SECL के गेवरा खदान में 6घंटे काम बंद हड़ताल पर कांग्रेस नेताओं पर जुर्म दर्ज, अजय जायसवाल मधुसूदन सहित अन्य पर FIR

- Advertisement -

 

कोरबा। SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल SECL गेवरा खदान में 6घंटे कामबंद हड़ताल करने वाले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

- Advertisement -

 

छह महीने से वेतन, सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे श्रमिकों का आरोप है कि बार-बार हड़ताल और मांगों के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार श्रमिकों ने जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद उनके नेतृत्व में ग्रामीणों और श्रमिकों ने मंगलवार को गेवरा खदान पहुंचकर काम बंद करा दिया। इस बीच एसईसीएल व पीएनसी के अधिकारियों ने मौके पर आकर वार्ता का आश्वासन दिया।

 

इधर दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक चले हड़ताल के बाद दीपका थाना में एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी घनाराम सूर्यवंशी ने कम्पनी में अनाधिकृत प्रवेश कर हंगामा करने व कार्य में बाधा उत्पन्न करने की लिखित शिकायत कर कार्रवाई का आग्रह किया। पुलिस ने निर्देशानुसार शिकायत के आधार पर पूर्व जिला पँचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, युकां नेता कमलेश कुमार प्रजापति, कोरबा सांसद प्रतिनिधि सेत मसीह, बांकीमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास व अन्य के विरुद्ध धारा 329(2), 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -