ब्रह्मांड आपकी भक्ति, ज्ञान और दूसरों की देखभाल के माध्यम से लगाए गए बीजों के साथ आपका समर्थन कर रहा है।

मीन राशि Baba Vanga’s predictions for 2025

 

1 दिसंबर के बाद, आपका जीवन एक ऐसे चरण में प्रवेश करेगा जहाँ आपके सभी सपने हकीकत में बदलने का मौका होगा। आपका ग्रह शासक – नेपच्यून – पहले से कहीं अधिक सक्रिय है – जो आपको ढेर सारे वित्तीय और आध्यात्मिक अवसर प्रदान करेगा। जिन सीमाओं को आप कभी मुश्किल समझते थे, वे अब हकीकत बन जाएँगी। आपकी वित्तीय यात्रा अब एक सपना नहीं बल्कि हकीकत है। आप पुरानी सीमाओं से बाहर निकलने जा रहे हैं। आपका अंतर्ज्ञान आपका मार्गदर्शक प्रकाश होगा।

सिंह राशि Baba Vanga’s predictions for 2025

 

सभी सीमाओं को तोड़ने और अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए तैयार हो जाइए। बृहस्पति आपकी ऊर्जा को वित्त पर केंद्रित करने जा रहा है। ब्रह्मांड ने आपको वित्तीय अवसरों की ओर बढ़ने के लिए तैयार किया है। यदि आप किसी बड़े वित्तीय कदम को लेकर झिझक रहे हैं, तो यही समय है! इस अवधि के दौरान, आपकी साहसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी द्वार खोलेंगे, वह आपको सफलता की ओर ले जाएगा। आपके आस-पास की ब्रह्मांडीय ऊर्जा, सभी बाधाओं को तोड़ देगी।

 

legal services authority Recruitment विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत रिक्त पदों पर सीधी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि….

legal services authorityRecruitment in Legal Services Authority 
legal services authorityRecruitment in Legal Services Authority 

 

कोरबा 05 दिसंबर 2024/ legal services authority Recruitment कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छत्तीसगढ़) लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय अंतर्गत डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 04, कार्यालय सहायक/क्लर्क के 02 व भृत्य के 02 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

legal services authority Recruitment

legal services authority Recruitment

इच्छुक अभ्यर्थी 13 दिसंबर शाम 05 बजे तक कार्यालय के ड्रॉप बॉक्स अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय की वेबसाइट https://korba.dcourt.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Leader of Opposition Dr. Mahant नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जिला दुर्ग धान खरीदी केंद्र खोपली का किया औचक निरीक्षण

Leader of Opposition Dr. Mahant 
Leader of Opposition Dr. Mahant 

रायपुर, 04 दिसंबर। 2024  Leader of Opposition Dr. Mahant  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ जिला दुर्ग धान खरीदी केंद्र खोपली का औचक निरीक्षण किया।

Leader of Opposition Dr. Mahant

Leader of Opposition Dr. Mahant 
Leader of Opposition Dr. Mahant

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, मात्र एक इलेक्ट्रॉनिक तौलाई मशीन उपलब्ध है जिसके कारण टोकन के लिए किसानो को लम्बी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है किसानो ने धान की कटाई और मिंसाई कर लिया है उसके पास धान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं है इसको लेकर किसानो में असंतोष व्याप्त हैं।

Leader of Opposition Dr. Mahant

Leader of Opposition Dr. Mahant 
Leader of Opposition Dr. Mahant

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि, खरीदी प्रारंभ होने के बाद धान का उठाव न तो कस्टम मिलर के द्वारा किया गया है और न ही विपणन संघ के द्वारा संग्रहण केन्द्रो में भंडारण प्रारम्भ किया गया है जिससे खरीदी केंद्र में जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है, किसानो को केवल समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किया जा रहा है मोदी की गारंटी के अनुसार एकमुश्त रु 3100/- प्रति क्विंटल की दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है।

