बालकोनगर, 22 जनवरी 2026।*दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बालको में सत्र 2025–26 का दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस खेल महोत्सव में नर्सरी से कक्षा चौथी तक के विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उमंग और खेल भावना के साथ भाग लिया।
खेल महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कैलाश पवार एवं छात्र प्रतिनिधियों द्वारा आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया गया। जंबल मार्च-पास्ट कार्यक्रम ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों दिनों में लगभग 1000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पहले दिन नर्सरी से कक्षा एक तक के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर खेल महोत्सव का उद्घाटन प्री नर्सरी के छात्र विराट चौधरी ने तथा समापन छात्रा शांभवी नायक द्वारा किया गया। इसके अगले दिन कक्षा 2 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दिन खेल महोत्सव का उद्घाटन सुप्रीथा ममिल्लापल्ली ने किया एवं समापन अंजनैया चौहान द्वारा किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ लगभग 70-70 विद्यार्थियों के समूहों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक फील्ड डिस्प्ले कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी प्रस्तुतियां पूर्णतः समन्वित एवं अनुशासित थीं। कार्यक्रम में हर्डल रेस, सैपलिंग रेस, बैग अरेंजिंग रेस सहित पारंपरिक एवं रचनात्मक खेलों का सुंदर समावेश देखने को मिला।
इसके अतिरिक्त, सत्र 2024-25 के अकादमिक पुरस्कार भी दोनों दिनों में संबंधित कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रदान किए गए। इन गतिविधियों ने बच्चों में आत्मविश्वास, खेल भावना एवं उत्साह का संचार किया, वहीं उपस्थित अभिभावकों को भी अपने बचपन की मधुर स्मृतियों की याद दिला दी। कार्यक्रम का समापन वार्षिक खेल महोत्सव के औपचारिक समापन की घोषणा एवं राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
BALCO : Balco’s new chapter : For countless young professionals, the pursuit of a promising career often demands a difficult trade-off, distance from family, separation from familiar landscapes, and the weight of starting life far from one’s roots. Yet, in Korba, the industrial heart of Chhattisgarh, Bharat Aluminium Company Limited (BALCO) is steadily rewriting this narrative.
As the state’s only aluminium producer and one of India’s leading integrated aluminium facilities, BALCO has built far more than a world-class manufacturing hub. It has built possibility, the possibility of choosing both ambition and belonging. Here, home and career no longer stand on opposite sides of a coin.
Balco’s new chapter
Balco’s new chapter
Through sustained investments in expansion, technology, and skill development, BALCO continues to generate high-value employment opportunities across engineering, operations, maintenance, safety, administration, community development, and allied services. This has enabled local talent to step into global-quality roles without needing to migrate, allowing them to contribute to cutting-edge industry while remaining within the embrace of their communities.
Balco’s new chapter
Balco’s new chapter
For many, working at BALCO is more than a job, it is a fulfilment of family hopes.
“When I told my parents that I had been selected at BALCO, their happiness knew no bounds,” recalls Smita Pradhan, Junior Executive, hailing from Rishora village. “For them, having their daughter build her future without leaving the state was a dream come true.” Three years into her professional journey, Smita reflects with a sense of gratitude, “I have never felt that I am missing out by not working in a metro city. I continue to expand my work profile and thrive professionally while staying close to home in Chhattisgarh. It is a rare balance, and I am extremely grateful for it.”
A similar sentiment echoed in the mind of Mithila Pradhan, a Junior Executive in the Potline. Coming from Raigarh, she shares, “While pursuing master’s in chemistry, I never imagined working in such a dynamic environment. Every day presents me with a learning opportunity and has helped me shape my future. Growth here feels personal, because it allows me to evolve professionally while staying connected to my roots.”
For Devashish Patel, Shift In-Charge at the Foundry, BALCO mirrors the spirit of his formative years. “The way we learn here reminds me of college, curious, hands-on, and collaborative,” he says. “We work diligently and then step into open spaces and greenery in the township that help us unwind.” One aspect he holds close is the presence of the BALCO Hospital. “Knowing my parents receive regular medical care gives me peace of mind and helps me stay present in every role I play.”
Manish Kumar Patail, a PGT from the Bake Oven, highlights BALCO’s long-standing engagement with local institutions. “The company has consistently hired from colleges in Chhattisgarh, creating opportunities that once felt distant,” he says. Recently married, Manish adds, “Working at BALCO has challenged my usual perception of plant locations. From green campuses to family accommodation, the environment supports both professional and personal stability giving a perfect work-life-balance. When juniors reach out to me today, I speak with pride, not just about my role, but about belonging to an organisation that enables a well-rounded life.”
Balco’s new chapter
Balco’s new chapter
At a time when opportunity often pulls people away from their roots, BALCO offers a different kind of progress, one that grows where it is planted. With over 70% of its direct workforce and more than 80% of its indirect workforce drawn from within Chhattisgarh, the company has consistently strengthened local capabilities through the identification and empowerment of regional talent. It creates a wide spectrum of roles,
from shopfloor to technical, supervisory, and managerial positions, all aligned to skills, merit and professional potential. This contribution to the state’s progress, while advancing India’s vision of self-reliance through inclusive industrialisation, truly makes BALCO India’s iconic aluminium producer.
कोरबा। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच में कैथलैब की सुविधा होने से जिले के हृदय रोगियों को अब बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो रही हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं रह गई है और समय रहते उपचार मिलने से कई मरीजों की जान बचाना संभव हो सका है।
ठंड के मौसम में हृदय संबंधी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में एक दिन में 46 से अधिक हृदय रोगी एनकेएच पहुंचे, जहां सभी को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया गया। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. मोहंती के नेतृत्व में आवश्यक जांच के बाद 4 मरीजों की एंजियोग्राफी तथा 2 मरीजों की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई। फिलहाल सभी मरीज स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
एनकेएच में रायपुर के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. एस.एस. मोहंती एवं डॉ. दीपक कुमार नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये विशेषज्ञ हर माह 4 से 6 बार अस्पताल में विजिट करते हैं तथा आपात स्थिति में भी तुरंत पहुंचकर मरीजों का उपचार करते हैं।
एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि कैथलैब शुरू होने से कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है, वहीं त्वरित इलाज मिलने से मरीजों की जान को होने वाले जोखिम में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग में संचालित यह कैथलैब जिले की पहली ऐसी सुविधा है, जहां हृदय रोगों से संबंधित सभी अत्याधुनिक जांच और उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। एनकेएच की यह पहल कोरबा को चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान दिला रही है और हृदय रोगियों के लिए जीवनदान साबित हो रही है।
मेरा अग्निवेश, मेरा 49 साल का बेटा, आज हमारे बीच नहीं रहा। एक बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी जाये इससे बुरा और क्या हो सकता है। अग्निवेश अपने दोस्त के साथ अमेरिका में skiing करने गया था। वहां accident हो गया। वो Mount Sinai Hospital, New York में ठीक हो रहा था। हमें लगा सब ठीक हो जाएगा… लेकिन अचानक cardiac arrest हो गया। और हमारा बच्चा हमें छोड़कर चला गया।
3 जून 1976 को पटना में जब अग्नि हमारी दुनिया में आया, वो पल आज भी आंखों के सामने है। एक middle class Bihari परिवार में जन्मा था अग्नि।
तुम्हारे साथ बिताया गया हर एक पल आज बहुत याद आ रहा है बेटा।
अपनी माँ का दुलारा अग्नि बचपन में बेहद चंचल और शरारती था। हमेशा हँसता, हमेशा मुस्कुराता| यारों का यार था वो, और अपनी बहन Priya को लेकर सबसे प्रोटेक्टिव भी।
उसने Mayo College, Ajmer में पढ़ाई की। बेहद strong personality थी अग्नि की – boxing champion, horse riding का शौकीन, और कमाल का musician। उसने Fujairah Gold जैसी शानदार कंपनी खड़ी की, और और Hindustan Zinc का Chairman भी बना।
लेकिन इन सबसे ऊपर अग्नि बेहद simple था। हमेशा अपने friends और colleagues के बीच में ही रहता था। जिससे भी मिलता, उसे अपना बना लेता था। वो हमेशा ज़मीन से जुड़ा रहा सीधा, सच्चा, जिंदादिली और इंसानियत से भरा।
वो सिर्फ बेटा नहीं था – वो मेरा दोस्त था, मेरी शान था, मेरी पूरी दुनिया था।
मैं और किरन टूट से गए हैं। बस यही सोच रहे हैं कि हमारा बेटा तो चला गया। लेकिन जो लोग हमारे वेदांता में काम करते हैं, वो सब अग्निवेश ही तो हैं। वो सब हमारे बेटे-बेटियां हैं।
अग्नि और मेरा सपना था, हिंदुस्तान को आत्मनिर्भर बनाना। वो हमेशा कहता था – “पापा, हमारे देश में क्या नहीं है? फिर हम किसी से पीछे क्यों रहें?”
हमारी दिली इच्छा यही रही कि देश का कोई बच्चा भूखा न सोए, कोई बच्चा अनपढ़ न रहे, हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो, और सभी युवाओं को रोज़गार मिले।
मैंने अग्निवेश से वादा किया था हमारे पास जितना भी धन आएगा, उसका 75% से ज्यादा समाज के काम में लगायेंगे। आज फिर वो वादा दोहराता हूँ। अब और भी सादगी से जीवन जीऊंगा। और अपनी बाकी जिंदगी इसी में लगा दूंगा।
हम उन सभी मित्रों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद करते हैं जो हमेशा अग्निवेश के साथ रहे।
अभी तो साथ मिलकर बहुत कुछ करना था अग्नि। तुम्हें पूरी जिंदगी जीनी थी। कितने सपने थे, कितने अरमान थे, सब कुछ अधूरा ही रह गया। समझ नहीं आता, तुम्हारे बिना अब ज़िन्दगी कैसे कटेगी बेटा।
तुम्हारे बिना ज़िंदगी हमेशा अधूरी रहेगी, लेकिन तुम्हारे सपने अधूरे नहीं रहने दूंगा।
बालकोनगर, 03 जनवरी 2026। BALCO health camp organisedवेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आखिरी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत रिसदा क्षेत्र में एक मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर से आसपास के समुदाय के बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 239 ओपीडी लाभार्थी लाभान्वित हुए।
BALCO health camp organised
BALCO health camp organised
यह स्वास्थ्य शिविर बालको सीएसआर की ‘उपचार आपके द्वार’ पहल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसके माध्यम से पोर्टेबल लैब डायग्नोस्टिक्स और फिजियोथेरेपी सेवाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया गया। शिविर के अंतर्गत लाल घाट, चेकपोस्ट, भाद्रापारा, सतनामनगर एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित रिसदा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
BALCO health camp organised
BALCO health camp organised
बालको की सामुदायिक विकास टीम द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से शिविर में समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें लैब परीक्षण, फिजियोथेरेपी (इलेक्ट्रोथेरेपी तथा हॉट–कोल्ड फोमेंटेशन द्वारा दर्द प्रबंधन) एवं रोकथाम आधारित स्वास्थ्य जागरूकता शामिल रही।
BALCO health camp organised
BALCO health camp organised
शिविर के दौरान कुल 81 प्रयोगशाला जांचें की गईं, जबकि विशेष सामुदायिक मांग पर 31 बच्चों तथा अन्य 31 लोगों का रक्त समूह परीक्षण किया गया। वहीं 33 लाभार्थियों ने फिजियोथेरेपी सेवाओं का लाभ उठाया, जिससे बुजुर्गों में पुरानी पीड़ा और गतिशीलता संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता मिली। इसके अतिरिक्त, हृदय स्वास्थ्य एवं निवारक देखभाल पर केंद्रित एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रारंभिक जांच, जीवनशैली में सुधार और दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर जोर दिया गया।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने स्वास्थ्य अभियान के प्रभाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के आसपास के समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बढ़ाना है और इसके साथ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और समुदाय के सभी वर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।
कार्यक्रम में पार्षद श्री चैतन्य मात्री उपस्थित थे। उन्होंने वेदांता की मोबाइल हेल्थ यूनिट (एमएचयू) पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
BALCO health camp organised
आरोग्य परियोजना बालको का व्यापक स्वास्थ्य पहल है जो ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा कुपोषण को कम करने के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। मल्टी-स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लाभान्वित हुए जो बालको के निवारक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके माध्यम से न केवल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं समुदाय के द्वार तक पहुँचीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देते हुए समुदाय को अधिक स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया।
कोरबा।State level cricket tournament : क्रिकेट प्रेमियों के लिए कोरबा में आज से एक भव्य, आधुनिक और ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन आज नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अत्याधुनिक तकनीक, शानदार व्यवस्थाओं और रात्रिकालीन रोमांच के साथ कोरबा के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
यह आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी तक कोरबा का पहला इंटर-स्कूल फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। इसके बाद 6 जनवरी से 10 जनवरी तक स्टेट लेवल ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा। दोनों ही टूर्नामेंट के सभी मुकाबले पूरी तरह फ्लड लाइट में आयोजित किए जाएंगे।
State level cricket tournament
सभी मैच प्रतिदिन शाम 6 बजे से घंटाघर ओपन थिएटर, कोरबा में खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को रात्रिकालीन क्रिकेट का रोमांचक और प्रोफेशनल अनुभव प्राप्त होगा।
स्टेट लेवल टूर्नामेंट को और अधिक आकर्षक बनाते हुए आयोजकों द्वारा प्रथम पुरस्कार 1,00,000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 50,000 रुपये निर्धारित किया गया है। बड़े इनाम की वजह से प्रदेश भर की कई मजबूत और प्रतिष्ठित टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
State level cricket tournament
आयोजन की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण ‘कोरबा लाइव’ पर किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों को लाइव कमेंट्री, थर्ड अंपायर कॉल और रिव्यू सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जो आमतौर पर बड़े प्रोफेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में ही देखने को मिलती हैं।दर्शकों के लिए भी आयोजन में खास आकर्षण रखा गया है। मैच के दौरान दर्शकों द्वारा कैच पकड़ने पर आयोजकों की ओर से आकर्षक इनाम प्रदान किए जाएंगे।
State level cricket tournament
आज 2 जनवरी को उद्घाटन मुकाबले के रूप में नगर निगम 11 बनाम प्रेस क्लब 11 के बीच एक सद्भावना मैच खेला जाएगा, जो खेल भावना के साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश देगा।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में लखनलाल देवांगन, माननीय उद्योग एवं वाणिज्य कर मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
मीना जैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि कोरबा को प्रदेश के क्रिकेट मानचित्र पर एक नई और विशिष्ट पहचान भी दिलाएगा।
कोरबा। Police transfer breaking : नव वर्ष के पहले दिन जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने चार थानों एवं चौकियों में प्रभारी बदल दिए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से एवं पुलिसिंग में कसावट लाने के मद्देनजर यह फेरबदल किए गए हैं।कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी को बालको नगर का थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।
Police transfer breaking
मृत्युंजय पांडे कुसमुंडा थाना के नए प्रभारी होंगे। आशीष कुमार सिंह को करतला थाना का प्रभारी प्रस्तुत किया गया है। प्रमोद कुमार डडसेना हरदी बाजार के नए थाना प्रभारी होंगे। इसी तरह दो एसआई और तीन एएसआई की पदस्थापना में भी फेरबदल किया गया है।
रायपुर। CG Police Promotion राज्य सरकार ने साल 2025 के अंतिम दिन पुलिस विभाग के 16 कर्मियों को नए साल पर प्रमोशन का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने डीपीसी के बाद 16 डीएसपी को एएसपी पद पर प्रमोशन दिया है। 10 दिसंबर को हुई डीपीसी के बाद 16 डीएसपी को ASP पदोन्नत किया गया है।
कोरबा। The attack on the doctor is condemned : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कोरबा ने एनसीएच में पदस्थ चिकित्सक डॉ. अर्पण विश्वास पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। स्वास्थ्य शिविर से लौटते समय डॉक्टर पर की गई मारपीट की घटना को IMA ने न केवल कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया है, बल्कि इसे चिकित्सा सेवा, मानवता और समाज की मूल भावना पर सीधा प्रहार बताया है।
The attack on the doctor is condemned
Dr. Shobhraj chandani
IMA के अध्यक्ष डॉ. एस. चंदानी एवं सचिव डॉ. अजय स्वर्णकार ने संयुक्त बयान में कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा निस्वार्थ भाव से करते हैं। वे आपातकालीन परिस्थितियों में, सीमित संसाधनों के बावजूद, दिन-रात मरीजों की जान बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे सेवा-भाव से कार्य करने वाले डॉक्टरों पर हमला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पर हुआ यह हमला केवल एक व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय, स्वास्थ्य व्यवस्था और समाज के विश्वास पर हमला है। यदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सक ही असुरक्षित महसूस करेंगे, तो इसका सीधा असर आम जनता की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।
डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : IMA
IMA CG( Indian Medical Association CG
IMA ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डॉक्टरों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। संगठन ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध तत्काल, निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
The attack on the doctor is condemned
साथ ही IMA ने यह भी मांग की है कि कोरबा जिले में कार्यरत सभी चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। स्वास्थ्य शिविरों, अस्पताल परिसरों एवं फील्ड ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। IMA कोरबा ने यह स्पष्ट किया कि जिले के सभी चिकित्सक पूर्णतः एकजुट हैं और इस कठिन समय में पीड़ित डॉक्टर एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
संगठन ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सामूहिक एवं लोकतांत्रिक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा। “डॉक्टर सुरक्षित तभी समाज और स्वास्थ्य सुरक्षित” यह IMA का स्पष्ट और दृढ़ संदेश है।
Balconagar, 29th December 2025: Farmers fair organized : Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and a unit of Vedanta Aluminium, organized a Mega Kisan Mela commemorating Kisan Diwas (23rd December) in Bela and Songudha villages of Korba district. The event brought together over 750 farmers from 40 villages,
alongside technical experts, government officials, financial institutions, and agri-entrepreneurs, creating a vibrant platform for knowledge exchange on modern farming practices and sustainable livelihoods.
Farmers fair organized
Farmers fair organized
Hosted in collaboration with BAIF Institute for Sustainable Livelihoods and Development, the Mela featured demonstrations and discussions on advanced techniques in agriculture, horticulture, fisheries, livestock management, and crop insurance. Exhibitions showcased farm machinery distributed under BALCO’s Mor Jal Mor Maati (MJMM) project, along with displays from the Hi-Tech Nursery at Naktikhar, emphasizing the importance of quality planting material.
The Farmer Producer Organization (FPO) stall highlighted farmer collectivization and market linkages, while stalls by Marut Drone, Crompton Motor, Birla Pipe, and those from the Agriculture and Horticulture Departments, disseminated information on modern technologies, irrigation solutions, government schemes, and emerging opportunities in agri-entrepreneurship.
Farmers fair organized
Farmers’fair organized
Commenting on the initiative, Rajesh Kumar, CEO & Director, BALCO, said, “Farmers play a critical role in ensuring food security for millions. At BALCO, our efforts go beyond providing technology or training. We aim to create opportunities that help farmers diversify income and build resilience. Through initiatives like ‘Mor Jal Mor Maati’, we are supporting farmers in adopting agriculture, horticulture, and animal husbandry as viable and profitable livelihood options, while contributing meaningfully to the country’s growth.”
Farmers fair organized
Farmers fair organized
Sharing his experience, Arjun Kanwar, a farmer from Rogbehri, said, “Over the years, my farm has transformed with BALCO’s support. The training and guidance helped me improve my farming practices, increase yields, and manage costs better. This year, I was also recognised for adopting improved farming methods, that further encouraged me to continue learning and motivate other farmers in my village to follow the same.”
Farmers fair organized
The Mor Jal Mor Maati project focuses on water management, multi-cropping, and introducing horticulture and animal husbandry as supplementary income sources. Covering over 3,200 acres and reaching more than 8,000 farmers, the project has enabled over 6,000 farmers to adopt modern agricultural practices, leading to improved productivity and higher incomes. Nearly 25% of beneficiaries are young farmers, signalling a positive shift toward agriculture as a primary livelihood.
By facilitating access to government schemes and institutional support, BALCO continues to strengthen rural livelihoods and promote sustainable agricultural development, demonstrating how knowledge, innovation, and collaboration can positively transform farming communities in Chhattisgarh.