कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)Blind murder mystery solved कोरबा जिले थाना कुसमुण्डा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर ही अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। अपराध क्र. 392/24 धारा 103(1),238,3 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Blind murder mystery solved
Blind murder mystery solved
मृतकों की पहचान वासुदेव पिता शत्रुहन यादव (66 वर्ष) और शांता यादव पति वासुदेव यादव (64 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) के निवासी थे।
Blind murder mystery solved
Blind murder mystery solved
आरोपी शेख रमजान अली पिता मो. शेख अब्बारा अली (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भिखारीडेरा बरेठ मोहल्ला चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) का निवासी है।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी शेख रमजान अली ने अपने साथी कमल सतनामी के साथ मिलकर वासुदेव यादव और शांता यादव की हत्या की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने वासुदेव यादव को लात से मारा था और फिर कमल सतनामी ने वासुदेव यादव के सीने को दबाया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद, कमल सतनामी ने शांता यादव के गले को दबाया था, जिससे उसकी भी मौत हो गई थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस मामले में उप निरीक्षक रफिक खान, स.उ.नि. विभव तिवारी, सउनि. लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, प्र.आर. 187 शिव जायसवाल, आर. 678 गजानंद यादव, आर. 733 केशव कंवर, आरक्षक 587 दिपेश प्रधान, आरक्षक 95 दुर्गेश डनसेना, सैनिक 156 सुखनंदन टण्डन एवं सैनिक 93 विजेता कुमार की मुख्य भूमिका रही है।
कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़)कोरबा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाईं इस्माइल शु पैलेस के संचालक हाजी मो. इस्माइल शेखानी का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.उनका अंतिम संस्कार रात 9 बजे कोरबा के कब्रिस्तान में किया जायेगा.
हाजी इस्माइल शेखानी इक़बाल शेखानी, अधिवक्ता यासीन मेमन, मो. जुनैद मेमन,मेमन जमात के अध्यक्ष मो. अमीन शेखानी एवं गुलाम मोहम्मद के वालिद थे हाजी इस्माइल शेखानी लम्बे समय से मेमन जमात के अध्यक्ष एवं संरक्षक रहते समाज से उत्थान में अपना योगदान दिया है उनका दुनिया का रुख़सत होना अपूरणीय क्षति उनके निधन पर मेमन जमात एवं मुस्लिम जमात के लोगों में शोक व्याप्त है.
दुर्ग 8 दिसंबर 2024।CG accident breaking दुर्ग जिला में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-1 में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं भीषण हादसे में कार में सवार चार लोगों में एक युवक और युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
CG accident breaking
CG accident breaking
सड़क दुर्घटना का ये मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 एटी 2620 सेंट्रल एवेन्यू रोड पर एक्यूपमेंट चौक की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार को लुकेंद्र उईके चला रहा था। वहीं सामने की सीट पर उसके बगल से एक युवक बैठा था। पीछे की सीट पर दीपिका और दूसरी पूनम कौर नामक महिला बैठी थी।
CG accident breaking
CG accident breaking
इसी बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद झाड़ियों में जा घुसी। दुर्घटना होते ही राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। डायल-112 को कॉल कर एक्सीडेंट की सूचना दी गयी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार चला रहे लुकेंद्र उईके की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दीपिका नामक युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
CG accident breaking
CG accident breaking
वहीं दो अन्य घायलों को पुलिस की मदद से सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर समेत किसी भी पैसेंजर ने सीट-बेल्ट नहीं लगाया था। जिसके कारण हादसे के बाद भी कार का एयरबैग नहीं खुला। जानकारों का कहना है कि यदि कार सवार युवक-युवतियों ने सीट बेल्ट लगाया होता, तो एयर बैग खुलने से उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
Horoscope of 8 December 2024 आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कामों में तरक्की होने से खुशी होगी। किसी को कोई बात आप बहुत ही सोच समझकर बोले। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्य आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने सहयोगियों से कोई बात सोच समझकर बोले। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।
वृषभ Horoscope of 8 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको काम को लेकर अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ेगी, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान के पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आप उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा।
मिथुन Horoscope of 8 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप कामों में व्यस्त रहने के कारण आराम के लिए समय कम निकालेंगे, जिससे आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी को लेकर बाहर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपके ऊपर पारिवारिक कामों का बोझ अधिक रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे अपना स्वार्थ समझ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
कर्क Horoscope of 8 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा।आपको अपने कामों में मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने बिजनेस में कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह Horoscope of 8 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आज किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
कन्या Horoscope of 8 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
तुला Horoscope of 8 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने किसी काम में अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है, जिसमें वह आपकी मदद अवश्य करेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक Horoscope of 8 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके बिजनेस में यदि कोई योजना धन को लेकर रुकी हुई थी, तो वह भी आगे बढ़ सकती है। आपको पार्टनरशिप के लिए किसी से हाथ बढ़ाना पड़ सकता है, जिसमें आप उनकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
धनु Horoscope of 8 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों से भरा रहने वाला है। आपके कामों को लेकर काफी मुश्किल रहने वाली हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उसमें कुछ कमी आ सकती है, उनका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमे आप पुराने गिले शिकवे न उखाडे़।
मकर
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। साथी उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपकी एक साथ कई काम को हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सभी कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक मिल सकता है। आपको कोई काम को लेकर नई दिशा मिलेगी, जिसमें बड़े सदस्य आपकी पूरी मदद करेंगे।
कुंभ
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी नई नौकरी का ऑफर भी आपको मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मीन
मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए समस्याओं को लेकर आने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण भी कार्यक्षेत्र में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं, जिससे आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें। राजनीति में आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि वहां आपके काफी विरोधी होने की संभावना है। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी।
home remedy for thyroid घरेलू उपचार थायराइड के समग्र स्वास्थ्य में सहायता कर सकते हैं और लक्षणों को प्रबंधित कर सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वे चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं हैं।
यहां दस घरेलू उपचार दिए गए हैं जो थायराइड स्वास्थ्य में सहायता कर सकते हैं:
आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थ:
अपने आहार में आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें, जैसे समुद्री शैवाल, आयोडीन युक्त नमक, समुद्री भोजन और डेयरी उत्पाद। आयोडीन थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए आवश्यक है।
सेलेनियम युक्त खाद्य पदार्थ home remedy for thyroid
home remedy for thyroid
ब्राजील नट्स, टूना, सार्डिन और अंडे जैसे सेलेनियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। सेलेनियम थायरॉयड ग्रंथि के समुचित कार्य के लिए महत्वपूर्ण है।
अश्वगंधा home remedy for thyroid
home remedy for thyroid
यह एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी थायराइड हार्मोन के स्तर को संतुलित करने और समग्र थायराइड समारोह का समर्थन करने में मदद कर सकती है। किसी भी हर्बल उपचार का उपयोग करने से पहले किसी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श लें।
नारियल का तेल home remedy for thyroid
home remedy for thyroid
खाना पकाने में नारियल तेल का प्रयोग करें या रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करें। नारियल के तेल में मध्यम-श्रृंखला फैटी एसिड होते हैं जो थायराइड स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद कर सकते हैं।
विटामिन डी home remedy for thyroid
पर्याप्त धूप लें या विटामिन डी सप्लीमेंट लेने पर विचार करें। विटामिन डी की कमी को थायरॉयड विकारों से जोड़ा गया है।
तनाव प्रबंधन:
ध्यान, गहरी साँस लेने के व्यायाम या योग जैसी तनाव कम करने वाली तकनीकों का अभ्यास करें। दीर्घकालिक तनाव थायरॉइड फ़ंक्शन को प्रभावित कर सकता है।
नियमित रूप से व्यायाम करें:
समग्र थायराइड स्वास्थ्य का समर्थन करने और स्वस्थ चयापचय को बढ़ावा देने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि में संलग्न रहें।
प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें या प्रोबायोटिक सप्लीमेंट लें। प्रोबायोटिक्स स्वस्थ आंत माइक्रोबायोम का समर्थन करने में मदद कर सकते हैं, जो थायराइड स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
गोइट्रोजेनिक खाद्य पदार्थों से बचें:
ब्रोकोली, पत्तागोभी, केल और सोया उत्पादों जैसे गोइट्रोजेनिक खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें, क्योंकि वे थायराइड समारोह में हस्तक्षेप कर सकते हैं।
पर्याप्त नींद लो:
सुनिश्चित करें कि आपको हर रात पर्याप्त आरामदायक नींद मिले क्योंकि नींद की कमी हार्मोन संतुलन और थायरॉइड फ़ंक्शन को प्रभावित कर सकती है।
यदि आपको संदेह है कि आपको थायराइड की स्थिति है या यदि आप महत्वपूर्ण लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है। वे सटीक निदान प्रदान कर सकते हैं, उचित अनुशंसा कर सकते हैं उपचार, और चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ घरेलू उपचार के उपयोग पर सलाह दें। यह जानकारी विभिन्न माध्यमों से एकत्र कर आपकी जानकारी और लाभ के लिए प्रकाशित की जा रही है ब्लैकआउट न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. इस्तेमाल के पूर्व किसी जानकर से सलाह अवश्य ले लें.
रायपुर। CG Gift to land owners छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि स्वामियों और सम्पत्ति मालिकों के लिए राहत भरा फ़ैसला किया। सरकार द्वारा जारी राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार पारिवारिक सदस्यों के आपस में हक त्याग पर मात्र 500 रुपए देकर सम्पत्ति की रजिस्ट्री हो जाएगी। वहीं परिवार से बाहर किसी व्यक्ति के हित में सम्पत्ति का हक़ त्यागने पर गाइडलाइन के अनुसार 4 प्रतिशत की राशि देय होगी।
CG Gift to land owners
CG Gift to land owners
बता दें कि इससे पहले पारिवारिक बंटवारे की ज़मीन की रजिस्ट्री पर गाइडलाइन रेट पर 1.5 प्रतिशत की राशि देय होती थी। नई व्यवस्था में 25000 रुपए देकर घर जाकर रजिस्ट्री का प्रावधान किया गया है ये प्रावधान पहले केवल मेडिकल ग्राउण्ड पर ही संभव था।
CG Gift to land owners
गाइडलाइन के अनुसार अब क्रेता-विक्रेता यदि एक ही स्थान पर हैं और 25000 रुपए का शुल्क अदा कर घर बैठे रजिस्ट्री करा सकेंगें। वहीं क्रेता-विक्रेता 15000 रुपए देकर स्पेशल टाइम स्लॉट पर रजिस्ट्री करा सकेंगें।
रायपुर। Drug addict youth attacked खरोरा थाना अंतर्गत कोरासी गांव में एक युवक ने नशे की हालत में लोहे के हथियार से एक महिला की हत्या कर दी। साथ ही कई लोगों पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जारी हैं। घटना शुक्रवार देर शाम की है। आरोपी डोगेंद्र उर्फ डब्बू पटेल को ग्रामीणों ने पहले जमकर पिटा उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
Drug addict youth attacked
Drug addict youth attacked
बताया जा रहा है कि कोरासी गांव का ही रहने वाला डोगेंद्र पटेल शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में घर से एक लोहे का बड़ा हथियार (घन) लेकर निकला। जिसके बाद आरोपी ने रास्ते में दिखने वाले लोगों पर हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
Drug addict youth attacked
Drug addict youth attacked
पुलिस के मुताबिक, आरोपी डोगेंद्र ने लोहे का घन लेकर जो भी उसे दिखा उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस तरह उसने गांव के करीब दर्जन पर लोगों पर हमला किया। जिसमें एक महिला कीर्ति साहू की मौत हो गई। अन्य घायलों में बीरन पटेल (55 वर्षीय), शोभाराम (60 वर्षीय), वीरेंद्र पटेल (55 वर्षीय), भागुराम वर्मा (46 वर्षीय), नीलकंठ साहू (65 वर्षीय), रामूलाल (55 वर्षीय) आदि शामिल है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़)KORBA Elephant fell into drain करतला। कोरबा जिले में कोरबा वनमण्डल के अंर्तगत आने वाले करतला वनपरिक्षेत्र के पीडिया गांव में एक हाथी झुंड से बिछड़कर गहरे नाला में गिर गया है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। नाला में गिरे हाथी को बचाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
KORBA Elephant fell into drain
KORBA Elephant fell into drain
डीएफओ अरविंद पी.एम समेत वन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल के आसपास हाथियों का झुंड भी मंडरा रहा है, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील बन गई है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के करीब न जाएं और रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न डालें। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
KORBA Elephant fell into drain
KORBA Elephant fell into drain
झुंड से बिछड़े हाथी को बचाने की प्रक्रिया में झुंड के अन्य हाथियों के आक्रामक होने की आशंका है। वन विभाग ने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया है।
कोरबा 06 दिसम्बर 2024/ PM awas recruitment प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला पंचायत – कोरबा में जिला स्तर के जिला समन्वयक – 01 पद, सहायक अभियंता – 01 पद, सहायक प्रोग्रामर – 01 पद, लेखापाल-01 पद, सहायक ग्रेड—03 01 – पद तथा जनपद स्तर के विकासखण्ड समन्वयक – 04 पद एवं तकनीकी सहायक-04 पद के स्वीकृत संविदा रिक्त पदों कि पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत पुनः संशोधित दावा आपत्ति पात्र / अपात्र अभ्यर्थियों की संशोधित सूची प्रकाशित कर दिनांक 09.12.2024 तक दावा-आपत्ति सायं 5:00 बजे तक आमंत्रित किये गये थे।
PM awas recruitment
उपरोक्त संविदा पद पूर्ति हेतु चयन समिति द्वारा भर्ती प्रक्रिया की समय सारणी निर्धारित किये जाने के पश्चात् समय सारणी का प्रकाशन किया गया है।
PM awas recruitment
समय-सारणी तथा विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी जिले की वेब साईट —www.korba.gov.in पर देखा तथा डाउनलोड किया जा सकता है एवं जिला पंचायत कोरबा के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के कर्मचारी के मोबाइल नम्बर 9827107770 से सम्पर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर –Crisis on teachers छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बस्तर संभाग के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में पिछले डेढ़ साल से अपनी सेवाएं दे रहे 3000 से अधिक बीएड सहायक शिक्षकों की नौकरी पर आज गंभीर संकट मंडरा रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों के चलते इन शिक्षकों का भविष्य अनिश्चितता में है। इस संकट ने न केवल इन शिक्षकों की सेवाओं पर, बल्कि उनके आत्मसम्मान और समाज में उनकी पहचान पर भी गहरा आघात किया है।
इस संबंध में लगभग 3000 चयनित बीएड उपाधि धारक सहायक शिक्षक जनप्रतिनिधियों से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंप रहे हैं इस कड़ी में आज छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा ।
इन शिक्षकों ने निवेदन की Crisis on teachers
Crisis on teachers
हम लगभग 1500 चयनित सहायक शिक्षक बीएड उपाधि धारक आदिवासी समाज से आते हैं , जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। अबूझमाड़ और बस्तर जैसे दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों से आकर हमने शिक्षा को अपने समाज की प्रगति का माध्यम बनाया।
Crisis on teachers
Crisis on teachers
हमारे समाज में शिक्षा तक पहुंच बेहद कठिन है।संसाधनों की कमी और सामाजिक पिछड़ेपन के बावजूद हमने पढ़ाई जारी रखी।सरकारी नौकरी के लिए मेहनत और परिश्रम से परीक्षा उत्तीर्ण की।आज हम न केवल शिक्षक हैं, बल्कि आदिवासी समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।
ज्ञात हो की सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के हालिया फैसलों ने बीएड धारक सहायक शिक्षकों की नियुक्तियों को अवैध ठहराया है।
इससे Crisis on teachers
Crisis on teachers
1. नौकरी छिनने का खतरा – नौकरी समाप्त होने से शिक्षकों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न होगा।
2. सामाजिक प्रतिष्ठा पर आघात – शिक्षक के रूप में आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं इससे हमारी जो पहचान और सम्मान है, वह समाप्त हो जाएगा।
3. आदिवासी समाज पर नकारात्मक प्रभाव – हमारे समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास और प्रेरणा को गहरा धक्का लगेगा।
हमारी मांग: न्याय और सेवा की सुरक्षा Crisis on teachers
हम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से अपील करते हैं, जो स्वयं आदिवासी समाज से आते हैं और संघर्ष के प्रतीक हैं , इस मामले में माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के जज ने कहा था कि ये (चयनित बीएड अभ्यर्थी सहायक शिक्षक) पिछले डेढ़ वर्ष से कार्य कर रहे है इन्हें डिग्री के साथ अध्यापन का अनुभव भी हो गया हैं इन्हें सहायक शिक्षक से शिक्षक के रूप में भी समायोजित किया जा सकता हैं । अतः
1. हमारी नौकरी और सेवाओं को सुरक्षित किया जावे।
2. इस विकट परिस्थिति में स्थायी समाधान निकाला जावे।
3. आदिवासी समाज और समुदाय के विश्वास को संविधान में मजबूती प्रदान करें एवं राज्य में सक्षम बनाया जावे।
4.यदि हमारी नौकरी समाप्त की जाती है, तो यह केवल व्यक्तिगत नुकसान नहीं बल्कि राज्य के आदिवासी समाज को पीछे धकेलने का कार्य होगा।
5.शिक्षा के प्रति समाज का विश्वास कमजोर होगा।नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना कठिन होगा।
6.शिक्षित व डिग्रीधारियों के संघर्ष और मेहनतकश की संदेश धूमिल होगा।
हमारी अपील Crisis on teachers
हम सभी शासन,समाज और न्यायपालिका से यह विनम्र अपील करते हैं कि हमारी संघर्ष और सेवाओं को उचित समझा जाकर हमारी सेवाओं को सुरक्षित किया जावे। समाज के विश्वास और आत्मसम्मान को बनाए रखा जावे।इस समस्या का स्थायी और न्यायपूर्ण समाधान निकाली जावे।