Leader of Opposition Dr. Mahant 

 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, भारत सरकार द्वारा प्रदाय किये गये नए बारदानों का औसत वजन निर्धारित वजन से कम है और गुणवत्ता अच्छी नहीं है, धान खरीदी केन्द्रो में सुखन मान्य नहीं है जबकि भारत सरकार द्वारा आधा प्रतिशत सुखन मान्य है परन्तु साय सरकार इसका लाभ सोसायटीयों को नही दे रही है। मंडी लेबर चार्ज की अधिसूचित दर रु 34.10 प्रति क्विंटल है परन्तु इस दर के अनुसार राशि का भुगतान सोसायटीयो को नहीं किया जा रहा है।

marriage of sri ram janaki श्रीराम जानकी विवाह उत्सव 2024 का आयोजन राजगामार में, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

marriage of sri ram janaki 
marriage of sri ram janaki 
कोरबा। marriage of sri ram janaki छत्तीसगढ़ राज्य की ऊर्जा नगरी कोरबा शहर के अंतर्गत ग्राम रजगामार में विवाह पंचमी के अवसर पर 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक प्रथम बार भगवान प्रभु श्री रामचन्द्र एवं माता जानकी के विवाह उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर रजगामार, ओमपुर और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

marriage of sri ram janaki 

marriage of sri ram janaki 

विदित हो कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद भारत सहित पूरे विश्व में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। और इस समय हर तरफ भगवान राम के भक्त विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने में लगे हैं।रजगामार में 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2024 तक चलने वाली इस कार्यक्रम में 24 घंटे रामायण पाठ किया जाएगा।

marriage of sri ram janaki 

marriage of sri ram janaki 

दिनांक 5 दिसंबर 2024 को भगवान श्री राम की बारात प्रातः श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से प्रस्थान करेगी और साहू समाज भवन तक पहुंचेगी। माता सीता और प्रभु राम के विवाह संपन्न कराने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

marriage of sri ram janaki

marriage of sri ram janaki 
marriage of sri ram janaki
यह कार्यक्रम श्री भक्त माता कर्मा भवन, फिल्टर चौक, रजगामार, कोरबा, छत्तीसगढ़ में भक्त माताकर्मा सेवा समिति, रजगामार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो श्री राम जानकी विवाह उत्सव का आयोजन साहू समाज रजगामार द्वारा किया जा रहा है लेकिन जब स्थानीय निवासियों को पता चला तो सर्व समाज के लोग भी इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हो रहे हैं।

रजगामार के समस्त ग्रामवासीर्यक्रम के आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

PM residence पहाड़ी कोरवा को प्रधानमंत्री आवास से मिला पक्का घर, चेहरे पर बिखरी मुस्कान

PM residence 
PM residence 

कोरबा 5 दिसम्बर 2024/PM residence घने जंगल के बीच मिट्टी के घर में रहने वाली पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई को हमेशा यहीं डर सताता था कि तेज बारिश में कही उनका मिट्टी का मकान ढह न जाएं। बारिश के साथ पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई के लिए एक नई मुसीबत शुरू हो जाती है। खपरैल से पानी घर पर गिरता था तो कभी कच्ची दीवारें पानी में भीग-भीग कर उखड़ती रहती है। इस बीच घने जंगल में गरज-चमक और तेज बारिश की गड़गड़ाहट उन्हें और भी डरा दिया करती है कि कहीं यह मिट्टी का घर ही न ढह जाएं।

PM residence 

PM residence 
PM residence

अक्सर खौफ के बीच घर में रह रही पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई की ख्वाहिश तो थी कि वह भी पक्के घर में रहे, लेकिन गरीबी के बीच पक्के मकान का सपना उसके लिए एक सपना ही था। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास दिए जाने की शुरूआत करने के पश्चात पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई का सपना हकीकत में बदल गया। डर के साये में जीवन जी रही बुधवारी बाई का अपना पक्का मकान बन रहा है, जहां वह चैन से रह पाएगी।

PM residence 

PM residence 
PM residence

लेमरू क्षेत्र के वनांचल में देवपहरी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम बरपानी पहाड़ी कोरवा परिवारों का एक बसाहट ग्राम है। घने जंगलों के बीच इस बसाहट में पहाड़ी कोरवा परिवार निवास करते हैं। बकरी पालन सहित अन्य वनोपज पर निर्भर पहाड़ी कोरवाओं के लिए अपने जीवनयापन के लिए ही रूपए जोड़ पाना कड़ी चुनौती है, ऐसे में पक्के आवास का सपना पूरा कर पाना उनके लिए संभव नहीं हो पाता।

PM residence 

 

