Home Blog Page 118

Horoscope of 21 December 2024 इन 3 राशि वाले जातको का दिन खुशनुमा रहेगा और इन 2 राशि वाले जातक रहें सावधान

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको मानसिक व शारीरिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपनी सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

वृषभ Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्यों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर को लेकर आपके मन में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन नहीं लेनी है। स्वास्थ्य संबंधित यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

मिथुन Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको कोई भी अच्छा मौका अपने हाथ से जाने नहीं देना है और अपने कामों में लापरवाही तो बिल्कुल न करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी सहयोगी से आपको कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को बाहर विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से पहले आपको थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है।

कर्क Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको दिखावें के चक्कर में आने से बचना होगा। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहानी सुनी बातों पर भरोसा न करें। संपत्ति को लेकर भाइयों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कामों में व्यस्त रहने के कारण आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। बिजनेस में यदि आपको किसी डील को फाइनल करने में समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

कन्या Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने दैनिक खर्चों पर पूरा ध्यान दें और आपको यदि किसी काम को लेकर कोई उलझन थी, तो उसे भी दूर करने की कोशिश करें। आप किसी नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपने किसी से धन का लेनदेन किया, तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

तुला Horoscope of 21 December 2024
Horoscope of 21 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी योजना में आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में आपको कानून का दरवाजा बजाना पड़ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी भी आपसे नाराज रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों में समस्याएं बढ़ेंगी।

वृश्चिक Horoscope of 21 December 2024
Horoscope of 21 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

धनु Horoscope of 21 December 2024
Horoscope of 21 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको वाहन खरीदते समय सावधान रहना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसे पूरा करने की आपको कोशिश करनी होगी।

मकर Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान दें। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई सदस्य नौकरी को लेकर यदि परेशान चल रहा था, तो कहीं दूर नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपका मन धार्मिक कार्य में खूब लगेगा।

कुंभ Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में बेहतर रहने वाला है। आपको उनमें अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें, नहीं तो इससे परिवार के सदस्यों के बीच कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने भाई व बहनों से यदि कोई मदद लेनी होगी, तो वह भी मिल जाएगी।

मीन Horoscope of 21 December 2024

Horoscope of 21 December 2024
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप नए कामों को करने के लिए योजना बना सकते हैं। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। माता-पिता आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।

Horoscope of 21 December 2024
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope of 20 December 2024 इन 3 राशि वाले जातकों को मिलेगी खुशखबरी

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

मेष Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope of 20 December 2024 आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मामलों में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके जीवनसाथी से बातचीत करते समय अपनी ईगो बीच में नहीं लानी है, नहीं तो यह आपके बीच लड़ाई-झगड़े की वजह बन सकती है। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी।

वृषभ Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। रचनात्मक शैली बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आप आवेश में आकर यदि कोई निर्णय लेंगे, तो इससे समस्या आ सकती है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आर्थिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया था, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे।

मिथुन Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में यदि आपने कोई निर्णय लिया, तो इससे काम को करने में समस्या आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको कामों को लेकर बेवजह भागदौड़ लगी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से खुशी होगी।

कर्क Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपके कामों में कुछ व्यवधान आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। माता-पिता आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। आप किसी नए मकान या दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

सिंह Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई बड़ा रिस्क सोच समझकर लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई निवेश सोच समझकर करना होगा। आपके कामों में अधिकता रहने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से किसी बेवजह की नोंकझोक में नहीं पड़ना है, नहीं तो इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा।

कन्या Horoscope of 20 December 2024
Horoscope of 20 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। कारोबार में आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपने यदि अपने बिजनेस में कोई बदलाव किया, तो इसे बाद में आपको समस्या हो सकती है। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके मन में आएगा कि किसी बात को लेकर कोई विचारधारा बदलनी पड़ सकती है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था तो उसे आपको वापस देना पड़ सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी।

वृश्चिक Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में बेवजह ना बोलें। भाग्यशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और परिवार के बुजुर्ग आपको कोई उचित मार्गदर्शन दे सकते हैं, जिस पर चलकर आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलनी होगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है।

धनु Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई करने पर भी पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपकी कार्यक्षमता भी बेहतर रहेगी। आपकी सेहत से जुड़े कोई समस्या यदि आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

कुंभ Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आप जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान होगा।

मीन Horoscope of 20 December 2024

Horoscope of 20 December 2024
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आपका धन को लेकर कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आप विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी जीवनसाथी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

Horoscope of 20 December 2024
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Corporation Reservation Complete नगरीय निकाय की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, कोरबा सहित बांकी कटघोरा की देखे पूरी सूची…..

