Korba big breaking : शारदा मोबाईल के संचालक फिर हुए गिरफ्तार,सरगुजा पुलिस ले गयी उठाकर,इसके पूर्व भी छेड़छाड़ के मामले में हुए थे गिरफ्तार

- Advertisement -

 

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ ) Korba big breaking : कोरबा के विवादस्पद मोबाईल कारोबारी चेतन चौधरी को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार कर सरगुजा न्यायलय में पेश किया है सरगुजा के उपभोक्ता फोरम के आदेश पर यह कार्यवाही की गयी है,अभी हाल ही में चेतन चौधरी को छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसे न्यायलय ने ज़मानत दें दी थी.

- Advertisement -

बतादे की कोरबा स्थित एस एस प्लाजा में संचालित शारदा मोबाईल द्वारा ग्राहकों को बड़ा बड़ा सब्ज बाग़ दिखाकर कथित ब्रांडेड कंपनी के मोबाईल को थमा दिया गया लेकिन मोबाईल. में खराबी आने पर ग्राहकों को सर्विस देने की बजाय हिला हवाला किया गया इससे परेशान होकर जशपुर के एक ग्राहक ने उपभोक्ता फोरम का रुख किया उपभोक्ता फोरम ने मोबाईल विक्रेता को उसका पक्ष जानने का मौका देते हुए तालाब किया लेकिन मोबाईल संचालक ने न्यायलय द्वारा जारी समन्स को दरकिनार करते हुए पेसी में जाना भी उचित नहीं समझा फोरम ने शारदा मोबाईल के संचालक के खिलाफ गिरफ़्तारी वरेंट जारी कर दिया कोतवाली पुलिस ने वरेंट की तामिली कराते हुए चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया जहाँ उसे जशपुर के न्यायालय में पेश किया गया.

कोरबा CSP का आया बयान Korba big breaking

Korba big breaking
Korba big breaking

सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि उपभोक्ता फोरम सरगुजा से कोतवाली थाना को एक आदेश प्राप्त हुआ था। इसमें शारदा मोबाइल के मालिक एवं संचालक चेतन चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने और जमानती वारंट लंबित होने का उल्लेख था। वारंट की तामील आवश्यक थी।

आदेश मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने टीम गठित की और चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। थाने में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।

सम्बंधित खबर पढ़ें :शारदा टेलिकॉम से सम्बंधित फरार आरोपी चेतन चौधरी को छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल रवाना

सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने पर जारी हुआ था वारंट Korba big breaking 

Korba big breaking
Korba big breaking

बताया जा रहा है कि मामला उपभोक्ता विवाद से जुड़ा है और उपभोक्ता फोरम में इसकी सुनवाई लंबे समय से चल रही थी। आरोप है कि चेतन चौधरी लगातार सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहे थे। कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद पेश नहीं होने पर फोरम ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

सम्बंधित खबर पढ़ें :Molestation of a minor in Korba : नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के बाद शहर के कारोबारी चेतन दास चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जाँच में जुटी

पॉक्सो एक्ट व गाली-गलौच के आरोप में पहले भी दर्ज हो चुका है एक मामला Korba big breaking

गौरतलब है कि चेतन चौधरी के खिलाफ इससे पहले भी एक पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट व गाली-गलौच का मामला दर्ज हो चुका है। जिसमे अग्रिम ज़मानत ना मिलने के कारण चेतन चौधरी को जेल जाना पदा था बाद में उम्र का हवाला देकर ज़मानत मांगे जाने पर न्यायलय ने ज़मानत दें दी थी मामला न्यायलय में विचाराधीन है.

बहरहाल चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया जहाँ ज़मानत के सम्बन्ध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाए है.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -