कोरबा/पाली (ब्लैकआउट न्यूज़) Major accident in Katghora; 2 dead : पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैताम स्थित चेतन डिस्पोजल फैक्ट्री के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित अर्टिगा कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।
Major accident in Katghora; 2 dead

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी चेतन डिस्पोजल फैक्ट्री के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Major accident in Katghora; 2 dead

हादसे की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।





