बिलासपुर, 27 दिसंबर/श्री महादेव कावरे, भाप्रसे संभागायुक्त रायपुर द्वारा दिनांक 30 अगस्त, 2024 को संभागायुक्त बिलासपुर संभाग का अतिरिक्त प्रभार लिया जाकर अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के न्यायालय के प्रकरणों की भी सुनवाई इनके द्वारा किया जा रहा है। बिलासपुर संभाग में राजस्व प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण हो रहा है।
पक्षकार अब अपने प्रकरणों के वर्तमान स्थिति के सम्बंध में जानकारी वेबसाईट रेवेन्यू डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (https://revenue.cg.nic.in) एवं आपको डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजी रेवेन्यू(www.cgrevenue) पर अद्यतन स्थिति की ऑनलाइन भी जांच कर सकेंगें। श्री महादेव कावरे द्वारा न्यायालय संभागायुक्त आयुक्त बिलासपुर के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से राजस्व वर्ष 2023-24 दिनांक 30 सितम्बर, 2024 की स्थिति में 2310 दर्ज प्रकरण में से 252 प्रकरणों की सुनवाई कर आदेश पारित / निराकरण पश्चात् 2058 शेष दर्ज है। इसी तरह अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग के पीठासीन अधिकारी की हैसियत से 1194 दर्ज प्रकरण में से सुनवाई कर 227 प्रकरणों में आदेश पारित कर निराकृत पश्चात् 967 लंबित है।
राजस्व वर्ष 2024-25 जो कि कलेण्डर वर्ष 01 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ होकर अगले वर्ष 30 सितम्बर 2025 तक होता है। इस दौरान 01 अक्टूबर 2024 से दिनांक 27 दिसम्बर 2024 की स्थिति में आयुक्त न्यायालय में विगत वर्षों के लंबित प्रकरणों सहित 72 नये प्रकरण दर्ज होकर 2130 प्रकरणों में से 79 प्रकरणों पर आदेश जारी किया गया है। इसी तरह अपर आयुक्त के न्यायालय में 67 नये प्रकरण दर्ज होकर 1034 प्रकरणों में से 62 में आदेश प्रसारित किया गया है।
वर्तमान में आयुक्त न्यायालय में 2051 एवं अपर आयुक्त न्यायालय में 972 लंबित, इस प्रकार कुल ऑनलाईन 3023 प्रकरण निराकरण हेतु लंबित है। संभागायुक्त न्यायालय बिलासपुर द्वारा शासन के समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रकरणों की ऑनलाईन एण्ट्री के साथ विशेष रूप से पक्षकार एवं उनके अधिवक्तागणों की सुविधाओं की दृष्टि से उनके मोबाईल नंबर प्राप्त कर लिंक किये जाने का कार्य प्रगति पर है, जिससे कि सम्बंधितों को प्रकरण की अद्यतन स्थिति का संदेश प्राप्त हो सके।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)Diesel theft gang busted कोरबा में अवैधानिक कार्यो पर कड़े एक्शन को लेकर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सख्ती दिखायी है। एसपी की सख्ती का ही नतीजा है कि दीपका पुलिस ने एसईसीएल की खदानों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2345 लीटर चोरी का डीजल जब्त किया है।
डीजल चोरों के साथ पुलिस की मिली भगत की शिकायत पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जांच के बाद कड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने साइबर सेल में पदस्थ हेड कांस्टेबल सहित हरदीबाजार, कुसमुंडा थाना में पदस्थ 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
Diesel theft gang busted
Diesel theft gang busted
गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार में कोयला और डीजल चोरी को लेकर कोरबा जिला काफी बदनाम था। जिले में कोयला और डीजल माफिया बकायदा हथियार लेकर दिनदहाड़े एसईसीएल की खदानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। सूबे में सरकार बदलने के बाद इस अवैध कारोबार पर नकेल कसना शुरू किया गया। लेकिन निचले स्तर पर पुलिस कर्मियों से मिली भगत कर डीजल चोर गैंग खदानों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने अवैधानिक कार्यो पर थानेदारों का सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिये थे। एसपी के सख्त तेवर का ही असर रहा कि दीपका थाना पुलिस ने डीजल चोर गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
Diesel theft gang busted
Diesel theft gang busted
दीपका पुलिस को एसईसीएल गेवरा खदान के सुरक्षा अधिकारी ने 22 दिसंबर की रात बोलेरो वाहन सीजी 12 बीएल 6960 में डीजल चोरी की जानकारी दी गयी। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बोलेरो को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन डीजल चोर गैंग के सदस्य चोरी के डीजल और वाहन सहित मौके से फरार हो गये। इस घटना की जानकारी के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने डीजल चोर गैंग पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया था।
पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर पुरुषोत्तम और नवीन गैंग के 7 आरोपियों को चोरी के डीजल के साथ अरेस्ट किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयुक्त 2 बोलेरो वाहन सहित 2345 लीटर डीजल बरामद कर जब्त किया है।
SP सिद्दार्थ तिवारी ने 6 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड Diesel theft gang busted
Diesel theft gang busted
डीजल चोर गैंग के खिलाफ इस कार्रवाई में कुछ पुलिस कर्मियों का संदिग्ध आचरण सामने आया था। जांच में पुलिस को पता चला कि साइबर सेल में पदस्थ हेड कांस्टेबल राजेश कंवर, आरक्षक रितेश शर्मा सहित हरदीबाजार थाना में पदस्थ आरक्षक कमल कैवत्र्य, आरक्षक तिलक पटेल, थाना कुसमुुंडा में पदस्थ आरक्षक धीरज पटेल और त्रिलोचन सागर की भूमिका संदिगध पाई गयी। जिस पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सभी पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से सभी को निलंबित कर दिया हैं.
SECL के सुरक्षा कर्मी भी शक के दायरे मे Diesel theft gang busted
पुलिस ने खुलासा किया कि डीजल चोर गैंग के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बोलेरा पिकअप वाहन जब्त किये है। जिनका प्रयोग गैंग के सदस्य खदान से डीजल चोरी में करते थे। पुलिस ने वाहन की जांच में जप्त बोलेरो कैम्पर से एसईसीएल का सिक्यूरिटी पास बरामद किया है, जिसका उपयोग खदान के अंदर प्रवेश करने के लिये किया जाता था। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है कि अािखर डीजल चोर गैंग के पास एसईसीएल का सिक्यूरिटी पास कैसे और किनके माध्यम से पहुंचा।
पुलिस के इस खुलासे से साफ है कि डीजल चोरी के इस खेल में एसईसीएल के सुरक्षा विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की भूमिका भी संदिगध है। पुलिस अगर सही तरह से जांच करती है, तो कई अधिकारी पुलिस की गिरफ्त में आयेंगे।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार Diesel theft gang busted
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस अधिकारी एक्शन मोड पर है। दीपका पुलिस ने खदानों से डीजल चोरी करने वाले पुरूषोत्तम और नवीन गैंग के ठिकानों पर दबिश देकर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में पुरूषोत्तम कुमार यादव, देवचरण चैहान, राजेंद्र साहू, शेख उर्फ बिट्टू, अर्जुन सिंह, देवानंद खूंटे और रवि बरेश को गिरफ्तार किया है।
कोरबा/बालको(ब्लैकआउट न्यूज़) BALCO’s sins are filled भारत एल्युमीनियम कंपनी बालको द्वारा कोरबा का दोहन जारी है हटधर्मीता की सारी हदो को लाँघकार बालको मनमानी पर उतारू हो गया है कोरबा के जनप्रतिनिधियों की धन लोलुप्ता ने बालको को मनमानी करने की छूट दे रखी है लेकिन पाप का घड़ा भरने को है.
BALCO’s sins are filled
Balco
बताते चले की बालको द्वारा वन विभाग की 1804 इजाद भूमि को अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया है इसकी शिकायत का सिलसिला भी जारी है अंततः शिकायतकर्ता ने इस मामले मे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिस पर SC ने दो अफसरों को इसकी जाँच के लिए भेजा है जाँच मे क्या हासिल हुआ यह तो बंद कमरे की बात है लेकिन यह बात लगभग तय है की बालको के अवैध कब्जे वाली भूमि जल्द ही मुक्त होंगी.
