The many benefits of coconut oil सामान्य तौर पर हम यही जानते है की नारियल का तेल बालों मे लगाना काफ़ी फायदेमंद है लेकिन दक्षिण मे इसे खाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है आज हम जानते है की नारियल तेल किस किस मर्ज के लिए फायदेमंद है.
नारियल तेल का घरेलू इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है The many benefits of coconut oil
The many benefits of coconut oil
पीने से एनर्जी मिलती है
रोज़ सुबह एक चम्मच नारियल तेल पीने से दिनभर एनर्जी मिलती है. इसमें मौजूद मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) एनर्जी बूस्ट करने में मदद करते हैं.
त्वचा के लिए फ़ायदेमंद
नारियल तेल को मॉइस्चराइज़र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह त्वचा को साफ़ करने का एक प्राकृतिक तरीका है. नारियल तेल से खुजली, जलन, और लालिमा कम होती है.
The many benefits of coconut oil
The many benefits of coconut oil
बालों के लिए फ़ायदेमंद
नारियल तेल से बालों का उलझना कम होता है. नारियल तेल के हेयर मास्क से रूसी, सोरायसिस, या एक्ज़िमा जैसी समस्याओं में आराम मिलता है.
घाव भरने में मददगार
नारियल तेल में एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं. यह घाव को जल्दी भरता है और जले के निशान को मिटाने में भी मदद करता है.
टूथपेस्ट बनाने में इस्तेमाल
नारियल तेल में थोड़ा बेकिंग सोडा और पेपरमिंट तेल मिलाकर टूथपेस्ट बनाया जा सकता है. इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं.
Horoscope for January 4, 2025 4 जनवरी का दिन कुछ खास राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है और उनके काम भी पूरे होंगे। धन लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं। जानें, कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
मेष Horoscope for January 4, 2025
मेष राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज आपको किसी पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
वृष Horoscope for January 4, 2025
वृषभ फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको किसी लोन आदि के मिलने में समस्या आएगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई मे एकजुट होकर जुटना होगा।
मिथुन Horoscope for January 4, 2025
मिथुन फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि भय या शंका बनी हुई है, तो आप उस काम को बिल्कुल न करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। संतान को किसी गलत काम की लत लग सकती है, जिसके लिए आपको उन पर निगरानी बनाकर रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है।
कर्क Horoscope for January 4, 2025
कर्क राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि कुछ कठिनाईया आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।
सिंह Horoscope for January 4, 2025
सिंह राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। शेयर मार्केट में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाने में सफल होंगे। जीवनसाथी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
कन्या Horoscope for January 4, 2025
कन्या राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है और किसी नए काम में आप बिना सोचे समझे आगे न बढ़े। आप किसी मकान, दुकान की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लगेगी।
तुला Horoscope for January 4, 2025
तुला राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पडने से बचना होगा। बच्चों की पढ़ाई में आपको कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं, जिनके लिए आप उनके अध्यापकों से बातचीत करेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
वृश्चिक Horoscope for January 4, 2025
वृश्चिक फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर परिवार में किसी सदस्य से कोई बहसबाजी नहीं करनी है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकते हैं। अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, उतना ना मिलने से आपको थोड़ी टेंशन लगी रहेगी, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे।
धनु Horoscope for January 4, 2025
धनु राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुझ बुझ दिखा कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपको किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर Horoscope for January 4, 2025
मकर राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज के दिन आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपके कार्य क्षेत्र में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो आपको परेशानी देगा। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप उनकी फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कुंभ Horoscope for January 4, 2025
कुम्भ राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले। कोई लड़ाई झगड़ा बढ़ने से आपको समस्या हो सकती है। आपको काफी संघर्षों के बाद समस्याओं से निजात मिलेगी। आपको अपने भाई के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचे, नहीं तो बाद में उसे पूरा करने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
मीन Horoscope for January 4, 2025
(Min)मीन राशि फोटो ब्लैकआउट न्यूज़
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों पर भी थोड़ा ध्यान दें। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसके लिए थोड़ी मेहनत अवश्य करनी होगी।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़) SECL insulted the tribal temple आदिवासी देवस्थल के प्रतीक झण्डे को फेकवाने व खम्भे को जबरदस्ती तोड़वाने,जातिगत गाली गलौच, बेघर करने की धमकी, खदान में फेकवाने की धमकी सर्वजानिक रूप से दिये जाने के संबंध में ग्रामीणों द्वारा एसईसीएल दीपका जीएम मिश्रा साहब, मनोज कुमार जी.एम.खनन एसईसीएल, विकास दुबे कंलिगा कम्पनी एवं इनके अन्य बॉउंसर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने के संबंध में हरदीबाजार थाना में शिकायत की गई है।
SECL insulted the tribal temple
SECL insulted the tribal temple
शिकायत पत्र में बताया गया कि ग्राम अमगॉव, दर्राखांचा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ.ग. के मुहल्ला के बीच में आदिवासी देवस्थल के प्रतीक चार लाल झण्डा व देवस्थल का पूजा पाठ करते ग्रामीण चले आ रहे हैं किन्तु दिनॉक 27 दिसंबर 2024 दोपहर 12 बजे लगभग मिश्रा साहब, मनोज कुमार एसईसीएल अधिकारी व विकास दुबे,कलिंगा कम्पनी मिलकर इनके इशारे पर अन्य बॉउंसर द्वारा मिलकर पीड़ितों के घर के सामने आदिवासी देवस्थल के प्रतीक चार लाल झण्डा व पूजा पाठ कर स्थापित खम्भे को इन सभी ने मिलकर तोड़वाया
मुहल्लावासियों को समुहिक रूप से सर्वजनिक स्थल में आदिवासियों को जातिगत गाली गलौच किया साथ ही हम सभी को बेघर करने की धमकी, खदान में फेकवाने की धमकी दिये सभी पीड़ित ग्रामवासी भयभीत व डरे हुये हैं भविष्य में किसी प्रकार की कोई अप्रिय दुर्घटना होती है तो इन सभी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किया जावे सार्वजनिक स्थल में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के समुदाय को ठेस पहुॅचाने का लगाया गया है ।
SECL insulted the tribal temple
SECL insulted the tribal temple
गौरतलब है कि एसईसीएल दीपका हमेशा विवादों से घिरा हुआ है एक ओर कोयला खनन के लिए जमीन संकट और दूसरी ओर उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के दबाव के बीच भूविस्थापितों की समस्याओं के निराकरण नही हो पाने की वजह से शिकायतों का सिलसिला समाप्त ही नही हो रहा है सुआभोडी , मलगांव और अमगांव में मुआवजा में धांधली की खिलाफ शिकायतों के बाद सीबीआई की कार्यवाही हो रही है हैवी ब्लास्टिंग और घरों के नजदीक खदान विस्तार की शिकायतें खान सुरक्षा महानिदेशालय से भी की गई है.
जिसकी जांच चल रही है अब प्रशासन की मदद से गांव वालों और भूविस्थापितों के आवाज और आंदोलन को कुचलने के लिए झूठे मामले दर्ज कराने जेल भेजने पेनाल्टी लगाने जैसी कार्यवाही दीपका प्रबन्धन के द्वारा किया जा रहा जिसके कारण अब ग्रामीणों और प्रबन्धन के बीच सबन्ध तीखा होने लगा है पिछले दिनों जोकाही डबरी में सतनामी समाज के जैतखाम को उखाड़ने का आरोप लगा था और अब दर्राखांचा में आदिवासी समुदाय के पूजा स्थल को तोड़ने की शिकायत की गई है यहां पर बिजली कनेक्शन काटने और सोलर स्ट्रीट लाइट को उखाड़ने का आरोप भी एसईसीएल प्रबन्धन पर लगाई जा रही है।
बालकोनगर, 2 जनवरी, 2024। BALCO World AIDS Day भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने ‘आरोग्य’ परियोजना के अंतर्गत विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। कंपनी ने इस साल के थीम ‘सही रास्ते अपनाएं: मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार!’ के तहत महीने भर चले अभियान में जिले के 31,000 से अधिक व्यक्तियों तक पहुंच बनाई।
बालको ने सोशल रिवाईवल ग्रुप ऑफ अरबन रूरल एण्ड ट्राईबल, स्रोत, कोरबा के साथ साझेदारी कर जिला स्वास्थ्य विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति (सीजीएसएसीएस) के सहयोग से इस अभियान को संचालित किया।
BALCO World AIDS Day
BALCO World AIDS Day
इस साल के थीम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स प्रति जागरूकता बढ़ाना, तथ्यात्मक जानकारी का प्रसार करना, कलंक को कम करना और उच्च जोखिम वाले व्यवहार समूह, युवाओं और समुदाय के बीच निवारक उपायों को बढ़ावा देना है। कंपनी द्वारा संचालित मासिक ऑडियो-विजुअल ‘जागरूकता रथ’ अभियान का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। जिसमें कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी, डॉ. के. के. सहारे, डीन मेडिकल कॉलेज, कोरबा तथा डॉ. बी. आर. रात्रे (नोडल अधिकारी, एचआईवी/एड्स और टीबी) डॉ. गोपाल कंवर, संयुक्त निदेशक सह जिला अस्पताल अधीक्षक शामिल हुए।
BALCO World AIDS Day
BALCO World AIDS Day
कंपनी के सामुदायिक विकास पहल द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों तथा स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में होप्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सृष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, सरकारी मेडिकल कॉलेज, तथा अस्पताल ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ओरिएंटल मेडिकल कॉलेज ने प्रथम पुरस्कार जीता। उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागरूकता सत्र तथा महाविद्यालयों में एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए।
BALCO World AIDS Day
BALCO World AIDS Day
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हम एक ऐसे भविष्य की कल्पना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां जागरूकता एचआईवी के खिलाफ एक शक्तिशाली ढाल के रूप में कार्य करेगा। जागरूकता सत्रों के साथ हमारा लक्ष्य एक अधिक सूचित और प्रगतिशील समाज को बढ़ावा देना है, जो ऐसी बीमारी के ट्रांसमिशन में कमी लाएगा और जीवन को सुरक्षित कर सकता है। समुदायों के भीतर हमारा लक्ष्य सभी के लिए एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य बनाने की दिशा में हमारी कटिबद्धता को दर्शाता है।
नागरिकों से इस बीमारी को बेहतर ढंग से समझने का अनुरोध करते हुए, जिला अस्पताल कोरबा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि मैं प्रत्येक नागरिक से आगे आने, ज्ञान प्राप्त करने और एचआईवी/एड्स स्थिति के बारे में जागरूक होने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खंड और जिले में एकीकृत परीक्षण और परामर्श केंद्र (आईसीटीसी) तैयार हैं जो व्यक्तियों को उनकी भलाई की यात्रा में सशक्त बनाने के लिए मुफ्त परीक्षण और परामर्श प्रदान करते हैं।
13 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से 50 से अधिक युवाओं को जागरूकता लीडर (स्वयंसेवक) के रूप में सशक्त बनाने के लिए ‘2 दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण’ का आयोजन किया। इन्हीं युवा लीडर ने 22 ‘युवा चौपाल’ के माध्यम से एचआईवी के रोकथाम पर बात कर 700 से अधिक युवाओं को एचआईवी पर संवेदनशील बनाया। इसके साथ ही 3 प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में एचआईवी/एड्स परामर्श और प्रथम स्तर की परीक्षण सेवाओं की सुविधा प्रदान की गई।
इससे लोगों को उनके घर के दरवाजे पर परामर्श और परीक्षण की सुविधा मिल सकी। एड्स पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ट्रक ड्राइवर और प्रवासी श्रमिक समूह के 200 सदस्यों को व्यवहार परिवर्तन प्रथाओं और विषय वस्तु पर उनकी जानकारी के लिए सुलभ सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
आरोग्य परियोजना एक व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो कंपनी ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम एचआईवी, टीबी, नशामुक्ति पर जागरूकता अभियानों के माध्यम से निवारक और उपचारात्मक दोनों तरह की गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएँ प्रदान करती है। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण और एनीमिया पर जागरूकता अभियान संचालित करती है।
वित्तीय वर्ष विभिन्न उपचारात्मक और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से 40,000 से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई। बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए 2000 से अधिक माताओं को उनकी देखभाल और पोषण संबंधी प्रथाओं में सुधार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह परियोजना स्थानीय स्वास्थ्य निकायों और समितियों को मजबूत भागीदारी के साथ सशक्त बनाती है।
कोरबा(ब्लैकआउट न्यूज़)राताखार से दर्री जाने वाले मार्ग मे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी गुस्साए लोगों ने ट्रक मे आग लगा दी मौके पर पुलिस मौजूद है और आक्रोषित भीड़ को समझाने की कोशिश कार रही है
रायपुर। Municipal corporation breaking छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर समेत 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इन निगमों की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में समाप्त हो रहा है। परिषद का कार्यकाल समाप्त होते ही, दूसरे दिन से प्रशासक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
Municipal corporation breaking
रायपुर नगर निगम में कलेक्टर रायपुर को प्रशासक नियुक्ति किया गया है। प्रशासकों की यह नियुक्ति तब तक जारी रहेगी जब तक नई निर्वाचित परिषद का गठन नहीं हो जाता। प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
CG ASP Transfer छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी हुई है नया साल से पहले राज्य सरकार ने 13 एडिशनल एसपी की ट्रांसफर सूची जारी की है लिस्ट में कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवाहित हुये हैं नीचे देखें पूरी सूची….
जांजगीर-चाम्पा.Organizing Farmers Festival बहेराडीह स्थित देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में ‘किसान महोत्सव‘ का आयोजन किया गया. इस दौरान 9 किसान, 9 पत्रकार और पुरखा के सुरता अभियान ‘धरोहर’ में योगदान देने वाले 9 लोगों का सम्मान किया गया.
महोत्सव में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, छग खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप, पामगढ़ के पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, नगर पंचायत बाराद्वार की अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी, जिला पंचायत के सदस्य गगन जयपुरिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी साहू, भाजपा नेता इंजी. रवि पांडेय और भाजपा के जिला मंत्री गुरुदयाल पाटले मौजूद थे.
Organizing Farmers Festival
Organizing Farmers Festival
यहां अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के नवाचार और प्रयास की सराहना की. इस दौरान अतिथियों, किसानों, पत्रकारों ने किसान स्कूल का भ्रमण किया और 36 भाजी, साढ़े 6 फ़ीट की धनिया, केला के रेशे, अमारी के डंठल के रेशे, भिंडी के डंठल रेशे, अलसी के रेशे के डंठल के कपड़ा-जैकेट, पुरानी सामग्री के धरोहर समेत अन्य विलुप्त चीजों को देखा. महोत्सव में अतिथियों ने कहा कि किसान महोत्सव के माध्यम से किसानों को आगे बढ़ाने की दिशा में किसान स्कूल का यह सराहनीय कार्यक्रम है.
Organizing Farmers Festival
Organizing Farmers Festival
कृषि प्रधान देश, प्रदेश और जिले में यह विशेष कार्यक्रम किसान स्कूल द्वारा आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से किसानों को भी जानने-समझने को मिला है. उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसानों की मौजूदगी से अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली है और इनके उल्लेखनीय कार्य से दूसरे किसानों को नई कृषि तकनीक और नवाचार सीखने को मिलेगा.
कार्यक्रम का संचालन चाम्पा की जया अग्रवाल और श्रीया अग्रवाल ने किया. आभार किसान स्कूल के संरक्षक, समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, खरौद के कांग्रेस नेता सुबोध शुक्ला, मनेन्द्रगढ़ से आए मुन्ना गुप्ता, अशोक केशरवानी, विकास गोयल, शिव केंवट, पत्रकार संजय यादव, महासमुंद के महेंद्र पटेल, चुड़ामणि राठौर, रामाधार देवांगन, उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप, डॉ. रामदयाल यादव, युवा कृषक दादूराम चंद्रा खरसिया, डॉ. कैलाश बरेठ, पुष्पा यादव, पिंटू कश्यप, डॉ. हेमित बैनर्जी, बाबूलाल यादव, डॉ. भंजय गबेल, डॉ, रवि प्रधान, बेदप्रकाश साहू, रामलाल कर्ष, शिवकुमार तिवारी, दुर्गेश यादव का सराहनीय योगदान रहा.
इन किसानों का हुआ सम्मान…Organizing Farmers Festival
Organizing Farmers Festival
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान बंशीलाल अनंत उमरेली कोरबा, रामप्रकाश केशरवानी लखुर्री, संध्या पटेल पलाड़ीखुर्द, सक्ती, कविता मरावी सुख़रीखुर्द कोरबा, गोविंद जायसवाल गोविंदा, बोधराम साहू केसला, दुर्गाचरण पटेल कटनई आदि का सम्मान किया गया. इसी तरह वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल द्वारा विलुप्त चीजों को संग्रहालय में सहेजने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान ‘धरोहर’ में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सविता पटेल परसापाली, संतोष यादव देवरमाल सक्ती, राष्ट्रपति से सम्मानित महिला कृषक सुशीला गबेल जाजंग,सक्ती, ललिता यादव बहेरडीह, श्यामबाई साहू पलाड़ीकला, अनुराधा पांडेय, जमुना नामदेव सिवनी चाम्पा, गिरवर पटेल अमझर आदि को सम्मानित किया गया.
इन 9 पत्रकारों का हुआ सम्मान…Organizing Farmers Festival
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में प्रदेश के 3, जांजगीर-चाम्पा जिले के 3 और सक्ती जिले के 3 पत्रकार शामिल हैं, इनमें मिथिलेश देवांगन, ब्यूरो चीफ नई दुनिया, जिला – राजनांदगांव ( छग ), सतीश गुप्ता, जिला संवाददाता आईबीसी 24, जिला – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर ( छग ), आनंदराम पत्रकारश्री, सम्पादक मीडिया 24 मीडिया, महासमुंद ( छग ), अभिषेक शुक्ला, ब्यूरो चीफ हरिभूमि, जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रशांत सिंह, जिला संवाददाता न्यूज 24, जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), मनोज थवाईत, संपादक मानस वार्ता, जिला – जांजगीर-चाम्पा ( छग ), प्रकाश अग्रवाल, संवाददाता बाराद्वार दैनिक भास्कर, जिला – सक्ती ( छग ), शेख मुबारक, जिला संवाददाता बंसल न्यूज, जिला – सक्ती ( छग ), रामकुमार मनहर, संवाददाता सीजी पंचायत न्यूज, जिला – सक्ती ( छग ) का सम्मान हुआ.
विशिष्ट योगदान के लिए इनका भी हुआ सम्मान...
किसान स्कूल को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान देने वाले चाम्पा के रोशनलाल अग्रवाल का भी सम्मान किया गया. साथ ही, बम्बू क्राफ्ट स्टॉल लगाने वाले कृष्ण कुमार कौशिक, पैरा शिल्प और जगदलपुर के मशरूम ट्रेनर युवा कृषक धनेश्वर मांझी और धमतरी से पहुंचे पत्रकार रोशन सिन्हा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.
…इन्होंने दिया संग्रहालय में सामग्री
सक्ती जिले के पलाड़ीकला गांव की पुष्पा साहू ने लालटेन, सविता पटेल परसापाली ने स्टोव, लैम्प, लालटेन, साधना यादव बहेराडीह ने ढेरा, तराजू, संतोष कुमार यादव देवरमाल सक्ती ने तेल घानी, तागी, प्रीति यादव देवरमाल ने चिमनी, कसारी अर्थात चालगोटी,निशु राठौर कोरबा ने फुलझड़ी, अनिल प्रजापति सीतामढ़ी कोरबा ने मिट्टी की कड़ाही, मालती प्रजापति सीतामढ़ी ने पुराने 25 पैसे, समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने दो रुपये का नोट, राजकुमार साहू ने एक रुपये का नोट और अन्य लोगों ने अपने नाम पर पुरानी विलुप्त चीजों को किसान स्छूल में दान किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति
कार्यक्रम में जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह सिवनी चाम्पा समेत गौरी नामदेव की टीम ने छत्तीसगढ़ महतारी अरपा पैरी की धार राजगीत, बाबूलाल यादव, रामायण सिंह गोड़ द्वारा ये नंदा जाहि, पता ले जा रे गाड़ी वाला जैसे अनेक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. यहां किसानों, महिलाओं के साथ ही छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया.
कोरबा/कटघोरा(संतोष कुमार सारथी)पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी भापुसे के निर्देश पर जिला में जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकेाटिक्स एक्ट, अवैध कबाड़, कोयला व डीजल एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके परिपालन में थाना कटघोरा व दर्री की संयुक्त टीम ने कबाड़ चोरों पर बड़ी कार्यवाही की है। दर्री सीएसपी विमल पाठक के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के संयुक्त टीम ने सुतर्रा, कटघोरा तथा दर्री में मुखबिर की सूचना पर अवैध कबाड़ का व्यापार कर रहे कबाड़ियों के यहां छापामार कार्यवाही की है। जिसमें सुतर्रा से ढेलवाडीह मार्ग पर स्थित दीपक कुमार साहू के दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ की जप्ती कार्यवाही की गई। जिसमें एक ट्रक कीमत 07 लाख, 04 क्विंटल लोहे का कबाड़ कीमत 80 हजार बरामद किया गया है। जिसे रामकुमार कश्यप व दीपक कुमार साहू ने एसईसीएल यार्ड ढेलवाडीह से चोरी किये थे।
वही कटघोरा में कारखाना एरिया में स्थित विजय अग्रवाल उर्फ बंटी के गोदाम में छापामार कार्यवाही करते हुए लगभग 206 किलो सिल्वर, 250 किलो लोहा जिसकी कीमत 2.50 लाख है जो रितेश श्रीवास उर्फ जीवा एवं रविन्द्र पटेल ने चोरी कर विजय अग्रवाल उर्फ बंटी बेचा था।
तीसरा मामला दर्री में थाना के पीछे संचालित सत्येंद्र साहू के कबाड़ दुकान में कार्यवाही करते हुए कॉपर केबल वायर जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार होना पाया गया। जिसे शम्भू कुर्रे ने बी.सी.पी.पी.प्लांट दर्री से चोरी कर सत्येंद्र साहू को बेचा था।
कोरबा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से अवैध कबाड़ में संलिप्त लोगों में हड़कम्प मच गया। पुलिस द्वारा सभी 7 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया जा रहा है।
Horoscope of December 30, 2024 आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों मे भाग लेने के लिए रहेगा। आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस में भी टारगेट पकड़ कर चलना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा।
वृष Horoscope of December 30, 2024
आज आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालेंगे। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भविष्य को देखकर चलना होगा। माता-पिता की सलाह लेकर कोई काम यदि आप करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।
मिथुन Horoscope of December 30, 2024
आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में भी आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिसमें आपके बिजनेस को विदेशों तक पहचान मिलेगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, तभी आप अपने भविष्य को लेकर को इन्वेस्टमेंट करेंगे। संतान पर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
कर्क Horoscope of December 30, 2024
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से खास बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके मन में काम को लेकर कुछ सुझाव आएंगे, जिनको किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। आपके परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। जिसके लिए आपको खान-पान में बदलाव लाना होगा।
सिंह Horoscope of December 30, 2024
आज आपको सावधान रहकर सभी कामों को करना होगा। आपको अपने कामों पर नजर बनाकर रखनी होगी। आपका किसी से मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। आपके कामों में कुछ नए विरोधी विघ्न पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपके शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। भाई व बहनों का साथ मिलेगा।
कन्या Horoscope of December 30, 2024
आज आपको आलस्य को त्याग करके आगे बढ़ना ही होगा। आप फिजूल के कामों में समय ना लगाएं। आपकी किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहस बाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपका धन भी अधिक खर्च होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।
तुला Horoscope of December 30, 2024
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों से अधिक काम को लेकर कोई मदद लेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि आपके विरोधी अधिक होंगे। बिजनेस को लेकर आप अपने पार्टनर से कोई मीटिंग कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक मामलों में सलाह लेनी पड़ सकती है, जिससे आपको उनसे काफी हद तक राहत मिलेगी।
वृश्चिक Horoscope of December 30, 2024
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको किसी पर डिपेंड नहीं रहना है और पार्टनरशिप करने से पहले आपको जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपने काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन अधिक होगी।
धनु Horoscope of December 30, 2024
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपकी सोच समझ से कार्य क्षेत्र में भी यदि कोई काम बिगड़ा हुआ था, तो वह भी ठीक हो सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
मकर Horoscope of December 30, 2024
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे। आपको कारोबार में डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपको अपने निजी मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा।
कुंभ Horoscope of December 30, 2024
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको धार्मिक गतिविधियों पर पूरी रुचि रहेगी। आपका अपने किसी परिजन के घर आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
मीन Horoscope of December 30, 2024
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो आपको उसका भी समाधान आसानी से मिल जाएगा। आपके काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है।