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)Corporation Reservation Complete  कोरवा नगर पालिका निगम सहित बांकी मोंगरा, कटघोरा छुरी, दीपका के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गयी है कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी IAS अजित वसंत ने निष्पक्ष लाटरी पद्धति से सभी वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

देखें सूची Corporation Reservation Complete

Corporation Reservation Complete 
Korba distt Corporation Reservation

कोरबा नगर पालिक निगम के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी,

कोरबा नगर पालिक निगम में है कुल 67 वार्ड,

जनसंख्या के आधार पर अजा- 9, अजजा- 8, ओबीसी- 16 और सामान्य वर्ग के लिए 34 सीट किए गए तय,

लॉटरी सिस्टम से निकाले गए आरक्षित वार्डों के नाम,

अनुसूचित जाति के 9 सीटों के लिए वार्ड क्रमांक- 33, 41, 45, 29, 40 और 8 होंगे मुक्त जबकि वार्ड क्रमांक – 30, 34 और 46 रहेंगे अनुसूचित जाति महिलाओ के लिए आरक्षित,

अजजा के 8 सीटों के लिए वार्ड क्रमांक- 36, 52, 64, 54, और 66 होंगे मुक्त जबकि वार्ड क्रमांक 67, 47 और 53 अजजा महिलाओ के लिए आरक्षित,

ओबीसी के 16 सीट के लिए वार्ड क्रमांक – 51, 62, 17, 26, 57, 22, 39, 1, 24, 7 और 21 होंगे मुक्त जबकि वार्ड क्रमांक – 12, 9, 32, 28 और 3 होंगे ओबीसी महिलाओ के लिए आरक्षित,

वहीं सामान्य वर्ग के लिए 34 सीटों में वार्ड क्रमांक – 14, 58, 61, 15, 60, 37, 50, 13, 27, 49 और 63 हैं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित बाकी बचे 23 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रहेंगे मुक्त

 

कोरबा जिले के अन्य नगरीय निकायों के भी वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी*

बाकी मोगरा नगर पालिका- कुल 30 सीट

अजा – 5 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 8, 10, 11
अजा महिला – वार्ड क्र- 9, 12

अजजा – 5 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र-19, 3, 24
अजजा महिला – वार्ड क्र- 1, 18

ओबीसी – 5 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 30, 5, 22
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 17, 6

सामान्य – 30 सीट
सामान्य मुक्त- वार्ड क्र- 4, 7, 13, 15, 16, 20, 23, 25, 26, 27, 28
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 21, 29, 2, 14

 

छुरी नगर पंचायत – कुल 15 सीट

अजा – 1 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 15
महिला – 0

अजजा – 2 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र- 14
अजजा महिला – वार्ड क्र- 1

ओबीसी – 4 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 3, 8, 12
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 13

सामान्य – 8 सीट
सामान्य मुक्त – वार्ड क्र- 2, 4, 7, 10, 11
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 5, 6, 9

 

कटघोरा नगर पालिका – कुल 15 सीट

अजा – 1 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 3
अजा मुक्त महिला – 0

अजजा – 2 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र- 12
अजजा महिला – वार्ड क्र- 7

ओबीसी – 4 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 2, 4, 14
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 10

सामान्य – 8 सीट
सामान्य मुक्त – वार्ड क्र- 6, 8, 9, 11, 15
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 13, 5, 1

दीपका नगर पालिका – कुल 21 सीट

अजा – 2 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 10
अजा महिला – वार्ड क्र- 21

अजजा – 2 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र- 15
अजजा महिला – वार्ड क्र- 4

ओबीसी – 5 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 14, 18, 12
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 6, 3

सामान्य – 12 सीट
सामान्य मुक्त – वार्ड क्र- 1, 2, 8, 9, 11, 13, 16, 17, 19
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 5, 7, 20

 

पाली नगर पंचायत – कुल 15 सीट

अजा – 1 सीट
अजा मुक्त – वार्ड क्र- 9
अजा महिला – 0

अजजा – 2 सीट
अजजा मुक्त – वार्ड क्र- 12
अजजा महिला – वार्ड क्र- 1

ओबीसी – 4 सीट
ओबीसी मुक्त – वार्ड क्र- 2, 4, 6
ओबीसी महिला – वार्ड क्र- 14

सामान्य – 8 सीट
सामान्य मुक्त – वार्ड क्र- 3, 5, 7, 11, 15
सामान्य महिला – वार्ड क्र- 8, 10, 13

Transfer Braking पुलिस विभाग में हुए तबादले: बदले गए सीएसईबी, राजगामार समेत कई चौकियों के प्रभारी

Transfer Braking

कोरबा Transfer Braking कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी किए है , उक्त तबादला सूची में चार उपनिरीक्षक 2 सहायक उपनिरीक्षक एक प्रधान आरक्षक एवं एक आरक्षक शामिल है।
देखिए सूची…

Transfer Braking

Transfer Braking
Transfer Braking

home remedy for dysentery पेचिश या आँव से है परेशान तो अपनाये ये 5 घरेलु उपाय

home remedy for dysentery पेचिश या आंव की समस्या आंतों का एक तरह का इंफेक्शन होता है, जिसमें लूज मोशन के साथ मल में खून आना और कई बार पेट दर्द जैसे लक्षण भी नजर आते है। कई लोगों को पेचिश की समस्या होने पर बुखार के साथ पेट में ऐंठन आदि की समस्या होती है। पेचिश का इलाज अगर समय रहते न किया जाएं, तो स्थिति काफी भयावह भी हो सकती है। ऐसे में ये समस्या होने पर तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेचिश होने पर मरीज के पेट में बार-बार मरोड़े भी उठती है। जिससे व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। पेचिश की समस्या 7 से 10 दिन में ठीक हो जाती है। पेचिश की समस्या होने पर दवाईयों से इतनी जल्दी आराम नहीं आता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करने से समस्या से जल्द राहत मिलती है और पेट को आराम भी मिलता है। आइए जानते हैं पेचिश की समस्या होने पर किन घरेलू उपायों को करना चाहिए।

छाछ home remedy for dysentery

home remedy for dysentery
छाछ

छाछ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पेचिश होने पर कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में छाछ के सेवन से शरीर हाइड्रेट होगा और शरीर को पोषण भी मिलेगा। पेचिश से आराम के लिए छाछ में सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च को मिलाया जा सकता है।

पपीता home remedy for dysentery

पपीता सेहत के लिए बहुत हेल्दी होता है। पेचिश की समस्या होने पर पपीता का सेवन मददगार साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटीवायरल गुण और एंटीफंगल गुण पेट को हेल्दी रखने के साथ पेचिश को छीक करने में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए पपीते को छीलकर कद्दूकस कर लें। उसके बाद इसे पानी में उबलने रखें। अब जब पानी उबल जाएं, तो गुनगुना होने पर इसे छानकर पिएं।

नींबू home remedy for dysentery

home remedy for dysentery
hing aur nimbu निम्बू

नींबू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट की समस्या में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पेचिश को कम करते है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू को निचोड़ लें। अब इस पानी को पी लें। ऐसा करने से पेट दर्द में भी आराम मिलता है।

सेब का सिरका home remedy for dysentery
home remedy for dysentery
सेब का सिरका

सेब का सिरका सेहत की कई समस्याओं को दूर करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास पानी में मिलाएं और इस पानी को पी लें। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण पेट के बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।

ब्लैक टी home remedy for dysentery

home remedy for dysentery
home remedy for dysentery

ब्लैक टी की मदद से भी पेचिश की समस्या को कम किया जा सकता है। ब्लैक टी का इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी को उबाल लें। अब इसमें चाय की पत्ती को डालकर कुछ देर के लिए रखें। गुनगुना होने पर छानकर इस चाय को पिएं। इसमें नींबू के रस को भी एड किया जा सकता है। ब्लैक टी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो पेचिश को दूर करने में मदद करते है।

पेचिश या आंव की में आराम के लिए इन घरेलू उपायों को किया जा सकता है। अगर समस्या बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह जानकारी इंटरनेट के विभिन्न माध्यमो से एकत्र कर आपकी सहायता के लिए प्रकाशित की जा रही है ब्लैकआउट न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता इसका इस्तेमाल करने के पूर्व किसी जानकर से सलाह अवश्य ले ले.

Horoscope of 19 December 2024 मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए शुभ संकेत है तो इन दो राशि वालों के जीवन मे अनबन होने के आसार है

Horoscope for today 27 July 2025
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Horoscope of 19 December 2024 ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार (19 दिसंबर 2024) को मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए कहीं से अचानक धन मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों संभलकर रहना होगा। कुंभ राशि वालों का व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दो राशि वालों के निजी जीवन में अनबन होने के संकेत हैं।

मेष Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई लापरवाही न दिखाए, नहीं तो आगे चलकर उन्हें अपने करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना होगा, तभी आप स्वस्थ रह सकेंगे। मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।

वृषभ Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने के कारण समस्या हो सकती है। नौकरी में कुछ उतार चढ़ाव रहने के कारण समस्या आएंगी। आपका डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी। भाई व बहनों से रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और मधुरता बनी रहेगी। आपके सभी कार्य समय से पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

मिथुन Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा। आपको अपनी जरूरत की आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार में आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें सफलता मिल सकती है।

कर्क Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी, कोई नया काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह Horoscope of 19 December 2024
Horoscope of 19 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने घर की साफ-सफाई व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ कर्ज लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे उतारने में समस्या आएंगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से मिलकर आपके संबंध बेहतर रहेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

कन्या Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना होगा। धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर न बनाए, नहीं तो आपको कामों को पूरा करने में समस्या आएगी। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए मान व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलकर आपकी कुछ समस्याएं आसानी से हल होंगी। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं शॉपिंग कर जा सकते हैं। आपको बिजनेस में धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे। सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी समस्याओं को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने किसी लक्ष्य को आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी उन्हें किसी परीक्षा में जीत मिलेगी। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें।

धनु Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपको अपने दिनचर्या पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा। आपकी अपने किसी नजदीकी से कहा सुनी हो सकती है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा।

मकर Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए सुझ बुझ दिखाकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो उनमें कोई गड़बड़ी अवश्य होगी। यदि आपको किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसे काम को बिल्कुल न करें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्या हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए किसी निर्णय को सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में आप किसी नई डील को फाइनल करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी, जो आपका पारिवारिक बिजनेस को आगे ले जाने में आपकी मदद करेगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन Horoscope of 19 December 2024

Horoscope of 19 December 2024
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर अपने मन में नकारात्मक विचार न रखें, नहीं तो उसके पूरा होने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि आपको लापरवाही में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से निकल सकता है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।

Horoscope of 19 December 2024
(rashifal)राशिफल फोटो ब्लैकआउट न्यूज़

Contribution of BALCO in the country देश और राज्य के विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान

कोरबा/बालको : Contribution of BALCO in the country भारत सरकार ने 27 नवंबर 1965 को भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की स्थापना सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के रूप में की और छत्तीसगढ़ के कोरबा में एल्यूमिनियम कारखाना स्थापित करने का निर्णय लिया। उस समय आज का विशाल औद्योगिक नगर कोरबा, मध्य प्रदेश के बिलासपुर जिले का हिस्सा था। बालको के एल्यूमिनियम कारखाना की योजना पर कार्य आरंभ हुआ, साथ ही व्यापार का नया क्षेत्र और विविध अवसर अपने साथ लेकर आया।

 

वर्ष 1970 में बालको के एल्यूमिनियम संयंत्र का निर्माण प्रारम्भ हुआ। यह वह समय था, जब बड़ा आर्थिक निवेश के साथ हजारों हाथों को रोजगार के जरिये अतिरिक्त आर्थिक संबल और समृद्धि हासिल हुई। वर्ष 1975 में बालको के एल्यूमिनियम संयंत्र ने पूर्ण आकार ले लिया। फिर वह खुशनुमा सुबह आई, जब मई 1975 में बालको ने धातु का उत्पादन प्रारम्भ किया। सन् 2001 तक उत्पादन क्षमता 01 लाख टन प्रति वर्ष थी।

