2 बच्चों के पिता ने युवती से किया रेप:सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

बस्तर जिले में एक शादीशुदा शख्स ने 27 साल की युवती से दुष्कर्म किया है। करीब सालभर पहले दोनों की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, फिर दोस्ती प्यार में बदली। शादी करूंगा कहकर युवती से लगातार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम तिलक राम सेठिया (40) है, जो जिले की बकावंड का रहने वाला है। बस्तर की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।। जब युवती शादी की बात कहने लगी तो लगातार टाल मटोल करता रहा, जिसके बाद युवती को किसी माध्यम से पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं।

- Advertisement -

आरोपी दो बच्चों का पिता

5 अक्टूबर को युवती नगरनार पुलिस थाना पहुंची और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मामले की FIR होने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर जिले के बकावंड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आज 7 अक्टूबर को मीडिया को इसकी जानकारी दी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -