बद्दी फैक्ट्री में जिंदा जले 4 कर्मचारियों की डेडबॉडी मिलीं:मरने वालों की गिनती 5 हुई, प्लांट मैनेजर गिरफ्तार, मालिक की तलाश

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कॉस्मेटिक-परफ्यूम बनाने वाली एनआर अरोमा फैक्ट्री में लगी आग पर शनिवार को 22 घंटे बाद काबू पा लिया। जिसके बाद NDRF की टीम रेस्क्यू के लिए क्रेन के जरिए तीसरी मंजिल में गई। बिल्डिंग के अंदर से अब तक 4 डेडबॉडी रिकवर हो चुकी हैं। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। मृतकों के परिजन शवों को देखने की जिद कर रहे हैं।

इससे पहले सुबह DGP संजय कुंडू भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्लांट हेड चंद्र शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के वक्त फैक्ट्री में 85 कर्मचारी मौजूद थे। वहीं फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई हैं। मालिक गुजरात का रहने वाला बताया जा रहा।

- Advertisement -

मामले में एडिशनल एसपी अशोक वर्मा, DSP खजाना राम, बरोटीवाला के SHO संजय शर्मा की SIT बनाकर फैक्ट्री की जांच के निर्देश दिए हैं। SIT जल्द फैक्ट्री का विजिट करके साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 98169-99000 जा

इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बद्दी फैक्ट्री हादसे में घायल 29 लोगों का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने इसमें उच्च स्तर की जांच की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि रॉ मटेरियल में आग लगने की बात सामने आई है। सारी फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को ध्यान में रखा जाएगा ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। CM भी घटना स्थल का दौरा करेंगे।

उधर, लापता लोगों के परिजन भी फैक्ट्री के बाहर पहुंचे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बिल्डिंग के भी गिरने का खतरा बना हुआ है।

री किया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -