Home Blog Page 129

home remedy for kidney stone पथरी का अचूक घरेलु इलाज 

किडनी (Kidneys) home remedy for kidney stone मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। किडनी का मुख्य काम शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना और पानी, अन्य तरल पदार्थ, रासायनिक और खनिज के स्तर को बनाए रखना है। यह शरीर में खून को भी फिल्टर करती है। स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्ति के पास ठीक से काम करने वाली किडनी होनी चाहिए।

मनुष्य रोजाना विभिन्न खाद्य पदार्थों का सेवन करता है, जो बाद में ऊर्जा में बाल जाते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान कई तरह के विषाक्त पदार्थ शरीर में जमा होते रहते हैं। ऐसे जहरीले पदार्थों का जमा होना मानव शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

home remedy for kidney stone

home remedy for kidney stone
home remedy for kidney stone

शरीर में पानी की कमी से गुर्दे की पथरी यानी किडनी स्टोन (kidney stones) बन सकती हैं। ये पत्थर या तो मटर के आकार के हो सकते हैं या गोल्फ की गेंद जितने बड़े हो सकते हैं। पथरी आमतौर पर कैल्शियम ऑक्सालेट और कुछ अन्य यौगिकों से बने होते हैं और इनकी बनावट क्रिस्टल होती है।

home remedy for kidney stone

 

किडनी की पथरी के लक्षण क्या हैं? गुर्दे की पथरी बनने से वजन कम होने, बुखार, मतली, रक्तमेह और पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द के साथ पेशाब करने में परेशानी हो सकती है। गुर्दे की पथरी ज्यादातर सर्जरी द्वारा हटा दी जाती है। लेकिन कुछ प्रभावी और प्राकृतिक तरीके हैं जिनके जरिए किडनी की पथरी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

home remedy for kidney stone

 

जल को जीवन का अमृत माना गया है। यह हाइड्रेशन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। पानी गुर्दे को खनिजों और पोषक तत्वों को भंग करने में मदद करता है, और पाचन और अवशोषण की प्रक्रिया को तेज करता है। पानी शरीर से अनावश्यक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे किडनी को और नुकसान हो सकता है। जिन लोगों को गुर्दे की पथरी है उन्हें इन पत्थरों को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने के लिए दिन में 7-8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है.

निम्बू का रस और जैतून तेल 

home remedy for kidney stone
निम्बू का रस और जैतून तेल

नींबू के रस और जैतून के तेल का मिश्रण सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह किडनी की पथरी को शरीर से बाहर निकालने का एक बहुत ही प्रभावी घरेलू उपाय साबित हो सकता है। जो लोग अपनी किडनी से पथरी को प्राकृतिक रूप से हटाना चाहते हैं उन्हें इस तरल को रोजाना तब तक पीना चाहिए जब तक कि पथरी निकल न जाए। जबकि नींबू का रस गुर्दे की पथरी को तोड़ने में मदद करता है, जैतून का तेल बिना समस्या या जलन से सिस्टम से गुजरने के लिए लुबरीकेंट के रूप में काम करता है.

 

सेब का सिरका 

home remedy for kidney stone
सेब का सिरका

सेब के सिरके में साइट्रिक एसिड होता है जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में तोड़ने और घुलने की प्रक्रिया में मदद करता है। यह मूत्रमार्ग के माध्यम से गुर्दे की पथरी को हटाने में मदद करता है। सेब के सिरके का सेवन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और किडनी को भी साफ करने में मदद करता है। दो बड़े चम्मच सेब का सिरका रोजाना गर्म पानी के साथ तब तक लिया जा सकता है जब तक कि किडनी से पथरी पूरी तरह से निकल न जाए।

अनार

home remedy for kidney stone
अनार

अनार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार का रस सबसे अच्छे प्राकृतिक पेय में से एक है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। यह गुर्दे की पथरी को प्राकृतिक रूप से दूर करने में मदद करता है। इसमें अच्छे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करते हैं।

मक्के का बाल 

home remedy for kidney stone
मक्के का बाल

मक्के के बाल या मक्के का रेशम मक्के की भूसी में पाया जाता है और आमतौर पर इसे फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किडनी स्टोन को सिस्टम से बाहर निकालने के मामले में यह बेहद कारगर है। मक्के के बालों को पानी में उबालकर बाद में छानकर सेवन किया जा सकता है। यह नए पत्थरों के निर्माण को भी रोकता है और एक मूत्रवर्धक है जो मूत्र के प्रवाह को बढ़ाता है। मकई के बाल गुर्दे की पथरी के साथ होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते है.

नोट : यह जानकारी सामान्य तौर पर विभिन्न इंटरनेट के माध्यम से ली गयी है ब्लैकआउट न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता और आपको सलाह देता है की आप घरेलु इलाज लेने के पूर्व अपने डॉक्टर अथवा किसी एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें.

Balco News बालको सस्टेनेबिलिटी से उर्जा संरक्षण को दे रहा है बढ़ावा

बालकोनगर, 16 दिसंबर, 2024। Balco News वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियमम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वित्तीय वर्ष में उर्जा संरक्षण के विभिन्न पहल के माध्यम से अपनी निरंतर प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपने प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कंपनी ने अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। कंपनी हरित ईंधन के विभिन्न स्रोतों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, बायोमास, बायोडीजल आदि के माध्यम से अपने ऊर्जा मिश्रण में हरित ऊर्जा की मात्रा को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

Balco News

Balco News
Balco News

कंपनी संयंत्र में छह इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट का उपयोग कर रहा है जो 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। दैनिक प्रचालन कार्यों में इसका महत्वपूर्ण योगदान है जो तैयार माल की आवाजाही, ब्रेकडाउन, रखरखाव प्रबंधन, कच्चे माल की आवाजाही, स्टोर प्रबंधन और गोदाम संचालन जैसे कार्यों को सुविधाजनक बनाया है।

अनुमानित रूप से प्रति वर्ष लगभग 93,000 लीटर डीजल की खपत में कमी आई है। कंपनी ने डीकार्बोनाइजिंग को बढ़ावा देते हुए पूरे संयंत्र में उपयोग किए जाने वाले तकनीकी वाहनों के लिए ईंधन के रूप में बायो-डीजल तथा आवाजाही के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर रहा है।

Balco News

 

कंपनी अपने स्मेल्टर संचालन में बायोडीजल उपयोग कर रहा है। पिघले हुए गर्म धातु (एल्यूमिनियम) को लेकर जाने वाले लैडल्स को गर्म करने के लिए बायोडीजल का इस्तेमाल करता है। बायोडीजल कार्बनिक पदार्थों से प्राप्त ईंधन का रूप है जिसके उपयोग से जीवाश्म ईंधन की तुलना में काफी कम ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन होता है जो वेदांता कंपनी के विजन नेट जीरो कार्बन के अनुरूप है। 2022 में बालको ने विभिन्न उर्जा संरक्षण पहल से लगभग 22000 गीगा जूल ऊर्जा की बचत की थी जो 2024 में बढ़कर लगभग 24,587 गीगा जूल पहुंच गई है।

कंपनी अपने विश्व स्तरीय स्मेल्टर में एनर्जी इफीसिएंसी ग्रेफाइटाइज्ड पॉट का उपयोग कर उर्जा खपत को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्मेल्टर में पॉट कंट्रोलर अपग्रेडेशन के साथ कंपनी लगभग प्रति मीट्रिक टन पर 150 किलोवॉट बिजली खपत को कम किया है। अनुमानित रूप से 246 टन कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है। कंपनी के विभिन्न पहल के साथ महत्वाकांक्षी लक्ष्य वर्ष 2030 तक नेट वाटर पॉजिटिविटी और 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन की स्थिति हासिल करना है।

Balco News

 

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम बालको में पर्यावरणीय भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने मिशन की आधारशिला के रूप में ऊर्जा-कुशल संस्कृति को लागू करने के लिए समर्पित हैं। हमारे विभिन्न पहल के माध्यम से संयंत्र के साथ समुदाय में जिम्मेदार ऊर्जा खपत को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिज्ञा का प्रतीक है। नवाचार, जागरूकता और सहयोग के माध्यम से हम स्थायी और एनर्जी इफीसिएंसी व्यवसाय प्रथाओं को अपना रहे हैं जो हरित, पर्यावरण अनुकूल दुनिया की ओर सांस्कृतिक बदलाव को भी प्रेरित कर रहे हैं।

ऊर्जा संरक्षण में बालको के उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार की परफॉर्म, अचीव एंड ट्रेड (पीएटी) योजना के तहत ‘पीएटी टॉप परफॉर्मर’ अवार्ड 2023 जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले हैं। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत में भारतीय ऊर्जा एक्सचेंज (आईईएक्स) और पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) से नवीकरणीय बिजली की खरीद शामिल है। इन इस प्रथाओं के साथ बालको भारत की सबसे अधिक ऊर्जा कुशल कंपनियों में से एक है।

Big decision of CG government साय सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन की रजिस्ट्री में वृक्षों की गणना नहीं होगी

रायपुर।Big decision of CG government छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों को वृक्षों वाली भूमि के कारण रजिस्ट्री में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए नया आदेश जारी किया है. अब रजिस्ट्री में भूमि पर वृक्ष का मूल्यांकन नहीं होगा, इससे रजिस्ट्री शुल्क के साथ पटवारी के पास चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी. बता दें कि अब तक भूमि पर लगे वृक्ष का भी रजिस्ट्री के दौरान हिसाब देना होता था. इसमें सागौन, सरई जैसे मूल्यवान लकड़ियों के पेड़ों के लिए दर निर्धारित थी, जो भूमि के गाइडलाइन रेट में जुड़ जाती थी.

Big decision of CG government

Big decision of CG government 
Vishnudev say CM CG

इस कवायत से रजिस्ट्री शुल्क में वृद्धि तो होती ही थी, लेकिन उससे ज्यादा परेशानी पटवारियों के पास बिना वृक्ष की भूमि के प्रमाणपत्र बनाने में होती थी. पटवारी इस छोटी सी कवायद के लिए बार-बार चक्कर लगाते थे, और आखिर में लेन-देन से ही बात बनती थी.

CG High Court Decision हाई कोर्ट ने कहा मृत बच्ची से दुष्कर्म में सजा का कोई प्रावधान नहीं, 9 साल की बच्ची से हुआ था दुष्कर्म

CG High Court
CG High Court blackoutnews.in

रायपुर।CG High Court Decision छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 9 साल की बच्ची के शव से दुष्कर्म के आरोपी को सजा नहीं दी। मामले में लोअर कोर्ट ने आरोपी को केवल सबूत मिटाने का दोषी मानते हुए सात साल की सजा सुनाई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि जीवित और मृतक दोनों को गरिमा और उचित व्यवहार का अधिकार है, लेकिन मौजूदा कानून में शव से दुष्कर्म (नेक्रोफीलिया) के लिए सजा का प्रावधान नहीं है।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए अपील खारिज कर दी।

CG High Court Decision

CG High Court Decision
CG High Court blackoutnews.in

बता दें कि यह घटना 18 अक्टूबर साल 2018 की है। गरियाबंद निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एक अफसर के यहां काम करती थी, उस दिन भी वह काम पर गई थी। घर पर उसकी नौ साल की बेटी और मां थीं। काम के बाद दोपहर में जब वह घर आई तो बेटी नहीं मिली। आसपास खोजबीन के बाद रिश्तेदारों व पहचानवालों से भी बेटी के संबंध में पूछताछ की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।

CG High Court Decision

CG High Court Decision
CG High Court

महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर अपहृत बच्ची की तलाश में जुट गई थी। 20 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में सुबह क्राइम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड के साथ बच्ची की पतासाजी में पुलिस जुट गई। तभी डॉग स्क्वाड को एक गड्ढे में संदेहास्पद वस्तु होने का संकेत मिला। गड्ढे की सफाई की गई तो उक्त गुम बच्ची का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला।

 

मौके पर कार्यपालिका दंडाधिकारी और एफएसएल फोरेंसिक टीम रायपुर को सूचित कर उनकी उपस्थिति में पहचान कार्यवाही एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें परिजनों द्वारा उनकी बेटी का ही शव होने की पुष्टि की गई।

CG High Court Decision

 

पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर नीलकंठ उर्फ नीलू नागेश और नितिन यादव से सघन पूछताछ की, जिसके बाद आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी नीलकंठ उर्फ नीलू नागेश (22) पिता गोरेलाल निवासी डाकबंगला और नितिन यादव (23) पिता आनंदराम निवासी दरीपारा थाना गरियाबंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हाईकोर्ट ने आरोपी की याचिका खारिज की

मामले की सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट ने मुख्य आरोपी नितिन यादव को आईपीसी की धारा 376 (3) के तहत उम्रकैद, धारा 363 के तहत दो वर्ष, धारा 302 के तहत उम्रकैद, धारा 201 के तहत सात वर्ष और एट्रोसिटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, नीलकंठ को साक्ष्य छिपाने के आरोप में ट्रायल कोर्ट ने आईपीसी की धारा 201 के तहत सात वर्ष कैद की सजा सुनाई है।

फैसले को बच्ची की मां ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

बता दें कि ट्रायल कोर्ट के फैसले को आरोपियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे हाईकोर्ट ने सही ठहराते हुए निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखा है। याचिका में कहा गया था कि महिलाओं के जीवित रहते हुए उनकी गरिमा की रक्षा के लिए कई कानून हैं, लेकिन मृत्यु के बाद उनकी गरिमा की रक्षा करने के लिए कोई कानून नहीं है।

Lockout of CGM office SECL गेवरा CGM कार्यालय के तालाबंदी की घोषणा, अजय जायसवाल के नेतृत्व में लामबंद हुए भुविस्थापित

कोरबा /भिलाई बाजार – Lockout of CGM office एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा प्रभावित भू विस्थापित गांव भिलाई बाजार, उमेंदीभाटा, रलिया, नरईबोध, सलोरा, बरभाठा, मुड़ियानार, केसला, पढ़नीपारी के बेरोजगार युवाओं को ठेका रोजगार मुहैया कराने के लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के द्वारा 24 दिसम्बर को सीजीएम कार्यालय में ताला बंदी करेंगे, एसईसीएल प्रभावित बेरोजगार युवकों का कहना है कि एसईसीएल गेवरा द्वारा उनके गांव के जमीन को अधिग्रहण कर तो लिया गया है लेकिन उन्हें आज तक रोजगार नहीं मिला केवल झूठा आश्वासन मिलते आया है

 

बड़े खातेदारों को तो रोजगार मिल गया लेकिन छोटे खातेदारों का जमीन भी गया और उन्हें रोजगार भी नहीं मिला एसईसीएल गेवरा खदान में जितने भी कंपनियां काम कर रही है.

Lockout of CGM office 

Lockout of CGM office 
Lockout of CGM office

चाहे कोयले के काम हो या फिर खनन का काम हो सभी कंपनियों में एसईसीएल प्रभावित गांव के कुछ बेरोजगार काम कर रहे है बाकी सब बाहरी व्यक्ति इन कंपनियों में काम कर रहे हैं, खदान प्रभावित गांव के बेरोजगार एसईसीएल कार्यालय , कंपनियों के कार्यालय का चक्कर काट काट कर थक हार चुके हैं,

Lockout of CGM office 

Lockout of CGM office 
Lockout of CGM office

जब बेरोजगार युवकों ने श्री जायसवाल से अपनी समस्या से अवगत कराए तो श्री जायसवाल भिलाई बाजार पहुंच सभी बेरोजगार युवकों से मिल उनकी समस्या को सुने और बोले कि वे 24 दिसम्बर को सीजीएम गेवरा कार्यालय में रोजगार के लिए ताला बंदी करेंगे, जब तक बेरोजगार युवको को रोजगार नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।

 

वहीं श्री जायसवाल ने कहा कि एसईसीएल गेवरा खदान एशिया का सबसे बड़ा खदान है जहां लगभग पांच से दस हजार ठेका श्रमिक कार्यरत है जिसमें उक्त कंपनियों में लगभग 100 युवक ठेका श्रमिक कार्यरत हैं ।

CG major accident, 6 dead CG में भीषण हादसा, 6 की मौत 7 घायल

बालोद ।CG major accident, 6 dead छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। यह दुःखद हादसा डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई।

CG major accident, 6 dead

CG major accident, 6 dead 

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

CG major accident, 6 dead

CG major accident, 6 dead 

जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे. इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इन 6 लोगों की हुई मौत CG major accident, 6 dead 

1 -दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

2 – सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद

मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद

4 – सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा

5 -ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

6 -जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)

इन 7 लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक:

1 – झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही )

2 -बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )

3 -रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव

4 – यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही)

5 – रम्भा बाई

6 – ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही )

7 – कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष भर्रे गांव

Korba : छत्तीसगढ़ में इस दिन शुष्क दिवस, शराब दुकाने रहेंगी बंद

 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) आगामी 18दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती का अवसर पर जिले की समस्त देशी विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकाने बंद रहेंगी.

Home remedies and post delivery precautions प्रसव के बाद महिलाओं को बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना बाद में पछताना पड़ सकता हैं

Home remedies and post delivery precautions महिलाएं बच्चों को नव महीना अपने गर्भ में पालती हैं और फिर 9 महीने बाद वह सुखद किन्तु खतरनाक वक्त आता हैं जब माँ अपने बच्चे को जन्म देती हैं बड़े बुजुर्ग कहते हैं की प्रसव के बाद माँ का दूसरा जन्म होता हैं. आइये आज हम जानते हैं की प्रसव के बाद महिला को कौन कौन si सावधानिया बरतनी चाहिए और आहार में क्या लेना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता हैं.

Home remedies and post delivery precautions 

Home remedies and post delivery precautions 
Home remedies and post delivery precautions

डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई सावधानियां बरतनी चाहिए

डिलीवरी के बाद 40 दिनों तक इंटरनल सैनिटरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें.
डिलीवरी के बाद 4 से 6 सप्ताह के अंदर रक्तस्राव बंद हो जाता है. इस दौरान पैड पहनना चाहिए, टैम्पोन नहीं.
डिलीवरी के बाद कम से कम चार सप्ताह आराम करने की ज़रूरत होती है.

Home remedies and post delivery precautions 

Home remedies and post delivery precautions 

डिलीवरी के बाद करीब 6 सप्ताह या 40 दिनों तक सेक्स नहीं करना चाहिए.
डिलीवरी के बाद, शरीर को गर्भावस्था के दौरान लिए गए ज़रूरी मिनरल्स और विटामिन की ज़रूरत होती है.
डिलीवरी के बाद, अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन, फ़ाइबर, और कैल्शियम शामिल करें.

Home remedies and post delivery precautions 

Home remedies and post delivery precautions 

डिलीवरी के बाद, भरपूर मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें.
डिलीवरी के बाद, ताज़े फल और हरी सब्ज़ियां खाएं.
डिलीवरी के बाद, दूध, दही, छाछ, पनीर, दाल, फल, और हरी सब्ज़ियां खाएं.
डिलीवरी के बाद, पीठ के बल सोना चाहिए.

Horoscope of 16 December 2024 धनु, कुम्भ और मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने का योग हैं

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

 

मेष Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope of 16 December 2024 आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं, जिसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं। आप अपने वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें, जिससे आपके आपसी रिश्ते भी अच्छे रहेंगे।

वृषभ Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर अपनी माताजी से बहसबाजी होने की संभावना है। आप अपने घर के कामों को लेकर जीवनसाथी को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप भाई बहन से यदि धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको किसी काम में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

मिथुन Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है। यदि आप जीवनसाथी के लिए किसी बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है।

कर्क Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके घर आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप बेवजह किसी मामले में ना बोलें।

सिंह Horoscope of 16 December 2024
Horoscope of 16 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप किसी नए मकान दुकान प्लाट आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके मित्र के रूप में आपके कुछ नए शत्रु हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता की सेहत पर आप पूरा ध्यान दें, क्योंकि उसमें गड़बड़ी होने से आप परेशान रहेंगे।

कन्या Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्च पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तभी आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आपने यदि खर्चों को कंट्रोल नहीं किया, तो आप अपने संसाधन को भी काफी हद तक समाप्त कर सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कानूनी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होने से खुशी होगी और आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपने यदि किसी काम को लेकर ढील, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी उनके किसी मित्र की मदद से दूर होते दिख रही हैं।

वृश्चिक Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपका कोई सहयोगी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। आपको यदि करियर को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।

धनु Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में आप सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप किसी के प्रति अपने मन में ईष्या द्बेष की भावना ना रखें। कोई काम को करने के लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जो आपको कोई अच्छी सलाह देंगे। भाई व बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे।

मकर Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं, लेकिन कामों में आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी माताजी को ससुराल पक्ष के लोगों मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको किसी दूर रहने पर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में भी किसी डील को लेकर आप यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको अपने पिताजी से किसी मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम को दे सकते हैं, जिसके लिए उन्हें मेहनत थोड़ी अधिक करनी होगी। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए अच्छा रहेगा, जिससे आपको खुशी होगी।

मीन Horoscope of 16 December 2024

Horoscope of 16 December 2024
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करें, नहीं तो आपकी टेंशन बढ़ेगी। रोजगार को लेकर लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

Horoscope of 16 December 2024
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

SECL’s excesses SECL की ज़्यादती, अब भुविस्थापितों के घरों की बिजली काटकर कर रहे हैं प्रताड़ित

कोरबा/(ब्लैकआउट न्यूज़) SECL’s excesses साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल गेवरा परियोजना द्वारा ग्राम पंचायत अमगांव को तीन पार्ट में अर्जन किया गया था अर्जन करने के बाद एसईसीएल गेवरा ने खदान की खनन व विस्तार कार्य को एसईसीएल दीपका को सौंप दिया.

 

खनन व विस्तार कार्य को दीपका प्रबंधन के द्वारा अंतिम रूप देने के लिए सारी हदों को लाँघते हुए अंतिम पार्ट का हिस्सा जोकाही डाबरी दर्राखांचा अमगांव के रह रहे प्रभावित ग्रामीण को कलेक्टर एसडीएम का भय व डराकर जबरन प्रबंधन के कर्मचारी अनिल पाटले ने ग्रामीणों के घर में लगे बिजली लाइन को काट दिया.और गुंडागर्दी करते हुए मकान खाली करने के लिए दबाव प्रभावित ग्रामीणों के ऊपर बनाया जा रहा है ।

SECL’s excesses 

SECL's excesses 
SECL’s excesses

निराकरण के बगैर SECL ग्रामीणों के साथ कार रहा हैं ज़्यादती

बता दें कि ग्राम पंचायत अमगांव के जोकाही डबरी दर्राखांचा और अमगांव के मेन पुरानी बस्ती के लगभग कुल 70 मूल खातेदारों के परिवारों की रोजगार का प्रकरण अभी भी लंबित है जिसका निराकरण के लिए एसईसीएल और शासन प्रशासन से ग्रामीण लगातार गुहार लगा रहे हैं पूरी व्यवस्थाओं व समस्याओं का निराकरण के नाम से एसईसीएल प्रबंधन को कोई चिंता व फिक्र नहीं है सिर्फ उन्हें खदान विस्तार व खनन कार्य को ज्यादा अहमियत दे रही है

इसके लिए प्रबंधन के द्वारा कुछ किसानों के ऊपर थाने में मामला दर्ज कराकर दबाव बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं

SDM का खौफ दिखाकर मकान खाली कराने की क़वायद SECL’s excesses 

SECL's excesses 
SECL’s excesses

भू अर्जन के बाद लंबित मुआवजा एवं नौकरी से सम्बंधित मामले के निराकरण के बगैर ही दबाव पूर्वक मकान खाली करवाने दबाव बनाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा हैं इस कृत्य में एसईसीएल प्रबंधन के कर्मचारी अनिल पाटले और कुछ अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध हैं

ग्रामीणों ने SECL प्रबंधन पर जैतखाम को नुकसान पहुंचने का आरोप SECL’s excesses 

SECL's excesses 
SECL’s excesses

ग्रामीणों ने SECL पर आरोप लगाया हैं की बस्ती में बने जैतखाम को SECL के कर्मचारियों ने अपमानित करने का भी प्रयास किया गया हैं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला आदिवासी, दलित समुदाय का बाहुल्य क्षेत्र हैं यहां के लोग देव पूजा के लिए अपनी देवता धामी को विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं साथ ही दलित समुदाय के लोग भी अपने जैतखाम को विधिवत पूजा अर्चना कर मनाते हैं लेकिन एसईसीएल प्रबंधन के कर्मचारी अनिल पाटले और कुछ उनके अन्य साथियों के द्वारा ग्रामीणों के घर मकान पर स्थापित देवधामी जैतखाम को नुकसान पहुंचा कर अपमानित किया जा रहा है.

SECL’s excesses 
SECL's excesses 
SECL’s excesses

एसईसीएल से प्रभावित समुदाय के लोगों का कहना है कि जिस तरह से प्रबंधन की कार्य शैली है इससे ग्रामीण और समुदाय में काफी नाराजगी व भारी आक्रोश है पहले रोजगार मुआवजे बसाहट और पुर्नवास की पूरी व्यवस्थाओं के साथ प्रबंधन को पहले निराकरण कर लेना चाहिए था उसके बाद ही खदान को विस्तार किया जाना चाहिए तथा 2013 छत्तीसगढ़ पुनर्वास नीति के तहत पहले पूरी व्यवस्थाओं के साथ अर्जन ग्राम का निराकरण का कानून में प्रावधान है लेकिन एसईसीएल प्रबंधन इस नियम के ठीक विपरीत काम कर रही है और कानूनों का खुला उल्लंघन लगातार करते आ रही है ।

SECL कर्मचारी ने घरों की काटी बिजली, अपराध दर्ज करनेबकी मांग

SECL के कर्मचारी अनिल पतले यहीं नहीं रुके उसने तो सारी हदों को पार करते हुए खुद ग्रामीणों के घरों की लाइट काटना शुरू कार दिया जबकी बिजली विभाग अपने लाइनमेन के अलावे किसी अधिकृत व्यक्ति को बिजली के खम्भे में चढ़ाने की अनुमति नहीं देता ऐसा करने पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाता हैं लेकिन यहाँ बिजली विभाग भी मौन साधे हुए हैं शुक्रवार की रात अनिल पतले के लाइट काटने के बाद बहुत से ग्रामीण अँधेरे में रात गुजरने मजबूर हुए.

 

प्रकरण के निराकरण के लिए एसईसीएल प्रबंधन से लेकर राजस्व विभाग के अधिकारी तक गुहार लग चुकी है लेकिन अब तक प्रबंधन के द्वारा कोई निराकरण आज पर्यंत तक नहीं कर पाया है जमुना बाई के घर के नजदीक एसईसीएल प्रबंधन खदान को लाकर टिका दिया है रात को मोहल्ले के पारा में सोने चले जाते हैं दिन को अपने घर पर रहते हैं हैवी ब्लास्टिंग के कारण एसईसीएल प्रबंधन मकान खाली करने के लिए मजबूर और अपने कर्मचारियों से दबाव बनाया जा रहा है ।

समस्याओं को लेकर उच्चअधिकारियों से करेंगे शिकायत

दरअसल एसईसीएल गेवरा ने ग्राम पंचायत अमगांव का अधिग्रहण कर दीपका को सौंपकर खनन व विस्तार कार्य को आगे बढ़ा रही है मुआवजे रोजगार बसाहट और पुनर्वास की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला प्रशासन से अनेक बार पत्राचार ग्रामीणों द्वारा किया जा चुका है और आंदोलन भी किए हैं समस्याओं का निराकरण अब तक नहीं हुआ है,

दिन प्रतिदिन प्रबंधन अपना आपा खो दिया है और ग्रामीणों के ऊपर तरह-तरह के अत्याचार शोषण कर रही है सिर्फ दर्राखांचा जोकही डबरी अमगांव के ग्रामीणों को घर मकान से खाली करने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और कोर्ट से लीगल नोटिस जैसे घटनाओं को एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है ग्रामीणों ने कहा कि इन सब विषयों को लेकर मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विजिलेंस डीजीएमएस आयोग कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के पास मामले की शिकायत किया जाएगा ।