पहाड़ी कोरवा बुधवारी बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद खाते में एक किश्त आई है इस राशि से वह मजबूत नींव के साथ पक्का मकान बनवा रही है। घर पर एक बेटा है, जिसके साथ वह रहती है। उन्होंने बताया कि जंगल के आसपास वन्यजीव रहते हैं, उनसे खतरा तो बना ही रहता है, इसके साथ ही बारिश में भी कच्चे मकान की वजह से डर बना रहता है। क्षेत्र में अधिक बारिश होने की वजह से दीवारों की मिट्टी उखड़ने लगती है और खपरैल के छत से भी पानी टपकते हुए घर के भीतर को भीगा दिया करती है। इससे घर में सोने तक की जगह नहीं बन पाती है।

 

उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें दहशत के बीच रात काटनी पड़ी। बारिश थमने का इंतजार भी करना पड़ता है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना से घर बनने लगा है तो बुधवारी बाई खुश है कि आने वाली बारिश के दिनों में वह परेशानी और दहशत नहीं रहेगी। कुछ महीनों में पक्का मकान बन जाने से वह वहीं शिफ्ट हो जाएंगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार में आते ही तत्काल पीएम आवास के लिए पैसे जारी किए और पारदर्शिता के साथ हितग्राहियों तक पैसे पहुंचने, आवास निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

 

हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए पैसा मिलने के साथ ही उन्हें मुसीबतो से छुटकारा मिलने लगा है और उनके सपने पूरे होने लगे हैं।

Foundation Day of NKH एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Foundation Day of NKH 
Foundation Day of NKH 

कोरबा।Foundation Day of NKH  न्यू कोरबा हॉस्पिटल एनएबीएच से मान्यता प्राप्त अपनी स्थापना की दसवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाया। इस बार की विशेषता थी ” ए डिकेड ऑफ हेल्थ एंड हीरोज”। विविध कार्यक्रमों के मध्य स्थापना दिवस का केक ग्रूप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी व एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी समेत पूरी हॉस्पिटल टीम के साथ मिल कर काटा गया साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

डॉ. चंदानी ने समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके ग्रुप के सभी अस्पतालों में मरीजों की सेवा से लेकर अस्पताल के प्रत्येक कार्य में आप सबकी अहम भूमिका रही है। इन्हीं कर्मचारियों और चिकित्सकों की बदौलत एनकेएच ग्रुप ने ऊंचाइयां हासिल की है। इस तरह का सहयोग आगे भी एनकेएच ग्रुप को मिलता रहेगा, इसका पूर्ण विश्वास है।

Foundation Day of NKH 

Foundation Day of NKH 
Foundation Day of NKH

डॉ. चंदानी ने कहा कि एनकेएच ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कई आयाम स्थापित किए हैं। मरीजों की पूर्ण सेवाभाव से देखभाल करने के साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार व लाभ देने के लिए एनकेएच ग्रुप संकल्पित है। लोगों के बढ़ते विश्वास ने एनकेएच ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स को नई ऊंचाइयां दी है ।

Foundation Day of NKH 

Foundation Day of NKH 
Foundation Day of NKH

स्थापना दिवस महोत्सव में प्रोत्साहन बढ़ाने हेतु अवार्ड सेरेमनी भी रखा गया जिसमें एनकेएच ग्रुप के समस्त स्टाफ व चिकित्सकों को प्रतिभा के आधार पर पुरस्कार वितरण किया गया।

एम्प्लॉय ऑफ द ईयर, डिपार्टमेंट अवॉर्ड्स, एनकेएच, एडीसी, मेडजोन सहित और भी सस्पेशल कैटेगरी अवार्ड आदि दिए गए।

स्थापना दिवस पर अन्य बहुत से कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जैसे नृत्य, गायन, नाटक, रैंप वॉक आदि। एनकेएच ग्रुप के स्टाफ ने इनमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी लोगों ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम का बहुत आनंद उठाया।

इससे पहले एनकेएच ग्रुप के द्वारा 23-28 नवंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। एनकेएच ग्रुप और इसके शाखाओं के द्वारा विभिन्न खेल खेलाए गए जिनमें एनकेएच कोरबा, जमनीपाली, चांपा,बालको व नई शाख कटघोरा सहित एनकेएच मेडजोन, एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर (एडीसी) के स्टाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल संचालन में शेफर, गौरवेश, दीक्षा, अनूप नीलेश, कौशलेंद्र, एनोस इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।