Contribution of BALCO in the country

Contribution of BALCO in the country
Contribution of BALCO in the country

कंपनी सही मायने में रोजगार और व्यापार का पर्याय बन गया है। बालको में कार्यरत कुल 1986 कर्मचारियों में से छत्तीसगढ़ राज्य के 1379 कर्मचारी शामिल हैं। क्षेत्र की हजारों प्रतिभाओं का संयंत्र में नियोजन होने के साथ हजारों मेहनतकशों को नियमित रोजगार मिलने लगा। व्यापार तथा सहायक उद्योगों की नई राह खुल गई। कोरबा में सिल्वर (एल्यूमिनियम) अपनी चमक बिखरने लगा। वर्ष 2001 में हुए निजीकरण के बाद से बालको में सतत, सम्यक और तीव्रगति से प्रगति की एक नयी संस्कृति का प्रादुर्भाव हुआ। निजीकरण के बाद 49 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र सरकार तथा 51 प्रतिशत वेदांता समूह के पास है।

Contribution of BALCO in the country

Contribution of BALCO in the country
Balco

वर्तमान में, देश में एल्यूमिनियम की कुल मांग 4.1 मिलियन टन है, जिसमें बालको 14 प्रतिशत एल्यूमिनियम की पूर्ति कर रहा है। अभी भारत की एल्यूमिनियम खपत प्रति व्यक्ति लगभग 3 किलोग्राम है। दूसरी ओर, विश्व की प्रति व्यक्ति औसत एल्यूमिनियम खपत लगभग 12 किलोग्राम है। अनुमान है कि यह मांग 2030 तक बढ़कर लगभग 15 से 20 किलोग्राम प्रति व्यक्ति हो जाएगा। विकाशील देश की श्रेणी में होने की वजह से भारत में इस धातु की खपत विश्व के औसत खपत से ज्यादा होने की प्रबल संभावना है।

Contribution of BALCO in the country

Contribution of BALCO in the country
Contribution of BALCO in the country

देश में बढ़ते एल्यूमिनियम की मांग को देखते हुए बालको की विस्तार परियोजना इसमें बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वर्ष 2026 तक 01 मिलियन टन के विस्तार परियोजना के बाद बालको, देश की कुल 20 प्रतिशत एल्यूमिनियम की मांग को पूरा करने में सक्षम होगा। बालको, अपने उत्पादन का 90 प्रतिशत एल्यूमिनियम घरेलू बाजार में ही विक्रय करता है। बालको सहित वेदांता समूह की एल्यूमिनियम बिजिनेस कुल 2.37 मिलियन टन एल्यूमिनियम उत्पादित कर रहा है। रिसाईकल और सस्टेनेबल गुणों की वजह से एल्यूमिनियम ‘भविष्य का धातु’ के रूप में देखा जा रहा है।

बालको के निजीकरण और विस्तार परियोजनाओं की शुरूआत से लेकर इसके प्रचालन में आने तक हजारों हाथों को रोजगार मिला है। कोरबा और बालको के व्यवसाय ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। बालको, अभी और प्रगति के नए सोपानों को तय करने के लिए प्रतिबद्ध है। बालको के वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में कंपनी की विस्तार परियोजना को साकार रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कंपनी के प्रगति के साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर का निर्माण होगा। शीघ्र ही 01 मिलियन क्लब की ऊंचाई को छू लेगा और देश और राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

बालको के लिए समुदायों का सामाजिक-आर्थिक विकास सर्वोपरि है। कंपनी शिक्षा, स्थायी आजीविका, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य संपदा, स्वच्छता, खेल, संस्कृति और बुनियादी जरूरतों के विकास में गहन हस्तक्षेप के माध्यम से सालाना लगभग 1.5 लाख लोगों के जीवन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप रोजगार के अवसर प्रदान करती है। बालको के सामाजिक विकास प्रयास छत्तीसगढ़ के 4 जिलों को कवर करते हुए 123 गांवों तक पहुंचती है। कोरबा, कवर्धा, सरगुजा और रायपुर, और इसकी सीएसआर नीतियों और प्रणालियों को जमीन पर स्थायी प्रभाव देने के लिए तैयार और कार्यान्वित किया जाता है, जिससे इन समुदायों को राष्ट्र की प्रगति में एक समान भागीदार बनाया जाता है।

ED raid रफीक मेमन और इक़बाल मेमन के यहाँ ED का छापा,दस्तावेज खंगाल रही है टीम

रायपुर/गरियाबंद (ब्लैकआउट न्यूज़)ED raid प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम छत्तीसगढ़ में आज सुबह दो अलग-अलग कारोबारियों के घर छापा मारा। रायपुर के मौदहापारा इलाके में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर छापा मारा। इस पर डीएमएफ घोटाले से जुड़े होने के मामले में यह कार्रवाई चल रही है। वहीं गरियाबंद के मैनपुर में इकबाल मेमन के घर छापा मारा गया है। इकबाल मेमन के घर सुबह 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में टीम ने 10 से अधिक वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।

ED raid 

ED raid 
ED raid

इकबाल मेमन पर शराब सिंडिकेट के काले धन को निवेश करने का आरोप है। वह रायपुर के विवादित कारोबारी अनवर ढेबर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। इस कनेक्शन की जांच के लिए ईडी विशेष रूप से सक्रिय है। जानकारी के अनुसार, बीते दो वर्षों में इकबाल मेमन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां खरीदी हैं। इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने ईडी को लिखित शिकायत दी थी।

ED raid 

ED raid 
ED raid

शिकायत में जाड़ापदर के ग्रामीणों ने मेमन पर शराब सिंडिकेट के अवैध धन से निवेश करने का आरोप लगाया था। जाड़ापदर के ग्रामीणों द्वारा किए गए लिखित शिकायत के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।माना जा रहा है कि यह छापा बड़े शराब सिंडिकेट के काले धन को लेकर किए गए निवेश का खुलासा कर सकता है।

 

ईडी इस बात की जांच कर रही है कि मेमन और ढेबर के बीच आर्थिक लेन-देन का कोई सीधा संबंध है या नहीं। फिलहाल, ईडी की टीम मौके पर मौजूद है और जांच प्रक्रिया जारी है। इस छापेमारी से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। समाचार लिखें जाने तक Ed की कार्यवाही जारी है.

korba road accident ट्रक और ट्रेलर मे सीधी टक्कर मे 2 की मौत

कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)korba road accident छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डुमरकछार के पास ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और हेल्पर ने दम तोड़ दिया।

korba road accident 

korba road accident 

बुधवार की सुबह करीब 5 बजे यह हादसा हुआ। ट्रेलर में फंसे दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। वही क्रेन के माध्यम से वाहनो को सडक किनारे किया गया.

Christmas celebration in Korba क्रिसमस से पहले मसीह समाज ने निकाली रैली,प्रभु यीशु के जन्मदिन पर बांटी खुशियाँ

 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Christmas celebration in Korba कोरबा में क्रिसमस से पहले मसीह समाज ने रैली निकाली, रैली में भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। सभी नाचते गाते हुए प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिए। इस दौरान शहर में हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली।

Christmas celebration in Korba

Christmas celebration in Korba
Christmas celebration in Korba

KCWES के तत्वाधान में मसीही समाज के अनुयायियों ने शहर में सोमवार को धूमधाम से रैली निकाली। क्रिसमस के पहले प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था, इसमें मसीह समाज के लोग बड़ी तादाद में शामिल हुए। झूमते-नाचते मसीह समाज के लोगों ने प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। इस दौरान रैली में पादरी ने शहर के बीचो-बीच अमन चैन की प्रार्थना भी की। रैली में बड़ी तादाद में युवातियों ने हिस्सा लिया।

Christmas celebration in Korba

Christmas celebration in Korba
Christmas celebration in Korba

क्रिसमस से पहले निकाली रैली: प्रत्येक साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। जिले भर के चर्च में इसे लेकर खास तैयारी की गई है। सोमवार को जिस रैली का आयोजन किया गया था, उसे 100 साल पुराने मेनोनाइट चर्च से शुरू किया गया, इसके बाद शहर के पावर हाउस रोड से होते हुए टीपी नगर और सीएसईबी से घंटा घर चौक ओपन थियेटर तक यही रैली निकाली गई। इसमें लोग प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी मना रहे थे।

Christmas celebration in Korba

 

अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने जानकारी दी प्रभु यीशु मसीह इस संसार में इस लिए आए थे ताकि मानव एक अच्छा जीवन जी सकें। संसार में आकर उन्होंने यह संदेश दिया कि अपने पापों का पश्चाताप करो, क्योंकि परमेश्वर का राज आने वाला है।अध्यक्ष गोस्वामी ने पूरे समाज की ओर से जिले वासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी है।