कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) Korba breaking : युवा कांग्रेस के चुनाव का शंखनाद हो चुका है चुनाव प्रचार और अपने समर्थकों को रिझाने के लिए युवक कांग्रेस के नेता प्रयास कर रहे हैं इस बीच युवा कांग्रेस के शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद के दावेदार अदनान मेमन को किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में जान से मारने की धमकी दी है अदनान में मां एवं उनके साथियों ने इस आशय की सूचना कोरबा एसपी सहित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच में जुटी हैँ.
Korba breaking

जिला पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में अदनान मेमन ने कहा है कि मैं अदनान मेमन पिता अशरफ मेमन, पुरानी बस्ती निवासी हूँ। मेरे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट में मेरे पोस्ट में एक अज्ञात व्यक्ति सोहन चन्द्रवंशी (इंस्टाग्राम आईडी-4oong.7) द्वारा मुझे गोली मारने जैसे धमकी भरा पोस्ट लिखा गया है।
Korba breaking

निवेदन है कि मैं युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में कोरबा शहर ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव लड़ रहा हूं, जिससे संगठन से संबंधित विषयों को लेकर कार्यक्रमों पर मेरा रायपुर जाना लगा रहता है। ऐसी स्थिति में कथित व्यक्ति के द्वारा मुझे रायपुर में गोली मारने धमकी दी गई है।
अतः महोदय से निवेदन है कि, निकट भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए संबंधित आईडी की जांच कर उसमें उचित कार्यवाही करें।