सरकारी विज्ञप्ति मे भी 1804 एकड़ वन भूमि मे कब्जे की पुष्टि BALCO’s sins are filled
Balco
कोरबा आये जाँच अधिकारी के सम्बन्ध मे विज्ञप्ति भी जारी की गयी है की बाल्को द्वारा 1804 एकड़ भूमि पर वन संरक्षण अधिनियम 1980 के उल्लंघन में किए गए अवैध कब्जे की जांच के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित केंद्रीय सशक्त कमिटी के सदस्य माननीय श्री चंद्र प्रकाश गोयल भारतीय वन सेवा (सेवानिवृत्त) तथा माननीय श्री सुनील लिमये भारतीय वन सेवा (सेवानिवृत्त) दो दिवसीय कोरबा प्रवास पर (दिनांक 26 दिसंबर तथा 27 दिसंबर 2024) को पहुंचे थे ।
BALCO’s sins are filled
कार्यालय राज्य शिष्टाचार अधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र क्रमांक 907/उसं /तारिख/ 2024 के तहत माननीय सदस्य द्वय को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का राजकीय अतिथि घोषित किया गया था ।
उक्त पत्र के निर्देशों के तहत कलेक्टर/ पुलिस अधीक्षक कोरबा को सदस्यों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था। प्रतिलिपि क्रमांक 1 के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को आवास, परिवहन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था।
BALCO’s sins are filled
पत्र में जारी निर्देशों के अनुसार माननीय सदस्य द्वय के आगमन पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा तथा जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर कोरबा द्वारा उन्हें एनटीपीसी विश्राम गृह में रिसीव किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं कानून सम्बंधी व्यवस्था सुनिश्चित किया गया तथा वनमंडलाधिकारी के साथ समन्वय कर आवास तथा परिवहन की व्यवस्था प्रोटोकॉल शाखा द्वारा प्रदान की गयी।
प्रस्तावित बैठक जिसमें कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी दोनों उपस्थित होने वाले थे, उक्त बैठक की पूरी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई थी। बैठक से पहले वनमण्डलाधिकारी कोरबा के माध्यम से माननीय सदस्य द्वय को कलेक्टर के द्वारा अपने चेंबर में आमंत्रित किया गया था। माननीय सदस्य द्वारा सीधे ही मीटिंग कक्ष पहुंचकर यह सार्वजनिक आपत्ति व्यक्त की गई की कलेक्टर क्यों रिसीव करने नहीं आये।
आपत्ति व्यक्त कर माननीय सदस्य द्वय के द्वारा कलेक्टर को एनटीपीसी गेस्ट हाउस में मीटिंग हेतु निर्देशित किया गया। विश्राम गृह में पहुंचने के साथ ही माननीय सदस्य को यह अवगत कराया गया कि विभागीय अतिथियों को कलेक्टर द्वारा रिसीव करने के शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं है, और जिले में ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय में उक्त प्रकरण में ओआईसी अपर कलेक्टर कोरबा है तथा उन्होंने एवं वनमण्डलाधिकारी ने महोदय को रिसीव किया तथा पूरे प्रवास के दौरान हुए महोदय के साथ थे।
छत्तीसगढ़ राज्य अतिथि नियम 2003 की श्रेणी चार की कंडिका 6 में यह स्पष्ट है कि विभागीय राज्य अतिथियों के लिए सभी प्रकार के प्रबंध एवं व्यय का वहन राज्य सरकार का संबंधित विभाग करेगा। साथ ही कलेक्टर द्वारा किन अतिथियों को रिसीव किया जाएगा, इस संबंध में सुस्थापित परम्पराएं एवं निर्देश हैं, जिनका पालन आज दिनाँक तक होता रहा है।
प्रस्तावित मीटिंग में कलेक्टर द्वारा राज्य शासन के पक्ष को पूरी दृढ़ता से रखें जाने हेतु उचित तैयारी की गई थी। कलेक्टर के स्पष्टीकरण को सुनने के बाद मीटिंग संपन्न हुई तथा कमिटी के एक माननीय सदस्य द्वारा उक्त प्रकरण में शासन के हित में जिला प्रशासन की तैयारी की प्रशंसा की गई। उक्त मीटिंग में जिला प्रशासन के द्वारा 1804 एकड़ राजस्व वनभूमि पर बालको के कब्जे को अवैध माने जाने हेतु जिला प्रशासन ने केंद्रीय सशक्त कमेटी के माननीय सदस्य द्वय के समक्ष मजबूती से शासन का पक्ष रखा।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)National Highway Accident Update कोरबा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे मार्ग पर ग्राम लमना-चोटिया के मध्य शनिवार दोपहर करीब 2:45 बजे हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की कार में जल कर मौत हो गई।
National Highway Accident Update
National Highway Accident Update
कटघोरा से अम्बिकापुर की तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 12 ए डब्ल्यू 3251 ने इन्हें चपेट में लिया और कुछ दूर तक घसीटने के बाद सड़क किनारे कार पर ट्रक पलट गया। पेट्रोल टँकी लीक होने से कार व ट्रक में आग लग गई। कार में ही दम तोड़ चुके दोनों सवार जल गए।
हादसे की सूचना बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। तब तक दोनों वाहनों में लगी आग काफी मशक्कत से बुझाई जा चुकी थी। बारिश के बीच एसपी के मार्गदर्शन में ररेस्क्यु किया गया और लगभग 4 घण्टे की कोशिश के बाद दोनों शव बाहर निकाले जा सके।
National Highway Accident Update
मृतकों की पहचान शिवम सिंह पिता स्व.ईश्वर सिंह ठाकुर निवासी भट्ठी रोड केदारपुर अम्बिकापुर और विकास भगत पिता निवासी धर्मदेव लकड़ा केनाबंधा अम्बिकापुर के रूप में हुई है। इनमें विकास भगत चंद्रकला फ्यूल्स नामक पेट्रोल पम्प का संचालक था। शिवम सिंह वन सम्बन्धी कार्य देखता था। ये दोनों वरना कार क्रमांक सीजी 15 Du 2747 पर सवार होकर किसी कार्य से अम्बिकापुर से कटघोरा आ रहे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को वैधानिक कार्रवाई बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाया है।
रायपुर 28 दिसंबर 2024/ national forest dweller sports competition राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आज 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगता का परंपरागत ढंग से सादगीपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और खिलाड़ियों ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आत्मा की शांति की कामना करते हुए श्रद्धांजलि भी दी।
national forest dweller sports competition
national forest dweller sports competition
इस खेल प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्य क्षेत्र अनुसार 33 प्रान्तों के 800 से अधिक जनजातीय बालक बालिकाएं भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में अंडमान निकोबार से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों, उड़ीसा, गुजरात तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड उत्तर प्रदेश आदि राज्यों सहित नेपाल देश के भी जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
national forest dweller sports competition
national forest dweller sports competition
प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की स्पर्धाएं हो रही है। फुटबॉल के मैच कोटा स्टेडियम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर हो रही है वहीं तीरंदाजी की प्रतियोगिता, राज्य तीरंदाजी एकेडमी मैदान पर हो रही है।
प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वनमंत्री तथा स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री केदार कश्यप ने भी अपनी शुभकामनाएं दी है। प्रदेश सचिव डॉ अनुराग जैन ने दोनों के शुभकामना संदेशों का वाचन किया। शुभारंभ समारोह में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अतुल जोग , राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट , छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष श्री उमेश कच्छप और संगठन मंत्री श्री रामनाथ कश्यप भी उपस्थित रहे।
वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा की विश्व स्तर पर स्थापित करने का प्रयास: श्री सत्येंद्र सिंह
प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यह खेल आयोजन जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को विश्व स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है उन्होंने खेल से होने वाले फायदों को बताते हुए कहा कि खेल नियमों से खेले जाते है और खिलाड़ियों को अनुशासित तथा शिष्टाचारी नागरिक तैयार करने में मदद करते है
उन्होंने कहा जिसमें खेल की भावना होती हैं उसमें जीवन के संघर्षों से लड़ने का साहस स्वतः ही आ जाता है खेल मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक दृष्टि से हमें मजबूत बनाते हैं। खेल के माध्यम से हम देश के आदर्श नागरिक बन कर राष्ट्र विकास में अपना यथोचित योगदान दे सकते है।श्री सिंह ने 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा स्पर्धा की शुरुआत की घोषणा की और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ भी दिलाई ।
मुख्य वक्ता ने वनवासी खेल महोत्सव की यादें ताजा की, शुभ प्रसंग भी बताए
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सतेंद्र सिंह ने इस अवसर पर वनवासी खेल महोत्सव की शुरुआत की यादें भी ताजा की और आज की पीढ़ी को इस जनजातीय खेल प्रतियोगता की शुरुआत की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि 1952 में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना के 33 वर्ष बाद पूना में स्व अशोक साठे के प्रयास से खेल प्रकल्प की शुरुआत हुई थी।
उन्होंने बताया कि मुंबई में 20 नवयुवकों के साथ 7 से 9 अगस्त 1987 में खेल केन्द्र शुरू हुआ और 1991 में मुंबई में ही पहली वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगता आयोजित हुई जिसमें उड़न सिख श्री मिल्खा सिंह भी शामिल हुए थे। पहले आयोजन में 15 राज्यों के 392 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था तब से अब तक 23 राष्ट्रीय वनवासी खेल स्पर्धाएं हो चुकी है और इस बार 24 वीं प्रतियोगता हो रही है उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में जनजातीय समाज की पहचान कहे जाने वाले तीरंदाजी खेल शामिल रहा है इसके साथ कोई अन्य खेल कबड्डी, खो खो , फुटबॉल आदि को शामिल किया जाता रहा है,।
खेल अब कैरियर चुनने का माध्यम, खेलकर अफसर भी बन सकते है : ओलंपियन श्रीमती कविता राउत
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भारतीय ओलंपियन एथलीट श्री मति कविता राउत ने कहा कि आज हम खेलो को करियर बनाने का माध्यम चुन सकते है खेल के साथ साथ रोजगार के अवसर भी मिल सकते है। खेलो से ही आगे बढ़कर हम अफसर भी बन सकते है । उन्होंने बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम के सक्रिय सहयोग से ही वे खेल की नई ऊंचाइयों तक पहुंची है श्री मति राउत ने बताया कि रांची में वर्ष 2000 में हुए राष्ट्रीय क्रीड़ा महोत्सव में वे एक धावक खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई थी।
कल्याण आश्रम के खेल कूद प्रकल्प से ही उनकी खेल यात्रा शुरू हुई जिसने उन्हें भारत के लिए खेलने और ओलम्पिक में मेडल जीतने का अवसर दिलाया। श्री मति राउत ने सभी खिलाड़ी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की समझाइश देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
आज के मैच और परिणाम national forest dweller sports competition
राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज फुटबॉल का उदघाटन मैच उड़ीसा और आंध्रप्रदेश की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में उड़ीसा की टीम 4-0 से विजयी हुई । उड़ीसा के खिलाड़ी बादल ने खेल के चौथे मिनट में पहला गोल दागा। उड़ीसा की ओर से बादल ने दो और चंदना तथा भुजू ने एक एक गोल किया। आंध्र प्रदेश की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
Benefits of honey and nigella seeds शहद में प्रीबायोटिक प्रभाव होते हैं जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं, जबकि कलौंजी के बीज पाचन में सहायता करते हैं और सूजन को कम करते हैं। एक स्वस्थ पाचन तंत्र का मतलब है बेहतर पोषक तत्व अवशोषण और कम जठरांत्र संबंधी समस्याएं, जिससे समग्र स्वास्थ्य और जीवन शक्ति में सुधार होता है।
शहद और कलौंजी के कई फ़ायदे हैं: Benefits of honey and nigella seeds
honey and nigella seeds (कलौंजी)
शहद और कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.
कलौंजी के बीजों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ़्लेमेटरी, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. शहद और कलौंजी का सेवन करने से दिल के दौरे और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है.
Benefits of honey and nigella seeds
कलौंजी और शहद
शहद और कलौंजी का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
शहद में प्रीबायोटिक प्रभाव होते हैं जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं. कलौंजी के बीज पाचन में सहायता करते हैं और सूजन को कम करते हैं.
शहद और कलौंजी का सेवन करने से वज़न घटाने में भी मदद मिलती है.
Benefits of honey and nigella seeds
honey and nigella seeds (कलौंजी)
शहद और कलौंजी का सेवन करने से साइनस की सूजन कम होती है.
शहद त्वचा को एंटीऑक्सिडेंट्स देता है. कलौंजी स्किन को एक्ने से बचती है और साथ ही दाग धब्बे से छुटकारा दिलाता है.
Horoscope of 29 December 2024 : साल के आखिरी रविवार को वृद्धि योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में कर्क और मकर सहित 5 राशियों के जीवन में तरक्की के अवसर आएंगे और आपको धन लाभ भी भरपूर मात्रा में होगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
मेष Horoscope of 29 December 2024
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर काम करने के लिए रहेगा। आपको प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कुछ समस्याओं को महसूस करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी नई चीज की फरमाइश कर सकते है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी ना करें, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।
वृष Horoscope of 29 December 2024
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों की पूर्ति करने के लिए रहेगा। किसी भूमि वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। नौकरी में आप यदि बदलाव करने की सोच रहे थे, तो आप कर सकते हैं। आपके खिलाफ विरोधी षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा।
मिथुन Horoscope of 29 December 2024
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप किसी से अपनी पर्सनल बातें शेयर ना करें, नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकता है। बिजनेस को लेकर आप किसी के साथ पार्टनरशिप करने की सोचेंगे, जिससे अपने बिजनेस में अधिक धन लगा सकेंगे। आप अपने किसी बचपन के मित्र से मिलकर खुश होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कर्क Horoscope of 29 December 2024
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप जीवन साथी के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जा सकते हैं। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आप आसानी से कर सकेंगे। कोई सरकारी काम यदि लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।
सिंह Horoscope of 29 December 2024
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी संतान मनमाने व्यवहार के कारण आपको समस्या होगी। आपको व्यर्थ चिंताएं रहेगी, क्योंकि जीवन साथी भी आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगे, जिसे आपको पूरा करने में विलंब होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे।
कन्या Horoscope of 29 December 2024
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई बड़ी धन संबंधित मदद भी मिलती दिख रही है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपको अपनी फैमिली को लेकर योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा।
तुला Horoscope of 29 December 2024
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए नौकरी में बदलाव के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा आपके जीवन में भी खुशियां भरपूर रहेंगी। किसी से कोई खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी तरक्की के राह पर आप आगे बढ़ेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी, जो आपको थोड़ी टेंशन देगा। आपके भाई व बहन आपसे किसी जरूरी काम को लेकर सलाह मश्वरा कर सकते हैं।
वृश्चिक Horoscope of 29 December 2024
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करें। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे। बिजनेस में आप कोई बदलाव करने की सोचेंगे। आपको राजनीति में कदम बढ़ाने की आपके मित्र सलाह दे सकते हैं। संतान को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।
धनु Horoscope of 29 December 2024
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए आज दिन अशांतिपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक तौर पर आपको कुछ समस्याएं हो सकती है, जिन्हें आप नजर अंदाज न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप किसी को कोई गलत बात बोल सकते हैं। आपको किसी नए काम को करने के लिए कोई डिसीजन लेने से बचना होगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आपको समस्याएं आएगी।
मकर Horoscope of 29 December 2024
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने माताजी की बातों पर ध्यान देना होगा। परिवार में कुछ आपसी मतभेद हो सकते हैं। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। आपको अपने किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं।
कुंभ Horoscope of 29 December 2024
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको भाग दौड़कर तो थोड़ी अधिक रहेगी। आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी, लेकिन अपने काम आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।
मीन Horoscope of 29 December 2024
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। प्रशासनिक मामलों में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप ज्यादा जिम्मेदारी किसी दूसरे पर ना डालें। आप अपनी बुद्धि से काम लें। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।
कोरबा 28 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2024-25 के मद्देनजर 1 जनवरी 2025 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने द्वितीय चरण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जायेगा।
Breaking न्यूज़
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने द्वितीय चरण के कार्यक्रम अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूवात की तिथि 31 दिसंबर, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराने की तिथि 31 दिसंबर, दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी अपरांह तीन बजे तक, दावे तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 9 जनवरी,प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी
प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी, दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के पांच दिवस के भीतर, परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि साफ्टवेयर में करना, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की तिथि 14 जनवरी तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जायेगा।
कोरबा 28 दिसंबर 2024/ Three-tier Panchayat elections-2024-25 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के मद्देनजर 1 जनवरी 2025 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने द्वितीय चरण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जायेगा।
Three-tier Panchayat elections-2024-25
Three-tier Panchayat elections-2024-25
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची तैयार करने द्वितीय चरण के कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूचियों के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूवात की तिथि 31 दिसंबर, दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी अपरांह तीन बजे तक, दावे तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 9 जनवरी.
Three-tier Panchayat elections-2024-25
Three-tier Panchayat elections-2024-25
प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी, दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के पांच दिवस के भीतर, परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि साफ्टवेयर में करना.
चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की तिथि 14 जनवरी तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जायेगा।
कोरबा।(संतोष कुमार सारथी) KORBA BREAKING नावाडीह के जंगल में एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान निर्मला(35)के रूप में हुई है।
KORBA BREAKING
KORBA BREAKING
मामला बालको थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह दोन्द्रो का है जहां, पुलिस को शनिवार की शाम एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की सूचना मिली, मौके पर बालको थाना स्टॉफ तत्काल रवाना हुई जहां उन्होंने पाया कि झाड़ियों के मध्य एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई थी, बालको पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, बहर हाल मौत के असल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।